logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देवरानी का आरोप- पति भाभी संग हुआ फरार, 7 महीने से नहीं लौटा; थाने पहुंची पीड़िता खैर कोतवाली क्षेत्र के बरका पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने अपने पति और उसकी भाभी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है। कि उसका पति पहले भी कई महीनों तक घर से गायब रहा था और वापस लौटने के बाद दोबारा अपनी भाभी के साथ चला गया। अब करीब सात महीने से उसका कोई पता नहीं है। महिला का आरोप है कि दोनों के बीच अवैध संबंध हैं। और परिवार की सहमति से उसे छोड़कर साथ रह रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति के जाने के बाद से न तो उससे किसी प्रकार का संपर्क हुआ है। और न ही उसका कोई मोबाइल नंबर या ठिकाना परिवार को मालूम है। महिला का कहना है। कि उसने काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इससे वह और उसके बच्चे मानसिक व आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष भी उसकी मदद करने के बजाय उसे प्रताड़ित करता है। और पूरे मामले में उसका साथ नहीं दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से अपने पति का पता लगाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने और उसे न्याय दिलाने की मांग की है। खैर कोतवाली पुलिस ने महिला का प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है। कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के दौरान दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नोट: यह खबर महिला द्वारा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि अभी पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

23 hrs ago
user_MD News ( Aligarh)
MD News ( Aligarh)
इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago
fbe704a5-05dc-4533-ab22-8883141e0d84

देवरानी का आरोप- पति भाभी संग हुआ फरार, 7 महीने से नहीं लौटा; थाने पहुंची पीड़िता खैर कोतवाली क्षेत्र के बरका पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने अपने पति और उसकी भाभी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है। कि उसका पति पहले भी कई महीनों तक घर से गायब रहा था और वापस लौटने के बाद दोबारा अपनी भाभी के साथ चला गया। अब करीब सात महीने से उसका कोई पता नहीं है। महिला का आरोप है कि दोनों के बीच अवैध संबंध हैं। और परिवार की सहमति से उसे छोड़कर साथ रह रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति के जाने के बाद से न तो उससे किसी प्रकार का संपर्क हुआ है। और न ही उसका कोई मोबाइल नंबर या ठिकाना परिवार को मालूम है। महिला का कहना है। कि उसने काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इससे वह और उसके बच्चे मानसिक व आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष भी उसकी मदद करने के बजाय उसे प्रताड़ित करता है। और पूरे मामले में उसका साथ नहीं दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से अपने पति का पता लगाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने और उसे न्याय दिलाने की मांग की है। खैर कोतवाली पुलिस ने महिला का प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है। कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के दौरान दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नोट: यह खबर महिला द्वारा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि अभी पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने व्यवस्थाओं का जायजा और मौके पर जाकर निरीक्षण किया है
    1
    नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने व्यवस्थाओं का जायजा और मौके पर जाकर निरीक्षण किया है
    user_MD News ( Aligarh)
    MD News ( Aligarh)
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं। सब की सिफारिश, सब की अव्यवस्था 100% ... पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं। सब की सिफारिश नहीं, सब की अव्यवस्था 100% ...
    1
    पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं।

सब की सिफारिश, सब की अव्यवस्था 100% ...
पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं।
सब की सिफारिश नहीं, सब की अव्यवस्था 100% ...
