सक्ती जिले में 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, कलेक्टर जयश्री जैन ने तैयारियां तेज करने के दिए निर्देश, सक्ती जिले में 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, कलेक्टर जयश्री जैन ने तैयारियां तेज करने के दिए निर्देश, कलेक्टर जयश्री जैन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं वाले कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने बताया कि जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 12 प्रमुख पहलें संचालित होंगी, जिनमें पहली पहल "आशीर्वाद का दीया" के अंतर्गत जिलेभर में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को नोडल अधिकारी नियुक्त कर कार्ययोजना तैयार करने और पंचायत स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री कार्य की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत खसरों का पंजीयन प्राथमिकता से पूरा करने को कहा। इसके अलावा जल जीवन मिशन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, सेवा सेतु ऐप, जाति प्रमाण पत्र, लोक सेवा गारंटी, आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना (शहरी) सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में राजस्व प्रकरणों, स्वास्थ्य विभाग के एचपीवी वैक्सीनेशन और निक्षय पोषण योजना, ई-ऑफिस संचालन तथा जनदर्शन व जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान पर भी विशेष जोर दिया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ वासु जैन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

- मौत का सौदागर बना 'माँ मेडिकल स्टोर': पत्थलगांव के लुडेग में दवा दुकान की आड़ में चल रहा अवैध 'अस्पताल', नर्सिंग होम एक्ट की उड़ीं धज्जियां - जिम्मेदार मौन या खुला संरक्षण?... जशपुर। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत लुडेग में स्वास्थ्य माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि कानून और प्रशासन का खौफ पूरी तरह खत्म नजर आ रहा है। यहाँ संचालित 'माँ मेडिकल स्टोर' की आड़ में न केवल नियमों का खुलेआम कत्ल किया जा रहा है, बल्कि भोले-भाले ग्रामीणों की जान से सीधा खिलवाड़ करते हुए एक पूरा अवैध क्लिनिक खड़ा कर दिया गया है। बाहर बोर्ड दवा दुकान का है, लेकिन भीतर का नजारा किसी निजी अस्पताल जैसा है, जहाँ बिना किसी डॉक्टर, बिना वैध डिग्री और बिना अनुमति के मरीजों को बेड पर लिटाकर ड्रिप और हाई-डोज इंजेक्शन ठोके जा रहे हैं। *कैमरे में कैद गोरखधंधा : पर्दा उठते ही हाथ-पांव फूले -*दुकान के पिछले हिस्से में बाकायदा बेड बिछाकर मरीजों को भर्ती करने का खुला खेल चल रहा है। मौके पर सामने आए सबूतों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मरीज बेड पर लेटे हैं, सलाइन की बोतलें टंगी हैं और बेखौफ अंदाज में इलाज किया जा रहा है। जब इस गैरकानूनी धंधे को कैमरे में कैद कर संचालक से सवाल पूछे गए, तो उसके होश उड़ गए और वह बगलें झांकते हुए गोलमोल जवाब देकर लीपापोती करने में जुट गया। कानून की धज्जियां उड़ाते काले कारनामे : * मेडिकल स्टोर या मिनी आईसीयू? दवा वितरण के लाइसेंस पर मरीजों को भर्ती करने, बोतलें चढ़ाने और इंजेक्शन लगाने का यह खेल नर्सिंग होम एक्ट और क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट का खुला उल्लंघन है। * बायो-मेडिकल कचरे का अंबार: बिना किसी सुरक्षा प्रोटोकॉल और डिस्पोजल व्यवस्था के इस्तेमाल की गई सुइयां और बोतलें संक्रमण का सबसे बड़ा घर बन रही हैं। * जिंदगी से जुआ: गलत दवा, रिएक्शन या इमरजेंसी की स्थिति में यदि किसी मरीज की सांसें उखड़ जाएं, तो उसकी जवाबदेही किसकी होगी? *अधिकारियों की चुप्पी पर उठे तीखे सवाल: अंधा कानून या बंधी है आंखें?...