logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एमएलसी चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में माले समर्थित जनप्रतिनिधियों का कन्वेंशन आयोजित! ------------------------------------- * स्थानीय प्राधिकार (विधान परिषद) आरा-बक्सर निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी सोनू राय की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज भाकपा-माले समर्थित जनप्रतिनिधियों का कन्वेंशन भाकपा-माले जिला कार्यालय, श्रीटोला, आरा में आयोजित किया गया। कन्वेंशन में भाकपा-माले के जिला सचिव अभ्युदय, केंद्रीय कमिटी सदस्य राजू यादव,राजद जिला अध्यक्ष बीरबल यादव,राजद के वरिष्ठ नेता एवं सन्देश के पूर्व विधायक विजेंद्र यादव,पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन,चन्द्रदीप सिंह सहित सैकड़ों जनप्रतिनिधि जिला पार्षद मुखिया,सरपंच,वार्ड सदस्य आदि शामिल हुए! सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र में महागठबंधन प्रत्याशी सोनू राय की जीत लोकतांत्रिक और जनपक्षधर ताकतों को मजबूत करेगी।उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे एकजुट होकर महागठबंधन प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करें। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय पर लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसे दौर में जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे जनता के सवालों और अधिकारों की आवाज को मजबूत करें। कन्वेंशन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने व्यापक स्तर पर चुनाव प्रचार चलाने तथा महागठबंधन प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। कन्वेंशन का संचालन भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने किया। कन्वेंशन में भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,जिला पार्षद प्रतिनिधि दुदुन सिंह, मुखिया भरत सिंह,मुखिया पिंटू साह,मुखिया संतोषी देवी,पंचायत समिति अजय सिंह,राजद नेता मिंटू शर्मा,पंचायत समिति प्रतिनिधि हरेंद्र पासवान,वार्ड मु०राजन,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि लल्लू कुमार,मुखिया प्रतिनिधि आजाद राम,मुखिया रामबाबू चंद्रवंशी,वार्ड सदस्य वैजनाथ यादव,वार्ड सदस्य संजय कुमार राम,वार्ड पार्षद दुर्गावती कुमार,वार्ड पार्षद नागेन्द्र राम,मुखिया देवी, मुखिया संजय यादव,वार्ड सदस्य संतोष यादव,भोला यादव,शिवमंगल यादव,निरंजन केसरी, महेश प्रसाद,दिलिप कुमार,सुधीर सिंह,चंदन कुमार,हरिनाथ राम,रणधीर कुमार राणा आदि कई लोग शामिल थे!

1 hr ago
user_Neha Gupta
Neha Gupta
Reporter hai reporting karte Hain आरा, भोजपुर, बिहार•

View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.