logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उमंग कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में नीमच ने रचा उत्कृष्टता का नया अध्याय लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राज्य स्तर पर जिले को मिला सम्मान नीमच, 14 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में स्कूल शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित उमंग कार्यक्रम का जिले में प्रभावी एवं परिणामदायी क्रियान्वयन किया जा रहा है। विद्यार्थियों के समग्र विकास, मानसिक स्वास्थ्य, जीवन कौशल एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित इस कार्यक्रम में नीमच जिले ने विगत वर्षों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिले के विद्यालयों में उमंग कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों, प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जा रहा है। शिक्षकों को प्रशिक्षित कर कार्यक्रम की अवधारणा एवं उद्देश्यों को विद्यार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया गया है। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए विद्यालयों में ऐसा सकारात्मक एवं सहज वातावरण विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जहां विद्यार्थी अपनी भावनाओं, समस्याओं एवं विचारों को खुलकर व्यक्त कर सकें। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग एवं सतत समीक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में मास्टर ट्रेनर, शिक्षक, प्राचार्य, मेंटर्स एवं मैदानी अमले द्वारा सक्रिय सहभागिता के साथ कार्यक्रम को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए आवश्यक नवाचार एवं गतिविधियां भी की जा रही हैं। इन सामूहिक प्रयासों का परिणाम है कि नीमच जिले ने उमंग कार्यक्रम में विगत वर्षों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हाल ही में राज्य स्तर पर आयोजित उमंग कार्यशाला में जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किया गया। नीमच जिले की यह उपलब्धि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं उनके समग्र विकास के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उमंग कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ जीवन कौशल, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं भावनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के प्रयास निरंतर जारी हैं। जिले में कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन की यह पहल अन्य जिलों के लिए भी अनुकरणीय उदाहरण के रूप में सामने आई है।

1 day ago
user_Mukesh rathor
Mukesh rathor
Electrician नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
1 day ago
ca160846-e626-4c10-b0b2-b67f3efa224d

उमंग कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में नीमच ने रचा उत्कृष्टता का नया अध्याय लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राज्य स्तर पर जिले को मिला सम्मान नीमच, 14 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में स्कूल शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित उमंग कार्यक्रम का जिले में प्रभावी एवं परिणामदायी क्रियान्वयन किया जा रहा है। विद्यार्थियों के समग्र विकास, मानसिक स्वास्थ्य, जीवन कौशल एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित इस कार्यक्रम में नीमच जिले ने विगत वर्षों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिले के विद्यालयों में उमंग कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों, प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जा रहा है। शिक्षकों को प्रशिक्षित कर कार्यक्रम की अवधारणा एवं उद्देश्यों को विद्यार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया गया है। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए विद्यालयों में ऐसा सकारात्मक एवं सहज वातावरण विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जहां विद्यार्थी अपनी भावनाओं, समस्याओं एवं विचारों को खुलकर व्यक्त कर सकें। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग एवं सतत समीक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में मास्टर ट्रेनर, शिक्षक, प्राचार्य, मेंटर्स एवं मैदानी अमले द्वारा सक्रिय सहभागिता के साथ कार्यक्रम को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए आवश्यक नवाचार एवं गतिविधियां भी की जा रही हैं। इन सामूहिक प्रयासों का परिणाम है कि नीमच जिले ने उमंग कार्यक्रम में विगत वर्षों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हाल ही में राज्य स्तर पर आयोजित उमंग कार्यशाला में जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किया गया। नीमच जिले की यह उपलब्धि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं उनके समग्र विकास के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उमंग कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ जीवन कौशल, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं भावनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के प्रयास निरंतर जारी हैं। जिले में कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन की यह पहल अन्य जिलों के लिए भी अनुकरणीय उदाहरण के रूप में सामने आई है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नगर पालिका चुनाव परिणाम सामने आ गए अब कौन बनेगा चेयर मेन कमेंट कर के जरूर बताएं
    1
    नगर पालिका चुनाव परिणाम सामने आ गए अब कौन बनेगा चेयर मेन कमेंट कर के जरूर बताएं
    user_Mukesh Nai
    Mukesh Nai
    Local News Reporter छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • थाना कोतवाली पुलिस द्वारा रवि माली हत्याकांड के 02 अन्य आरोपियो को किया गिरफ्तार,पूर्व मे 06 आरोपियो को किया जा चुका है गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदंसोर श्री तेर सिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली श्री पुष्पेंद्र सिह राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 27-06-26 को जग्गाखेडी रोड पर हुई रवि माली नाम के युवक की हत्या के 02 अन्य आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। *घटना का संक्षिप्त विवरण – घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27-06-26 को अभिनंदन नगर क्षेत्र में रवि माली की हत्या करने पर थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा फरियादी सुमित पिता किशन माली निवासी कर्मचारी कोलोनी मंदसोर की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 410/26 धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस का दर्ज किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया था। जिसमे आरोपियो 01 अजय वर्मा पिता अर्जुन वर्मा उम्र 31 साल निवासी नरसिंहपुरा मंदसौर 02 आशीष वर्मा पिता अर्जुन वर्मा उम्र 29 साल निवासी नरसिंहपुरा मंदसौर 03 संदीप उर्फ दिलीप उर्फ काला पिता गोविंदराम वर्मा उम्र 25 साल निवासी जोगीखेडा थाना अफजलपुर जिला मंदसौर 04 लक्की पिता मोहनलाल कुमावत उम्र 25 साल निवासी नयागांव नरसिहपुरा मंदसौर व 02 नाबालिको को प्रकरण मे माननीय न्यायालय मे पेश किया गया था। प्रकरण मे घटना के अन्य 02 फरार आरोपी आकाश पिता नानावटी उम्र 25 साल निवासी बरगुंडा गली बालागंज निवसी मदंसौर व आरोपी रोनक पिता नाहरु वर्मा उम्र 19 साल निवासी बरगुंडा गली बालागंज मदंसौर को मुखबीर सूचना पर गुजरात के भीलोंडा से अभिरक्षा गिरफ्तार किया गया है। जिन्हे माननीय न्यायालय पेश किया जाकर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जावेगा। गिर आरोपियो के नाम- 01 आकाश पिता नानावटी उम्र 25 साल निवासी बरगुंडा गली बालागंज निवसी मदंसौर 02 रोनक पिता नाहरु वर्मा उम्र 19 साल निवासी बरगुंडा गली बालागंज मदंसौर पुलिस टीम:- उक्त कार्यवाही में श्री पुष्पेन्द्र सिह राठौर थाना प्रभारी थाना कोतवाली, प्रआर 102 जितेन्द्र सिह राठौर, आर 924 अरुण कुमार, आर 463 हरिश राठौर का सराहनीय योगदान रहा।
    1
    थाना कोतवाली पुलिस द्वारा रवि माली हत्याकांड के 02 अन्य आरोपियो को किया गिरफ्तार,पूर्व मे 06 आरोपियो को किया जा चुका है गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदंसोर श्री तेर सिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली श्री पुष्पेंद्र सिह राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 27-06-26 को जग्गाखेडी रोड पर हुई रवि माली नाम के युवक की हत्या के 02 अन्य आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण – घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27-06-26 को अभिनंदन नगर क्षेत्र में रवि माली की हत्या करने पर थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा फरियादी सुमित पिता किशन माली निवासी कर्मचारी कोलोनी मंदसोर की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 410/26 धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस का दर्ज किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया था। जिसमे आरोपियो 01 अजय वर्मा पिता अर्जुन वर्मा उम्र 31 साल निवासी नरसिंहपुरा मंदसौर 02 आशीष वर्मा पिता अर्जुन