logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शराब के नशे में स्कूल पहुंचकर बच्चों से गाली-गलौज का आरोप, प्राथमिक शिक्षक निलंबित अहार संकुल के ढड़कना स्कूल का मामला; वायरल वीडियो, जांच रिपोर्ट और ग्रामीणों के पंचनामा के आधार पर कलेक्टर ने की कार्रवाई टीकमगढ़। शासकीय प्राथमिक शाला ढड़कना में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक देवेन्द्र श्रीवास्तव को स्कूल में शराब के नशे में पहुंचने तथा बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ गाली-गलौज करने के मामले में कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन, संकुल प्राचार्य की जांच रिपोर्ट, वायरल वीडियो और ग्रामीणों के पंचनामा के आधार पर की गई है। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, सोशल मीडिया पर 24 अगस्त को वायरल हुए वीडियो की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी बल्देवगढ़ के माध्यम से संकुल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहार से कराई गई थी। जांच के दौरान शिक्षक देवेन्द्र श्रीवास्तव विद्यालय में मौजूद नहीं मिले। जांच के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिक्षक शराब के नशे में विद्यालय पहुंचकर बच्चों के साथ गाली-गलौज करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, 24 अगस्त को भी शिक्षक ने कथित रूप से शराब के नशे में सुबह करीब 10.30 बजे बच्चों के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद बच्चे जब अपने माता-पिता को लेकर विद्यालय पहुंचे तो उनके साथ भी कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की गई। मामले में ग्रामीणों द्वारा पंचनामा भी तैयार किया गया। वायरल वीडियो, संकुल प्राचार्य की रिपोर्ट और ग्रामीणों के पंचनामा के आधार पर शिक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की गई थी। जांच में आरोप सही पाए गए कलेक्टर के आदेश में कहा गया है कि जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन से शिक्षक द्वारा शाला में शराब के नशे में आने तथा बच्चों एवं अभिभावकों के साथ गाली-गलौज करने की पुष्टि जांच में सही पाई गई है। इसे शासकीय सेवक का अशोभनीय कृत्य बताते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3(1)(2)(3) के विपरीत तथा गंभीर कदाचरण माना गया है। इसके आधार पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत देवेन्द्र श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, टीकमगढ़ निर्धारित किया गया है। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश 25 अगस्त 2026 से तत्काल प्रभावशील किया गया है।

18 hrs ago
user_अवधेश वर्मा
अवधेश वर्मा
टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
18 hrs ago
7473f651-066f-4418-8120-b0a5fc6060a8

शराब के नशे में स्कूल पहुंचकर बच्चों से गाली-गलौज का आरोप, प्राथमिक शिक्षक निलंबित अहार संकुल के ढड़कना स्कूल का मामला; वायरल वीडियो, जांच रिपोर्ट और ग्रामीणों के पंचनामा के आधार पर कलेक्टर ने की कार्रवाई टीकमगढ़। शासकीय प्राथमिक शाला ढड़कना में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक देवेन्द्र श्रीवास्तव को स्कूल में शराब के नशे में पहुंचने तथा बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ गाली-गलौज करने के मामले में कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन, संकुल प्राचार्य की जांच रिपोर्ट, वायरल वीडियो और ग्रामीणों के पंचनामा के आधार पर की गई है। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, सोशल मीडिया पर 24 अगस्त को वायरल हुए वीडियो की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी बल्देवगढ़ के माध्यम से संकुल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहार से कराई गई थी। जांच के दौरान शिक्षक देवेन्द्र श्रीवास्तव विद्यालय में मौजूद नहीं मिले। जांच के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिक्षक शराब के नशे में विद्यालय पहुंचकर बच्चों के साथ गाली-गलौज करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, 24 अगस्त को भी शिक्षक ने कथित रूप से शराब के नशे में सुबह करीब 10.30 बजे बच्चों के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद

cb67ea58-bc13-4110-b2a0-d2ad60840091

बच्चे जब अपने माता-पिता को लेकर विद्यालय पहुंचे तो उनके साथ भी कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की गई। मामले में ग्रामीणों द्वारा पंचनामा भी तैयार किया गया। वायरल वीडियो, संकुल प्राचार्य की रिपोर्ट और ग्रामीणों के पंचनामा के आधार पर शिक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की गई थी। जांच में आरोप सही पाए गए कलेक्टर के आदेश में कहा गया है कि जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन से शिक्षक द्वारा शाला में शराब के नशे में आने तथा बच्चों एवं अभिभावकों के साथ गाली-गलौज करने की पुष्टि जांच में सही पाई गई है। इसे शासकीय सेवक का अशोभनीय कृत्य बताते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3(1)(2)(3) के विपरीत तथा गंभीर कदाचरण माना गया है। इसके आधार पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत देवेन्द्र श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, टीकमगढ़ निर्धारित किया गया है। