Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिवपुरी में आग का तांडव: दो गांव जलकर राख, तूफानी हवाओं ने बढ़ाई तबाही!" शिवपुरी में आग का तांडव: दो गांव जलकर राख, तूफानी हवाओं ने बढ़ाई तबाही!"
DRM INDIA NEWS TV
शिवपुरी में आग का तांडव: दो गांव जलकर राख, तूफानी हवाओं ने बढ़ाई तबाही!" शिवपुरी में आग का तांडव: दो गांव जलकर राख, तूफानी हवाओं ने बढ़ाई तबाही!"
More news from Baran and nearby areas
- yada karta hu aap sab ka aayog milega4
- जानकारी रविवार सुबह 11 बजे मिली ग्राम ओगाड़ में अज्ञात कारणों से बाड़ों में भीषण आग लग गई, जिससे कई ग्रामीणों की सामग्री जलकर नष्ट हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आग की चपेट में प्यारेलाल, भरत पुत्र जगन्नाथ, घसीटा, हरगोविंद, सुआलाल, गुलाब, बलवीर और रामगोपाल सहित कई लोगों के बाड़े आए, जहां रखे पाइप, भूसा और देशी खाद जल गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कुओं में पंप डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी हद तक आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड को सूचना देने पर वाहन करीब ढाई घंटे बाद मौके पर पहुंचा, तब तक लगभग 40 प्रतिशत आग बुझ चुकी थी। नुकसान में कल्याण सिंह के 200 पाइप, भूसा और खाद, जगदीश के 150 पाइप व अन्य सामग्री, भरत के 60 पाइप , घसीटा के 110 पाइप, हरगोविंद के 25 पाइप सहित कई किसानों का भूसा और उपकरण जल गए। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।1
- काला धुंआ छोड़ती शाहाबाद की सड़कों पर मध्यप्रदेश की बसें1
- दिनांक 05.11.25 सूचनाकर्ता निवासी चांदनी चौक कस्बा पिछोर के द्वारा अपनी पुत्री की गुमने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दिनांक 02.01.26 को पीडिता को दस्तयाब किया गया जिसके कथन लेख किये गये, कथनो के आधार पर आरोपी अजय उर्फ पहलवान पुत्र रामसेवक अहिरवार उम्र 24 साल नि. बसई हाल मसीहगंज सीपरी बाजार झांसी के विरुद्ध अप.क्र. 03/26 धारा 64(2) (एम), 87,115 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश लगातार सीडीआर के आधार पर की गई, परिजनों से सम्पर्क किया गया दिनांक 02.05.26 को आरोपी अजय उर्फ पहलवान पुत्र रामसेवक अहिरवार निवासी बसई हाल मसीहगंज सीपरी बाजार झांसी को गिरफ्तार किया गया, पूछताछ में बताया कि मै पिछोर में होटल पर काम करता था मेरा सम्पर्क शब्जी मण्डी में एक लडकी से हुआ जिसको मैं घुमान के नाम पर बहला फुसलाकर अपनी मोटर साईकिल क्र. एमपी 33 जेड. एल 1596 अपाचे से ले गया था जिसको मै मधुर मिलन गार्डन झांसी मे रखा था वहां पर जबरदस्ती उससे शादी की व उसके साथ गलत कार्य किया था, आरोपी के कब्जे से प्रयोग में लाई गई मोटर साईकिल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया। जो 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है। भूमिका - थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, उनि बीएल दोहरे, सउनि. जहान सिंह, आर. 1039 भूपेन्द्र सिंह, आर. 724 दीपेन्द्र गुर्जर, आर. 362 जितेन्द्र सिंह गुर्जर, आर. 757 जयेन्द्र गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।2
- अमोला घाटी में मानवता की मिसाल पशु-पक्षियों के लिए बनी पानी की हौदी घसीटा महाराज और उनकी टीम ने वन्यजीवों के लिए की जल व्यवस्था करैरा : अमोला घाटी में भीषण गर्मी के बीच मानवता की एक सराहनीय पहल सामने आई है घसीटा महाराज एवं उनकी टीम द्वारा अमोल घाटी में पशु-पक्षियों के लिए सीमेंट की हौदी का निर्माण कराया गया है इसके साथ ही टैंकर के माध्यम से नियमित रूप से पानी भरने की व्यवस्था भी की गई है, ताकि जंगल में रहने वाले पशु-पक्षियों को प्यास से राहत मिल सके अमोला घाटी में बड़ी संख्या में बंदर, लंगूर सहित अन्य वन्यजीव निवास करते हैं, जिन्हें गर्मी के मौसम में पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ता