वर्मा उम्र 29 साल निवासी नरसिंहपुरा मंदसौर 03 संदीप उर्फ दिलीप उर्फ काला पिता गोविंदराम वर्मा उम्र 25 साल निवासी जोगीखेडा थाना अफजलपुर जिला मंदसौर 04 लक्की पिता मोहनलाल कुमावत उम्र 25 साल निवासी नयागांव नरसिहपुरा मंदसौर  व 02 नाबालिको को प्रकरण मे माननीय न्यायालय मे पेश किया गया था। प्रकरण मे घटना के अन्य 02 फरार आरोपी आकाश पिता नानावटी उम्र 25 साल निवासी बरगुंडा गली बालागंज निवसी मदंसौर व आरोपी रोनक पिता नाहरु वर्मा उम्र 19 साल निवासी बरगुंडा गली बालागंज मदंसौर को मुखबीर सूचना पर गुजरात के भीलोंडा से अभिरक्षा गिरफ्तार किया गया है। जिन्हे माननीय न्यायालय पेश किया जाकर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जावेगा।
गिर आरोपियो के नाम-      01 आकाश पिता नानावटी उम्र 25 साल निवासी बरगुंडा गली बालागंज निवसी मदंसौर
02 रोनक पिता नाहरु वर्मा उम्र 19 साल निवासी बरगुंडा गली बालागंज मदंसौर                  
पुलिस टीम:-            उक्त कार्यवाही में श्री पुष्पेन्द्र सिह राठौर थाना प्रभारी थाना कोतवाली, प्रआर 102 जितेन्द्र सिह राठौर, आर 924 अरुण कुमार, आर 463 हरिश राठौर का सराहनीय योगदान रहा।
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • MP - राठी परिवार एवं श्री गीतांजलि हॉस्पिटल की अनूठी पहल, 141 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण* दलौदा। गणेश उत्सव के पावन अवसर पर राठी परिवार एवं श्री गीतांजलि हॉस्पिटल द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 141 भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक पहल को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ढोल-धमाकों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव से भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाएं अपने घर ले गए। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई, जो दोपहर 2 बजे तक लगातार बनी रही। इस दौरान 141 गांवों से आए भक्तों को निःशुल्क गणेश प्रतिमाओं का वितरण किया गया। ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। और प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी रामरसोड़ा भी भंडारा की गया श्रद्धालुओं ने राठी परिवार एवं श्री गीतांजलि हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना करते हुए इसे धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाजसेवा की सराहनीय मिसाल बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अंबाजी धाम निपानिया, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, विधायक विपिन जैन,पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष जीवन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया, जिला महा मंत्री विजय सुराणा, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, समाज सेवी हसीना भुवा,जिला पंचायत सदस्य विजय मेहता, नगर पालिका मन्दसौर अध्यक्ष रामादेवी w/o बंशी लाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष सुमित सेन, मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़, गो रक्षा समिति जिला अध्यक्ष पूनम चन्द पाटीदार JMD ग्रुप दलौदा जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष अरविंद सारस्वत, दलौदा सरपंच अनिल कैथवास आदि जन उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन दोपहर 2 बजे हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। 1, बाइट ---------------- 2, बाइट-----------------
    1
    MP - राठी परिवार एवं श्री गीतांजलि हॉस्पिटल की अनूठी पहल, 141 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण*
दलौदा। गणेश उत्सव के पावन अवसर पर राठी परिवार एवं श्री गीतांजलि हॉस्पिटल द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 141 भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक पहल को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ढोल-धमाकों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव से भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाएं अपने घर ले गए। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई, जो दोपहर 2 बजे तक लगातार बनी रही।
इस दौरान 141 गांवों से आए भक्तों को निःशुल्क गणेश प्रतिमाओं का वितरण किया गया। ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। और प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी रामरसोड़ा भी भंडारा की गया 