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश 25 अगस्त 2026 से तत्काल प्रभावशील किया गया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चलते कैलगुवा-ललितपुर मार्ग पर सागौन का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मिर्चवारा में मंगलवार को तेज बारिश के चलते कैलगुवा-ललितपुर मार्ग पर सागौन का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुकने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बीच मार्ग बाधित होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें हुईं। बताया गया कि तेज बारिश के कारण जमीन में नमी बढ़ने से सागौन का पेड़ अचानक सड़क पर आ गिरा। पेड़ की बड़ी शाखाएं सड़क पर फैल जाने से वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान कोई वाहन या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। पेड़ गिरने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पेड़ को काटकर सड़क से हटवाया। इसके बाद मार्ग पर यातायात व्यवस्था दोबारा सुचारू हो सकी। वहीं पेड़ गिरने के कारण ग्राम मिर्चवारा को जाने वाली बिजली लाइन भी प्रभावित हो गई। इसके चलते गांव की बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे तक बाधित रही। बिजली बंद रहने से ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में विद्युत विभाग की टीम द्वारा लाइन को दुरुस्त किए जाने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। ग्रामीणों ने बारिश के मौसम में सड़क किनारे खड़े कमजोर पेड़ों का निरीक्षण कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से यातायात और बिजली व्यवस्था प्रभावित न हो.
    1
    चलते कैलगुवा-ललितपुर मार्ग पर सागौन का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा।
ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मिर्चवारा में मंगलवार को तेज बारिश के चलते कैलगुवा-ललितपुर मार्ग पर सागौन का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुकने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बीच मार्ग बाधित होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें हुईं।
बताया गया कि तेज बारिश के कारण जमीन में नमी बढ़ने से सागौन का पेड़ अचानक सड़क पर आ गिरा। पेड़ की बड़ी शाखाएं सड़क पर फैल जाने से वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान कोई वाहन या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
पेड़ गिरने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पेड़ को काटकर सड़क से हटवाया। इसके बाद मार्ग पर यातायात व्यवस्था दोबारा सुचारू हो सकी।
वहीं पेड़ गिरने के कारण ग्राम मिर्चवारा को जाने वाली बिजली लाइन भी प्रभावित हो गई। इसके चलते गांव की बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे तक बाधित रही। बिजली बंद रहने से ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में विद्युत विभाग की टीम द्वारा लाइन को दुरुस्त किए जाने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। ग्रामीणों ने बारिश के मौसम में सड़क किनारे खड़े कमजोर पेड़ों का निरीक्षण कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से यातायात और बिजली व्यवस्था प्रभावित न हो.
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    Court reporter महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • आहार गांव में भगवान भरोसे चल रहे स्कूल जिम्मेदारों अधिकारीयों पर सवाल अहार गांव में भगवान भरोसे चल रहे स्कूल स्कूल सरकारें नियम बनाती हैं, दावे होते हैं, लेकिन अगर कुछ नहीं बदलता, तो वो है गांव के इन गरीब बच्चों की किस्मत। अहार गांव की यह हकीकत देखकर सच में दिल भर आता है और बहुत रंज होता है। जिन गुरुओं के हाथों में इन मासूमों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी थी, उन्होंने शिक्षा को महज एक 'डिजिटल जुगाड़' बनाकर रख दिया है। शिक्षक सुबह आते हैं, अपने मोबाइल पर हाजिरी लगाते हैं और बच्चों को उनके हाल पर लावारिस छोड़कर चले जाते हैं। दिन ढलने पर फिर फुरसत से लौटते हैं, शाम की हाजिरी लगाते हैं और इनकी ड्यूटी पूरी हो जाती है। क्लासरूम में खाली बैठे और खेलते इन बच्चों की आँखों में झांककर देखिए, बहुत तकलीफ होती है यह सोचकर कि क्या इनके हिस्से में सिर्फ यही धोखा लिखा है? आज बेहद भारी मन से हमने अहार गांव के एक शिक्षक महोदय की इस करतूत को अपने कैमरे में कैद किया है।
    1
    आहार गांव में भगवान भरोसे चल रहे स्कूल जिम्मेदारों अधिकारीयों पर सवाल
अहार गांव में भगवान भरोसे चल रहे स्कूल स्कूल 
सरकारें नियम बनाती हैं, दावे होते हैं, लेकिन अगर कुछ नहीं बदलता, तो वो है गांव के इन गरीब बच्चों की किस्मत। अहार गांव की यह हकीकत देखकर सच में दिल भर आता है और बहुत रंज होता है।
जिन गुरुओं के हाथों में इन मासूमों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी थी, उन्होंने शिक्षा को महज एक 'डिजिटल जुगाड़' बनाकर रख दिया है। शिक्षक सुबह आते हैं, अपने मोबाइल पर हाजिरी लगाते हैं और बच्चों को उनके हाल पर लावारिस छोड़कर चले जाते हैं। दिन ढलने पर फिर फुरसत से लौटते हैं, शाम की हाजिरी लगाते हैं और इनकी ड्यूटी पूरी हो जाती है।
क्लासरूम में खाली बैठे और खेलते इन बच्चों की आँखों में झांककर देखिए, बहुत तकलीफ होती है यह सोचकर कि क्या इनके हिस्से में सिर्फ यही धोखा लिखा है?