    user_बहुजन मिडिया टीवी
    बहुजन मिडिया टीवी
    Local Politician Hathras, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • हाथरस के मोहल्ला नवीपुर में गुरुवार दोपहर 3 बजे नगर पालिका प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया हाथरस के मोहल्ला नवीपुर में गुरुवार दोपहर 3 बजे नगर पालिका प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। स्थानीय प्रशासन को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि सड़क पर कुछ लोगों द्वारा किए गए कच्चे-पक्के अवैध निर्माणों के कारण निर्माणाधीन सड़क का काम अटका हुआ था। इसी समस्या को दूर करने के लिए उप जिलाधिकारी सदर राज बहादुर और भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। लगभग डेढ़ घंटे तक चले इस अभियान के दौरान जेसीबी मशीन के जरिए अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के साथ नोकझोंक करते हुए विरोध जताने की कोशिश भी की, लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण को पूरी तरह से साफ करवा दिया। अंत में अधिकारियों ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि किसी ने दोबारा सड़क पर कब्जा करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कानूनी तौर पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    हाथरस के मोहल्ला नवीपुर में गुरुवार दोपहर 3 बजे नगर पालिका प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया
हाथरस के मोहल्ला नवीपुर में गुरुवार दोपहर 3 बजे नगर पालिका प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। स्थानीय प्रशासन को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि सड़क पर कुछ लोगों द्वारा किए गए कच्चे-पक्के अवैध निर्माणों के कारण निर्माणाधीन सड़क का काम अटका हुआ था। इसी समस्या को दूर करने के लिए उप जिलाधिकारी सदर राज बहादुर और भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। लगभग डेढ़ घंटे तक चले इस अभियान के दौरान जेसीबी मशीन के जरिए अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के साथ नोकझोंक करते हुए विरोध जताने की कोशिश भी की, लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण को पूरी तरह से साफ करवा दिया। अंत में अधिकारियों ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि किसी ने दोबारा सड़क पर कब्जा करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कानूनी तौर पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • फरियाद लेकर पहुंची तीसरी क्लास की छात्रा को डीएम अतुल वत्स ने किया सम्मानित..... हाथरस जिलाधिकारी अतुल वत्स के द्वारा अपने कार्यालय मर की जा रही जनसुनवाई के दौरान एक ऐसा भावुक और प्रेरणादायक पल देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हाथरस शहर के सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज की कक्षा 3 की छात्रा आश्वी अपनी छोटी-सी शिकायत लेकिन बड़े जनहित के मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स के पास पहुंची। नन्हीं छात्रा ने रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से अपनी पढ़ाई प्रभावित होने की बात डीएम के सामने रखी। आश्वी ने प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि वह प्रतिदिन ट्यूशन पढ़ने जाती है, लेकिन बिजली कॉटन मिल रेलवे फाटक पर मालगाड़ियों के लंबे समय तक खड़े रहने से फाटक बंद रहता है। इसके कारण उसे काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है और कई बार समय पर ट्यूशन नहीं पहुंच पाती। छात्रा ने समस्या के समाधान के लिए भी सुझाव दिए। उसने कहा कि मालगाड़ियों को शहर के बीच रोकने के बजाय मुरसान या मेंडू स्टेशन पर रोका जाए और भविष्य में हाथरस में एलीवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया जाए, ताकि शहर को जाम से राहत मिल सके। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने नन्हीं छात्रा की जागरूकता और साहस की सराहना करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में जनहित का मुद्दा उठाना प्रेरणादायक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विषय पर उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक से वार्ता कर समाधान का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने आश्वी को उपहार भेंट कर उसका उत्साहवर्धन किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    4
    फरियाद लेकर पहुंची तीसरी क्लास की छात्रा को डीएम अतुल वत्स ने किया सम्मानित.....
