*बिजली विभाग के एसडीओ पर अभद्र व्यवहार का आरोप, पीड़ित को कार्यालय से बाहर निकालने का दावा* बिजली विभाग के उपखण्ड कार्यालय बेनीराम कटरा में एक आम नागरिक के साथ कथित अभद्र व्यवहार और धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। जयन्तीपुर निवासी नीरज कुमार मिश्र पुत्र सत्यदेव मिश्र ने उपखण्ड अधिकारी (एसडीओ) विनय कुमार सिंह पर कार्यालय में समस्या सुनने के बजाय अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने, हाथ पकड़कर बाहर निकालने और दरवाजा बंद करने का आरोप लगाया है। पीड़ित नीरज कुमार मिश्र के अनुसार वह दिनांक 03 फरवरी 2026 को बिजली से संबंधित अपनी समस्या को लेकर उपखण्ड कार्यालय बेनीराम कटरा पहुंचे थे। उन्होंने जब अपनी समस्या एसडीओ को बताने का प्रयास किया तो अधिकारी ने कथित रूप से कहा— “यह मेरा काम नहीं है कि मैं सभी को समझाता रहूँ” और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि जब पीड़ित ने दोबारा अपनी बात रखने का प्रयास किया तो एसडीओ ने उनका हाथ पकड़कर कार्यालय से बाहर कर दिया और दरवाजा बंद कर लिया। पीड़ित का कहना है कि इस पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य उसके पास मौजूद है, जिसमें अधिकारी का व्यवहार स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि एसडीओ द्वारा यह धमकी दी गई कि यदि सरकारी कार्य में बाधा डाली गई तो फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजवा दिया जाएगा। घटना से आहत होकर पीड़ित ने 04 फरवरी 2026 को एक्सईएन अधिकारी को लिखित शिकायत दी, लेकिन वहां से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया कि इस प्रकरण में कुछ नहीं किया जा सकता। न्याय न मिलने पर पीड़ित ने जिलाधिकारी कौशाम्बी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मामले ने विभागीय कार्यशैली और आम जनता के साथ हो रहे व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- मामला करारी कोतवाली क्षेत्र के अगियौना गांव का है। पीड़ित अनिल कुमार पुत्र लल्लू यादव ने करारी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि— उनके घर में रखा भूसा परिवार के ही कुछ लोग — दयाराम, प्रदीप और हरिश्चंद्र जबरन फेंक रहे थे। इसी दौरान घर पर मौजूद करीब 12 वर्षीय मासूम आयुष ने जब इसका विरोध किया तो दबंगों ने पहले गाली-गलौच शुरू की और फिर मामला इतना बढ़ गया कि तलवार से मासूम पर हमला कर दिया गया।1
- कौशांबी पुलिस चाइनीस मांझा पर लगाया रोक, जिससे लगातार घटनाएं घट रही थी।1
- ICC और Pakistan के बीच चल रही इस बड़ी controversy ने T20 World Cup 2026 को पूरी तरह हिला कर रख दिया है। जहां शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि ICC सख्त कदम उठाएगा, वहीं अब हालात कुछ और ही कहानी बता रहे हैं। Pakistan ने India के खिलाफ मैच न खेलने का फैसला लेकर ऐसा दबाव बनाया कि ICC को पीछे हटता हुआ देखा जा रहा है। इस वीडियो में विस्तार से समझाया गया है कि कैसे इस पूरे मामले में Pakistan की रणनीति कामयाब रही, ICC की साख पर सवाल खड़े हुए और T20 World Cup 2026 की विश्वसनीयता खतरे में आ गई। क्या यह सिर्फ एक मैच का विवाद है या फिर यह भविष्य के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए एक खतरनाक उदाहरण बन सकता है?1
- कौशाम्बी - कार चालक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर घायल टक्कर के बाद अनियंत्रित कार चालक ट्रांसफार्मर मे जा घुसी हादसे मे साइकिल सवार हुआ घायल घायल साईकिल सवार को आस-पास के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा मंझनपुर थाना इलाके का गुरुवार शाम का मामला #highlight #publicenews #folower #kaushambipolice1
- चाइनीज मांझा न खरीदें, न बेचें,न भंडारित करें व न ही इसका उपयोग करें... कौशाम्बी पुलिस चाइनीज मांझा के विरुद्ध कौशाम्बी पुलिस का विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू/ वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशाम्बी....