https://youtube.com/shorts/9SZjKRTu_g0?si=KCS7bQ2iso6T0Dsr *विमल गौड़* *News* *ओवरलोड ट्रेलरों का खौफ! चलते ट्रेलर से गिरा मार्बल ब्लॉक प्रशासन पर उठे सवाल* *चलते ट्रेलर से गिरा मार्बल ब्लॉक पत्थर* हादसे *में बाल बाल बचा बाइक सवार बड़ा हादसा टला* मार्बल *औद्योगिक क्षेत्र पर्यावरण रोड़ एरिया क्षेत्र में मची अफरा तफरी* चलते *ट्रेलर से अचानक भारी भरकम मार्बल ब्लॉक सड़क पर गिर पड़ा* गनीमत *रही कि पीछे आ रहा बाइक सवार बाल-बाल बचा* घटना *के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई* स्थानीय *लोगों का आरोप है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर ट्रेलरों में क्षमता से अधिक मार्बल ब्लॉक लादकर किया जाता है परिवहन* जिससे *ऐसे हादसों का आये दिन बना रहता है खतरा* वहीं *मामला बढ़ता देख चालक ट्रेलर लेकर मौके से हुआ रवाना* लगातार *हो रही ऐसी घटनाओं के बावजूद प्रशासन की चुप्पी और कार्रवाई के अभाव कई सवाल किये खड़े* गांधीनगर *थाना पुलिस कर रही है मामले की जांच* #Kishangarh #BreakingNews #MarbleCity #MarbleBlock #TrailerAccident #RoadSafety #TransportDepartment #RajasthanNews #MegaHighway #ViralNews #AccidentNews #BaniThaniNews24x7 #AjmerNews #HindiNews #Breaking
https://youtube.com/shorts/9SZjKRTu_g0?si=KCS7bQ2iso6T0Dsr *विमल गौड़* *News* *ओवरलोड ट्रेलरों का खौफ! चलते ट्रेलर से गिरा मार्बल ब्लॉक प्रशासन पर उठे सवाल* *चलते ट्रेलर से गिरा मार्बल ब्लॉक पत्थर* हादसे *में बाल बाल बचा बाइक सवार बड़ा हादसा टला* मार्बल *औद्योगिक क्षेत्र पर्यावरण रोड़ एरिया क्षेत्र में मची अफरा तफरी* चलते *ट्रेलर से अचानक भारी भरकम मार्बल ब्लॉक सड़क पर गिर पड़ा* गनीमत *रही कि पीछे आ रहा बाइक सवार बाल-बाल बचा* घटना *के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई* स्थानीय *लोगों का आरोप है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर ट्रेलरों में क्षमता से अधिक मार्बल ब्लॉक लादकर किया जाता है परिवहन* जिससे *ऐसे हादसों का आये दिन बना रहता है खतरा* वहीं *मामला बढ़ता देख चालक ट्रेलर लेकर मौके से हुआ रवाना* लगातार *हो रही ऐसी घटनाओं के बावजूद प्रशासन की चुप्पी और कार्रवाई के अभाव कई सवाल किये खड़े* गांधीनगर *थाना पुलिस कर रही है मामले की जांच* #Kishangarh #BreakingNews #MarbleCity #MarbleBlock #TrailerAccident #RoadSafety #TransportDepartment #RajasthanNews #MegaHighway #ViralNews #AccidentNews #BaniThaniNews24x7 #AjmerNews #HindiNews #Breaking
- अजमेर केंद्रीय कारागृह में वीडियो कॉल के दुरुपयोग का आरोप, जेल प्रशासन ने शुरू की जांच* अजमेर। केंद्रीय कारागृह अजमेर में बंदियों द्वारा परिजनों और परिचितों से कथित तौर पर नियमों के विपरीत वीडियो कॉल पर बातचीत करने का मामला सामने आने से जेल प्रशासन में हलचल मच गई है। मीडिया में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए जेल प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जेल में कार्यरत सद्दाम हुसैन पर बंदियों को उनके परिजनों व परिचितों से अनुचित तरीके से बातचीत कराने के आरोप लगाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में तीन बंदियों के नाम सामने आए हैं। इनमें सैयद तौसीफ वर्तमान में जेल में बंद है, जबकि तारिक शिफ्टी और फखर जमां पूर्व में रिहा हो चुके हैं। जेल प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि बंदियों को उपलब्ध वीडियो कॉल सुविधा का इस्तेमाल निर्धारित नियमों के तहत हुआ या उसका किसी स्तर पर दुरुपयोग किया गया। अधिकारियों के मुताबिक मामले से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की गहनता से जांच की जा रही है। जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच में यदि किसी कर्मचारी या बंदी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद संबंधित दोषियों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में कानूनी शिकायत दर्ज कराने की भी बात कही गई है। मामले ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और संचार सुविधाओं की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- न्यू राजस्थान धरा न्यूज कैलाश फुलवारी विकास उपलब्धियों से सजी जिला प्रगति प्रदर्शनी, दिखी ब्यावर की तीन वर्षों की विकास यात्रा ब्यावर, 7 अगस्त। ब्यावर जिले के चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जिला प्रगति प्रदर्शनी जिले की बीते तीन वर्षों की विकास यात्रा, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी प्रयासों का जीवंत दस्तावेज बनकर उभरी। प्रदर्शनी में जिले के गठन के पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए विकास कार्यों, नवाचारों, योजनाओं एवं उपलब्धियों को आकर्षक फोटो एवं सूचनात्मक सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया जिला प्रगति प्रदर्शनी का कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक शंकर सिंह रावत, जिला कलक्टर कमल राम मीना, जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट, उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे प्रदर्शनी में पंचायती राज, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, खेल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, रसद, सार्वजनिक निर्माण सहित विभिन्न विभागों द्वारा पिछले तीन वर्षों में किए गए महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। विभागवार प्रदर्शनी में जिले में हुए आधारभूत विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, महिला एवं बाल कल्याण, सामाजिक सुरक्षा तथा जनहित से जुड़े कार्यों की झलक प्रस्तुत की गई कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत एवं विधायक शंकर सिंह रावत ने विभागवार लगाई गई प्रगति