हाथरस जिलाधिकारी अतुल वत्स के द्वारा अपने कार्यालय मर की जा रही जनसुनवाई के दौरान एक ऐसा भावुक और प्रेरणादायक पल देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हाथरस शहर के सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज की कक्षा 3 की छात्रा आश्वी अपनी छोटी-सी शिकायत लेकिन बड़े जनहित के मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स के पास पहुंची। नन्हीं छात्रा ने रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से अपनी पढ़ाई प्रभावित होने की बात डीएम के सामने रखी।
आश्वी ने प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि वह प्रतिदिन ट्यूशन पढ़ने जाती है, लेकिन बिजली कॉटन मिल रेलवे फाटक पर मालगाड़ियों के लंबे समय तक खड़े रहने से फाटक बंद रहता है। इसके कारण उसे काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है और कई बार समय पर ट्यूशन नहीं पहुंच पाती।
छात्रा ने समस्या के समाधान के लिए भी सुझाव दिए। उसने कहा कि मालगाड़ियों को शहर के बीच रोकने के बजाय मुरसान या मेंडू स्टेशन पर रोका जाए और भविष्य में हाथरस में एलीवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया जाए, ताकि शहर को जाम से राहत मिल सके।
जिलाधिकारी अतुल वत्स ने नन्हीं छात्रा की जागरूकता और साहस की सराहना करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में जनहित का मुद्दा उठाना प्रेरणादायक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विषय पर उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक से वार्ता कर समाधान का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने आश्वी को उपहार भेंट कर उसका उत्साहवर्धन किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • *जिला हाथरस की ग्राम पंचायत मकनपुर में कलश यात्रा निकल गई सभी भक्त गण दोबारा धूम धाम से निकली गई*। *विजय देव ब्यूरो चीफ हाथरस* ॥ॐ नमो नमस्ते वासुदेवास नमः। वसुरेश सुतं देवं कंश चाणूरमर्दन । देवकी परमानन्दं कृष्णं चन्चे जगदगुरुम् ।। श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ दिनाँक 31-07-2026 से 06-08-2026-तक कलश यात्रा- कथा प्रारम्भ- दिन 31-7-2026 दिन शुक्रवार दि० 31-7-2026 दिन शुक्रवार कथा समापन- दि० 06-8-2026 सुबह 10 बजे आचार्य सत्यप्रकाश शास्त्री (गोदई वाले) भण्डारा-दिन गुरुवार दोप० 12 बजे से शाम 5 बजे वि० 07-8-2026 दिन शुक्रवार दोप. 12 बजे प्रातः 7 बजे से प्रातः 9 बजे तक कथा प्रवचन का समय दोपहर 12 बजे से हरि इच्छा शुभ अवसर पर आप सादर गायन्त्रित है। आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है। आयोजकः जंगजीत सिंह एवं समस्त ग्रामवासी मकनपुर मोबा0-8743900292, 9870677586, 9557090852 श्रीमती सरोजदेवी श्री उदयवीरसिह कथा स्थल- हनूमान मन्दिर, मकनपुर, जलेसर रोड़(हाथरस) हवन भूरीटवा महीपाल सिंह
    4
    *जिला हाथरस की ग्राम पंचायत मकनपुर में कलश यात्रा निकल गई सभी भक्त गण दोबारा धूम धाम से निकली गई*।                                     *विजय देव ब्यूरो चीफ हाथरस*
॥ॐ नमो नमस्ते वासुदेवास नमः।
वसुरेश सुतं देवं कंश चाणूरमर्दन । देवकी परमानन्दं कृष्णं चन्चे जगदगुरुम् ।।
श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ
दिनाँक 31-07-2026 से 06-08-2026-तक
कलश यात्रा-
कथा प्रारम्भ-
दिन 31-7-2026 दिन शुक्रवार
दि० 31-7-2026 दिन शुक्रवार
कथा समापन- दि० 06-8-2026
सुबह 10 बजे
आचार्य सत्यप्रकाश शास्त्री (गोदई वाले)
भण्डारा-दिन गुरुवार
दोप० 12 बजे से शाम 5 बजे
वि० 07-8-2026 दिन शुक्रवार
दोप. 12 बजे
प्रातः 7 बजे से प्रातः 9 बजे तक
कथा प्रवचन का समय दोपहर 12 बजे से हरि इच्छा
शुभ अवसर पर आप सादर गायन्त्रित है। आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
आयोजकः जंगजीत सिंह एवं समस्त ग्रामवासी मकनपुर
मोबा0-8743900292, 9870677586, 9557090852
श्रीमती सरोजदेवी श्री उदयवीरसिह
कथा स्थल- हनूमान मन्दिर, मकनपुर, जलेसर रोड़(हाथरस)
हवन भूरीटवा महीपाल सिंह
    user_Vijay Dev
    Vijay Dev