शुक्रवार को कौशाम्बी पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार के निर्देशन में जनहित एवं नागरिकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए चाइनीज मांझा की बिक्री, भंडारण एवं उपयोग के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के अन्तर्गत समस्त थानों में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस दौरान मंझनपुर, भरवारी, सिराथू, सराय अकिल मूरतगंज, पश्चिम शरीरा, करारी आदि के साथ-साथ अन्य प्रमुख बाजारों में भी विशेष रूप से चेकिंग की गई। अभियान के दौरान पतंग, धागा एवं जनरल स्टोर्स सहित अन्य संबंधित दुकानों पर पुलिस टीमों द्वारा विधिवत जांच की गई तथा चाइनीज मांझा की बिक्री/भंडारण के संबंध में आवश्यक सत्यापन किया गया। चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि चाइनीज मांझा का क्रय-विक्रय एवं उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। इसके प्रयोग से आमजन, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों, बच्चों एवं पक्षियों को गंभीर चोट अथवा जान का खतरा उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त विधिक कार्यवाही की जाएगी।अभियान के दौरान संदिग्ध दुकानों एवं व्यक्तियों पर विशेष नजर रखते हुए व्यापक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान थाना पश्चिम शरीरा अन्तर्गत एक दुकान से 33 छोटे-बड़े पैकेट चाइनीज मांझा जब्त कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। साथ ही दुकानदारों एवं आम जनमानस को बताया गया कि भविष्य में चाइनीज मांझा की बिक्री, भंडारण अथवा उपयोग पाए जाने की स्थिति में एनवायरमेंटल पॉल्यूशन कन्ट्रोल एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।पुलिस ने जनता से अपील की है कि चाइनीज मांझा न खरीदें, न बेचें, न भंडारित करें तथा न ही इसका उपयोग करें।यदि कहीं अवैध बिक्री या भंडारण की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।आपातकालीन सहायता हेतु 112 पर कॉल करें या निकटतम थाने में शिकायत दर्ज कराएं।कौशाम्बी पुलिस जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है तथा इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनसहयोग की अपेक्षा करती है। अवैध चाइनीज मांझा का पूर्ण उन्मूलन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।1
- *बिजली विभाग के एसडीओ पर अभद्र व्यवहार का आरोप, पीड़ित को कार्यालय से बाहर निकालने का दावा* *कौशाम्बी संदेश नेटवर्क* बिजली विभाग के उपखण्ड कार्यालय बेनीराम कटरा में एक आम नागरिक के साथ कथित अभद्र व्यवहार और धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। जयन्तीपुर निवासी नीरज कुमार मिश्र पुत्र सत्यदेव मिश्र ने उपखण्ड अधिकारी (एसडीओ) विनय कुमार सिंह पर कार्यालय में समस्या सुनने के बजाय अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने, हाथ पकड़कर बाहर निकालने और दरवाजा बंद करने का आरोप लगाया है।पीड़ित नीरज कुमार मिश्र के अनुसार वह दिनांक 03 फरवरी 2026 को बिजली से संबंधित अपनी समस्या को लेकर उपखण्ड कार्यालय बेनीराम कटरा पहुंचे थे। उन्होंने जब अपनी समस्या एसडीओ को बताने का प्रयास किया तो अधिकारी ने कथित रूप से कहा— “यह मेरा काम नहीं है कि मैं सभी को समझाता रहूँ” और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि जब पीड़ित ने दोबारा अपनी बात रखने का प्रयास किया तो एसडीओ ने उनका हाथ पकड़कर कार्यालय से बाहर कर दिया और दरवाजा बंद कर लिया। पीड़ित का कहना है कि इस पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य उसके पास मौजूद है, जिसमें अधिकारी का व्यवहार स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि एसडीओ द्वारा यह धमकी दी गई कि यदि सरकारी कार्य में बाधा डाली गई तो फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजवा दिया जाएगा। घटना से आहत होकर पीड़ित ने 04 फरवरी 2026 को एक्सईएन अधिकारी को लिखित शिकायत दी, लेकिन वहां से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया कि इस प्रकरण में कुछ नहीं किया जा सकता। न्याय न मिलने पर पीड़ित ने जिलाधिकारी कौशाम्बी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मामले ने विभागीय कार्यशैली और आम जनता के साथ हो रहे व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- अधर्म को मूक बनकर जो मात्र निहारे जाते हैं, भीष्म हों, द्रोण हों या कर्ण हों, सब मारे जाते हैं..! Sarvesh Pandey Thakur Shivam Singh #सवर्ण_आर्मी_प्रमुख #_सवर्ण_आर्मी_अमेठी #सवर्ण #UGC #यूजीसी #UGC_RollBack #swarnaarmy #sarveshpandey #Thakur_Shivam_Singh #सवर्णआर्मी #सवर्ण_आर्मी_बलरामपुर #पत्रकार_शुभम_पांडेय #सवर्ण_आर्मी_कौशाम्बी #journalist_shubham_pandey #सवर्ण_आर्मी_प्रमुख #SawarnArmy #सवर्ण_एकता_मिशन #sawarn_army #सवर्ण_आर्मी1
- पुलिस अधीक्षक के निर्देश में कौशांबी जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।1