नवागत जतारा रेंजर ने दूसरे दिन भी जारी रखी वाहन जपती की ताबड़तोड़ कार्यवाही* नवागत जतारा रेंजर ने दूसरे दिन भी जारी रखी वाहन जपती की ताबड़तोड़ कार्यवाही* *लगातार दूसरे दिन अवैध लकड़ी परिवहन में जप्त किया गया ट्रैक्टर मय ट्राली के* *नवागत जतारा रेंजर में दिख रही पूर्व रेंजर की छबि, नवागत रेंजर माफियाओं और जनप्रतिनिधि की बने किरकिरी* खबर है टीकमगढ़ जिले के वन विभाग जतारा की जहां नवागत रेंजर मुकेश अहिरवार और उनकी जतारा टीम ने लगातार दूसरे दिन दूसरा वाहन ट्रैक्टर अवैध लकड़ी परिवहन में जप्त किया है। वन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ कर्मचारियों के सहयोग से हरकनपुरा गांव से कुछ उत्तरप्रदेश के लकड़ी माफिया अवैध रूप से चिरोल प्रजाति के वृक्षों को काटकर मऊरानीपुर उत्तरप्रदेश में एकत्रित कर बाहर ले जाने की रैकेट चला रहे हैं उक्त सूचना पर तत्काल नवागत रेंजर जतारा मुकेश अहिरवार ने टीम का गठन करते हुए और स्वयं मोर्चा संभालते हुए एक सिल्वर कलर के आइशर ट्रैक्टर मॉडल नंबर 333 पंजीयन क्रमांक यूपी 93 बीसी 1523 की घेराबंदी करके हरकनपुरा तिगैला पर रोककर पूछताछ की तो बिना कटाई और बगैर टीपी के परिवहन करने पर और मौके से कोई अनुज्ञा परिवहन और अनुमति नहीं पाई जाने पर वन विभाग द्वारा मौके से जपती की कार्यवाही करके वाहन मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध भारतीय बन अधिनियम 1927 की धारा 41 एवं मध्यप्रदेश वनोपज विनियमन नियम 2022 के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 279/09 दिनांक 02/08/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आज की वाहन जपती की लगातार दूसरी कार्यवाही नवागत वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा मुकेश अहिरवार के कुशल नेतृत्व में की गई जिससे जतारा और आसपास के माफियाओं में भय और डर का माहौल व्याप्त हो गया है वही दूसरी ओर आज और कल की वाहन जपती की कार्यवाही से स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सिफारिश को दरकिनार करते हुए हैं वर्तमान रेंजर जतारा में तत्कालीन रेंजर की छबि को भी देखा जा रहा है जिसकी चर्चा आम बनी हुई है।
नवागत जतारा रेंजर ने दूसरे दिन भी जारी रखी वाहन जपती की ताबड़तोड़ कार्यवाही* नवागत जतारा रेंजर ने दूसरे दिन भी जारी रखी वाहन जपती की ताबड़तोड़ कार्यवाही* *लगातार दूसरे दिन अवैध लकड़ी परिवहन में जप्त किया गया ट्रैक्टर मय ट्राली के* *नवागत जतारा रेंजर में दिख रही पूर्व रेंजर की छबि, नवागत रेंजर माफियाओं और जनप्रतिनिधि की बने किरकिरी* खबर है टीकमगढ़ जिले के वन विभाग जतारा की जहां नवागत रेंजर मुकेश अहिरवार और उनकी जतारा टीम ने लगातार दूसरे दिन दूसरा वाहन ट्रैक्टर अवैध लकड़ी परिवहन में जप्त किया है। वन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ कर्मचारियों के सहयोग से हरकनपुरा गांव से कुछ उत्तरप्रदेश के लकड़ी माफिया अवैध रूप से चिरोल प्रजाति के वृक्षों को काटकर मऊरानीपुर उत्तरप्रदेश में एकत्रित कर बाहर ले जाने की रैकेट चला रहे हैं उक्त सूचना पर तत्काल नवागत रेंजर जतारा मुकेश अहिरवार ने टीम का गठन करते हुए और स्वयं मोर्चा संभालते हुए एक सिल्वर कलर के आइशर ट्रैक्टर मॉडल नंबर 333 पंजीयन क्रमांक यूपी 93 बीसी 1523 की घेराबंदी करके हरकनपुरा तिगैला पर रोककर पूछताछ की तो बिना कटाई और बगैर टीपी के परिवहन करने पर और मौके से कोई अनुज्ञा परिवहन और अनुमति नहीं पाई जाने पर वन विभाग द्वारा मौके से जपती की कार्यवाही करके वाहन मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध भारतीय बन अधिनियम 1927 की धारा 41 एवं मध्यप्रदेश वनोपज विनियमन नियम 2022 के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 279/09 दिनांक 02/08/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आज की वाहन जपती की लगातार दूसरी कार्यवाही नवागत वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा मुकेश अहिरवार के कुशल नेतृत्व में की गई जिससे जतारा और आसपास के माफियाओं में भय और डर का माहौल व्याप्त हो गया है वही दूसरी ओर आज और कल की वाहन जपती की कार्यवाही से स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सिफारिश को दरकिनार करते हुए हैं वर्तमान रेंजर जतारा में तत्कालीन रेंजर की छबि को भी देखा जा रहा है जिसकी चर्चा आम बनी हुई है।