श्रद्धालुओं ने राठी परिवार एवं श्री गीतांजलि हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना करते हुए इसे धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाजसेवा की सराहनीय मिसाल बताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अंबाजी धाम निपानिया, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, विधायक विपिन जैन,पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष जीवन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया, जिला महा मंत्री विजय सुराणा, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, समाज सेवी हसीना भुवा,जिला पंचायत सदस्य विजय मेहता, नगर पालिका मन्दसौर अध्यक्ष रामादेवी w/o बंशी लाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष सुमित सेन, मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़, गो रक्षा समिति जिला अध्यक्ष पूनम चन्द पाटीदार JMD ग्रुप दलौदा जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष अरविंद सारस्वत, दलौदा सरपंच अनिल कैथवास आदि जन उपस्थित रहे
कार्यक्रम का समापन दोपहर 2 बजे हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
1, बाइट ----------------
2, बाइट-----------------
    user_MP - Nandkishor Rathore
    MP - Nandkishor Rathore
    Newspaper publisher मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जिला कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक (रिपोर्टर अनिल जटिया) मौसमी बीमारियों की रोकथाम, संपर्क पोर्टल और बजट घोषणाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश जिला कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक (रिपोर्टर अनिल जटिया) मौसमी बीमारियों की रोकथाम, संपर्क पोर्टल और बजट घोषणाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश प्रतापगढ़, 15 सितंबर। जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विकसित भारत–जन सेवा अभियान, संपर्क पोर्टल, बजट घोषणाओं सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने विभागवार अधिकारियों से कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों को नियमानुसार और समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागों से संबंधित आवश्यक सूचनाओं को संबंधित पोर्टल पर निर्धारित समयावधि में अपडेट किया जाए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं प्रकरणों का समयबद्ध और संतुष्टिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर विशेष फोकस बैठक में जिले में मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीवराज मीणा को फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा गतिविधियों को प्रभावी तरीके से संचालित करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं और विभागीय स्तर पर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। 17 सितंबर से शुरू होगा विकसित भारत–जन सेवा अभियान बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विकसित भारत–जन सेवा अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अभियान के दौरान जिले में सेवा, जनभागीदारी, जनजागरूकता, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला कलक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान के लिए आवश्यक तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समय पर पूरी करने तथा अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह गतिविधियां होंगी आयोजित 17 सितंबर — आशीर्वाद का दीया एवं रक्तदान शिविर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर — मेरे सपनों का भारत–चित्रसेवा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर — सेवा की कहानी एवं अनकही कहानियां 19 से 25 सितंबर — ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा शिविर 24 सितंबर एवं 11 अक्टूबर — सेवा के रंग, राष्ट्र के संग सांस्कृतिक कार्यक्रम 25 से 27 सितंबर — आंगन मिलन सेवा 2 अक्टूबर — सेवा मेरा योगदान के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान 1 से 15 अक्टूबर — सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 7 अक्टूबर — सेवा ज्योति कलश यात्रा 8 से 16 अक्टूबर — शहरी क्षेत्रों में सेवा शिविर सुशासन सेवा संवाद — नागरिकों एवं प्रशासन के बीच प्रत्यक्ष संवाद जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान की प्रत्येक गतिविधि का प्रभावी संचालन किया जाए और आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने के साथ-साथ जनभागीदारी को भी बढ़ावा दिया जाए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या, उप वन संरक्षक सुरेश अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बसेर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