    Electrician Hathras, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • गुरु का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी-स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज गुरु चरणों का आशीर्वाद लेकर धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव अलीगढ़ में वैदिक ज्योतिष संस्थान एवं विश्व कल्याण सेवा संस्थान के तत्वावधान में गुरु एवं शिष्य की आस्था का महापर्व गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया,जहाँ हजारों भक्तों ने महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज से आशीर्वाद लेकर गुरु के महत्व को जाना।आपको बता दें कि इस अवसर पर जतनपुर चिकावटी स्थित श्री श्रीविद्या धाम आश्रम पर सुबह से ही गुरु भक्तों का ताँता लगा रहा जहाँ पर आचार्य गौरव शास्त्री, ऋषि शास्त्री,रवि शास्त्री,शिवम शास्त्री,विनीत शास्त्री,ध्रुव वेदपाठी आदि विद्वानों ने भक्तों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रोली,चावल एवं चंदन के साथ पूज्य गुरु जी की पादुका पूजन करवाया।इसके बाद सांयकालीन बेला में शहर के आगरा रोड स्थित एक निजी पैलेस में भारी तादात में गुरु भक्तों की भीड़ द्वारा गाजे बाजे के साथ पुष्पहार पहनाकर एवं पुष्प वर्षा करके पूज्य स्वामी जी का स्वागत किया गया। इसके बाद भा.ज.पा.जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला प्रधान, विधायक राजकुमार सहयोगी,शालू अग्रवाल,पारुल अग्रवाल,इंदु अग्रवाल,नीतू अग्रवाल और सोनी अग्रवाल आदि ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।इस दौरान परिसर में भक्तों की भीड़ को सम्बोधित करते हुए स्वामी जी ने गुरु पूर्णिमा के महत्व की जानकारी दी और कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं,बल्कि गुरु शिष्य परंपरा की महानता को स्मरण करने का अवसर भी है और इस दिन शिष्य अपने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। स्वामी जी आगे कहा कि गुरु का मार्गदर्शन व्यक्ति को केवल सांसारिक ज्ञान ही नहीं देता अपितु उसके व्यक्तित्व, चरित्र और आध्यात्मिक चेतना का भी विकास करता है।सूत्रों की मानें तो यहां गुरु पूजन के लिए देर रात तक भक्तों ने कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए आशीर्वाद लिया इसके साथ ही यहां पर भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया जो कि मध्यरात्रि तक चला।इस अवसर पर यहां बरौली के विधायक और पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह,बसपा नेता हितेंद्र उपाध्याय बंटी,ठा.गोपाल सिंह, भाजपा नेता विवेक सारस्वत,अखंड प्रताप सिंह,ठा.ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, यशपाल सिंह चौहान,रजनीश वार्ष्णेय,तेजवीर सिंह,धीरू ठाकुर, राहुल सिंह,पवन तिवारी,शिब्बू अग्रवाल,शैलेन्द्र सिंह,निकिता तिवारी,नेहा गुप्ता,निपुण उपाध्याय, डौली सिंह,लव राणा,शक्ति सिंह और महेश बघेल समेत अनेक लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
    4
    गुरु का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी-स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज
गुरु चरणों का आशीर्वाद लेकर धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव
अलीगढ़ में वैदिक ज्योतिष संस्थान एवं विश्व कल्याण सेवा संस्थान के तत्वावधान में गुरु एवं शिष्य की आस्था का महापर्व गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया,जहाँ हजारों भक्तों ने महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज से आशीर्वाद लेकर गुरु के महत्व को जाना।आपको बता दें कि इस अवसर पर जतनपुर चिकावटी स्थित श्री श्रीविद्या धाम आश्रम पर सुबह से ही गुरु भक्तों का ताँता लगा रहा जहाँ पर आचार्य गौरव शास्त्री, ऋषि शास्त्री,रवि शास्त्री,शिवम शास्त्री,विनीत शास्त्री,ध्रुव वेदपाठी आदि विद्वानों ने भक्तों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रोली,चावल एवं चंदन के साथ पूज्य गुरु जी की पादुका पूजन करवाया।इसके बाद सांयकालीन बेला में शहर के आगरा रोड स्थित एक निजी पैलेस में भारी तादात में गुरु भक्तों की भीड़ द्वारा गाजे बाजे के साथ पुष्पहार पहनाकर एवं पुष्प वर्षा करके पूज्य स्वामी जी का स्वागत किया गया। इसके बाद भा.