Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली में भदोखर थाना क्षेत्र के दबंगों की गुंडई का वीडियो वायरल रायबरेली में दबंगों की गुंडई का वीडियो वायरल पुरानी रंजिश में युवक को घेर कर दबंगों ने जमकर पीटा मारपीट की घटना तीसरी आंख में हुई कैद आधा दर्जन से अधिक लोगो ने एक युवक को बेरहमी से पीटा सीसीटीवी फुटेज के आधार ओर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी भदोखर थाना क्षेत्र के मनहेरू चौराहे की घटना
Sujeet kumar
रायबरेली में भदोखर थाना क्षेत्र के दबंगों की गुंडई का वीडियो वायरल रायबरेली में दबंगों की गुंडई का वीडियो वायरल पुरानी रंजिश में युवक को घेर कर दबंगों ने जमकर पीटा मारपीट की घटना तीसरी आंख में हुई कैद आधा दर्जन से अधिक लोगो ने एक युवक को बेरहमी से पीटा सीसीटीवी फुटेज के आधार ओर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी भदोखर थाना क्षेत्र के मनहेरू चौराहे की घटना
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *🪷🪷🪷तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जिला भाजपा एवं नगर मंडल मैहर के नेतृत्व में घंटाघर चौक में मनाया गया विजयी उत्सव पर्व🪷🪷🪷* *🪷 “भाजपा की ऐतिहासिक विजय: जनविश्वास, विकास और राष्ट्रवाद का महापर्व” 🪷* 🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷 *✒️ रवींद्र सिंह (मंजू सर) मैहर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मैहर* *✍️अखंड भारत के विभिन्न राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया। भारतीय जनता पार्टी ने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए जनसमर्थन की एक नई मिसाल स्थापित की है।* *ताजा चुनावी रुझानों एवं परिणामों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भाजपा ने पहली बार प्रचंड बहुमत हासिल कर 200 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त किया, वहीं असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाते हुए अपनी स्थिति को और मजबूत किया।पांडिचेरी में भी स्पष्ट बहुमत के साथ में विजय हुई है।इसी ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में जिला भाजपा मैहर एवं नगर मंडल के नेतृत्व में घंटाघर चौक पर भव्य “विजयी भाजपा पर्व” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पटाखे फोड़कर, मिठाइयाँ एवं झालमुड़ी वितरित कर कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा संगठन प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मति नंदिता पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी एवं नगर मंडल अध्यक्ष श्री विकास तिवारी आदि के साथ भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा के पदाधिकारी,वरिष्ठ जन, ज्येष्ठ श्रेष्ठ जिला मैहर के समस्त देव तुल्य कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रवींद्र सिंह मंजू सर मैहर के माध्यम से अतिथियों ने उद्बोधन एवं शुभकामना संदेश प्रदान करते हुए 🪷सर्वप्रथम जिला संगठन प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नंदिता पाठक जी ने अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि यह विजय केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि देश की जनता के अटूट विश्वास, राष्ट्रवाद और विकास की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, सेवा भाव एवं “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प ने देश की जनता के मन में विश्वास पैदा किया है। यह परिणाम उसी विश्वास की अभिव्यक्ति है।* *🪷जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने जी ने कहा कि यह जीत प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत, समर्पण और संगठन की मजबूती का परिणाम है।* *उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचारधारा है, जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती है, और यही कारण है कि जनता लगातार पार्टी को समर्थन दे रही है।* *🪷मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी जी ने अपने संबोधन में कहा कि यह विजय “नए भारत” के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि हमें इस जनादेश का सम्मान करते हुए और अधिक सेवा भाव से कार्य करना चाहिए।* *🪷नगर मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी जी ने कहा कि यह जीत हर उस कार्यकर्ता की है, जिसने दिन-रात मेहनत कर पार्टी को मजबूत किया। उन्होंने सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उत्सव जन-जन की भागीदारी का प्रतीक है।* *घंटाघर चौक मैहर पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, मंडल प्रभारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में भगवा रंग की छटा बिखरी रही और “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।