धरमजयगढ़ में विकास की बड़ी तैयारी, 11 कार्यों की ई-निविदा जारी धरमजयगढ़ - नगर पंचायत धरमजयगढ़ में विभिन्न वार्डों की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विकास कार्यों की प्रक्रिया तेज हो गई है। नगर पंचायत कार्यालय द्वारा 25 अगस्त 2026 को जारी ई-प्रोक्योरमेंट निविदा आमंत्रण सूचना के तहत शहर के अलग-अलग वार्डों में सड़क, नाली, पाइपलाइन, आंगनबाड़ी भवन सहित अन्य निर्माण एवं सुविधा विस्तार कार्यों के लिए ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। जारी निविदा सूचना के अनुसार वार्ड क्रमांक 01, 09, 10 एवं 14 में पाइप लाइन विस्तार कार्य प्रस्तावित है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 01, 03 एवं 08 में भी पाइप लाइन विस्तार का कार्य कराया जाना है। इससे संबंधित वार्डों में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में काम होने की उम्मीद है। नगर के विभिन्न वार्डों में आरसीसी नाली निर्माण के साथ-साथ सीसी सड़क निर्माण कार्य भी प्रस्तावित किए गए हैं। वार्ड क्रमांक 01, 02, 05, 06 एवं 11 में आरसीसी नाली निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 03, 04, 05 एवं 07 में सीसी रोड निर्माण कार्य शामिल है। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 12 में विनोद अग्रवाल के घर से गोकुल यादव के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य प्रस्तावित है। वार्ड क्रमांक 13, 14 एवं 15 में भी विभिन्न स्थानों पर सीसी सड़क निर्माण कराया जाना है। वहीं वार्ड क्रमांक 01 से 08 तक जोनल कार्य के लिए भी निविदा आमंत्रित की गई है। निविदा में शहर के महत्वपूर्ण मार्गों से जुड़े कार्य भी शामिल हैं। साई मंदिर से पाल मेडिकल होते हुए गुड़िया घर से चौक, बैरियर चौक तक तथा साई मंदिर से शिव मंदिर तुर्रा तक बीटी टैपिंग कार्य प्रस्तावित किया गया है। इससे संबंधित मार्गों की सड़क व्यवस्था में सुधार होने की संभावना है। शहर के वार्ड क्रमांक 02, 09, 10 एवं 11 में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य भी निविदा में शामिल किया गया है। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 08, 09, 10 एवं 11 में विभिन्न सीसी रोड निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं। नगरीय निकाय द्वारा जारी निविदा में कुशल, अकुशल, अर्द्धकुशल एवं उच्च कुशल श्रमिकों की प्रदाय व्यवस्था से संबंधित कार्य भी शामिल किया गया है। अधिकांश कार्यों के लिए ऑनलाइन निविदा डाउनलोड एवं जमा करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि जोनल कार्य तथा श्रमिक प्रदाय संबंधी निविदा के लिए अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 रखी गई है। नगर पंचायत द्वारा जारी सूचना में निविदा की सामान्य शर्तें, धरोहर राशि, विस्तृत निविदा दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक जानकारी ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। प्रस्तावित कार्यों के धरातल पर उतरने के बाद नगर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सुधार की उम्मीद है।

- योगी टर्म रिक गुंडे मवाली की गर्मी मिटाए योगी टर्म रिक गुंडे मवाली की गर्मी मिटाए1
- कटघोरा में दंतैल हाथी का तांडव हाथी और डीजल टैंकर आमने-सामने टैंकर की ओर दौड़ा दंतैल हाथी इलाके में करीब 10 हाथियों का दल मौजूद1
- *वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित* *वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित* *सिंघीतराई, सक्ती, 26 अगस्त।* वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट (व्हीपीएसटीपी) ने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम की ‘आरोग्य परियोजना’ के अंतर्गत तीन ग्राम पंचायतों में चलित स्वास्थ्य इकाई संचालित की है। परियोजना के अंतर्गत अब तक आयोजित 152 स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविरों से ग्राम पंचायत सिंघीतराई, ओड़ेकेरा और निमोही के लगभग 4600 नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हुईं। आरोग्य परियोजना के जरिए व्हीपीएसटीपी का लक्ष्य जरूरतमंदों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना है ताकि उन्हें स्वस्थ व मजबूत जीवन जीने में मदद मिल सके। स्वयंसेवी संगठन पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित चलित स्वास्थ्य इकाई में एमबीबीएस डॉक्टर के साथ अन्य प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी सेवाएं दे रहे हैं। प्रतिदिन पूर्व निर्धारित स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं जहां जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं दी जाती हैं। मुधमेह, उच्च रक्तचाप, खून की कमी सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की