ज.पा.जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला प्रधान, विधायक राजकुमार सहयोगी,शालू अग्रवाल,पारुल अग्रवाल,इंदु अग्रवाल,नीतू अग्रवाल और सोनी अग्रवाल आदि ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।इस दौरान परिसर में भक्तों की भीड़ को सम्बोधित करते हुए स्वामी जी ने गुरु पूर्णिमा के महत्व की जानकारी दी और कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं,बल्कि गुरु शिष्य परंपरा की महानता को स्मरण करने का अवसर भी है और इस दिन शिष्य अपने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। स्वामी जी आगे कहा कि गुरु का मार्गदर्शन व्यक्ति को केवल सांसारिक ज्ञान ही नहीं देता अपितु उसके व्यक्तित्व, चरित्र और आध्यात्मिक चेतना का भी विकास करता है।सूत्रों की मानें तो यहां गुरु पूजन के लिए देर रात तक भक्तों ने कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए आशीर्वाद लिया इसके साथ ही यहां पर भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया जो कि मध्यरात्रि तक चला।इस अवसर पर यहां बरौली के विधायक और पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह,बसपा नेता हितेंद्र उपाध्याय बंटी,ठा.गोपाल सिंह, भाजपा नेता विवेक सारस्वत,अखंड प्रताप सिंह,ठा.ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, यशपाल सिंह चौहान,रजनीश वार्ष्णेय,तेजवीर सिंह,धीरू ठाकुर, राहुल सिंह,पवन तिवारी,शिब्बू अग्रवाल,शैलेन्द्र सिंह,निकिता तिवारी,नेहा गुप्ता,निपुण उपाध्याय, डौली सिंह,लव राणा,शक्ति सिंह और महेश बघेल समेत अनेक लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • दुषित पेट्रोल के कारण गाड़ी में आई खराबी पूरा इंजन खराब हो गया गाड़ी जसराना पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाया गया और लगभग डेढ़ 2 किलोमीटर जाने के बाद गाड़ी में रेस लेना कम हो गया एक्सीलेटर कम लेने लगी थोड़ी देर प्रयास करने के बाद गाड़ी बिल्कुल काम नहीं कर रही मिश्री ने बार-बार सैफ लेने के बाद भी गाड़ी सही नहीं हो रही थी मिस्त्री ने गाड़ी का पेट्रोल का टैंक खोला और पूरा पेट्रोल वापस निकाल कर सफाई करी टंकी की मिस्त्री ने गाड़ी के इंजन को खराब बता दिया और उसने कहा के इंजन खोलना पड़ेगा उसकी पूरी सफाई होगी जिसका खर्चा उसने 25से ₹30000 बताया मेरा सभी भाइयों से अनुरोध है ऐसे पेट्रोल पंपों से तेल ना ले जहां पर तेल खराब मिलता हो पेट्रोल डलवाने के बाद गाड़ी से सफेद धुआं निकलने लगा
    1
    दुषित पेट्रोल के कारण गाड़ी में आई खराबी पूरा इंजन खराब हो गया
गाड़ी जसराना पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाया गया और लगभग डेढ़ 2 किलोमीटर जाने के बाद गाड़ी में रेस लेना कम हो गया एक्सीलेटर कम लेने लगी थोड़ी देर प्रयास करने के बाद गाड़ी बिल्कुल काम नहीं कर रही मिश्री ने बार-बार सैफ लेने के बाद भी गाड़ी सही नहीं हो  रही थी मिस्त्री ने गाड़ी का पेट्रोल का टैंक खोला और पूरा पेट्रोल वापस निकाल  कर सफाई करी टंकी की मिस्त्री ने गाड़ी के इंजन को खराब बता दिया और उसने कहा के इंजन खोलना पड़ेगा उसकी पूरी सफाई होगी जिसका खर्चा उसने 25से ₹30000 बताया मेरा सभी भाइयों से अनुरोध है ऐसे पेट्रोल पंपों से तेल ना ले जहां पर तेल खराब मिलता हो पेट्रोल डलवाने के बाद गाड़ी से सफेद धुआं निकलने लगा
    user_Anil Kumar
    Anil Kumar
    कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हाथरस में विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारंभ, हाथरस में विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग हाथरस, मे समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के सत्र 2026-27 का शुभारंभ शुक्रवार को पी.