logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विज्ञप्ति *मेलाधिकारी एवं अपर मेलाधिकारी ने पैदल भ्रमण कर कनखल क्षेत्र का लिया जायजा* कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत मेला प्रशासन ने धर्मनगरी हरिद्वार के प्राचीन एवं धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण कनखल क्षेत्र को संवारने का बीड़ा उठाया है। इसके अंतर्गत कनखल क्षेत्र के पौराणिक महत्व के भवनों के साथ-साथ प्राचीन कुओं का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, इस क्षेत्र की संकरी गलियों एवं सड़कों के सुधार को भी मेला प्रशासन ने अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है। इस मुहिम को शुरू करने से पहले उसकी चुनौतियों एवं कनखल क्षेत्र की समस्याओं का नजदीक से परखने के लिए मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती के साथ शनिवार को कनखल क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया। आम नागरिकों की तरह बिना किसी लाव-लश्कर के संकरी गलियों में पैदल चलते हुए मेलाधिकारी ने क्षेत्र की विरासत के प्रतीक प्राचीन भवनों, छतरी वाले कुओं सहित धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। मेलाधिकारी एवं अपर मेलाधिकारी ने श्रीयंत्र मंदिर से होते हुए सतीघाट, कनखल बाजार, झंडा चौक, पहाड़ी बाजार आदि स्थानों पर जाकर क्षेत्र के निवासियों, दुकानदारों एवं आम लोगों से बातचीत कर उनके सुझावों तथा कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर फीडबैक प्राप्त किया। साथ ही स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी जाना। मेलाधिकारी ने कहा कि कनखल के प्राचीन भवन एवं कुएं इस क्षेत्र की अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कुंभ मेला मद से इस दिशा में विशेष प्रयास किए जाएंगे। कनखल क्षेत्र की संकरी गलियों एवं सड़कों में आवश्यकतानुसार सुधार कर यातायात संचालन एवं आवागमन की चुनौतियों के बेहतर समाधान के लिए भी कारगर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कनखल क्षेत्र में सड़क सुधार, पौराणिक भवनों एवं कुओं के जीर्णोद्धार के साथ-साथ यातायात प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं की सुदृढ़ व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे न केवल श्रद्धालुओं बल्कि स्थानीय निवासियों के जीवन और व्यवसाय के लिए सुविधा सुनिश्चित होगी मेलाधिकारी ने यह भी कहा कि स्थानीय नागरिकों और व्यवसायियों से मिली फीडबैक मेले की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी। कुंभ मेला जैसे भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता सर्वोपरि होती है, और प्रत्येक निर्णय में इन तीनों पहलुओं को प्राथमिकता दी जा रही है। मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह शहर की संरचना, अवसंरचना और सामाजिक व्यवस्था का भी एक व्यापक परीक्षण है। इसलिए इस प्रकार के निरीक्षण और संवाद से योजनाओं को अधिक व्यावहारिक एवं जमीनी परिस्थितियों के अनुरूप बनाया जा सकता है।

18 hrs ago
user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
18 hrs ago
476ab7c5-c8e0-4207-992b-f3c25895e6f9

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • कलियर शरीफ आस्था के नाम पर हुड़दंग दरगाह साबिर पाक के पास रॉकेट विस्फोट
    1
    कलियर शरीफ  आस्था के नाम पर हुड़दंग दरगाह साबिर पाक के पास रॉकेट विस्फोट