है जैसे ही हौदी में टैंकर द्वारा पानी डाला गया, वैसे ही गौ माता सहित अन्य पशु वहां पहुंचकर पानी पीने लगे यह दृश्य न केवल भावुक करने वाला था, बल्कि यह भी दर्शाता है कि समय पर की गई यह व्यवस्था कितनी जरूरी थी स्थानीय लोगों ने घसीटा महाराज और उनकी पूरी टीम की इस नेक पहल की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है लोगों का कहना है कि आज के समय में जहां लोग एक-दूसरे की मदद से कतराते हैं, वहीं इस तरह का कार्य समाज के लिए प्रेरणा है सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि घसीटा महाराज और उनकी टीम पर राधा रानी की कृपा सदैव बनी रहे.!!1
- ऐसा क्या हुआ कि थम गया चौराहे का ट्रैफिक. काल के गाल में समा गई नैनो कार बाल बाल बचा परिवार.1
- जानकारी रविवार सुबह 10 बजे मिली शाहाबाद तहसील क्षेत्र में मध्यप्रदेश के शिवपुरी से आने वाली बसें लगातार काला धुआं छोड़ रही हैं, जिससे क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। इन बसों से निकलने वाला धुआं राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। खासकर बाजार और बस स्टैंड के आसपास हालात ज्यादा खराब हैं, जहां लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इन वाहनों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।1
- Post by News shahabad.com1
- पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ जी के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारीयों को अवैध मादक पदार्थ के विक्रय एवं सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्ग दर्शन में थाना कोतवाली टीआई रोहित दुबे द्वारा नशीले पदार्थो का विक्रय करने वाले एवं नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करने हेतु टीम गठित कर कार्यवाही की गयी है, दिनांक 03.05.26 को सूचना मिली की एक व्यक्ति रेल्वे स्टेशन माल गोदाम के पास स्मैक विक्रय करने की नियत से खडा है फोर्स को सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु रवाना किया जो रेल्वे माल गोदाम के पास एक व्यक्ति पुलिस को आता देख भागने लगा जिसे पुलिस फोर्स द्वारा घेरकर पकडा जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राजू राठौर पुत्र रमेश राठौर उम्र 36 साल नि० फतेहपुर टोंगरा रोड शिवपुरी को होना बताया आरोपी की तलाश ली गयी तो उसके कब्जे से 17.60 ग्राम स्मैक कीमती करीबन 200000 रू की पायी गयी बाद गिरफ्तारी एवं जप्ती की कार्यवाही की गयी सम्पूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी की गयी बाद आरोपी के विरूध्द अप०क0 346/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया है आरोपी से स्मैक लाने के सोर्स के संबंध में पूछताछ की जा रही है। शिवपुरी शहर को नशा मुक्त बनाने के लिये नशीले पदार्थो का सेवन करने वाले एवं विक्रय करने वाले व्यक्तियों पर कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व में भी कार्यवाहियां की जा चुकीं है जिनमें कई आरोपीगण जेल में है एवं भविष्य में भी ऐसे व्यक्तियों पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, शहर को नशा मुक्त करने के लिये दीगर जिले एवं दीगर राज्यों के ऐसे व्यक्ति जो बाहर से आकर शहर में नशीले पदार्थो परिवहन कर चले जाते है ऐसे व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है सूचना प्राप्त होने पर उक्त व्यक्तियों के विरूध्द एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जावेगी। सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि० सुमित शर्मा, उनि० मुरारी यादव, प्र०आर० 374 गजेन्द्र परिहार, प्र०आर० 643 शैतान सिहं, प्र०आर० 335 महेश भास्कर, प्र०आर० 342 मोहन चौहान, प्र०आर० 722 राजवीर सिंह, प्र०आर० 797 संतोष बैस, आर0 997 सुमित सेंगर, आर0 161 सोमवीर सिंह, आर0 1183 दीपक दिलेवर, आर0 182 दिनेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।1