आज बेहद भारी मन से हमने अहार गांव के एक शिक्षक महोदय की इस करतूत को अपने कैमरे में कैद किया है।
    user_ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी BLG
    ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी BLG
    Farmer बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • प्रेस नोट छतरपुर पुलिस *चौकी घुवारा, थाना भगवा पुलिस ने जुंआ के फड़ में मारा छापा - जुंआ खेल रहे 4 जुंवारी गिरफ्तार, ₹7900 नगद राशि, 2 मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन बरामद* पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलने वालों एवं संचालन करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। चौकी घुवारा थाना भगवा पुलिस को विगत दिवस सायंकाल क्षेत्र भ्रमण के दौरान कस्बा घुवारा में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम संबंधित स्थान वार्ड क्रमांक 15, खेत के पास पहुंची। जुंआ के फड़ में जुंआ खेल रहे 4 आरोपी 1. सुनील अहिरवार पिता काशीराम अहिरवार निवासी वार्ड क्रमांक 12 घुवारा 2. राजेंद्र अहिरवार पिता मिट्ठा अहिरवार निवासी वार्ड क्रमांक 12 घुवारा 3. मुबारिक खान पिता आसिम खान निवासी वार्ड क्रमांक 11 घुवारा 4. राकेश यादव पिता जोधा यादव निवासी ग्राम कुड़ैला थाना भगवा से एवं जुआ के फड़ से ₹7900 रुपये नगद राशि, दो मोटरसाइकिल स्प्लेंडर एवं पैशन तथा चार मोबाइल फोन कुल कीमत करीब 1 लाख रुपए बरामद की गई। अभियुक्तों के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवां निरीक्षक रामसिया चौधरी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी घुवारा उप निरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक केरल प्रसाद, आरक्षक राजेश प्रजापति, सुनील कुमार, पान सिंह यादव, हरि सिंह यादव, भरत अहिरवार, रोहित, प्रमोद एवं टीम की भूमिका रही। प्रेस नोट छतरपुर पुलिस *चौकी घुवारा, थाना भगवा पुलिस ने जुंआ के फड़ में मारा छापा - जुंआ खेल रहे 4 जुंवारी गिरफ्तार, ₹7900 नगद राशि, 2 मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन बरामद* पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलने वालों एवं संचालन करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। चौकी घुवारा थाना भगवा पुलिस को विगत दिवस सायंकाल क्षेत्र भ्रमण के दौरान कस्बा घुवारा में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम संबंधित स्थान वार्ड क्रमांक 15, खेत के पास पहुंची। जुंआ के फड़ में जुंआ खेल रहे 4 आरोपी 1. सुनील अहिरवार पिता काशीराम अहिरवार निवासी वार्ड क्रमांक 12 घुवारा 2. राजेंद्र अहिरवार पिता मिट्ठा अहिरवार निवासी वार्ड क्रमांक 12 घुवारा 3. मुबारिक खान पिता आसिम खान निवासी वार्ड क्रमांक 11 घुवारा 4. राकेश यादव पिता जोधा यादव निवासी ग्राम कुड़ैला थाना भगवा से एवं जुआ के फड़ से ₹7900 रुपये नगद राशि, दो मोटरसाइकिल स्प्लेंडर एवं पैशन तथा चार मोबाइल फोन कुल कीमत करीब 1 लाख रुपए बरामद की गई। अभियुक्तों के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवां निरीक्षक रामसिया चौधरी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी घुवारा उप निरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक केरल प्रसाद, आरक्षक राजेश प्रजापति, सुनील कुमार, पान सिंह यादव, हरि सिंह यादव, भरत अहिरवार, रोहित, प्रमोद एवं टीम की भूमिका रही।
    1
    प्रेस नोट 
छतरपुर पुलिस
*चौकी घुवारा, थाना भगवा पुलिस ने जुंआ के फड़ में मारा छापा - जुंआ खेल रहे 4 जुंवारी गिरफ्तार, ₹7900 नगद राशि, 2 मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन बरामद*

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलने वालों एवं संचालन करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
चौकी घुवारा थाना भगवा पुलिस को विगत दिवस सायंकाल क्षेत्र भ्रमण के दौरान कस्बा घुवारा में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम संबंधित स्थान वार्ड क्रमांक 15, खेत के पास पहुंची। 
 जुंआ के फड़ में जुंआ खेल रहे 4 आरोपी
1. सुनील अहिरवार पिता काशीराम अहिरवार निवासी वार्ड क्रमांक 12 घुवारा 