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा ऑपरेशन प्रहार को सफल बनाने के लिए दिए गए सख्त निर्देशों पर काम करते हुए कोतवाली सिडकुल पुलिस ने आज दिनांक 4/4/2026 को अलग अलग टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों/शराब की दुकानों व सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले अलग अलग जगहों से कुल 52 व्यक्तियों को पकड़ कर उनके विरूद्द 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई की गई। फेक्ट्रियो से छुट्टी के समय महिलाओं पर फब्तियां कसने की मिल रही शिकायतों के बीच पुलिस ने जाम छलका रहे आरोपियों से ₹13000/- संयोजन शुल्क वसूला गया। सभी को भविष्य के लिए भी चेतावनी दी गई कि कोई भी सार्वजनिक स्थान पीते या पिलाते मिला तो नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
    1
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा ऑपरेशन प्रहार को सफल बनाने के लिए दिए गए सख्त निर्देशों पर काम करते हुए  कोतवाली सिडकुल पुलिस ने आज दिनांक  4/4/2026 को अलग अलग टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों/शराब की दुकानों व सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले अलग अलग जगहों से कुल 52 व्यक्तियों को पकड़ कर उनके विरूद्द 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई की गई।
फेक्ट्रियो से छुट्टी के समय महिलाओं पर फब्तियां कसने की मिल रही शिकायतों के बीच पुलिस ने जाम छलका रहे आरोपियों से ₹13000/-  संयोजन शुल्क वसूला गया।  
सभी को भविष्य के लिए भी चेतावनी दी गई कि कोई भी सार्वजनिक स्थान पीते या पिलाते मिला तो नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • The Aman Times देहरादून में पुलिस ने “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक” के तहत सड़क किनारे खड़ी कारों में बार बनाकर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। देर रात चलाए गए इस अभियान में कई लोगों को पकड़ा गया और उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना कानूनन अपराध है और इससे यातायात व्यवस्था व कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
    1
    The Aman Times 
देहरादून में  पुलिस ने “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक” के तहत सड़क किनारे खड़ी कारों में बार बनाकर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। देर रात चलाए गए इस अभियान में कई लोगों को पकड़ा गया और उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना कानूनन अपराध है और इससे यातायात व्यवस्था व कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी की गई।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • Post by Kehar Singh
    2
    Post by Kehar Singh
    user_Kehar Singh
    Kehar Singh
    Singer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • खबर लक्सर से है जहाँ आज भगवान महऋषि कश्यप जी की मूर्ति की गांव गांव परिक्रमा करवा कर मंदिर में स्थापित की गई और बड़े ही धूम धाम से जयंती का पर्व मनाया गया जिसमें देहरादून से भारतीय नागरिक सर्व समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी पुनीत कश्यप जी भी पहुचे करणपुर गाँव मे उनका फूल मालाओं द्वारा ओर पटका डाल कर स्वागत किया गया वही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिन्टू कश्यप व उनके सभी साथी पहुचे आइए देखते है क्या बोले राष्ट्रीय प्रभारी पुनीत कश्यप बाईट - पुनीत कश्यप राष्ट्रीय प्रभारी (भारतीय नागरिक सर्व समाज सेवा संगठन) बाईट - अंकुश कश्यप (कमेटी अध्यक्ष) बाईट- सोनेश कश्यप (बीजेपी कार्येकर्ता)
    1
    खबर  लक्सर से है जहाँ आज भगवान महऋषि कश्यप जी की मूर्ति की गांव गांव परिक्रमा करवा कर मंदिर में स्थापित की गई और बड़े ही धूम धाम से जयंती का पर्व मनाया गया जिसमें देहरादून से भारतीय नागरिक सर्व समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी पुनीत कश्यप जी भी पहुचे करणपुर गाँव मे उनका फूल मालाओं द्वारा  ओर पटका डाल कर स्वागत किया गया वही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिन्टू कश्यप व उनके सभी साथी पहुचे आइए देखते है क्या बोले राष्ट्रीय प्रभारी पुनीत कश्यप
