logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Uncutt Video में प्रशांत किशोर साफ-साफ कह रहे हैं कि भाजपा ने AI जेनेरेटेड वीडियो जारी किया है... Mukhiyajee Reporter | Patna बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जारी वीडियो को जनसुराज के संस्थापक सह प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने AI जेनेरेटेड बताया है। उन्होंने कहा कि NDA ने नीतीश कुमार का एक वीडियो अपील जारी किया है, वह वीडियो सरासर फेक है, वीडियो AI की मदद से बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नीतीश बाबू ने ऐसा कुछ भी बयान नहीं दिया है, यह दिखाता है कि भाजपा कितना ज्यादा डरी हुई है। भाजपा को चुनौती दे रहे हैं कि नीतीश बाबू ने अगर यह बोला है तो किसी भी पत्रकार के सामने नीतीश कुमार से वह बयान दिलवा दीजिए, अभी चुनाव से 2 दिन पहले हम लोग दावेदारी वापस ले लेंगे। बता दें कि कल जदयू और भाजपा ने अपने-अपने फेसबुक पेज पर नीतीश कुमार के उस वीडियो को पोस्ट किया है, जिसके जरिए उन्होंने बांकीपुर के मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की है। हालांकि उस वीडियो को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सही बताया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा इस पर आगे क्या करती है।

3 hrs ago
user_Mukhiyajee Reporter
Mukhiyajee Reporter
Local News Reporter पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
3 hrs ago

Uncutt Video में प्रशांत किशोर साफ-साफ कह रहे हैं कि भाजपा ने AI जेनेरेटेड वीडियो जारी किया है... Mukhiyajee Reporter | Patna बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जारी वीडियो को जनसुराज के संस्थापक सह प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने AI जेनेरेटेड बताया है। उन्होंने कहा कि NDA ने नीतीश कुमार का एक वीडियो अपील जारी किया है, वह वीडियो सरासर फेक है, वीडियो AI की मदद से बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नीतीश बाबू ने ऐसा कुछ भी बयान नहीं दिया है, यह दिखाता है कि भाजपा कितना ज्यादा डरी हुई है। भाजपा को चुनौती दे रहे हैं कि नीतीश बाबू ने अगर यह बोला है तो किसी भी पत्रकार के सामने नीतीश कुमार से वह बयान दिलवा दीजिए, अभी चुनाव से 2 दिन पहले हम लोग दावेदारी वापस ले लेंगे। बता दें कि कल जदयू और भाजपा ने अपने-अपने फेसबुक पेज पर नीतीश कुमार के उस वीडियो को पोस्ट किया है, जिसके जरिए उन्होंने बांकीपुर के मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की है। हालांकि उस वीडियो को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सही बताया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा इस पर आगे क्या करती है।

More news from बिहार and nearby areas
  • छोटी माता माँ 16 श्रृंगार कथा ...........................
    1
    छोटी माता माँ 16 श्रृंगार कथा  ...........................
    user_Mr X
    Mr X
    Business park दीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • हिमालय मिनरल वाटर के पानी से हाथ धोते हैं तेजस्वी यादव, भाजपा का बड़ा आरोप; मीडिया प्रमुख दानिश इकबाल ने सबकुछ बताया है इस वीडियो में... Mukhiyajee Reporter | Patna तेजस्वी यादव के द्वारा हिमालय मिनरल वाटर का पानी हाथ धोने के लिए और फ्रांस-जर्मनी का पानी पीने के लिए इस्तेमाल करना बिहार की मिट्टी, बिहार के पानी और बिहार की जनता का अपमान है। बिहार के नेता को बिहार के संसाधनों और बिहार की जनता पर गर्व होना चाहिए।
    2
    हिमालय मिनरल वाटर के पानी से हाथ धोते हैं तेजस्वी यादव, भाजपा का बड़ा आरोप; मीडिया प्रमुख दानिश इकबाल ने सबकुछ बताया है इस वीडियो में... 
