बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। 14 जुलाई 2026 को हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, यह मामला 11 जुलाई 2026 का है, जब एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम मलपुर निवासी जुबैर उसे डॉक्टर के पास छोड़ने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल से ले गया। इसके बाद उसने महिला को एक बंद कमरे में ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया था। इस मामले में थाना फतेहगंज पूर्वी में बीएनएस की धारा 64(1), 351(3) तथा एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम लरवपुर जंगल नहर कोठी के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिसके जवाब में पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान जुवैद उर्फ जुबैर पुत्र जहीरुद्दीन, निवासी ग्राम मलपुर, थाना भुता, जनपद बरेली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, ₹37,690 नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। 14 जुलाई 2026 को हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, यह मामला 11 जुलाई 2026 का है, जब एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम मलपुर निवासी जुबैर उसे डॉक्टर के पास छोड़ने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल से ले गया। इसके बाद उसने महिला को एक बंद कमरे में
ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया था। इस मामले में थाना फतेहगंज पूर्वी में बीएनएस की धारा 64(1), 351(3) तथा एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम लरवपुर जंगल नहर कोठी के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग
कर भागने का प्रयास किया, जिसके जवाब में पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान जुवैद उर्फ जुबैर पुत्र जहीरुद्दीन, निवासी ग्राम मलपुर, थाना भुता, जनपद बरेली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, ₹37,690 नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
- बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस द्वारा एक मुठभेड़ के बाद दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पुलिस कार्रवाई के दौरान अभियुक्त के पास से अवैध अस्लाह, कारतूस, नकदी, मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इस पूरी मुठभेड़ और गिरफ्तारी के संबंध में फरीदपुर के सीओ श्री संदीप सिंह ने बाइट जारी कर जानकारी दी है।1
- भारत-अमेरिका किसान विरोधी ट्रेड डील के विरोध में बरेली में आगामी 15 जुलाई को किसान एकता संघ की मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। किसान एकता संघ की ओर से आयोजित की जा रही इस मोटरसाइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य भारत-अमेरिका के बीच होने वाले किसान विरोधी ट्रेड डील का कड़ा विरोध करना है।1
- बरेली के थाना शीशगढ़ की पुलिस ने माननीय न्यायालय जे०एम० बहेड़ी के आदेशानुसार भारी मात्रा में जब्त की गई अवैध शराब का विनिष्टिकरण कराया है। इस कार्रवाई के तहत पुलिस द्वारा 530 लीटर अवैध कच्ची शराब, 71 पव्वे देशी शराब और 1991 अवैध अंग्रेजी शराब के पव्वों को नष्ट किया गया है। इस पूरी कार्रवाई के संबंध में सीओ बहेड़ी श्री अरुण कुमार सिंह ने बयान जारी कर जानकारी दी है।1
- उत्तर प्रदेश के बरेली में दहेज उत्पीड़न, मारपीट और तीन तलाक के गंभीर मामले में यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस पूरे मामले को लेकर सीओ आशुतोष शिवम ने बड़ा बयान जारी कर जानकारी साझा की है। यहाँ एक पीड़ित विवाहिता ने सामने आकर अपने ससुराल वालों का सारा कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दिया है। विवाहिता द्वारा ससुराल पक्ष पर लगाए गए मारपीट, दहेज और तीन तलाक के आरोपों के बाद पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है।1
- उत्तर प्रदेश के बरेली में मंदिर की चौखट पर पिछले चार साल से लगातार गंदगी किए जाने का मामला सामने आया है। इस स्थिति से बेहद परेशान होकर मंदिर के महंत आखिरकार इंसाफ की गुहार लेकर खुद थाने पहुंचे हैं। महंत का आरोप है कि मंदिर के द्वार पर पिछले चार वर्षों से लगातार गंदगी फैलाई जा रही है, जिससे तंग आकर अब उन्हें न्याय के लिए पुलिस की शरण लेनी पड़ी है।1
- बरेली जंक्शन पर शुक्रवार सुबह इंसानियत और सूझबूझ की एक अद्भुत मिसाल सामने आई। वंदे भारत एक्सप्रेस से उतरे एक पूर्व सैनिक सुरेश की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह प्लेटफॉर्म नंबर-2 की सीढ़ियों के पास बेहोश होकर गिर पड़े। कुछ ही पलों में उनकी नब्ज और ऑक्सीजन लेवल तेजी से गिरने लगा, जिससे पूरे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच अपने रिश्तेदार को लेने स्टेशन पहुंचे शहर के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. परमेंद्र माहेश्वरी किसी फरिश्ते की तरह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना एक पल गंवाए स्थिति को समझा और तत्काल मरीज को सीपीआर (CPR) देना शुरू कर दिया। लगातार कई मिनट तक पूरी निष्ठा और धैर्य के साथ किए गए प्रयास रंग लाए और पूर्व सैनिक सुरेश की रुकी हुई सांसें व धड़कन फिर से चलने लगीं। होश में आने पर सुरेश ने बताया कि वह पहले से हृदय रोग से पीड़ित हैं और इलाज के लिए मिलिट्री अस्पताल जा रहे थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। डॉ. परमेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं और यदि समय रहते सही तरीके से सीपीआर दिया जाए तो मरीज की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से भी इस जीवनरक्षक तकनीक को सीखने की अपील की। इस दौरान यात्रियों, जीआरपी, रेलवे कर्मचारियों और ऑटो चालकों ने भी पूरा सहयोग किया। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने डॉक्टर की तत्परता, मानवीय संवेदनशीलता और सेवा भावना की जमकर सराहना करते हुए उन्हें "मसीहा" बताया।1