टावर बैटरी चोरी में 2 दोषियों को 3-3 साल की सजा “ऑपरेशन कनविक्शन” के तहत आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता 📍आजमगढ़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। टावर की बैटरी चोरी के मामले में मा० न्यायालय ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए 3-3 वर्ष के कठोर कारावास तथा 5-5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामला थाना जहानागंज क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 जनवरी 2023 को तत्कालीन ATC टावर टेक्नीशियन अनिल यादव ने थाना जहानागंज में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि संतोष सिंह पुत्र स्व० चन्द्रप्रकाश सिंह निवासी तिलहुआ थाना निजामाबाद तथा संतोष पाण्डेय पुत्र राजबहादुर पाण्डेय निवासी भुदली थाना सिधारी द्वारा टावर की बैटरियां चोरी की गई हैं। तहरीर के आधार पर थाना जहानागंज में मु0अ0सं0 29/23 धारा 379/34, 411/34, 413/34 एवं 414/34 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना पूर्ण होने के बाद पुलिस ने आरोप पत्र मा० न्यायालय में प्रस्तुत किया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 5 गवाह पेश किए गए। जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल की सक्रिय निगरानी और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के चलते एएसजे (एंटी करप्शन) न्यायालय आजमगढ़ ने 11 मई 2026 को दोनों अभियुक्तों को दोषसिद्ध पाते हुए 3-3 वर्ष के कठोर कारावास एवं 5-5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ पुलिस की मजबूत कार्यवाही माना जा रहा है। 🖋️ रिपोर्ट : रघुबीर मौर्य, ब्यूरो प्रमुख आजमगढ़ 📰 ग्रामीण दृष्टि हिंदी समाचार पत्र

- अखंड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का किया गया आयोजन1
- Jhansi: UP में ‘BJP नेता’ का अश्लील वीडियो वायरल, महिलाओं के साथ Adarsh |डॉ आदर्श शर्मा |Ravi Sharma1
- बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र स्थित नीलांश वाटर पार्क में महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का शर्मनाक वीडियो वायरल,कानून व्यवस्था का उठे सवाल राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित नीलांश वाटर पार्क एक बार फिर कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन गया है। वाटर पार्क में महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।।1
- यूपी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने ऊर्जा बचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर कहा, "आपदा, समस्या, विकास और तरक्की, ये सब चुनाव से जुड़ी चीजें नहीं हैं। लखनऊ, उत्तर प्रदेश: यूपी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने ऊर्जा बचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर कहा, "आपदा, समस्या, विकास और तरक्की, ये सब चुनाव से जुड़ी चीजें नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी काम को वोट के लिए नहीं करते हैं, पार्टी के लिए नहीं करते हैं, देश के विकास के लिए करते हैं। वे परिस्थिति के हिसाब से फैसला लेते हैं..."1
- UP: हाईकोर्ट ने दिया आदेश - रात 10 बजे के बाद तेज शोर रोकें अफसर1
- हरदोई के संडीला थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर हुई फायरिंग, फोन पर पहले घर के बाहर बुलाया और गाली गलौज करते हुए फायर कर दी जान से मारने की धमकी,पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की शुरू की तलाश, हरदोई सोमवार को थाना संडीला में सूरज पुत्र अनिल सिंह निवासी सुम्बाबाग द्वारा तहरीर दी गई कि शिवम जयसवाल,अनुज जयसवाल आदि द्वारा सूरज के भाई पवन सिंह को कॉल करके गाली-गलौज व धमकी देते हुए वादी के घर के बाहर फायरिंग करते हुए जान से मारने की कोशिश की गई।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना संडीला पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।सीओ संडीला संतोष सिंह ने बताया जांच दोनों पक्षों के मध्य एक बुलेरो के सम्बन्ध में 1.5 लाख रुपए के लेनदेन का विवाद है।1
- स्वतंत्र प्रभार 2027 में होगी सबसे बड़ी हार योगी मंत्री मंडल विस्तार में सपा के बाग़ी विधायकों को जगह न मिलने पर लगाई गई होर्डिंग सपा कार्यालय के बाहर लगाई गई होर्डिंग अभय सिंह राकेश प्रताप सिंह पूजा पाल की होर्डिंग में तस्वीर होर्डिंग में लिखा ना कैबिनेट मिला न स्वतंत्र प्रभार 2027 में होगी सबसे बड़ी हार योगी मंत्री मंडल विस्तार में सपा के बाग़ी विधायकों को जगह न मिलने पर लगाई गई होर्डिंग1
- सुल्तानपुर जिले के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी राहुलनगर के डोमापुर बाजार में चली गोली, एक गिरफ़्तार सुल्तानपुर जिले के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी राहुलनगर के अंतर्गत ग्राम सभा डोमापुर बाजार में गोली चलने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि किसी विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद फायरिंग की घटना हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद गांव और बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।1