    3
    जिला कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक

(रिपोर्टर अनिल जटिया)

मौसमी बीमारियों की रोकथाम, संपर्क पोर्टल और बजट घोषणाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
जिला कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक
(रिपोर्टर अनिल जटिया)
मौसमी बीमारियों की रोकथाम, संपर्क पोर्टल और बजट घोषणाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
प्रतापगढ़, 15 सितंबर। जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विकसित भारत–जन सेवा अभियान, संपर्क पोर्टल, बजट घोषणाओं सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने विभागवार अधिकारियों से कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों को नियमानुसार और समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागों से संबंधित आवश्यक सूचनाओं को संबंधित पोर्टल पर निर्धारित समयावधि में अपडेट किया जाए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं प्रकरणों का समयबद्ध और संतुष्टिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर विशेष फोकस
बैठक में जिले में मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीवराज मीणा को फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा गतिविधियों को प्रभावी तरीके से संचालित करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं और विभागीय स्तर पर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो।
17 सितंबर से शुरू होगा विकसित भारत–जन सेवा अभियान
बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विकसित भारत–जन सेवा अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अभियान के दौरान जिले में सेवा, जनभागीदारी, जनजागरूकता, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
जिला कलक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान के लिए आवश्यक तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समय पर पूरी करने तथा अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
यह गतिविधियां होंगी आयोजित
17 सितंबर — आशीर्वाद का दीया एवं रक्तदान शिविर
17 सितंबर से 7 अक्टूबर — मेरे सपनों का भारत–चित्रसेवा
17 सितंबर से 17 अक्टूबर — सेवा की कहानी एवं अनकही कहानियां
19 से 25 सितंबर — ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा शिविर
24 सितंबर एवं 11 अक्टूबर — सेवा के रंग, राष्ट्र के संग सांस्कृतिक कार्यक्रम
25 से 27 सितंबर — आंगन मिलन सेवा
2 अक्टूबर — सेवा मेरा योगदान के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान
1 से 15 अक्टूबर — सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज
7 अक्टूबर — सेवा ज्योति कलश यात्रा
8 से 16 अक्टूबर — शहरी क्षेत्रों में सेवा शिविर
सुशासन सेवा संवाद — नागरिकों एवं प्रशासन के बीच प्रत्यक्ष संवाद
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान की प्रत्येक गतिविधि का प्रभावी संचालन किया जाए और आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने के साथ-साथ जनभागीदारी को भी बढ़ावा दिया जाए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या, उप वन संरक्षक सुरेश अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बसेर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
    user_Anil Jatiya news repotar
    Anil Jatiya news repotar
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • *जिला कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक* *मौसमी बीमारियों, संपर्क पोर्टल, बजट घोषणाओं एवं आगामी अभियानों को लेकर दिए निर्देश* *जिला कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक* *मौसमी बीमारियों, संपर्क पोर्टल, बजट घोषणाओं एवं आगामी अभियानों को लेकर दिए निर्देश* प्रतापगढ़, 15 सितंबर। जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विकसित भारत–जन सेवा अभियान, संपर्क पोर्टल, बजट घोषणाओं सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों से विभागवार प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों को नियमानुसार समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। reporter Seema Kumawat मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर विशेष फोकस बैठक में मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने जिले में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा संबंधित विभागों के बीच समन्वय से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीवराज मीणा को फॉगिंग एवं एंटी