logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता उत्साह एवं अनुशासन के साथ संपन्न* खेल प्रतियोगिताएँ अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना के विकास का श्रेष्ठ माध्यम – रमेश चंद्र भराडिया विद्या भारती संस्थान अजमेर द्वारा संचालित *आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, ब्यावर* में आयोजित *संकुल स्तरीय खेलकूद* प्रतियोगिता उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक दक्षता, मानसिक सुदृढ़ता, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन तथा टीम भावना का विकास करना रहा। प्रतियोगिता में संकुल के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, जोश एवं खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के *अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र भराडिया,* विद्या भारती संस्थान अजमेर के *जिला मंत्री श्री मनोज कुमार टेलर*, विद्यालय के *प्रधानाचार्य श्री नवीन कुमार सैनी* तथा बालिका विभाग की *प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सोलंकी* द्वारा भारत माता, माँ सरस्वती एवं ओम् के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने खिलाड़ी भैया-बहिनों से परिचय प्राप्त कर उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं। इस प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, ब्यावर, आदर्श विद्या मंदिर पीपलाज, आदर्श विद्या मंदिर मसूदा तथा आदर्श विद्या मंदिर नून्द्री मेन्द्रतान सहित संकुल के विभिन्न विद्यालयों के *कुल 159 खिलाड़ी भैया-बहिनों ने* सहभागिता की। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ तथा गोला फेंक सहित विभिन्न एथलेटिक्स एवं टीम खेलों का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।रमेश चंद्र भराडिया ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि "खेल प्रतियोगिताएँ केवल जीत-हार तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का प्रभावी माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, धैर्य, सहयोग एवं टीम भावना का विकास होता है, जो जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता का आधार बनते हैं।" उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें नियमित खेल गतिविधियों से जुड़े रहने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य श्री नवीन कुमार सैनी ने कहा कि "शिक्षा के साथ-साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समान रूप से आवश्यक हैं। खेल विद्यार्थियों को स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन एवं सकारात्मक सोच प्रदान करते हैं। प्रतियोगिताएँ बच्चों में आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावना एवं चुनौतियों का सामना करने का साहस विकसित करती हैं। विद्यालय सदैव शिक्षा के साथ खेल एवं संस्कारों को भी समान महत्व देता है।" प्रतियोगिता के परिणाम कबड्डी प्रतियोगिता भैया वर्ग - 🥇 विजेता – आदर्श विद्या मंदिर, पीपलाज - 🥈 उपविजेता – आदर्श विद्या मंदिर, ब्यावर बहिन वर्ग - 🥇 विजेता – आदर्श विद्या मंदिर, पीपलाज - 🥈 उपविजेता – आदर्श विद्या मंदिर, ब्यावर खो-खो प्रतियोगिता भैया वर्ग - 🥇 विजेता – आदर्श विद्या मंदिर, ब्यावर - 🥈 उपविजेता – आदर्श विद्या मंदिर, पीपलाज बहिन वर्ग - 🥇 विजेता – आदर्श विद्या मंदिर, ब्यावर - 🥈 उपविजेता – आदर्श विद्या मंदिर, पीपलाज एथलेटिक्स प्रतियोगिताएँ 100 मीटर दौड़ - 🥇 प्रथम – दीपक - 🥈 द्वितीय – रोहन 200 मीटर दौड़ - 🥇 प्रथम – कुलदीप - 🥈 द्वितीय – जितेंद्र गोला फेंक - 🥇 प्रथम – रवि - 🥈 द्वितीय – कमलेश प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं में जिला खेलकूद प्रमुख श्री बलवीर सिंह रावत, खेल संयोजक श्री संजय सांगेला, शारीरिक शिक्षक श्री हिमांशु अवस्थी, श्री प्रेमचंद्र ग्वाला, शारीरिक शिक्षिका श्रीमती मोनिका प्रजापत, श्रीमती हंसा काठात तथा खेल प्रभारी धीरज सिंह, दक्ष सेन, आशा कुमारी, माधुरी गुप्ता, रेखा, संतोष कुमारी, शोभा कंवर, लता चौहान एवं वंदना का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। सभी ने अपनी जिम्मेदारियों का उत्कृष्ट निर्वहन करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाया। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साहपूर्ण सहभाग के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा जलपान की व्यवस्था की गई। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, उत्साह, खेल भावना एवं भाईचारे का वातावरण देखने को मिला। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास, सहयोग तथा राष्ट्रभावना को और अधिक सुदृढ़ करने का कार्य किया। विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी आचार्य-दीदी को सफल आयोजन हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की।

4 hrs ago
user_Sheetal prajapat
Sheetal prajapat
Local News Reporter Raipur, Pali•
4 hrs ago
eb731ec3-8925-4ef6-963c-7270f05f1a97

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में दो शिक्षक गिरफ्तार, दोनों पक्षों के मामलों की जांच जारी अजमेर/पीसांगन। पीसांगन थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दो शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला ने बताया कि छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पीसांगन थाने में दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्कूल समय परीक्षा के दौरान दोनों शिक्षक छात्रा के संपर्क में रहते थे और उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। एसपी ने बताया कि मामले की जांच डिप्टी एसपी को सौंपी गई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं आरोपियों ने किसी अन्य छात्रा के साथ भी इस प्रकार की हरकत तो नहीं की। यदि जांच में ऐसे तथ्य सामने आते हैं तो संबंधित मामलों में भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया है। आरोपी शिक्षकों की ओर से छात्रा के परिजनों के खिलाफ स्कूल परिसर में घुसकर मारपीट करने तथा एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों द्वारा दर्ज कराए गए मामलों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में दो शिक्षक गिरफ्तार, दोनों पक्षों के मामलों की जांच जारी
अजमेर/पीसांगन। पीसांगन थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दो शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला ने बताया कि छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पीसांगन थाने में दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्कूल समय परीक्षा के दौरान दोनों शिक्षक छात्रा के संपर्क में रहते थे और उसके साथ छेड़छाड़ करते थे।
एसपी ने बताया कि मामले की जांच डिप्टी एसपी को सौंपी गई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं आरोपियों ने किसी अन्य छात्रा के साथ भी इस प्रकार की हरकत तो नहीं की। यदि जांच में ऐसे तथ्य सामने आते हैं तो संबंधित मामलों में भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया है। आरोपी शिक्षकों की ओर से छात्रा के परिजनों के खिलाफ स्कूल परिसर में घुसकर मारपीट करने तथा एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों द्वारा दर्ज कराए गए मामलों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • अजमेर पुलिस की ईमानदारी की मिसाल! ₹11 हजार कैश और सोने-चांदी के जेवरों से भरा खोया पर्स रेलवे अधिकारी को लौटाया अजमेर पुलिस ने एक बार फिर ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल पेश की है। क्लॉक टावर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल लाखन सिंह को रेलवे स्टेशन गेट नंबर-2 के बाहर एक लावारिस पर्स मिला। पर्स में सोने-चांदी के आभूषण, ₹11 हजार नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। आधार कार्ड के जरिए पर्स की पहचान कुंदन नगर निवासी एवं रेलवे अधिकारी मीनाक्षी सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने पूरा सामान सुरक्षित लौटाया, जिस पर मीनाक्षी सिंह ने अजमेर पुलिस और हेड कांस्टेबल लाखन सिंह का आभार व्यक्त किया।
