कैसरगंज मध्य-पूर्व में चल रहे ईरान और इजरायल के बीच युद्ध के माहौल का असर अब देश के कई हिस्सों के साथ-साथ कैसरगंज तहसील क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर अचानक संकट की स्थिति बन गई है। गैस एजेंसियों और वितरण केंद्रों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं और लोगों को घंटों इंतजार के बाद सिलेंडर मिल पा रहा है। जानकारी के अनुसार कैसरगंज क्षेत्र के विभिन्न गैस केंद्रों पर सैकड़ों की संख्या में लोग खाली सिलेंडर लेकर पहुंच रहे हैं। कई स्थानों पर तो हालात ऐसे हैं कि उपभोक्ताओं को पूरा दिन लाइन में खड़े रहने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। वहीं कई गैस एजेंसियों द्वारा फिलहाल होम डिलीवरी भी बंद कर दी गई है, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। तहसील क्षेत्र के जरवल रोड, फखरपुर, हुजूरपुर समेत कई कस्बों और गांवों में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर लोगों में बेचैनी देखी जा रही है। सबसे अधिक परेशानी उन परिवारों को हो रही है जिनके घरों में गैस सिलेंडर खत्म हो चुका है या खत्म होने की कगार पर है। ऐसे लोग मजबूरी में कई किलोमीटर दूर गैस एजेंसी केंद्रों तक खाली सिलेंडर लेकर पहुंच रहे हैं, तब जाकर उन्हें सिलेंडर मिल पा रहा है। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि कुछ दिन पहले ही गैस सिलेंडर के दामों में अचानक बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद लोगों को सप्लाई प्रभावित होने की आशंका होने लगी थी। हालांकि अब क्षेत्र में जो कमी दिखाई दे रही है, वह वास्तविक आपूर्ति की समस्या है या फिर युद्ध की खबरों के चलते फैली अफवाहों का असर, इस पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी स्पष्ट रूप से कुछ बताने को तैयार नहीं है। क्षेत्र में सिलेंडर की कमी को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि जल्द ही गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है, जिससे आम लोगों की रसोई पर सीधा असर पड़ेगा। गैस एजेंसियों के बाहर लगी लंबी कतारें और सिलेंडर के लिए जूझते उपभोक्ता इस बात की गवाही दे रहे हैं कि कैसरगंज क्षेत्र में एलपीजी गैस को लेकर स्थिति फिलहाल सामान्य नहीं है।

- Post by Mohd Aamir1
- त्रिलोकपुर में जमकर बवाल: ईंट-पत्थर, लाठी-डंडों से हमला; फूटे सिर, टूटे हाथ – दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल1
- Post by Omkar Verma1
- बाराबंकी पुलिस ने बीएसएनएल कर्मियों की यूजर आइडी व पासवर्ड संचार आधार ऐप के माध्यम से फर्जी व धोखाधड़ी/कूटरचित दस्तावेजों के जरिये स्वैपिंग करके लोगों के वीआईपी नंबरों को ट्रेस व इनएक्टिव वीआईपी नंबरों को पुनः चालू कर सोशल मीडिया के माध्यम से ऊंचे दामों पर बेचने वाले 02 साइबर अपराधियों को साइबर थाना बाराबंकी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बाराबंकी की बाइट1
- Post by सकील अहमद1
- जिले में कामर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगी रोक बहराइच। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर इस्तेमाल की जाने वाली कामर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी गई है। बता दें कि खाडी देशों में युद्ध के कारण भारत में भी एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर संकट पैदा हो गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता बुकिंग करने के बाद दो से तीन दिन में घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल कामर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर रोक लगाई गई है।1
- उत्तर प्रदेश, बहराइच - जिले के ग्राम मैंगोढ़िया निवासी महेंद्र सिंह 40 वर्षीय जो यू पी डायल 112 में गजरौला पुलिस में तैनात है घर लौटते समय रास्ते में सांड ने उनपर हमला कर दिया जिसके कारण उनके दोनों हाथ फैक्चर हो गए हैं l पत्रकार भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनके मामा है सांड के आतंक का शिकार आए दिन लोग होते हैं l इन्हें पकड़वाकर गौशाला को भेजना चाहिए l1
- Post by Mohd Aamir2