सुविधा इकाई में मौजूद हैं। सामान्य बीमारियों के लिए दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध हैं। इसके अलावा समय-समय पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए नागरिकों को महिला एवं शिशु स्वास्थ्य संरक्षण, स्तनपान, पोषाहार एवं स्वच्छता के महत्व, जल जनित बीमारियों से बचाव के तरीकों आदि से परिचित कराया जाता है। ग्राम कठर्रापाली की शैल डनसेना बताती हैं कि व्हीपीएसटीपी का चलित स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंदों के लिए उत्कृष्ट पहल है। शिविरों के माध्यम से चिकित्सक बेहतरीन स्वास्थ्य परामर्श और दवाइयां प्रदान करते हैं। ग्राम पंचायत निमोही के हलधर डनसेना और अविनाश कुमार ने बताया कि गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों को सामान्य प्राथमिक उपचार के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़ता। आर्थिक दृष्टि से भी यह परियोजना ग्रामीणों के लिए लाभदायक है। शिविरों से लाभान्वित अनेक ग्रामीणों ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की दृष्टि से चलित स्वास्थ्य इकाई अहम साबित हुई है। ------------ 🙏🙏1
- पत्थलगांव के बनगांव बी में शानो-शौकत से निकली जुलूस-ए-मोहम्मदी -jashpur times बनगांव बी में शानो-शौकत से निकली जुलूस-ए-मोहम्मदी1
- नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,जनदर्शन के आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करने विभागीय अधिकारीयों कलेक्टर ने दिए निर्देश वहीं आज जनदर्शन में कुल 67 आवेदन हुए प्राप्त। नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,जनदर्शन के आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करने विभागीय अधिकारीयों कलेक्टर ने दिए निर्देश वहीं आज जनदर्शन में कुल 67 आवेदन हुए प्राप्त।1
- D-Mart में चीनी का ये कैसा खेल चल रहा है भाई! 😲 शेल्फ पर रेट ₹60.50, लेकिन बिलिंग में सीधे ₹67/ एक जगह नहीं… कई जगह ₹60.50 का रेट साफ-साफ लिखा है! तो सवाल सीधा है—D-Mart में रेट कुछ और, बिल कुछ और क्यों?1
- *शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार* 🚨 *खरसिया पुलिस ने आरोपी युवक को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में भेजा न्यायिक रिमांड पर* *25 अगस्त, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत खरसिया पुलिस ने युवती को शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक शोषण करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक हरिनारायण उर्फ करण श्रीवास (21 वर्ष), खरसिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। *शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध* युवती (19 साल) ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2022 से गांव के हरिनारायण श्रीवास से जान-पहचान थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। युवती के अनुसार, जब वह नाबालिग थी, 18 जनवरी 2024 को वह आरोपी के घर गई थी, जहां आरोपी ने उससे प्रेम करने और शादी करने का वादा करते हुए जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वर्ष 2025 में आरोपी उसे सोनबरसा क्षेत्र के जंगल में घुमाने के बहाने ले गया और वहां भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती के मुताबिक, 14 जून 2026 को आरोपी शादी का झांसा देकर उसे अपने रिस्तेदार के घर झारसुगुड़ा, ओडिशा ले गया, जहां भी उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद 28 जुलाई 2026 को आरोपी युवती को रायगढ़ लेकर आया और किराये के मकान में रखा कुछ दिनों बाद आरोपी ने युवती से शादी करने से इनकार करते हुए उसकी जाति को लेकर अपशब्द कहे और मारपीट की। इसके बाद युवती 15 अगस्त 2026 को अपने गांव वापस आ गई। युवती ने डर के कारण घटना की जानकारी तत्काल अपनी मां को नहीं दी। 23 अगस्त 2026 को मां द्वारा पूछे जाने पर उसने पूरी घटना बताई और थाना खरसिया पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। *रिपोर्ट मिलते ही आरोपी की तलाश में दी दबिश* युवती की रिपोर्ट पर थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 445/2026, धारा 642(ड) एवं 65(1) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने उसके गांव में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया, जहां पूछताछ के दौरान उसके द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। *इनकी रही अहम भूमिका* एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्य कर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव, उप निरीक्षक संध्या कोका, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- ज्वेलरी चोरी कांडा का मुख्या आरोपी के पैर में लगी गोली और साथी की तलाश जारी हैं1