- रोहिणी घावरी का दतिया चुनाव को लेकर बयान आप भी सुनिए #Datiya #DamodarYadav #Mp #India #Delhi #Bhimarmychief रोहिणी घावरी का दतिया चुनाव को लेकर बयान आप भी सुनिए #Datiya #DamodarYadav #Mp #India #Delhi #Bhimarmychief1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ कुंडेश्वर से दर्शन कर लौट रहे परिवार की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, 11 वर्षीय मासूम की मौत, तीन घायल टीकमगढ़, मध्य प्रदेश। सावन के प्रथम सोमवार को टीकमगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने श्रद्धालुओं की खुशियां मातम में बदल दीं। सागर हाईवे पर अजनौर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 11 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल टीकमगढ़ में जारी है। #एक्सीडेंट #छतरपुर #टीकमगढ़ #कुंडेश्वर1
- टीकमगढ़ में पत्रकार से मारपीट, एसपी से शिकायत, पुलिस ने आरोपियों पर की एफआईआर टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही न किए जाने पर आज सोमवार को टीकमगढ़ के पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एसपी के निर्देश पर कोतवाली थाना पुलिस ने तीन आरोपी शिवम जड़िया, ऋषि जड़िया और साहिल हरदशानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोप है कि ऋषि जड़िया ने पत्रकार पर धारदार हथियार से उनके माथे पर हमला किया और उनके कान से सोने की बाली खींच ली। इस हमले में लोकेन्द्र को सिर, आंख के पास और हाथ में चोटें आईं।1
- जतारा नगर परिषद बदल रही नगर की तस्वीर, स्वच्छता और विकास को मिल रही नई रफ्तार जतारा नगर परिषद बदल रही नगर की तस्वीर, स्वच्छता और विकास को मिल रही नई रफ्तार जतारा। नगर परिषद जतारा द्वारा नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार विकास एवं साफ-सफाई के कार्य कराए जा रहे हैं। नगर के विभिन्न वार्डों में नियमित सफाई, कचरा उठाने की व्यवस्था तथा सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष रामजी नायक ने बताया कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना नगर परिषद की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से नागरिकों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और नगर की पहचान भी मजबूत होती है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे स्वच्छता अभियान में सहयोग करें, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं तथा नगर को साफ-सुथरा रखने में अपनी भागीदारी निभाएं। नगर परिषद का कहना है कि आने वाले समय में भी नगर के विकास, सौंदर्यीकरण और स्वच्छता से जुड़े कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी, ताकि जतारा एक आदर्श एवं स्वच्छ नगर के रूप में अपनी अलग पहचान बना सके।4
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर पलेरा में जश्न का माहौल, कांग्रेस-सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली विजय रैली, गूंजे इंडिया गठबंधन जिंदाबाद के नारे टीकमगढ़/पलेरा। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की 6,029 मतों के प्रचंड बहुमत से ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई। जीत की घोषणा होते ही पलेरा नगर में कांग्रेस पार्टी एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से भव्य विजय उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया, एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। नगर का माहौल पूरी तरह जश्नमय दिखाई दिया। विजय उत्सव की शुरुआत पलेरा के थाना तिराहा से हुई, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने विजय रैली