प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिला कलक्टर कमल राम मीना ने अतिथियों को जिले में पूर्ण हो चुके तथा वर्तमान में प्रगतिरत विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला गठन के बाद विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से ब्यावर में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को ब्यावर जिले के गठन से अब तक की विकास यात्रा से रूबरू कराने के साथ ही भविष्य की विकास संभावनाओं और प्राथमिकताओं की जानकारी भी दी जा रही है। प्रदर्शनी ने जिले की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ विकास कार्यों में जनभागीदारी की भावना को भी मजबूत किया इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने जिलेवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछले तीन वर्षों में ब्यावर जिले के विकास को गति देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी और सरकार का प्रयास है कि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों तथा जिले का सर्वांगीण एवं संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला प्रगति प्रदर्शनी ने ‘विकास की उपलब्धियों से नए संकल्प की ओर बढ़ते ब्यावर’ की तस्वीर प्रस्तुत की। प्रदर्शनी जिलेवासियों के लिए अपनी विकास यात्रा को देखने, उपलब्धियों पर गौरव करने और भविष्य के विकास के लिए नए संकल्प लेने का महत्वपूर्ण माध्यम बनी1
- बामणिया बालाजी धाम में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, सहस्र जलधारा में उमड़ा भक्ति का सैलाब बामणिया बालाजी धाम में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, सहस्र जलधारा में उमड़ा भक्ति का सैलाब1
- जोबनेर में स्कूल बस और कार में हुई भिड़ंत, एक दर्जन से ज्यादा बच्चे हुए घायल1
- मांगलियावास पुलिस ने थाना क्षेत्र के चौराहे पर नाकाबंदी कर परिवहन नियमों के खिलाफ चलने वाले 10वाहन चालकों के बनाए चालान, थाना प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा अभियान जारी रहेगा मांगलियावास पुलिस ने थाना क्षेत्र के चौराहे पर नाकाबंदी कर परिवहन नियमों के खिलाफ चलने वाले 10वाहन चालकों के बनाए चालान, थाना प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा अभियान जारी रहेगा1
- https://youtu.be/PSKktZF7DkA?si=-zHiOxH3K5576b68 *विमल गौड* *News* किशनगढ़ *शहीदों के सम्मान में दीप प्रज्ज्वलन भाजपा ओबीसी मोर्चा ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश* शहीदों *को दी श्रद्धांजलि शहीद स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलन कर देशभक्ति का दिया संदेश* तिलक *नगर क्षेत्र स्थित शहीद स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित* भाजपा *ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश मंत्री सुभाष चौधरी सहित प्रदेश पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे* सभी *ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किए और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया* इस *अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमावत, प्रदेश महामंत्री रामेश्वर प्रसाद गुर्जर,प्रदेश उपाध्यक्ष चेतन कुमावत,शिव देशवाल, प्रशिक्षण प्रभारी रामगोपाल गहलोत, सोशल मीडिया प्रभारी बद्री सामरिया सैनी, मन की बात सह प्रभारी विजेंद्र चौधरी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन प्रभारी महेंद्र रावत एडवोकेट नवीन बैरवा,जगदीश कोठीवाल, रोहित धाभाई सहित कई पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे* कार्यक्रम *देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ* ओबीसी *मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमावत के नेतृत्व में सुरसुरा क्षेत्र में 8 अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा रैली* #Kishangarh #ShaheedSmarak #TributeToMartyrs #BJP #OBCMorcha #SubhashChaudhary #MahendraKumawat #TirangaRally #HarGharTiranga #NationFirst #Rajasthan #BaniThaniNews24x71
- विकसित राजस्थान का मार्ग हमारे युवाओं के सपनों, संकल्प और सामर्थ्य से होकर गुजरता है। मुख्यमंत्री युवा सुयोग योजना युवाओं को उनकी प्रतिभा निखारने, नए अवसरों से जुड़ने और अपने भविष्य को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम बन रही है। "खेलो, जुड़ो, सीखो और बढ़ो" के मंत्र के साथ हमारी सरकार प्रत्येक युवा को सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाकर विकसित राजस्थान के निर्माण में उसकी सार्थक भागीदारी सुनिश्चित कर रही है।1
- राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत दो दिवसीय शिक्षक कार्यशाला का आयोजन, केसरपुरा राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई कार्यशाला द्वितीय क्लस्टर के 20 विद्यालयों के 38 शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण में भाग राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत दो दिवसीय शिक्षक कार्यशाला का आयोजन, केसरपुरा राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई कार्यशाला द्वितीय क्लस्टर के 20 विद्यालयों के 38 शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण में भाग1
- घर में सोते रहे पिता-पुत्र, गेट फांदकर घुसे चोर! iPhone 15 समेत 6 मोबाइल चोरी, 2.87 लाख का नुकसान अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर (विस्तार) क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार के सोते समय चोर मुख्य गेट फांदकर घर में घुसे और दरवाजे की कुंडियां तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। चोर आईफोन 15 समेत कुल 6 महंगे मोबाइल फोन चोरी कर ले गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2.87 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।1