2. राजेंद्र अहिरवार पिता मिट्ठा अहिरवार निवासी वार्ड क्रमांक 12 घुवारा 
3. मुबारिक खान पिता आसिम खान निवासी वार्ड क्रमांक 11 घुवारा 
4. राकेश यादव पिता जोधा यादव निवासी ग्राम कुड़ैला थाना भगवा
से एवं जुआ के फड़ से ₹7900 रुपये नगद राशि, दो मोटरसाइकिल स्प्लेंडर एवं पैशन तथा चार मोबाइल फोन कुल कीमत करीब 1 लाख रुपए बरामद की गई। अभियुक्तों के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवां निरीक्षक रामसिया चौधरी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी घुवारा उप निरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक केरल प्रसाद, आरक्षक राजेश प्रजापति, सुनील कुमार, पान सिंह यादव, हरि सिंह यादव, भरत अहिरवार, रोहित, प्रमोद एवं टीम की भूमिका रही।
प्रेस नोट 
छतरपुर पुलिस
*चौकी घुवारा, थाना भगवा पुलिस ने जुंआ के फड़ में मारा छापा - जुंआ खेल रहे 4 जुंवारी गिरफ्तार, ₹7900 नगद राशि, 2 मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन बरामद*
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलने वालों एवं संचालन करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
चौकी घुवारा थाना भगवा पुलिस को विगत दिवस सायंकाल क्षेत्र भ्रमण के दौरान कस्बा घुवारा में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम संबंधित स्थान वार्ड क्रमांक 15, खेत के पास पहुंची। 
जुंआ के फड़ में जुंआ खेल रहे 4 आरोपी
1. सुनील अहिरवार पिता काशीराम अहिरवार निवासी वार्ड क्रमांक 12 घुवारा 
2. राजेंद्र अहिरवार पिता मिट्ठा अहिरवार निवासी वार्ड क्रमांक 12 घुवारा 
3. मुबारिक खान पिता आसिम खान निवासी वार्ड क्रमांक 11 घुवारा 
4. राकेश यादव पिता जोधा यादव निवासी ग्राम कुड़ैला थाना भगवा
से एवं जुआ के फड़ से ₹7900 रुपये नगद राशि, दो मोटरसाइकिल स्प्लेंडर एवं पैशन तथा चार मोबाइल फोन कुल कीमत करीब 1 लाख रुपए बरामद की गई। अभियुक्तों के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवां निरीक्षक रामसिया चौधरी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी घुवारा उप निरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक केरल प्रसाद, आरक्षक राजेश प्रजापति, सुनील कुमार, पान सिंह यादव, हरि सिंह यादव, भरत अहिरवार, रोहित, प्रमोद एवं टीम की भूमिका रही।
    user_चंद्रकांत भोले लोधी
    चंद्रकांत भोले लोधी
    Social Media Manager घुवारा, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • यथार्थ हॉस्पिटल के जीएम की अनुकरणीय पहल अनेक गरीब परिवारों को मिल रहा लाभ एवं रोजगार लोकेशन टीकमगढ़ मध्यप्रदेश रिपोर्टर अनिल मिश्रा यथार्थ हॉस्पिटल के जीएम की अनुकरणीय पहल अनेक गरीब परिवारों को मिल रहा लाभ एवं रोजगार टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश टीकमगढ़ जिले से लगे ओरछा प्रतापपुर तिगेंला पर स्थित यथार्थ हॉस्पिटल के जी एम डॉक्टर सै शांडिल्य कि इस समय लोग बाग चर्चा करते हुए नहीं थक रहे । यहां हम बता दें कि उनके द्वारा पिछले कई दिनों से क्षेत्र के गरीब परिवारों को गौ माता दान में देकर उन्हें गौ सेवा के साथ-साथ दूध बेचकर आर्थिक मदद मिलने से परिवार चलाने में कुछ सहायता भी मिले ऐसे उनके विचार हैं यह पुण्य का कार्य उनके द्वारा पिछले लंबे समय से निरंतर किया जा रहा है जिसमें गरीब वर्ग के लोग अपना समग्र आईडी आधार कार्ड बीपीएल राशन कार्ड एवं क्षेत्रीय विधायक का पत्र जिसमें आर्थिक स्थिति का उल्लेख होना आवश्यक है उक्त कागज प्राप्त होने के बाद जनरल मैनेजर डॉक्टर शांडिल्य यथार्थ हॉस्पिटल के द्वारा अपनी टीम भेज कर दिए गए कागजों की जांच करते हुए वास्तविकता का पता लगाकर गौ माता दे दी जाती है जिससे परिवारजन गौ माता की सेवा करके एवं गौ माता का दूध बेचकर परिवार की बदहाली आर्थिक स्थिति में सहारा भी हो जाता है इसी संदर्भ में हमारे संवाददाता द्वारा यथार्थ हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर डॉक्टर शांडिल्य से उनके अपने विचार उनके द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य के लिए जाने गए आप भी सुनिए क्या कुछ कहा ....