लार्वा गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने तथा इस दिशा में विशेष फोकस रखने के निर्देश दिए। विकसित भारत–जन सेवा अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विकसित भारत–जन सेवा अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अभियान के तहत जिले में सेवा, जनभागीदारी, जनजागरूकता, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अभियान की गतिविधियों का प्रभावी संचालन करते हुए अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह गतिविधियां होंगी आयोजित 17 सितंबर — आशीर्वाद का दीया एवं रक्तदान शिविर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर — मेरे सपनों का भारत–चित्रसेवा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर — सेवा की कहानी एवं अनकही कहानियां 19 से 25 सितंबर — ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा शिविर 24 सितंबर एवं 11 अक्टूबर — सेवा के रंग, राष्ट्र के संग सांस्कृतिक कार्यक्रम 25 से 27 सितंबर — आंगन मिलन सेवा 2 अक्टूबर — सेवा मेरा योगदान के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान 1 से 15 अक्टूबर — सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 7 अक्टूबर — सेवा ज्योति कलश यात्रा 8 से 16 अक्टूबर — शहरी क्षेत्रों में सेवा शिविर सुशासन सेवा संवाद — नागरिकों एवं प्रशासन के बीच प्रत्यक्ष संवाद जिला कलक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या, उप वन संरक्षक सुरेश अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बसेर सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    3
    *जिला कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक*

*मौसमी बीमारियों, संपर्क पोर्टल, बजट घोषणाओं एवं आगामी अभियानों को लेकर दिए निर्देश*
*जिला कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक*
*मौसमी बीमारियों, संपर्क पोर्टल, बजट घोषणाओं एवं आगामी अभियानों को लेकर दिए निर्देश*
प्रतापगढ़, 15 सितंबर। जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विकसित भारत–जन सेवा अभियान, संपर्क पोर्टल, बजट घोषणाओं सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों से विभागवार प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों को नियमानुसार समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। 
reporter Seema Kumawat 
मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर विशेष फोकस
बैठक में मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने जिले में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा संबंधित विभागों के बीच समन्वय से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीवराज मीणा को फॉगिंग एवं एंटी लार्वा गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने तथा इस दिशा में विशेष फोकस रखने के निर्देश दिए।
विकसित भारत–जन सेवा अभियान की तैयारियों की समीक्षा
बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विकसित भारत–जन सेवा अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अभियान के तहत जिले में सेवा, जनभागीदारी, जनजागरूकता, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अभियान की गतिविधियों का प्रभावी संचालन करते हुए अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
यह गतिविधियां होंगी आयोजित
17 सितंबर — आशीर्वाद का दीया एवं रक्तदान शिविर
17 सितंबर से 7 अक्टूबर — मेरे सपनों का भारत–चित्रसेवा
17 सितंबर से 17 अक्टूबर — सेवा की कहानी एवं अनकही कहानियां
19 से 25 सितंबर — ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा शिविर
24 सितंबर एवं 11 अक्टूबर — सेवा के रंग, राष्ट्र के संग सांस्कृतिक कार्यक्रम
25 से 27 सितंबर — आंगन मिलन सेवा
2 अक्टूबर — सेवा मेरा योगदान के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान
1 से 15 अक्टूबर — सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज
7 अक्टूबर — सेवा ज्योति कलश यात्रा
8 से 16 अक्टूबर — शहरी क्षेत्रों में सेवा शिविर
सुशासन सेवा संवाद — नागरिकों एवं प्रशासन के बीच प्रत्यक्ष संवाद 
जिला कलक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या, उप वन संरक्षक सुरेश अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बसेर सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Seema kumawat
    Seema kumawat
    Newsagent प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • SHRI SANWARIYA SETH JI – TODAY LIVE SHRINGAR DARSHAN 🙏✨ | FIRST ON HELLO CHITTORGARH | SHRI SANWARIYA SETH JI – TODAY LIVE SHRINGAR DARSHAN 🙏✨ | FIRST ON HELLO CHITTORGARH | FOLLOW & SUBSCRIBE