*शहर के बीचों-बीच चल रहा यह मौत का खेल क्या सचमुच स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की नजरों से छिपा है? या फिर 'महीने के चढ़ावे' और प्रशासनिक संरक्षण के दम पर यह अवैध क्लिनिक बेधड़क फल-फूल रहा है? यह सवाल अब क्षेत्र के हर जागरूक नागरिक की जुबान पर है। क्या स्वास्थ्य विभाग किसी मासूम की लाश गिरने का इंतजार कर रहा है? यदि जिला प्रशासन और CMHO जशपुर इस मामले में केवल नोटिस देकर खानापूर्ति करते हैं, तो साफ है कि इस गोरखधंधे की जड़ें बहुत गहरी हैं। सीधी मांग: ग्रामीणों और प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि इस फर्जीवाड़े पर तत्काल छापा मारकर 'माँ मेडिकल स्टोर' को सील किया जाए और संचालक के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में FIR दर्ज कर सलाखों के पीछे भेजा जाए।4
- मां शीतला मंदिर परिसर में भूमि पूजन व शिलान्यास संपन्न1
- लापरवाहों पर कार्रवाई के साथ-साथ खुद क्लास लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाने वाला डीईओ अभय जायसवाल का यह अंदाज पूरे जिले में सराहा जा रहा है। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बेहद सकारात्मक और दिलचस्प खबर सामने आई है। जहाँ एक तरफ प्रशासनिक अधिकारी सख्त कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं, वहीं बेमेतरा के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) का एक अनोखा और प्रेरणादायक अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है। जिले की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के मकसद से डीईओ अभय जायसवाल ने बावामोहतरा, भदराली, नरी और बदनारा के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक कड़ाई भी देखने को मिली। बदनारा स्कूल में बिना किसी पूर्व अनुमति के अनुपस्थित पाए गए शिक्षक ओ.पी. कुर्रे पर तत्काल कार्रवाई करते हुए डीईओ ने उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। लेकिन असली चर्चा शुरू हुई भदराली हाईस्कूल से, जहाँ डीईओ का एक अलग ही रूप सामने आया। वे सीधे कक्षा 10वीं के कमरे में पहुँचे, हाथ में चॉक उठाई और खुद शिक्षक बनकर ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को विज्ञान का 'विद्युत प्रवाह' यानी इलेक्ट्रिक करंट अध्याय पढ़ाने लगे। सिर्फ पढ़ाया ही नहीं, बल्कि बच्चों से सवाल-जवाब कर उनके पढ़ाई के स्तर का जायजा भी लिया। लापरवाहों पर कार्रवाई के साथ-साथ खुद क्लास लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाने वाला डीईओ अभय जायसवाल का यह अंदाज पूरे जिले में सराहा जा रहा है।1
- छत्तीसगढ़ में महतारी वंदना से आत्मनिर्भर बन रही है महिलाएं1
- उर्दना पुलिस लाइन स्थित महामाया मंदिर में निकला भारतीय नाग,रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया।1
- ab Modi Sarkar mein Khwab dekhne laga raha hun Gandhi Ko dekhkar Kya karenge Modi Sarkar1
- Bemetara Car Stunt Viral Video: चलती कार पर युवाओं की खतरनाक हरकत, पुलिस जांच में जुटी | बेमेतरा के सिटी कोतवाली क्षेत्र (जेवरा-कठिया-रांका सड़क मार्ग) से सामने आया यह वीडियो न केवल उन युवकों की जान को जोखिम में डाल रहा है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों के लिए भी एक बड़ा खतरा है।1
- Delhi mein PG hostel 5 manjila. Jo gira hua Hai jismein dab Gaye 50 bacche PG hostel BJP vidhayak ka Bata rahe hain.1
- विकास के दावों की खुली पोल,खाट पर गर्भवती सड़क नहीं होने से ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किल खराब रास्ते से खाट पर महिला को ले गए ग्रामीण 500 मीटर सड़क की मांग,अब तक नहीं हुआ काम1