    3
    यथार्थ हॉस्पिटल के जीएम की अनुकरणीय पहल अनेक गरीब परिवारों को मिल रहा लाभ एवं रोजगार 
लोकेशन टीकमगढ़ मध्यप्रदेश 
रिपोर्टर अनिल मिश्रा 
यथार्थ हॉस्पिटल के जीएम की अनुकरणीय पहल अनेक गरीब परिवारों को मिल रहा लाभ एवं रोजगार 
टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश 
टीकमगढ़ जिले से लगे ओरछा प्रतापपुर तिगेंला पर स्थित यथार्थ हॉस्पिटल के जी एम डॉक्टर सै शांडिल्य कि इस समय लोग बाग चर्चा करते हुए नहीं थक रहे । 
यहां हम बता दें कि उनके द्वारा पिछले कई दिनों से क्षेत्र के गरीब परिवारों को गौ माता दान में देकर उन्हें गौ सेवा के साथ-साथ दूध बेचकर आर्थिक मदद मिलने से परिवार चलाने में कुछ सहायता भी मिले ऐसे उनके विचार हैं यह पुण्य का कार्य उनके द्वारा पिछले लंबे समय से निरंतर किया जा रहा है जिसमें गरीब वर्ग के लोग अपना समग्र आईडी आधार कार्ड बीपीएल राशन कार्ड एवं क्षेत्रीय विधायक का पत्र जिसमें आर्थिक स्थिति का उल्लेख होना आवश्यक है उक्त कागज प्राप्त होने के बाद जनरल मैनेजर डॉक्टर शांडिल्य यथार्थ हॉस्पिटल के द्वारा अपनी टीम भेज कर दिए गए कागजों की जांच करते हुए  वास्तविकता का पता लगाकर गौ माता दे दी जाती है जिससे परिवारजन गौ माता की सेवा करके एवं गौ माता का दूध बेचकर परिवार की बदहाली आर्थिक स्थिति में सहारा भी हो जाता है इसी संदर्भ में हमारे संवाददाता द्वारा यथार्थ हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर डॉक्टर शांडिल्य से उनके अपने विचार उनके द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य के लिए जाने गए आप भी सुनिए क्या कुछ कहा ....
    user_Anil Mishra patrkar
    Anil Mishra patrkar
    Photographer जतारा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं, है प्रीत जहाँ की रीत सदा...!! अधिकार और कर्तव्य दोंनों🇮🇳☝एक ही सिक्के के दो पहलू होते है
    2
    भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं, है प्रीत जहाँ की रीत सदा...!!
अधिकार और कर्तव्य दोंनों🇮🇳☝एक ही सिक्के के दो पहलू होते है
    user_राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता
    राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता
    ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सांदीपनि विद्यालय में मनाया गया राखी मेकिंग एवं रक्षाबंधन उत्सव पलेरा (टीकमगढ़) नगर का सांदीपनि विद्यालय नवाचारी पहल के लिए जाना जाता है इसी तर्ज पर आज विद्यालय के बच्चों को भारतीय लोक त्योहारों की सांस्कृतिक विरासत समझाने के उद्देश्य से परिवेश की सामग्री से पर्यावरण की मित्रसंरक्ष इको फ्रेंड राखी निर्माण के उद्देश्य से राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साथ ही बच्चों को त्योहारों की परंपरा से अवगत कराते हुए भाईचारे एवं सद्भावना का संदेश देने के लिए रक्षाबंधन का आयोजन किया गया. जिसमें सहपाठी छात्राओं नें अपने सहपाठी छात्रों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई. वहीं छात्रों नें भी अपनी बहनों को उपहार प्रदान कर उनके उनके प्रति अपने कर्तव्य एवं भाईचारे का संदेश दिया. इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को सांदीपनि विद्यालय के विजन एवं मिशन के तहत परंपराओं एवं भारतीय संस्कृति से अवगत कराना, भाईचारे एवं सहयोग की भावना को समर्थन देना है. इस अवसर पर प्राथमिक खण्ड लीडर रामकुमार नायक, दिनेश विश्वकर्मा, अनिल कुमार मिश्रा, राजीव जैन, रवि पाठक, अल्का तिवारी, वंदना त्रिपाठी, रश्मि जैन, शारदा अहिरवार, प्रियंका खटीक , मुकेश, नरेंद्र गुप्ता एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे. सांदीपनि विद्यालय में मनाया गया राखी मेकिंग एवं रक्षाबंधन उत्सव पलेरा (टीकमगढ़) नगर का सांदीपनि विद्यालय नवाचारी पहल के लिए जाना जाता है इसी तर्ज पर आज विद्यालय के बच्चों को भारतीय लोक