निकाली, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के झंडे लहराते रहे। पूरे रास्ते "इंडिया गठबंधन जिंदाबाद", "राहुल गांधी जिंदाबाद", "कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद", "घनश्याम सिंह जिंदाबाद" जैसे गगनभेदी नारों से पूरा नगर गूंज उठा। रैली के दौरान आम नागरिकों ने भी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया तथा कई स्थानों पर लोगों ने विजयी प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दतिया की जनता ने लोकतंत्र को मजबूत करते हुए विकास, जनहित और जनविश्वास की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने इसे प्रदेश की राजनीति में बदलाव का संकेत बताते हुए कहा कि यह जीत केवल एक उम्मीदवार की नहीं बल्कि आम जनता की जीत है। थाना तिराहा पर आयोजित संक्षिप्त सभा में कांग्रेस नेताओं ने घनश्याम सिंह को ऐतिहासिक विजय की बधाई देते हुए कहा कि जनता ने अहंकार की राजनीति को नकारकर जनसेवा और जनहित की राजनीति को चुना है। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है और इसी का परिणाम इस उपचुनाव में देखने को मिला। वहीं समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी कांग्रेस प्रत्याशी की जीत को इंडिया गठबंधन की मजबूती का प्रतीक बताते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन में भाईचारे, उत्साह और एकजुटता का वातावरण देखने को मिला। नगरवासियों ने भी विजयी रैली का स्वागत किया और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। देर शाम तक कार्यकर्ताओं का उत्साह बना रहा और जगह-जगह जीत की खुशियां मनाई जाती रहीं। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विनोद वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक अहिरवार, पार्षद अभय मोर, पार्षद कमलेश अहिरवार, नरेश तिवारी, आकाश राय, मलखान यादव, मोहन अहिरवार, पुष्पेंद्र सिंह, समाजवादी पार्टी नेता रामकुमार यादव, पुष्पेंद्र राजा, राजू तिवारी महाराज सहित कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने घनश्याम सिंह की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए उन्हें उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर पलेरा में जश्न का माहौल, कांग्रेस-सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली विजय रैली, गूंजे इंडिया गठबंधन जिंदाबाद के नारे टीकमगढ़/पलेरा। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की 6,029 मतों के प्रचंड बहुमत से ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई। जीत की घोषणा होते ही पलेरा नगर में कांग्रेस पार्टी एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से भव्य विजय उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया, एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। नगर का माहौल पूरी तरह जश्नमय दिखाई दिया। विजय उत्सव की शुरुआत पलेरा के थाना तिराहा से हुई, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने विजय रैली निकाली, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के झंडे लहराते रहे। पूरे रास्ते "इंडिया गठबंधन जिंदाबाद", "राहुल गांधी जिंदाबाद", "कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद", "घनश्याम सिंह जिंदाबाद" जैसे गगनभेदी नारों से पूरा नगर गूंज उठा। रैली के दौरान आम नागरिकों ने भी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया तथा कई स्थानों पर लोगों ने विजयी प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दतिया की जनता ने लोकतंत्र को मजबूत करते हुए विकास, जनहित और जनविश्वास की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने इसे प्रदेश की राजनीति में बदलाव का संकेत बताते हुए कहा कि यह जीत केवल एक उम्मीदवार की नहीं बल्कि आम जनता की जीत है। थाना तिराहा पर आयोजित संक्षिप्त सभा में कांग्रेस नेताओं ने घनश्याम सिंह को ऐतिहासिक विजय की बधाई देते हुए कहा कि जनता ने अहंकार की राजनीति को नकारकर जनसेवा और जनहित की राजनीति को चुना है। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है और इसी का परिणाम इस उपचुनाव में देखने को मिला। वहीं समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी कांग्रेस प्रत्याशी की जीत को इंडिया गठबंधन की मजबूती का प्रतीक बताते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन में भाईचारे, उत्साह और एकजुटता का वातावरण देखने को मिला। नगरवासियों ने भी विजयी रैली का स्वागत किया और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। देर शाम तक कार्यकर्ताओं का उत्साह बना रहा और जगह-जगह जीत की खुशियां मनाई जाती रहीं। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विनोद वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक अहिरवार, पार्षद अभय मोर, पार्षद कमलेश अहिरवार, नरेश तिवारी, आकाश राय, मलखान यादव, मोहन अहिरवार, पुष्पेंद्र सिंह, समाजवादी पार्टी नेता रामकुमार यादव, पुष्पेंद्र राजा, राजू तिवारी महाराज सहित कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने घनश्याम सिंह की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए उन्हें उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।4
- *टीकमगढ़, - दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर टीकमगढ़ में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न मनाया। *ढोल-नगाड़ों और पटाखों से गूंजा गांधी चौराहा* *टीकमगढ़: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर जश्न* *गांधी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशी* *यादवेंद्र बुंदेला बोले - जनता ने भाजपा के अहंकार को हराया* *टीकमगढ़, - दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर टीकमगढ़ में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न मनाया। *ढोल-नगाड़ों और पटाखों से गूंजा गांधी चौराहा* शाम 6 बजे गांधी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान ढोल-नगाड़े बजाए गए, पटाखे फोड़े गए और एक-दूसरे को मुंह मीठा* कराकर जीत की बधाई दी गई। जश्न का नेतृत्व कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने किया। कार्यकर्ताओं ने पहले गांधी प्रतिमा पर माला अर्पित की। *घनश्याम सिंह ने आशुतोष तिवारी को हराया* बता दें कि मध्य प्रदेश के *दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को हराकर जीत दर्ज की है। परिणाम आते ही टीकमगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। *विधायक बुंदेला का बयान* इस अवसर पर विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि "दतिया की जनता ने भाजपा के अहंकार को हराया है। भाजपा के *तानाशाहीपूर्ण रवैये* से हर वर्ग नाराज है।" उन्होंने दावा किया कि *महंगाई, बेरोजगारी और तानाशाही* से जूझ रही प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भी बदलाव करेगी। "आने वाले समय में पूरे प्रदेश में ऐसे ही परिणाम देखने को मिलेंगे," बुंदेला ने कहा। *मौजूद रहे कांग्रेस नेता* जश्न में जिला महासचिव संजय नायक, ब्लॉक अध्यक्ष अनीस अहमद, शहर अध्यक्ष गौरव शर्मा, भगत राम यादव, डॉ. इसरार मोहम्मद, राजीव जैन, सुनील जैन, सुनील अहिरवार, भरत सोनी और प्रभात पुरोहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- टीकमगढ़ के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा बस और ट्रक की क्रॉसिंग के दौरान एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत टीकमगढ़ के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा बस और ट्रक की क्रॉसिंग के दौरान एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई मृतक की पहचान प्रमोद सेन के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की तहसील महरौनी का निवासी बताया जा रहा है बताया जा रहा है कि मृतक ओरछा से महरौनी जा रहा था हादसे की सूचना मिलते ही दिगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है1