    1
    SHRI SANWARIYA SETH JI – TODAY LIVE SHRINGAR DARSHAN 🙏✨ | FIRST ON HELLO CHITTORGARH | 


SHRI SANWARIYA SETH JI – TODAY LIVE SHRINGAR DARSHAN 🙏✨ | FIRST ON HELLO CHITTORGARH | FOLLOW & SUBSCRIBE
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • पीएम मोदी के नेतृत्व में सफल हुआ BRICS समिट, जयशंकर बोले- भारत ने दिखाया कूटनीतिक कौशल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि सफल BRICS शिखर सम्मेलन ने भारत की मजबूत आयोजन क्षमता और गहरे भू-राजनीतिक मतभेदों के बावजूद देशों के बीच आम सहमति बनाने की उसकी क्षमता को प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने सम्मेलन के सफल होने पर सवाल उठाए थे, लेकिन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। 32 प्रतिनिधिमंडलों ने लिया हिस्सा जयशंकर ने बताया कि शिखर सम्मेलन में 32 प्रतिनिधिमंडलों ने हिस्सा लिया। इनमें 11 BRICS सदस्य देशों, 10 पार्टनर देशों, चार क्षेत्रीय संगठनों और सात अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे। कई देशों का प्रतिनिधित्व उनके राष्ट्राध्यक्षों या सरकार प्रमुखों ने किया। इनमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो, दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, ईरान के राष्ट्रपति, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद, यूएई के क्राउन प्रिंस और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी शामिल थे। मध्य पूर्व संघर्ष पर बनी आम सहमति दुनियाभर में जारी तनाव के बीच सम्मेलन के महत्व पर जोर देते हुए जयशंकर ने कहा कि BRICS पश्चिम एशिया और मध्य पूर्व के संघर्ष पर आम सहमति बनाने में सफल रहा। सदस्य देशों ने शांति, सुरक्षा, स्थिरता और दीर्घकालिक समझ की अपील की। साथ ही निर्बाध वैश्विक व्यापार, सप्लाई चेन और ऊर्जा प्रवाह जारी रखने तथा नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे की सुरक्षा की जरूरत पर जोर दिया गया। नेताओं के बीच खुली बातचीत का माहौल विदेश मंत्री ने कहा कि सम्मेलन ने नेताओं के बीच खुली और सहज बातचीत का माहौल भी तैयार किया। उन्होंने कहा कि इसमें ऐसे नेताओं के बीच भी संवाद का अवसर बना, जो संभवत: अलग परिस्थितियों में कभी एक-दूसरे से नहीं मिल पाते। आर्थिक विकास और ग्लोबल साउथ पर फोकस जयशंकर के अनुसार, सम्मेलन का व्यापक एजेंडा आर्थिक विकास, तकनीक और ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज को मजबूत करने पर केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि सुधार और लचीलापन ऐसे प्रमुख विषय बनकर उभरे, जिन्होंने BRICS के सदस्य देशों को आम सहमति बनाने में मदद की। आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट रुख आतंकवाद के मुद्दे पर जयशंकर ने BRICS की आम सहमति को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि समूह ने आतंकवाद के सभी रूपों और तरीकों की निंदा की, जिसमें सीमा-पार आतंकवाद भी शामिल है। उन्होंने 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले को स्पष्ट रूप से अस्वीकार्य बताते हुए आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और इससे निपटने में दोहरे मापदंडों को खारिज करने की समूह की अपील पर भी जोर दिया। ‘बातचीत, कूटनीति और विकास’ का संदेश जयशंकर ने कहा कि सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बातचीत, कूटनीति और विकास’ के संदेश की झलक दिखाई दी, जिसकी दुनिया भर में सराहना हुई। उन्होंने कहा कि भारत ने संवाद और कूटनीति के माध्यम से विभिन्न मतभेदों के बीच साझा आधार तलाशने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सफल हुआ सम्मेलन अपनी बात समाप्त करते हुए जयशंकर ने कहा कि कई लोगों ने पहले भविष्यवाणी की थी कि BRICS शिखर सम्मेलन सफल नहीं हो पाएगा, लेकिन यह सफल हुआ। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने इस महत्वपूर्ण सम्मेलन को सफलतापूर्वक आयोजित कर अपनी कूटनीतिक और आयोजन क्षमता का प्रदर्शन किया। (इनपुट: आईएएनएस)
    2
    पीएम मोदी के नेतृत्व में सफल हुआ BRICS समिट, जयशंकर बोले- भारत ने दिखाया कूटनीतिक कौशल


विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि सफल BRICS शिखर सम्मेलन ने भारत की मजबूत आयोजन क्षमता और गहरे भू-राजनीतिक मतभेदों के बावजूद देशों के बीच आम सहमति बनाने की उसकी क्षमता को प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने सम्मेलन के सफल होने पर सवाल उठाए थे, लेकिन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।
