सोशल मीडिया पर मर्यादा भंग, युवक के खिलाफ कानूनी शिकंजा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी, युवक पर मुकदमा दर्ज फर्रुखाबाद। सोशल मीडिया पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। थाना राजेपुर क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक आपत्तिजनक टिप्पणी करता हुआ दिखाई दे रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस ने पंकज यादव पुत्र ओमकार, निवासी पट्टी दारापुर थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद के खिलाफ वादी रूद्र प्रताप सिंह पुत्र विजय सिंह, निवासी जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 52/26 के तहत धारा 352/353(1) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट में मामला पंजीकृत कर लिया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर मर्यादा भंग, युवक के खिलाफ कानूनी शिकंजा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी, युवक पर मुकदमा दर्ज फर्रुखाबाद। सोशल मीडिया पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। थाना राजेपुर क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक आपत्तिजनक टिप्पणी करता हुआ दिखाई दे रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस ने पंकज यादव पुत्र ओमकार, निवासी पट्टी दारापुर थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद के खिलाफ वादी रूद्र प्रताप सिंह पुत्र विजय सिंह, निवासी जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 52/26 के तहत धारा 352/353(1) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट में मामला पंजीकृत कर लिया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी1
- नौ वर्षों में हुआ अभूतपूर्व विकास, गांव-गांव तक पहुंचीं योजनाएंः हरिप्रकाश वर्मा ‘विधायक एवं जिलाधिकारी ने स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत बच्चों को पुस्तकें वितरित कर रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शाहजहांपुर 04 अप्रैल। उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विधानसभा जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन मुख्य अतिथि जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा, विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख जलालाबाद लता सिंह, ब्लॉक प्रमुख मिर्जापुर प्रियांशु रघुवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले नौ वर्षों में व्यापक विकास कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने गांवों के गरीब, वंचित, शोषित, पिछड़ों तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक बिना किसी भेदभाव के विकास पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति के कारण अब लोगों को भयमुक्त और बेहतर वातावरण में जीवन जीने की आदत पड़ गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य किए हैं। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि पुल, सड़कें, सीसी रोड, रोडवेज बस अड्डा, प्राथमिक विद्यालयों में झूले लगवाना तथा पर्यटन स्थलों का विकास सहित अनेक जनहितकारी कार्य किए गए हैं। सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि बीते नौ वर्षों में सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो सपना है, उसे हम सभी को मिलकर साकार करना है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बिना किसी भेदभाव के लड़के और लड़कियों को समान रूप से शिक्षा दी जाए। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां पढ़ाई में आगे निकल रही हैं और उनके शिक्षित होने से दो परिवारों का विकास होता है। उन्होंने बताया कि कन्या सुमंगला योजना एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा और विवाह तक के लिए संचालित की जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में प्राथमिक शिक्षा के स्तर में काफी सुधार हुआ है। ग्राम प्रधान एवं विद्यालय के शिक्षक मिलकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने जानकारी दी कि श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन 7 मई को ब्लॉक स्तर पर तथा 14 मई को जिला स्तर पर किया जाएगा। सभी छात्र-छात्राएं अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें, उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों ने देश और प्रदेश में व्यापक विकास कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि गांवों के गरीब लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है। सरकार ने गांवों में बिजली, पानी और सड़कों की व्यवस्था सुदृढ़ की है। आयुष्मान गोल्डन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना जैसी अनेक योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि भारत विकास के पथ पर अग्रसर है और सभी को मिलकर कार्य करते हुए प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत बनाने के सपने को साकार करना है। अंत में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत बच्चों को पुस्तकें वितरित कीं तथा स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार, जिला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता एवं जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।1
- ब्रेकिंग | नहर कोठी से सरकारी पंपिंग सेट चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार 🚨 📍 हरदोई दिहानी थाना क्षेत्र में नहर कोठी परिसर स्थित पौधशाला से सरकारी पंपिंग सेट चोरी का मामला सामने आया। 👮♂️ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया— 👉 अरुण पुत्र मिश्रीलाल 👉 सोनू पुत्र जुगुराज (दोनों निवासी कुल्लई) 🔍 आरोपियों के पास से चोरी किया गया पंपिंग सेट बरामद 📑 मामले में धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज ⚠️ पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई जारी1
- टोडरपुर विकास खंड में हर घर जल योजना की अब रोड पर बहने लगी है जो विकास कार्य जनता के हित में कार्य गए वो अब पानी पानी हो गए जनता परेशान1
- भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारियों ने शाहजहांपुर के कुदैया टोल प्लाजा पर टोल टैक्स मैनेजर अनिल वर्मा को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने टोल प्लाजा पर एंबुलेंस सुविधा न होने सहित किसानों से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को उठाया।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- देखिए कैसे कैसे लोग करते है एक्टिंग1
- 🚨 ब्रेकिंग | ओलावृष्टि और तेज बारिश से किसानों की कमर टूटी 🚨 📍 उत्तर प्रदेश तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने क्षेत्र में तबाही मचा दी। 🌾 खेतों में खड़ी फसल बर्बाद, किसानों को भारी नुकसान। 💔 गेहूं, सरसों और दलहन की फसल जमीन पर गिरकर खराब ⚠️ कई गांवों में ओलों की मार से पूरी मेहनत पर फिरा पानी 📢 किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की 👉 मौसम की मार से अन्नदाता परेशान, अब राहत का इंतजार 🔥 #BreakingNews #WeatherUpdate #Hailstorm #FarmersLoss #UPNews #BigBreaking #ViralNews #Kisan2