त्योहारों की सांस्कृतिक विरासत समझाने के उद्देश्य से परिवेश की सामग्री से पर्यावरण की मित्रसंरक्ष इको फ्रेंड राखी निर्माण के उद्देश्य से राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साथ ही बच्चों को त्योहारों की परंपरा से अवगत कराते हुए भाईचारे एवं सद्भावना का संदेश देने के लिए रक्षाबंधन का आयोजन किया गया. जिसमें सहपाठी छात्राओं नें अपने सहपाठी छात्रों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई. वहीं छात्रों नें भी अपनी बहनों को उपहार प्रदान कर उनके उनके प्रति अपने कर्तव्य एवं भाईचारे का संदेश दिया. इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को सांदीपनि विद्यालय के विजन एवं मिशन के तहत परंपराओं एवं भारतीय संस्कृति से अवगत कराना, भाईचारे एवं सहयोग की भावना को समर्थन देना है. इस अवसर पर प्राथमिक खण्ड लीडर रामकुमार नायक, दिनेश विश्वकर्मा, अनिल कुमार मिश्रा, राजीव जैन, रवि पाठक, अल्का तिवारी, वंदना त्रिपाठी, रश्मि जैन, शारदा अहिरवार, प्रियंका खटीक , मुकेश, नरेंद्र गुप्ता एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे.
    3
    सांदीपनि विद्यालय में मनाया गया राखी मेकिंग एवं रक्षाबंधन उत्सव
पलेरा (टीकमगढ़) नगर का सांदीपनि विद्यालय नवाचारी पहल के लिए जाना जाता है इसी तर्ज पर आज विद्यालय के बच्चों को भारतीय लोक त्योहारों की सांस्कृतिक विरासत समझाने के उद्देश्य से परिवेश की सामग्री से पर्यावरण की मित्रसंरक्ष इको फ्रेंड  राखी निर्माण के उद्देश्य से राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साथ ही बच्चों को त्योहारों की परंपरा से अवगत कराते हुए भाईचारे एवं सद्भावना का संदेश देने के लिए रक्षाबंधन का आयोजन किया गया. जिसमें सहपाठी छात्राओं नें अपने सहपाठी छात्रों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई. वहीं छात्रों नें भी अपनी बहनों को उपहार प्रदान कर उनके उनके प्रति अपने कर्तव्य एवं भाईचारे का संदेश दिया.  इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को सांदीपनि विद्यालय के विजन एवं मिशन के तहत परंपराओं एवं भारतीय संस्कृति से अवगत कराना, भाईचारे एवं सहयोग की भावना को समर्थन देना है. इस अवसर पर प्राथमिक खण्ड लीडर रामकुमार नायक, दिनेश विश्वकर्मा, अनिल कुमार मिश्रा, राजीव जैन, रवि पाठक, अल्का तिवारी, वंदना त्रिपाठी, रश्मि जैन, शारदा अहिरवार, प्रियंका खटीक , मुकेश, नरेंद्र गुप्ता एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे.
सांदीपनि विद्यालय में मनाया गया राखी मेकिंग एवं रक्षाबंधन उत्सव
पलेरा (टीकमगढ़) नगर का सांदीपनि विद्यालय नवाचारी पहल के लिए जाना जाता है इसी तर्ज पर आज विद्यालय के बच्चों को भारतीय लोक त्योहारों की सांस्कृतिक विरासत समझाने के उद्देश्य से परिवेश की सामग्री से पर्यावरण की मित्रसंरक्ष इको फ्रेंड  राखी निर्माण के उद्देश्य से राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साथ ही बच्चों को त्योहारों की परंपरा से अवगत कराते हुए भाईचारे एवं सद्भावना का संदेश देने के लिए रक्षाबंधन का आयोजन किया गया. जिसमें सहपाठी छात्राओं नें अपने सहपाठी छात्रों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई. वहीं छात्रों नें भी अपनी बहनों को उपहार प्रदान कर उनके उनके प्रति अपने कर्तव्य एवं भाईचारे का संदेश दिया.  इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को सांदीपनि विद्यालय के विजन एवं मिशन के तहत परंपराओं एवं भारतीय संस्कृति से अवगत कराना, भाईचारे एवं सहयोग की भावना को समर्थन देना है. इस अवसर पर प्राथमिक खण्ड लीडर रामकुमार नायक, दिनेश विश्वकर्मा, अनिल कुमार मिश्रा, राजीव जैन, रवि पाठक, अल्का तिवारी, वंदना त्रिपाठी, रश्मि जैन, शारदा अहिरवार, प्रियंका खटीक , मुकेश, नरेंद्र गुप्ता एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे.