32 प्रतिनिधिमंडलों ने लिया हिस्सा
जयशंकर ने बताया कि शिखर सम्मेलन में 32 प्रतिनिधिमंडलों ने हिस्सा लिया। इनमें 11 BRICS सदस्य देशों, 10 पार्टनर देशों, चार क्षेत्रीय संगठनों और सात अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे। कई देशों का प्रतिनिधित्व उनके राष्ट्राध्यक्षों या सरकार प्रमुखों ने किया। इनमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो, दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, ईरान के राष्ट्रपति, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद, यूएई के क्राउन प्रिंस और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी शामिल थे।
मध्य पूर्व संघर्ष पर बनी आम सहमति
दुनियाभर में जारी तनाव के बीच सम्मेलन के महत्व पर जोर देते हुए जयशंकर ने कहा कि BRICS पश्चिम एशिया और मध्य पूर्व के संघर्ष पर आम सहमति बनाने में सफल रहा। सदस्य देशों ने शांति, सुरक्षा, स्थिरता और दीर्घकालिक समझ की अपील की। साथ ही निर्बाध वैश्विक व्यापार, सप्लाई चेन और ऊर्जा प्रवाह जारी रखने तथा नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे की सुरक्षा की जरूरत पर जोर दिया गया।
नेताओं के बीच खुली बातचीत का माहौल
विदेश मंत्री ने कहा कि सम्मेलन ने नेताओं के बीच खुली और सहज बातचीत का माहौल भी तैयार किया। उन्होंने कहा कि इसमें ऐसे नेताओं के बीच भी संवाद का अवसर बना, जो संभवत: अलग परिस्थितियों में कभी एक-दूसरे से नहीं मिल पाते।
आर्थिक विकास और ग्लोबल साउथ पर फोकस
जयशंकर के अनुसार, सम्मेलन का व्यापक एजेंडा आर्थिक विकास, तकनीक और ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज को मजबूत करने पर केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि सुधार और लचीलापन ऐसे प्रमुख विषय बनकर उभरे, जिन्होंने BRICS के सदस्य देशों को आम सहमति बनाने में मदद की।
आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट रुख
आतंकवाद के मुद्दे पर जयशंकर ने BRICS की आम सहमति को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि समूह ने आतंकवाद के सभी रूपों और तरीकों की निंदा की, जिसमें सीमा-पार आतंकवाद भी शामिल है। उन्होंने 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले को स्पष्ट रूप से अस्वीकार्य बताते हुए आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और इससे निपटने में दोहरे मापदंडों को खारिज करने की समूह की अपील पर भी जोर दिया।
‘बातचीत, कूटनीति और विकास’ का संदेश
जयशंकर ने कहा कि सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बातचीत, कूटनीति और विकास’ के संदेश की झलक दिखाई दी, जिसकी दुनिया भर में सराहना हुई। उन्होंने कहा कि भारत ने संवाद और कूटनीति के माध्यम से विभिन्न मतभेदों के बीच साझा आधार तलाशने का प्रयास किया।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सफल हुआ सम्मेलन
अपनी बात समाप्त करते हुए जयशंकर ने कहा कि कई लोगों ने पहले भविष्यवाणी की थी कि BRICS शिखर सम्मेलन सफल नहीं हो पाएगा, लेकिन यह सफल हुआ। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने इस महत्वपूर्ण सम्मेलन को सफलतापूर्वक आयोजित कर अपनी कूटनीतिक और आयोजन क्षमता का प्रदर्शन किया। (इनपुट: आईएएनएस)
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    22 hrs ago
  • श्री सांवलिया सेठ की भंडार दानपेटी से दूसरे चरण में निकले ₹7.51 करोड़ श्री सांवलिया सेठ के भंडार की दूसरे चरण की गणना पूरी, अब तक 15 करोड़ 05 लाख 54 हजार रुपये की दानराशि प्राप्त
    1
    श्री सांवलिया सेठ की भंडार दानपेटी से दूसरे चरण में निकले ₹7.51 करोड़
श्री सांवलिया सेठ के भंडार की दूसरे चरण की गणना पूरी, अब तक 15 करोड़ 05 लाख 54 हजार रुपये की दानराशि प्राप्त
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • गरोठ उज्जैन फोर लेन रोड परआज सुबह .करीब एक दुखद घटनादेखने को सामने मिली। हरियाणा की एक कार पीछे से ट्रंक मे घुस गई इस घटना मे कार सवार तीन लोग की मौके पर मौत हुई तो वही एक घायल हुआ ट्रक राजस्थान के झालावाड जिले का बताया जा रहा है पीछे से ट्रंक को मारी टक्कर 3 की मौत एक घायल हास्पिटल पहुंचाया
    1
    गरोठ उज्जैन फोर लेन रोड परआज सुबह .करीब एक दुखद घटनादेखने को सामने मिली। हरियाणा की एक कार पीछे से ट्रंक मे घुस गई इस घटना मे कार सवार तीन लोग की मौके पर मौत हुई तो वही एक घायल हुआ ट्रक राजस्थान के झालावाड जिले का बताया जा रहा है पीछे से ट्रंक को मारी टक्कर 3 की मौत एक घायल हास्पिटल पहुंचाया
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.