धर्मपाल यादव के निवास पर पहुंचीं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर हुई चर्चा धर्मपाल यादव के निवास पर पहुंचीं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर हुई चर्चा बल्लभगढ़। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव के निवास पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती राव के सम्मान में विशेष चाय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न सामाजिक, औद्योगिक ,शैक्षणिक, रोटरी एवं नागरिक संगठनों से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के कार्यक्रम में पहुंचने पर धर्मपाल यादव सहित उपस्थित अतिथियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में फरीदाबाद की मेयर परवीन बत्रा जोशी, बल्लभगढ़ के लोकप्रिय विधायक मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा, चेयरमैन हुक्म सिंह भाटी, फरीदाबाद महानगर के जिला अध्यक्ष सोहनपाल चौकर , संदीप टोनगर चेयरमैन तथा चेयरमैन धर्मपाल यादव के सुपुत्र दीपक यादव सहित अनेक प्रमुख लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर आईएमटी इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान हेमंत शर्मा, प्रमोद राणा ,चेयरमैन MSME वीर भान शर्मा , भारत विकास परिषद शाखाओं के प्रधान योगेश बंसल, राम भारद्वाज, Hpsc स्टेट प्रेसिडेंट सुरेश चंद्र, Educator क्लब के प्रेसिडेंट रमेश डागर, बल्लभगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान चंदर सैन शर्मा रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट हरि किशन गोयल, विभिन्न आरडब्ल्यूए, तथा आसपास के क्षेत्रों के सामाजिक एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। चाय कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बल्लभगढ़ शहर सहित पूरे हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर एवं सुलभ बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। आरती राव ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और भविष्य में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया। स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए चेयरमैन धर्मपाल यादव को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने और जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के आयोजक एवं विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का अपना बहुमूल्य समय देकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने फरीदाबाद की मेयर, जनप्रतिनिधियों, औद्योगिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, आरडब्ल्यूए, रोटरी क्लबों तथा कार्यक्रम में पहुंचे सभी गणमान्य नागरिकों का भी हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आरती राव जी का कार्यक्रम में उपस्थित होना शहरवासियों के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

- फरीदाबाद में 12 करोड़ की कोकीन बरामद, तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार फरीदाबाद में 12 करोड़ की कोकीन बरामद, तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार* *क्राइम ब्रांच एनआईटी की कार्रवाई, 2.337 किलो कोकीन समेत 3.741 किलो मादक पदार्थ बरामद1
- *पाण्डेसरा में भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु...सूरत | मीठालाल पुरोहित* *पाण्डेसरा में भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु* *सूरत | मीठालाल पुरोहित* पाण्डेसरा हरिनगर-3 के SMC कम्युनिटी हॉल में युवा मंडल व माँ आशापुरा महिला मंडल द्वारा "एक शाम बाबा रामदेवजी के नाम" भजन संध्या का आयोजन हुआ। गायक दलपतसिंह राठौड़ एंड पार्टी के भजनों, विशेषकर "माँ मने घोड़लियो मंगवा दे" पर श्रद्धालु रातभर झूमे। मध्यरात्रि में सामूहिक महाआरती हुई। कार्यक्रम में कॉरपोरेटर प्रतिनिधि नरपतसिंह, पंकज भाई, मनीष भाई पटेल, सोम भाई, जेटू सिंह, शांतिलाल पुरोहित, राजपुरोहित समाज अध्यक्ष भूरजी, कपूर भाई व पत्रकार मीठालाल पुरोहित का साफा-दुपट्टा से सम्मान किया गया। संचालन संजय पुरोहित ने किया।1
- फरीदाबाद के नेता अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं अगर विकास नहीं कर सकते तो कुर्सी छोड़ दो - रियाज़1
- सेक्टर 96 नोएडा प्राधिकरण पर दूसरे दिन भी हड़ताल जारी अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश मंत्री जी ने सफाई कर्मचारियों को नोएडा अथॉरिटी के अंदर लेकर पहुंचे1
- अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर ऑटो को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया है, तो क्या इस मामले में कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए? दिल्ली में एक महिला और ऑटो चालक के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला कथित तौर पर ऑटो की लाइट और वाइपर को तोड़ती हुई नजर आ रही है। वहीं, ऑटो चालक लगातार महिला से ऑटो को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में महिला की ओर से ऑटो चालक को धमकी देने की बात भी सामने आ रही है। महिला कथित तौर पर खुद को स्टाफ से जुड़ा हुआ बताती है और कहती सुनाई देती है कि वह ऑटो का सामान तोड़ देगी। वहीं ऑटो चालक पूरे घटनाक्रम के दौरान शांत नजर आता है और महिला से कहता सुनाई देता है-"आप तोड़ दो।" कानून की नजर में महिला या पुरुष होना अलग-अलग मानक तय नहीं करता। यदि किसी की संपत्ति को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की पुष्टि होती है, तो पुलिस वीडियो, गवाहों और नुकसान के आकलन के आधार पर उचित धाराओं में कार्रवाई कर सकती है। बीएनएस की धारा 324 में संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले 'मिश्चीफ' के लिए प्रावधान हैं, जिनमें नुकसान की राशि के आधार पर सजा का प्रावधान अलग-अलग है। 08 आ1
- ड्रग सिंडिकेट का बड़ा भंडाफोड़! 3 करोड़ 71 लाख कैश बरामद1
- आगरा कैनल रोड मुठभेड़ पर ACP का बड़ा अपडेट, दो वांछित आरोपित घायल। आगरा कैनल रोड मुठभेड़ पर ACP का बड़ा अपडेट, दो वांछित आरोपित घायल।1
- फरीदाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश हुए घायल। फरीदाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़। मुठभेड़ में दो बदमाश हुए घायल। क्राइम ब्रांच 85 ने मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों को पड़ा। रात में राहगीरों को लुटते थे घायल बदमाश राहुल और सोनू सेक्टर 29 के पुल पर मवई रॉड के किनारे राहगीर को लूटने के लिए खड़े थे पुलिस को सूचना मिली कि राहुल और सोनू दोनों बदमाश पल पर खड़े हैं जिनको पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम पहुंची। बदमाशों के पास देसी कट्टा था क्राइम ब्रांच को देखते ही भागते हुए फायरिंग कर दी क्राइम ब्रांच की टीम ने भी जवाबी फायरिंग में दोनों पर गोलियां चलाई जिसमें दोनों के पैर में गोली लगी और घरदबोचा पहुंचा। दोनों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है सुबह 3:30 क्राइम ब्रांच में चाहिए पूरी कार्रवाई। दोनों आरोपी दिल्ली के उत्तम नगर के रहने वाले हैं और कई मामलों में वंचित हैं। बाइक पर थे दोनो सवार बाइक भी कब्जे में क्राइम ब्रांच लिया।2