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *मानिकपुरा आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास फैली गंदगी, बारिश का पानी भरने से जहरीले जीवों का खतरा* *बच्चे फिसलकर हो रहे चोटिल, बीमारियों की आशंका से अभिभावकों में चिंता* *मानिकपुरा आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास फैली गंदगी, बारिश का पानी भरने से जहरीले जीवों का खतरा* *बच्चे फिसलकर हो रहे चोटिल, बीमारियों की आशंका से अभिभावकों में चिंता* *टीकमगढ़।* जिले की ग्राम पंचायत मानिकपुरा के आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास गंदगी और बारिश का पानी भरने से बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। गंदगी के कारण आंगनबाड़ी केंद्र में जहरीले जीव-जंतुओं के पहुंचने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र के आसपास कीचड़ और पानी जमा होने से आए दिन बच्चे फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। साथ ही गंदगी से बच्चे बीमार भी हो रहे हैं। अभिभावकों ने पंचायत से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। इस मामले में सुपरवाइजर रमाकांता खरे, महिला बाल विकास विभाग ने बताया, "मैं नई आई हूं, शीघ्र ही आंगनबाड़ी केंद्र की जांच कर सरपंच से साफ-सफाई कराने के लिए कहती हूं।" वहीं सरपंच प्रभु रैकवार ने कहा, "आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास बारिश का पानी भरने से यह स्थिति बनी है। बारिश के बाद सफाई करा दी जाएगी।"
    3
    *मानिकपुरा आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास फैली गंदगी, बारिश का पानी भरने से जहरीले जीवों का खतरा*

*बच्चे फिसलकर हो रहे चोटिल, बीमारियों की आशंका से अभिभावकों में चिंता*
*मानिकपुरा आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास फैली गंदगी, बारिश का पानी भरने से जहरीले जीवों का खतरा*
*बच्चे फिसलकर हो रहे चोटिल, बीमारियों की आशंका से अभिभावकों में चिंता*
*टीकमगढ़।* जिले की ग्राम पंचायत मानिकपुरा के आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास गंदगी और बारिश का पानी भरने से बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। गंदगी के कारण आंगनबाड़ी केंद्र में जहरीले जीव-जंतुओं के पहुंचने का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र के आसपास कीचड़ और पानी जमा होने से आए दिन बच्चे फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। साथ ही गंदगी से बच्चे बीमार भी हो रहे हैं। अभिभावकों ने पंचायत से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
इस मामले में सुपरवाइजर रमाकांता खरे, महिला बाल विकास विभाग ने बताया, "मैं नई आई हूं, शीघ्र ही आंगनबाड़ी केंद्र की जांच कर सरपंच से साफ-सफाई कराने के लिए कहती हूं।"
वहीं सरपंच प्रभु रैकवार ने कहा, "आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास बारिश का पानी भरने से यह स्थिति बनी है। बारिश के बाद सफाई करा दी जाएगी।"
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की सामाजिक समरसता संकल्प अभियान यात्रा का बड़ागांव धसान में भव्य स्वागत *संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की सामाजिक समरसता संकल्प अभियान यात्रा का बड़ागांव धसान में भव्य स्वागत* *टीकमगढ़,में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन उपलक्ष्य में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सामाजिक समरसता संकल्प अभियान यात्रा जिले के विभिन्न ग्रामों से होते हुए बड़ागांव धसान पहुंची, जहां श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजनों द्वारा यात्रा का उत्साहपूर्वक एवं आत्मीय स्वागत किया गया। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक श्री मुकेश पालीवाल के निर्देशन तथा क्षेत्र संयोजक श्री आलोक कुमार गुप्ता के सहभागिता से जिले की विभिन्न पंचायतों में यात्रा का स्वागत किया जा रहा है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजनों द्वारा रथ में विराजमान संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के कलश का दर्शन एवं पूजन कर श्रद्धा व्यक्त की गई। सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के जिला संयोजक श्री अश्वनी चढ़ार भी यात्रा में सहभागी रहे। यात्रा का माडुमर, पठा, गुदनवारा, समर्रा, अजनौर, अमरपुर, अन्तोरा, ढूंढा एवं मिथिला खैरा सहित अनेक स्थानों पर ग्रामीणजनों एवं श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा एवं पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के समता, सद्भाव, सामाजिक एकता एवं मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी महाराज के आदर्शों एवं विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प भी दोहराया। संत रविदास जी महाराज की वाणी समाज में समानता, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देती है। उनके विचार जाति-पंथ तथा ऊंच-नीच के भेदभाव से मुक्त ऐसे समरस समाज की स्थापना का संदेश देते