Mukhiyajee Reporter | Patna 
तेजस्वी यादव के द्वारा हिमालय मिनरल वाटर का पानी हाथ धोने के लिए और फ्रांस-जर्मनी का पानी पीने के लिए इस्तेमाल करना बिहार की मिट्टी, बिहार के पानी और बिहार की जनता का अपमान है। बिहार के नेता को बिहार के संसाधनों और बिहार की जनता पर गर्व होना चाहिए।
    user_Mukhiyajee Reporter
    Mukhiyajee Reporter
    Local News Reporter पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने बांकीपुर के मतदाताओं और विपक्षी दलों के नाम संदेश जारी कर प्रशांत किशोर के लिए मांगा समर्थन जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने बांकीपुर के मतदाताओं और विपक्षी दलों के नाम संदेश जारी कर प्रशांत किशोर के लिए मांगा समर्थन, बोले- बांकीपुर से जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर अन्य किसी भी उम्मीदवार से बहुत आगे हैं। मेरी बांकीपुर के सम्मानित मतदाताओं के साथ खासकर अन्य दल जो चुनाव लड़ रहे हैं उनके नेताओं और उनके समर्थकों से अपील है कि आज हमारे सामने एक ऐसी सरकार है जो दमन की राजनीति कर रही है उसे परास्त करना है। जीते हुए उम्मीदवार के साथ सभी लोग बीजेपी को छोड़कर किसी भी दल के हों, वह सब लोग एक मंच पर आएं और जीतने वाले उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाएं।*
    1
    जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने बांकीपुर के मतदाताओं और विपक्षी दलों के नाम संदेश जारी कर प्रशांत किशोर के लिए मांगा समर्थन
जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने बांकीपुर के मतदाताओं और विपक्षी दलों के नाम संदेश जारी कर प्रशांत किशोर के लिए मांगा समर्थन, बोले- बांकीपुर से जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर अन्य किसी भी उम्मीदवार से बहुत आगे हैं। मेरी बांकीपुर के सम्मानित मतदाताओं के साथ खासकर अन्य दल जो चुनाव लड़ रहे हैं उनके नेताओं और उनके समर्थकों से अपील है कि आज हमारे सामने एक ऐसी सरकार है जो दमन की राजनीति कर रही है उसे परास्त करना है। जीते हुए उम्मीदवार के साथ सभी लोग बीजेपी को छोड़कर किसी भी दल के हों, वह सब लोग एक मंच पर आएं और जीतने वाले उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाएं।*
    user_Newslahar
    Newslahar
    Local News Reporter मुस्तफापुर, पटना•
    5 hrs ago
  • पटनासिटी के मथनितल से पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़े गए अपराधी पटनासिटी के मथनितल से वांटेड सन्नी अन्य साथियों के साथ पकड़ा गया/पिस्टल और कारतूस भी बरामद। पटनासिटी,पटना पुलिस को आज एक अहम कामयाबी हाथ लगी है जिसमे थाना का वांटेड सन्नी सहित उसके अन्य पांच साथियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।मामला बायपास थाना क्षेत्र के जुड़ा हुआ है जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली जिसके बाद सभी अपराधी पकड़े गए है।डीएसपी शिवशंकर कुमार ने बताया कि बायपास थाना को गुप्त सूचना मिली की मथनितल ढाला के पास अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है ततपश्चात एक टीम का गठन किया गया जिसके बाद सन्नी नामक अपराधी जो वांटेड है उसे पकड़ लिया गया है ।इसके साथ सन्नी के अलावे उसके अन्य साथियों को भी पकड़ा गया है।सन्नी के पास से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस के साथ मोबाइल भी मिला है।ये लोग किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे।इन पकड़े गए लोगो मे तीन लोगों पर आपराधिक इतिहास रहा है और बाकी लोगो के बारे में आपराधिक इतिहास पता करने की कोशिश की जा रही है।इस गैंग का मुख्य सदस्य सन्नी रहा है।