बाईट - पुनीत कश्यप राष्ट्रीय प्रभारी  (भारतीय नागरिक सर्व समाज सेवा संगठन)
बाईट - अंकुश कश्यप (कमेटी अध्यक्ष) 
बाईट- सोनेश कश्यप (बीजेपी कार्येकर्ता)
    user_Bharatvanitv news
    Bharatvanitv news
    Court reporter लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • गैस खत्म होने पर अब नहीं होगी परेशानी! शादी-विवाह और बड़े आयोजनों के लिए सरकार का बड़ा फैसला—डायल करें 1077 और पाएं तुरंत मदद।
    1
    गैस खत्म होने पर अब नहीं होगी परेशानी! शादी-विवाह और बड़े आयोजनों के लिए सरकार का बड़ा फैसला—डायल करें 1077 और पाएं तुरंत मदद।
    user_Sunita Jain
    Sunita Jain
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • गाँव उमाही पोस्ट कोटा जिला सहारनपुर की मेने रोड की हालत है ये जो वीडियो मे दिखा रही है
    1
    गाँव उमाही पोस्ट कोटा जिला सहारनपुर की मेने रोड की हालत है ये जो वीडियो मे दिखा रही है
    user_Rao Nasir
    Rao Nasir
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • दिनांक 02.04.26 को ग्राम लाहडपुर निवासी पूजा नामक महिला द्वारा कोतवाली श्यामपुर पर सूचना दी गई कि उसके पति बबलू ने रात को शराब के नशे में कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या कर ली है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम व फील्ड यूनिट टीम ने प्रथमदृष्टया प्रकरण संदिग्ध दिखने पर साक्ष्य संकलित कर घटनास्थल का मौका मुआयना किया तथा फोटो ग्राफी/विडियोग्राफी कर मृतक का पंचनामा भरा गया। मृतक के भाई राजू द्वारा दिनांक 02.04.2026 की रात कोतवाली श्यामपुर पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उसने मृतक भाई की पत्नी, लड़की व एक अन्य युवक पर एक साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या करने के आरोप लगाए। प्राप्त शिकायत के मुताबिक कोतवाली श्यामपुर पर मु0अ0सं0 40/26 धारा 103(1) बी0एन0एस0 बनाम पूजा आदि 03 नफर पंजीकृत किया गया। आस पड़ोस के लोगों से जानकारी जुटाने व इलैक्ट्रॉनिक सबूत इकट्ठा करने पर सामने आए तथ्यों के आधार पर मृतक के बच्चों से जानकारी की गयी तो मृतक के लड़के ने बताया कि उसकी मां और बहन ने रात में तकिया से मुंह दबाकर पापा की हत्या की। मृतक की पत्नी व नाबालिक बेटी ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि उनकी अन्य लोगों से अवैध सम्बन्धों की जानकारी होने पर मृतक बबलू द्वारा शराब पीकर मार-पीटने के चलते दोनों ने बबलू को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। घटना के दिन बबलू को पहले शराब में नीद की दवाई पिलाकर सुलाया गया और फिर चारपाई में दुपट्टों से हाथ पैर बांध तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या छिपाने की नियत से दोनों ने लाश को दूसरे कमरे की चारपाई में शिफ्ट किया और लाश के मुंह में सल्फास का घोल डाल कमरे को बंद कर दिया। अगली सुबह आरोपी पत्नी ने अपने पति के रात में झगड़ाकर कही चले जाने और रात में ही किसी समय आकर जहर खा आत्महत्या करने की कहानी पुलिस को सुना दी। पुलिस टीम ने दिनांक 03.04.2026 को धारा 103(1), 61(2),238 बीएनएस में आरोपी पत्नी को पुलिस हिरासत में तथा नाबालिक पुत्री को नियमानुसार संरक्षण में लेकर घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन, सल्फास का पैकेट, शराब (फ्रूटी) का खाली पाऊच, शराब पीने के लिए प्रयुक्त स्टील का गिलास, घटना में प्रयुक्त दुपट्टे, 01 तकिया बरामद किया। मुख्य आरोपित पत्नी व विधि विवादित किशोरी को बाद अन्य विधिक कार्यवाही के मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *गिरफ्तार आरोपी पत्नी-* पूजा पत्नी स्व0 बबलू निवासी ग्राम लाहडपुर कोतवाली श्यामपुर हरिद्वार उम्र 35 वर्ष व संरक्षण में ली गई नाबालिग किशोरी *बरामदगी-* 1. घटना में प्रयुक्त 01 मो0फोन 2. सल्फास का पैकेट 3. खाली शराब फ्रूटी का पाऊच 4. घटना में प्रयुक्त 01 स्टील का गिलास 5. घटना में प्रयुक्त 04 दुपट्टे 6. घटना में प्रयुक्त 01 तकिया *पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी 2. अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड 3. का0 सुदेश खरोला 4. का0 मनमोहन सैनी 5. म0का0 रेशमा सुल्ताना 6. म0का0 माधुरी 7. चालक मोहन सिहं रावत 8. म0हो0गा0 रीना रानी 9. वसीम (सीआईयू हरिद्वार)
