मैनपुरी के थाना बिछवा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी हत्या के मुकदमे में पीड़िता ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र की रहने वाली संगीता पत्नी स्वर्गीय सुखवीर सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर हत्या के मुकदमे के अन्य नामजद आरोपियों पर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को उनके पति सुखवीर सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में थाना बिछवां में एफआईआर दर्ज है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने एक आरोपी आदित्य उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों के विरुद्ध अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मुकदमे के अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपियों द्वारा धमकी दी जा रही है कि यदि उन्होंने मुकदमे की पैरवी जारी रखी तो उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। संगीता ने स्वयं को तीन छोटे बच्चों की विधवा मां बताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा उपलब्ध कराने, आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। नोट: यह समाचार पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना शेष है तथा पुलिस का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
मैनपुरी के थाना बिछवा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी हत्या के मुकदमे में पीड़िता ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र की रहने वाली संगीता पत्नी स्वर्गीय सुखवीर सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर हत्या के मुकदमे के अन्य नामजद आरोपियों पर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को उनके पति
सुखवीर सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में थाना बिछवां में एफआईआर दर्ज है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने एक आरोपी आदित्य उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों के विरुद्ध अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मुकदमे के अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपियों द्वारा धमकी दी जा रही है कि यदि उन्होंने मुकदमे
की पैरवी जारी रखी तो उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। संगीता ने स्वयं को तीन छोटे बच्चों की विधवा मां बताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा उपलब्ध कराने, आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। नोट: यह समाचार पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना शेष है तथा पुलिस का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
- CJP प्रोटेस्ट से चर्चा में आए मोहम्मद इरफान का YouTube चैनल बंद, सोशल मीडिया पर उठे सवाल CJP प्रोटेस्ट से चर्चा में आए मोहम्मद इरफान का YouTube चैनल बंद, सोशल मीडिया पर उठे सवाल1
- सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों भीड़ लंबी लंबी लाइनों में लग कर अपनी बारी का करते रहे इंतजार भक्तों ने मंदिर में पहुंच कर महादेव की पूजा बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे मंदिर में भक्तों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन दिखा अलर्ट सुरक्षा व्यवस्था के दिखे पुख्ता इंतजाम शहर के सुप्रसिद्ध भीमसेन मंदिर में भक्तों का जमावड़ा बाइट - ऋषि तिवारी मंदिर के पुजारी1
- मैनपुरी –अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन को एसपी ने दिखाई हरी झंडी, यातायात नियम तोड़ने वालों पर रहेगी नजर मैनपुरी। सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुरक्षित और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में मैनपुरी पुलिस ने नई पहल की है। रविवार, 3 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक मैनपुरी ने पुलिस कार्यालय परिसर से यातायात पुलिस को उपलब्ध कराए गए अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह इंटरसेप्टर वाहन ओवरस्पीडिंग, यातायात नियमों के उल्लंघन, लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इंटरसेप्टर वाहन की मदद से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की निगरानी कर उनके विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी। यह पहल सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगी। मैनपुरी पुलिस की इस नई पहल से यातायात व्यवस्था में सुधार आने और सड़क पर तेज व लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद है।2
- *एटा ब्रेकिंग* पांच बहनों के बीच एकलौते भाई की रोड एक्सीडेंट में मौत परिवार में मचा कोहराम*एटा ब्रेकिंग* पांच बहनों के बीच एकलौते भाई की रोड एक्सीडेंट में मौत परिवार में मचा कोहराम *एटा ब्रेकिंग* पांच बहनों के बीच एकलौते भाई की रोड एक्सीडेंट में मौत परिवार में मचा कोहराम, गांव बहादुरपुर निवासी सचिन पांच बहनों के बीच इकलौता था भाई बाइक पर सवार होकर आ रहा था एटा, कासगंज रोड स्थित लिप्टन चौकी हिंदुस्तान युनिलीवर समीप अज्ञात बहन ने मारी बाइक को टक्कर, एटा मेडिकल कॉलेज से आगरा किया रेफर उपचार के दौरान हुई मौत, मौत की सूचना के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल पुलिस ने बॉडी को लिया कब्जे में करवाई की शुरू, घटना एटा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित लिप्टन चौकी हिंदुस्तान युनिलीवर समीप की बताई गई है2
- आगरा में ऑनर किलिंग से सनसनी! आगरा में ऑनर किलिंग से सनसनी!1
- @यूपी : मेरठ में कांवड़ियों ने दो पुलिसकर्मियों को पुलिस जीप से बाहर निकालकर पीटा, कपड़े फाड़ दिए। दरअसल, बाइक सवार व्यक्ति ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी थी। इस सूचना पर थाने के 2 पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में जीप लेकर पहुंच गए। आरोपी व्यक्ति तो भाग गया, लेकिन कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया और उनकी खूब पिटाई की@ यूपी : मेरठ में कांवड़ियों ने दो पुलिसकर्मियों को पुलिस जीप से बाहर निकालकर पीटा, कपड़े फाड़ दिए।2