    1
    अजमेर पुलिस की ईमानदारी की मिसाल! ₹11 हजार कैश और सोने-चांदी के जेवरों से भरा खोया पर्स रेलवे अधिकारी को लौटाया
अजमेर पुलिस ने एक बार फिर ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल पेश की है। क्लॉक टावर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल लाखन सिंह को रेलवे स्टेशन गेट नंबर-2 के बाहर एक लावारिस पर्स मिला। पर्स में सोने-चांदी के आभूषण, ₹11 हजार नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। आधार कार्ड के जरिए पर्स की पहचान कुंदन नगर निवासी एवं रेलवे अधिकारी मीनाक्षी सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने पूरा सामान सुरक्षित लौटाया, जिस पर मीनाक्षी सिंह ने अजमेर पुलिस और हेड कांस्टेबल लाखन सिंह का आभार व्यक्त किया।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं उनकी स्वर्गीय माता जी के लिए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इसके बावजूद, माननीय प्रधानमंत्री जी ने विशाल ह्रदय से उन्हें क्षमा किया है और समाज से भी उन्हें माफ करने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने इन भटके हुए युवाओं से राष्ट्र की उन्नति में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया है। उनका यही स्वभाव, विशाल हृदय और दूरदर्शी नेतृत्व ही प्रत्येक भारतवासी को अपार ऊर्जा प्रदान करता है।
    1
    जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं उनकी स्वर्गीय माता जी के लिए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।

इसके बावजूद, माननीय प्रधानमंत्री जी ने विशाल ह्रदय से उन्हें क्षमा किया है और समाज से भी उन्हें माफ करने की अपील की है।

साथ ही, उन्होंने इन भटके हुए युवाओं से राष्ट्र की उन्नति में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया है। उनका यही स्वभाव, विशाल हृदय और दूरदर्शी नेतृत्व ही प्रत्येक भारतवासी को अपार ऊर्जा प्रदान करता है।
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर असम की पंडित विद्या देवी ने लगाई हाजिरी, चादर व फूल पेश कर मांगी देश में सुख-शांति की दु अजमेर। विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर असम की पंडित विद्या देवी ने अकीदत के साथ हाजिरी लगाई। उन्होंने दरगाह में चादर और फूल पेश कर देश में अमन, शांति, भाईचारे और समृद्धि की दुआ मांगी। इस अवसर पर दरगाह की गंगा-जमुनी तहज़ीब और सर्वधर्म समभाव की परंपरा की एक बार फिर मिसाल देखने को मिली। पंडित विद्या देवी ने कहा कि अजमेर शरीफ की दरगाह आस्था, प्रेम और इंसानियत का प्रतीक है, जहां हर धर्म और समुदाय के लोग अपनी श्रद्धा के साथ आते हैं। उनकी इस जियारत को सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता का संदेश माना जा रहा है।
    1
    ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर असम की पंडित विद्या देवी ने लगाई हाजिरी, चादर व फूल पेश कर मांगी देश में सुख-शांति की दु
अजमेर। विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर असम की पंडित विद्या देवी ने अकीदत के साथ हाजिरी लगाई। उन्होंने दरगाह में चादर और फूल पेश कर देश में अमन, शांति, भाईचारे और समृद्धि की दुआ मांगी। इस अवसर पर दरगाह की गंगा-जमुनी तहज़ीब और सर्वधर्म समभाव की परंपरा की एक बार फिर मिसाल देखने को मिली।
पंडित विद्या देवी ने कहा कि अजमेर शरीफ की दरगाह आस्था, प्रेम और इंसानियत का प्रतीक है, जहां हर धर्म और समुदाय के लोग अपनी श्रद्धा के साथ आते हैं। उनकी इस जियारत को सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता का संदेश माना जा रहा है।
    user_SALMAN KHAN
    SALMAN KHAN
    Photographer अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • ✨ सुकून वहीं मिलता है जहाँ दिल को सच्ची राहत मिले। 🌙 हर लम्हा एक नई कहानी बयां करता है। ❤️ अल्फ़ाज़ कम, एहसास ज़्यादा। कुछ एहसास शब्दों से नहीं, सिर्फ़ महसूस किए जाते हैं। 🤍 खामोशी भी कभी-कभी सबसे खूबसूरत आवाज़ होती है। ✨ जो दिल को छू जाए, वही असली सफर है। ❤️