    1
    पटनासिटी के मथनितल से पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़े गए अपराधी
पटनासिटी के मथनितल से वांटेड सन्नी अन्य साथियों के साथ पकड़ा गया/पिस्टल और कारतूस भी बरामद।
पटनासिटी,पटना पुलिस को आज एक अहम कामयाबी हाथ लगी है जिसमे थाना का वांटेड सन्नी सहित उसके अन्य पांच साथियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।मामला बायपास थाना क्षेत्र के जुड़ा हुआ है जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली जिसके बाद सभी अपराधी पकड़े गए है।डीएसपी शिवशंकर कुमार ने बताया कि बायपास थाना को गुप्त सूचना मिली की मथनितल ढाला के पास अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है ततपश्चात एक टीम का गठन किया गया जिसके बाद सन्नी नामक अपराधी जो वांटेड है उसे पकड़ लिया गया है ।इसके साथ सन्नी के अलावे उसके अन्य साथियों को भी पकड़ा गया है।सन्नी के पास से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस के साथ मोबाइल भी मिला है।ये लोग किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे।इन पकड़े गए लोगो मे तीन लोगों पर आपराधिक इतिहास रहा है और बाकी लोगो के बारे में आपराधिक इतिहास पता करने की कोशिश की जा रही है।इस गैंग का मुख्य सदस्य सन्नी रहा है।
    user_रजनीश कुमार
    रजनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • राजस्थान के अजमेर जिले के नरवर क्षेत्र के भवानीखेड़ा गाँव में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब भारतीय सेना का एक अग्निवीर जवान अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 1100 किमी दूर ट्रेनिंग सेंटर से हवाई सफर कर पाँच दिन की छुट्टी लेकर घर पहुँचा। जवान ने बेटे का धर्म निभाया, जबकि पूरे गाँव में शोक की लहर छा गई और सभी ने उसे श्रद्धांजलि अर्पित की।
    1
    राजस्थान के अजमेर जिले के नरवर क्षेत्र के भवानीखेड़ा गाँव में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब भारतीय सेना का एक अग्निवीर जवान अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 1100 किमी दूर ट्रेनिंग सेंटर से हवाई सफर कर पाँच दिन की छुट्टी लेकर घर पहुँचा। जवान ने बेटे का धर्म निभाया, जबकि पूरे गाँव में शोक की लहर छा गई और सभी ने उसे श्रद्धांजलि अर्पित की।
    user_Chandan Razz
    Chandan Razz
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
  • Tejashwi Yadav को देखते ही Pawan Singh ने हाथ जोड़े, खूब नारा लगा... बांकीपुर उपचुनाव के बीच राजनीति का एक दिलचस्प पल कैमरे में कैद हुआ। चुनाव प्रचार के दौरान जब तेजस्वी यादव वहां पहुंचे, तो सामने मौजूद पवन सिंह ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। इस दौरान दोनों नेताओं के समर्थक भी उत्साहित दिखे और मौके पर जमकर नारेबाजी होने लगी। कुछ देर के लिए वहां का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया। हालांकि, इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच कोई लंबी बातचीत सामने नहीं आई। लेकिन हाथ जोड़कर किया गया अभिवादन और उसके बाद की नारेबाजी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। अब इस घटना के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। क्या यह सिर्फ शिष्टाचार था या चुनावी माहौल में कोई बड़ा संदेश? इसका जवाब आने वाले दिनों में साफ हो सकता है।
    1
    Tejashwi Yadav  को देखते ही Pawan Singh ने हाथ जोड़े, खूब नारा लगा... 