यह विजय केवल चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि देश की जनता द्वारा विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की नीतियों की जीत है।जय भाजपा विजयी भाजपा🪷🪷🪷।* *✍️ रवींद्र सिंह (मंजू सर )मैहर, राष्ट्रीय अधिमान्य पत्रकार संगठन मध्यप्रदेश सचिव एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (ए ) नई दिल्ली मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष ,एवं प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय रेलवे उपभोक्ता संरक्षण सलाहकार फोरम नई दिल्ली राष्ट्रीय सयुक्त सचिव,एवं सर्वजन न्यायमंच नई दिल्ली राष्ट्रीय सचिव एवं जिला, संभागीय संवाददाता ब्यूरो जिला मैहर एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जिला मैहर1
- रायबरेली।जिले के भदोखर थाना क्षेत्र के गमेलन का पुरवा कचौन्दा में दबंगों की हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला को बेरहमी से पीटकर उसके दोनों पैर तोड़ दिए गए। घटना के बाद भी पुलिस की निष्क्रियता और कथित लीपापोती ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आपको बता दे कि आज दिनांक 5 मई 2026 दिन मंगलवार को समय करीब 11:30 बजे मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। और थाने व एसपी ऑफिश में शिकायत भी की गई है बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत पहले दिन सफेदा के पेड़ों को जलाने से हुई। दूसरे दिन दबंगों ने बांस-बल्ली हटाकर जबरन जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। जब पीड़ित परिवार ने इसका विरोध किया, तो तीसरे दिन दबंगई अपने चरम पर पहुंच गई। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के रमेश,गौरव और रानी सहित अन्य लोगों ने मिलकर महिला पर लाठी-डंडों से ऐसा हमला किया कि उसके दोनों पैर टूट गए। महिला की हालत इतनी गंभीर है कि वह जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। पीड़ित महिला के परिजन श्रीराम पुत्र राम अवतार ने थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय सिर्फ औपचारिकता निभाते हुए मामूली चालान कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने उच्च अधिकारियों को भी गुमराह किया। पुलिस अधीक्षक को बताया गया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि हकीकत में पीड़िता को न्याय नहीं मिला। खुद महिला ने बताया कि उसने पहले भी कई बार थाने में शिकायत की थी, लेकिन हर बार उसकी अनदेखी की गई। इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो भी सामने आए हैं, जो पुलिस के दावों की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह महिला को बेरहमी से पीटा गया।1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- अमेठी में जनगणना को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई।रैली में सरस्वती विद्या मंदिर की सैकड़ो की संख्या में छात्र छात्राएं शामिल हुई।इस दौरान अमेठी तहसील के एसडीएम और तहसीलदार मौजूद रहे।रैली तहसील से निकलकर कास्बे का भ्रमण करने के बाद रामलीला मैदान जाकर सम्पात हुई। दरअसल सात मई से जनगणना की शुरुवात हो रही है जिसे लेकर प्रसाशन द्वारा जागरूकता रैली निकाली जा रही है ।इसी कड़ी में आज अमेठी तहसील क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई।रैली में।अमेठी कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज के छात्र छात्राएं शामिल हुए।बच्चो द्वारा बैंड बाजे बजाकर लोगो को।जागरूक किया गया।इस दौरान अमेठी एसडीएम पंकज मिश्र,तहसीलदार नेहा राजवंशी समेत अन्य अधिकारी औरनकर्मचारी शामिल हुए।जागरूकता रैली अमेठी तहसील से निकलकर पूरे कस्बे का भ्रमण करने के बाद शहर के रामलीला मैदान में जाकर।समाप्त हुई।वही जागरूकता रैली को लेकर सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे और पूरी यात्रा के साथ पुलिसबल को तैनात किया गया था।2
- उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी खबरें हिंदी सुरु ऐप पर देखे कुछ भी #देशी #कॉमेडी #फनी 😱😅🤣😂1
- UP के अम्बेडकरनगर में 4 मासूम बच्चो व उनकी माँ को बेरहमी से मौत के घाट उतारने वाले युवक आमिर को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। महिला गोसिया का अपने शौहर से विवाद था क्योंकि शौहर ने सऊदी अरब में पाकिस्तानी महिला से निकाह कर लिया था। ऐसे में शातिर आमिर ने महिला को फंसाया.. और अब शादी से इंकार के बाद प्रॉपर्टी के लालच में 5 लोगो का क़त्ल कर गया। आमिर ने गौसिया को प्रपोज किया था। मगर महिला का इंकार आमिर को इतना चुभा की उसने पहले उसके 4 बच्चो को मारा.. फिर महिला की हत्या कर लाश नाले में फेंक दी। पुलिस जांच में महिला गायब मिली तो 4 बच्चो की हत्या का शक माँ पर गया। क्योंकि हत्या के बाद वह गायब थी। अब माँ की लाश मिली तो शक की सुई उसके कथित प्रेमी पर घूमी। सीडीआर व लोकेशन ने राज़ खोल दिया। अंबेडकरनगर