हैं, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान एवं अवसर प्राप्त हो। यात्रा के बड़ागांव धसान पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजनों द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात यात्रा का संत श्री रविदास जी मंदिर में रात्रि विश्राम हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी महाराज के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा सामाजिक समरसता, सद्भाव एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संत रविदास जी महाराज सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के जिला संयोजक श्री अश्वनी चढ़ार, श्री सुनील रैकवार, श्री जगजीवन प्रजापति, श्री कपिल नामदेव, श्री महेंद्र अहिरवार, श्री प्रवीण नामदेव, श्री आदित्य परमार, श्री भज्जू लोधी, श्री रामलाल प्रजापति सहित मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सामाजिक कार्यकर्ता, सुदर्शन फाउंडेशन के समन्वयक श्री शिवम नापित, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
    3
    संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की सामाजिक समरसता संकल्प अभियान यात्रा का बड़ागांव धसान में भव्य स्वागत
*संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की सामाजिक समरसता संकल्प अभियान यात्रा का बड़ागांव धसान में भव्य स्वागत*
*टीकमगढ़,में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन उपलक्ष्य में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सामाजिक समरसता संकल्प अभियान यात्रा जिले के विभिन्न ग्रामों से होते हुए बड़ागांव धसान पहुंची, जहां श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजनों द्वारा यात्रा का उत्साहपूर्वक एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक श्री मुकेश पालीवाल के निर्देशन तथा क्षेत्र संयोजक श्री आलोक कुमार गुप्ता के सहभागिता से जिले की विभिन्न पंचायतों में यात्रा का स्वागत किया जा रहा है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजनों द्वारा रथ में विराजमान संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के कलश का दर्शन एवं पूजन कर श्रद्धा व्यक्त की गई।
सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के जिला संयोजक श्री अश्वनी चढ़ार भी यात्रा में सहभागी रहे। यात्रा का माडुमर, पठा, गुदनवारा, समर्रा, अजनौर, अमरपुर, अन्तोरा, ढूंढा एवं मिथिला खैरा सहित अनेक स्थानों पर ग्रामीणजनों एवं श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा एवं पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
यात्रा के दौरान संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के समता, सद्भाव, सामाजिक एकता एवं मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी महाराज के आदर्शों एवं विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प भी दोहराया।
संत रविदास जी महाराज की वाणी समाज में समानता, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देती है। उनके विचार जाति-पंथ तथा ऊंच-नीच के भेदभाव से मुक्त ऐसे समरस समाज की स्थापना का संदेश देते हैं, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान एवं अवसर प्राप्त हो।
यात्रा के बड़ागांव धसान पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजनों द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात यात्रा का संत श्री रविदास जी मंदिर में रात्रि विश्राम हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी महाराज के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा सामाजिक समरसता, सद्भाव एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संत रविदास जी महाराज सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के जिला संयोजक श्री अश्वनी चढ़ार, श्री सुनील रैकवार, श्री जगजीवन प्रजापति, श्री कपिल नामदेव, श्री महेंद्र अहिरवार, श्री प्रवीण नामदेव, श्री आदित्य परमार, श्री भज्जू लोधी, श्री रामलाल प्रजापति सहित मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सामाजिक कार्यकर्ता, सुदर्शन फाउंडेशन के समन्वयक श्री शिवम नापित, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
    user_Anil Mishra patrkar
    Anil Mishra patrkar
    Photographer जतारा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • रक्षा बंधन पर बहनों को सम्मान और नशामुक्ति का संकल्प, गायत्री परिवार ने विद्यार्थियों को दिलाई शपथ रक्षा बंधन पर बहनों को सम्मान और नशामुक्ति का संकल्प, गायत्री परिवार ने विद्यार्थियों को दिलाई शपथ
    1
    रक्षा बंधन पर बहनों को सम्मान और नशामुक्ति का संकल्प, गायत्री परिवार ने विद्यार्थियों को दिलाई शपथ
रक्षा बंधन पर बहनों को सम्मान और नशामुक्ति का संकल्प, गायत्री परिवार ने विद्यार्थियों को दिलाई शपथ
    user_MUHAMMAD KHWAJA JOURNALIST
    MUHAMMAD KHWAJA JOURNALIST
    Media company पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.