    1
    दिनांक 02.04.26 को ग्राम लाहडपुर निवासी पूजा नामक महिला द्वारा कोतवाली श्यामपुर पर सूचना दी गई कि उसके पति बबलू ने रात को शराब के नशे में कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या कर ली है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम व फील्ड यूनिट टीम ने प्रथमदृष्टया प्रकरण संदिग्ध दिखने पर साक्ष्य संकलित कर घटनास्थल का मौका मुआयना किया तथा फोटो ग्राफी/विडियोग्राफी कर मृतक का पंचनामा भरा गया।
मृतक के भाई राजू द्वारा दिनांक 02.04.2026 की रात कोतवाली श्यामपुर पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उसने मृतक भाई की पत्नी, लड़की व एक अन्य युवक पर एक साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या करने के आरोप लगाए। प्राप्त शिकायत के मुताबिक कोतवाली श्यामपुर पर मु0अ0सं0 40/26 धारा 103(1) बी0एन0एस0 बनाम पूजा आदि 03 नफर पंजीकृत किया गया।
आस पड़ोस के लोगों से जानकारी जुटाने व इलैक्ट्रॉनिक सबूत इकट्ठा करने पर सामने आए तथ्यों के आधार पर मृतक के बच्चों से जानकारी की गयी तो मृतक के लड़के ने बताया कि उसकी मां और बहन ने रात में तकिया से मुंह दबाकर पापा की हत्या की। मृतक की पत्नी व नाबालिक बेटी ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि उनकी अन्य लोगों से अवैध सम्बन्धों  की जानकारी होने पर मृतक बबलू द्वारा शराब पीकर मार-पीटने के चलते दोनों ने बबलू को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।
घटना के दिन बबलू को पहले शराब में नीद की दवाई पिलाकर सुलाया गया और फिर चारपाई में दुपट्टों से हाथ पैर बांध तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या छिपाने की नियत से दोनों ने लाश को दूसरे कमरे की चारपाई में शिफ्ट किया और लाश के मुंह में सल्फास का घोल डाल कमरे को बंद कर दिया। अगली सुबह आरोपी पत्नी ने अपने पति के रात में झगड़ाकर कही चले जाने और रात में ही किसी समय आकर जहर खा आत्महत्या करने की कहानी पुलिस को सुना दी।  
पुलिस टीम ने दिनांक 03.04.2026 को धारा 103(1), 61(2),238 बीएनएस में आरोपी पत्नी को पुलिस हिरासत में तथा नाबालिक पुत्री को नियमानुसार संरक्षण में लेकर घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन, सल्फास का पैकेट, शराब (फ्रूटी) का खाली पाऊच, शराब पीने के लिए प्रयुक्त स्टील का गिलास, घटना में प्रयुक्त दुपट्टे, 01 तकिया बरामद किया। 
मुख्य आरोपित पत्नी व विधि विवादित किशोरी को बाद अन्य विधिक कार्यवाही के मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*गिरफ्तार आरोपी पत्नी-*
पूजा पत्नी स्व0 बबलू निवासी ग्राम लाहडपुर कोतवाली श्यामपुर हरिद्वार उम्र 35 वर्ष
व संरक्षण में ली गई नाबालिग किशोरी 
*बरामदगी-*
1. घटना में प्रयुक्त 01 मो0फोन
2. सल्फास का पैकेट
3. खाली शराब फ्रूटी का पाऊच 
4. घटना में प्रयुक्त 01 स्टील का गिलास
5. घटना में प्रयुक्त 04 दुपट्टे
6. घटना में प्रयुक्त  01 तकिया  
*पुलिस टीम-* 
1. प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी 
2. अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड
3. का0 सुदेश खरोला
4. का0 मनमोहन सैनी
5. म0का0 रेशमा सुल्ताना
6. म0का0 माधुरी
7. चालक मोहन सिहं रावत
8. म0हो0गा0 रीना रानी
9. वसीम (सीआईयू हरिद्वार)
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.