में चार नाबालिग बच्चों की निर्मम हत्या और उनकी मां की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया। घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया है, वहीं पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में कई अहम खुलासे सामने आए हैं। आपको बता दें कि 02 मई 2026 को थाना अकबरपुर क्षेत्र में चार नाबालिग बच्चों की नृशंस हत्या की वारदात सामने आई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और कई टीमों का गठन किया गया। घटना के अगले ही दिन 03 मई को मृत बच्चों की मां गासिया का शव घर से करीब 100 मीटर दूर एक नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटनाक्रम ने मामले को और गंभीर बना दिया। विवेचना और गवाहों के बयान के आधार पर आमिर पुत्र जान मोहम्मद का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने उसे मुख्य संदिग्ध मानते हुए उसकी तलाश तेज कर दी थी। 04 मई की सुबह सुड़ारी अफजलपुर गांव के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसे सीएचसी मीरानपुर ले जाया गया, जहां उसने अपनी पहचान आमिर के रूप में बताई। बाद में जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक दोनों की हालत स्थिर है। पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान उसकी जेब से पीली धातु के कुंडल और सफेद धातु की पायल बरामद की। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ये जेवर मृतका के थे, जिससे घटना में उसकी संलिप्तता और मजबूत हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी आमिर के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या, साक्ष्य छिपाने, गोवध निवारण अधिनियम और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस शामिल हैं।4
- अमेठी में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को “फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज” इंजेक्शन की शुरुआत की गई। इस इंजेक्शन का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने फीता काटकर किया। लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएमओ पी.के. उपाध्याय, अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. प्रदीप तिवारी, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. साक्षी, डीएफपीएस सम्मान सिंह, एचईओ मनोज कुमार पटेल, बीपीएम लालमणि तिवारी और बीसीपीएम जयदीप सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि यह इंजेक्शन खासतौर पर गर्भवती महिलाओं और खून की कमी (एनीमिया) से जूझ रहे मरीजों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। बाजार में इसकी कीमत लगभग पांच हजार रुपये है, लेकिन अब सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि पहले कम हीमोग्लोबिन वाले मरीजों को आयरन सुक्रोज की पांच अलग-अलग डोज लेनी पड़ती थीं, जिससे समय और असुविधा दोनों बढ़ती थी। वहीं, फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज इंजेक्शन की एक ही डोज से बेहतर और तेज परिणाम मिलेंगे। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी मरीज का हीमोग्लोबिन स्तर 7 है, तो एक डोज के बाद यह बढ़कर 8 तक पहुंच सकता है। सीएमओ ने बताया कि, इंजेक्शन की मात्रा के आधार पर हीमोग्लोबिन में वृद्धि होती है। एक एमएल डोज से एक ग्राम तक बढ जाता है। अब इस इंजेक्शन को जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस नई सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के एनीमिया पीड़ित मरीजों को बेहतर, त्वरित और प्रभावी इलाज मिल सकेगा, जिससे उनकी सेहत में तेजी से सुधार आने की उम्मीद है।2
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन केन्वक्शन के तहत न्यायालय श्री मान ADJ 8th रायबरेली श्रीअभिषेक कुमार सिन्हा ने मुकदमा अपराध संख्या 453/19 थाना डीह राज्य बनाम नीरज यादव के मामले मे अभियुक्त नीरज को अन्तर्गत धारा 376,, 506 ipc में दोषी पाए जाने पर दिनांक 04/05/26 को 10 वर्ष का कारावास व 12 हजार रुपये अर्थदंड से दण्डित करते हुए जिला कारागार रायबरेली भेज दिया। अभियोजन की ओर से पैरवी करने वाले सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फ़ौजदारी दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की प्राथमिकी थाना डीह में प्रार्थिनी ने पंजीकृत करायी थी कि घटना दिनांक 23/04/2019 समय रात के 10 बजे की है प्रार्थनी गेहूं काटकर घर वापस आ रही थी जैसे ही गाँव के किनारे आम के बाग के पास पहुँची तो पड़ोस के नीरज यादव ने पकड़कर ज़मीन में गिरा दिया और ज़बरदस्ती कट्टा लगाकर बलात्कार किया अभियोजन की ओर से 6 साक्षियों को परीक्षित कराया गया प्रस्तुत साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त नीरज को दस वर्ष के कारावास और 12 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई गई।2