    1
    ✨ सुकून वहीं मिलता है जहाँ दिल को सच्ची राहत मिले।
🌙 हर लम्हा एक नई कहानी बयां करता है।
❤️ अल्फ़ाज़ कम, एहसास ज़्यादा।
कुछ एहसास शब्दों से नहीं, सिर्फ़ महसूस किए जाते हैं। 🤍
खामोशी भी कभी-कभी सबसे खूबसूरत आवाज़ होती है। ✨
जो दिल को छू जाए, वही असली सफर है। ❤️
    user_Dainik aagaaz news
    Dainik aagaaz news
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • likes follow comments subscribe follow comments shares
    1
    likes follow comments subscribe follow comments shares
    user_Mubbshira ali
    Mubbshira ali
    Adult entertainment club अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • दरगाह बाजार मे मेडिकल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग को लेकर भाजपा कार्यकताओ ने जिला कलेक्टर लोक बंधु ओर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला को दिया ज्ञापन, दरगाह बाजार मे मेडिकल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग को लेकर भाजपा कार्यकताओ ने जिला कलेक्टर लोक बंधु ओर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला को दिया ज्ञापन,नशे के रूप में प्रयुक्त प्रतिबंधित इंजेक्शनों की अवैध बिक्री व फर्जी बिलिंग पर कार्रवाई की माँग,नियंत्रण विभाग द्वारा हाल ही में की गई छापों व कार्रवाई में प्रतिबंधित एवं नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शनों की अनधिकृत व अवैध बिक्री, फर्जी बिलिंग और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के गंभीर उल्लंघन का आरोप, औषधि विभाग की प्रारंभिक जांच में मिले कई फर्जी बिलों और व्यापारिक लेन-देन में का आरोप, भाजपा ने युवाओं व भावी पीढ़ी को नशे में धकेलने का लगाया आरोप
    1
    दरगाह बाजार मे मेडिकल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग को लेकर भाजपा कार्यकताओ ने जिला कलेक्टर लोक बंधु ओर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला को दिया ज्ञापन,
दरगाह बाजार मे मेडिकल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग को लेकर भाजपा कार्यकताओ ने जिला कलेक्टर लोक बंधु ओर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला को दिया ज्ञापन,नशे के रूप में प्रयुक्त प्रतिबंधित इंजेक्शनों की अवैध बिक्री व फर्जी बिलिंग पर कार्रवाई की माँग,नियंत्रण विभाग द्वारा हाल ही में की गई छापों व कार्रवाई में प्रतिबंधित एवं नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शनों की अनधिकृत व अवैध बिक्री, फर्जी बिलिंग और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के गंभीर उल्लंघन का आरोप,
औषधि विभाग की प्रारंभिक जांच में मिले कई फर्जी बिलों और व्यापारिक लेन-देन में का आरोप, भाजपा ने युवाओं व भावी पीढ़ी को नशे में धकेलने का लगाया आरोप
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र को साकार कर रही डबल इंजन सरकार! आज श्री ओम बन्ना मंदिर प्रबंधन समिति, पाली द्वारा आयोजित धन्यवाद एवं आभार कार्यक्रम के अविस्मरणीय पल।
    1
    ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र को साकार कर रही डबल इंजन सरकार!

आज श्री ओम बन्ना मंदिर प्रबंधन समिति, पाली द्वारा आयोजित धन्यवाद एवं आभार कार्यक्रम के अविस्मरणीय पल।
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • पत्नी ने तलाक का नोटिस भेजा तो हाथ-पैर तोड़े; पति ने घर में घुसकर डंडे से पिटा, एंबुलेंस से पहुंची एसपी ऑफिस: मामला भीलवाड़ा के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है l
    1
    पत्नी ने तलाक का नोटिस भेजा तो हाथ-पैर तोड़े; पति ने घर में घुसकर डंडे से पिटा, एंबुलेंस से पहुंची एसपी ऑफिस: मामला भीलवाड़ा के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है l
    user_Prahalad singh
    Prahalad singh
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.