बांकीपुर उपचुनाव के बीच राजनीति का एक दिलचस्प पल कैमरे में कैद हुआ। चुनाव प्रचार के दौरान जब तेजस्वी यादव वहां पहुंचे, तो सामने मौजूद पवन सिंह ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।
इस दौरान दोनों नेताओं के समर्थक भी उत्साहित दिखे और मौके पर जमकर नारेबाजी होने लगी। कुछ देर के लिए वहां का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया।
हालांकि, इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच कोई लंबी बातचीत सामने नहीं आई। लेकिन हाथ जोड़कर किया गया अभिवादन और उसके बाद की नारेबाजी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
अब इस घटना के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। क्या यह सिर्फ शिष्टाचार था या चुनावी माहौल में कोई बड़ा संदेश? इसका जवाब आने वाले दिनों में साफ हो सकता है।
    user_Journalist Rahul
    Journalist Rahul
    Newsagent फुलवारी, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
  • नीतीश कुमार के बाद अब उनके पुत्र निशांत कुमार ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर जारी किया वीडियो, प्रशांत किशोर क्या इसे भी फेक बताएँगे Mukhiyajee Reporter | Patna जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद अब उनके पुत्र स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने वीडियो जारी कर बांकीपुर विधान सभा क्षेत्र से उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जिताने की अपील की। बता दें कि कल नीतीश कुमार की ओर से वीडियो जारी हुआ था। उस वीडियो को जदयू के साथ ही बीजेपी के फेसबुक पेज पर अपलोड किया गया था। लेकिन सियासी हलचल तब मचा, जब जनसुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने उसे फेक बताया। इसी बीच निशांत कुमार की ओर से जारी वीडियो ने फिर से सियासी हलचल तेज कर दी है। अब प्रशांत किशोर क्या करेंगे...।
    1
    नीतीश कुमार के बाद अब उनके पुत्र निशांत कुमार ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर जारी किया वीडियो, प्रशांत किशोर क्या इसे भी फेक बताएँगे 
Mukhiyajee Reporter | Patna 
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद अब उनके पुत्र स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने वीडियो जारी कर बांकीपुर विधान सभा क्षेत्र से उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जिताने की अपील की। बता दें कि कल नीतीश कुमार की ओर से वीडियो जारी हुआ था। उस वीडियो को जदयू के साथ ही बीजेपी के फेसबुक पेज पर अपलोड किया गया था। लेकिन सियासी हलचल तब मचा, जब जनसुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने उसे फेक बताया। इसी बीच निशांत कुमार की ओर से जारी वीडियो ने फिर से सियासी हलचल तेज कर दी है। अब प्रशांत किशोर क्या करेंगे...।
    user_Mukhiyajee Reporter
    Mukhiyajee Reporter
    Local News Reporter पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • बड़ी माता माँ 16 श्रृंगार कथा ............................
    1
    बड़ी माता माँ 16 श्रृंगार कथा ............................
    user_Mr X
    Mr X
    Business park दीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, निर्दोष छात्रों की तत्काल रिहाई का आदेश NEET पेपर लीक के खिलाफ देशभर में हुए प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिन छात्रों को हिरासत में लिया गया है या गिरफ्तार किया गया है और जिनका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, उन्हें तुरंत रिहा किया जाए। अदालत ने यह भी कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई पूरी तरह निष्पक्ष और कानून के दायरे में होनी चाहिए। केवल शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल छात्रों के साथ कठोर कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। गौरतलब है कि NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर देश के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिनमें कई छात्रों को हिरासत में लिया गया था। अब सुप्रीम कोर्ट के इस निर्देश को छात्रों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
    1
    NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, निर्दोष छात्रों की तत्काल रिहाई का आदेश
NEET पेपर लीक के खिलाफ देशभर में हुए प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिन छात्रों को हिरासत में लिया गया है या गिरफ्तार किया गया है और जिनका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, उन्हें तुरंत रिहा किया जाए।
अदालत ने यह भी कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई पूरी तरह निष्पक्ष और कानून के दायरे में होनी चाहिए। केवल शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल छात्रों के साथ कठोर कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।
गौरतलब है कि NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर देश के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिनमें कई छात्रों को हिरासत में लिया गया था।
अब सुप्रीम कोर्ट के इस निर्देश को छात्रों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
    user_Journalist Rahul
    Journalist Rahul
    Newsagent फुलवारी, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.