सी. बागला महाविद्यालय, हाथरस में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह और जिलाधिकारी अतुल वत्स ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का सुनहरा अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "विद्या सबसे बड़ा धन है, जिसे कोई चुरा नहीं सकता।" साथ ही विद्यालय के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने कहा कि अब जिले के विद्यार्थियों को बेहतर प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर निःशुल्क कोचिंग की सुविधा उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में उनका सबसे बड़ा प्रतिस्पर्धी कोई दूसरा छात्र नहीं, बल्कि सोशल मीडिया है, जो पढ़ाई से ध्यान भटकाता है। उन्होंने मोबाइल का सीमित और सकारात्मक उपयोग करने, गुरुजनों का सम्मान करने तथा अर्जुन की तरह लक्ष्य पर एकाग्र होकर तैयारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क कोचिंग और विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन का पूरा लाभ उठाकर विद्यार्थी सफलता हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर राजबहादुर सिंह, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट शुभेंदु गोपाल तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह छोंकर ने भी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत सिविल सर्विसेज, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस, एसएससी, बैंकिंग, बी.एड. एवं टीईटी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि योजना में आवेदन के लिए आय या जाति की कोई बाध्यता नहीं है और पात्रता पूरी करने वाला कोई भी अभ्यर्थी इसका लाभ ले सकता है। उन्होंने जानकारी दी कि पी.सी. बागला महाविद्यालय, हाथरस में योजना की कक्षाएं 1 अगस्त 2026 से प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे संचालित की जाएंगी। कार्यक्रम के अंत में जिला विकास अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    1
    हाथरस में विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क प्रतियोगी 
परीक्षा कोचिंग
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारंभ, हाथरस में विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग
हाथरस, मे समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के सत्र 2026-27 का शुभारंभ शुक्रवार को पी.सी. बागला महाविद्यालय, हाथरस में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह और जिलाधिकारी अतुल वत्स ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का सुनहरा अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "विद्या सबसे बड़ा धन है, जिसे कोई चुरा नहीं सकता।" साथ ही विद्यालय के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने कहा कि अब जिले के विद्यार्थियों को बेहतर प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर निःशुल्क कोचिंग की सुविधा उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
जिलाधिकारी अतुल वत्स ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में उनका सबसे बड़ा प्रतिस्पर्धी कोई दूसरा छात्र नहीं, बल्कि सोशल मीडिया है, जो पढ़ाई से ध्यान भटकाता है। उन्होंने मोबाइल का सीमित और सकारात्मक उपयोग करने, गुरुजनों का सम्मान करने तथा अर्जुन की तरह लक्ष्य पर एकाग्र होकर तैयारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क कोचिंग और विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन का पूरा लाभ उठाकर विद्यार्थी सफलता हासिल कर सकते हैं।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर राजबहादुर सिंह, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट शुभेंदु गोपाल तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह छोंकर ने भी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत सिविल सर्विसेज, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस, एसएससी, बैंकिंग, बी.एड. एवं टीईटी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि योजना में आवेदन के लिए आय या जाति की कोई बाध्यता नहीं है और पात्रता पूरी करने वाला कोई भी अभ्यर्थी इसका लाभ ले सकता है।
उन्होंने जानकारी दी कि पी.सी. बागला महाविद्यालय, हाथरस में योजना की कक्षाएं 1 अगस्त 2026 से प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे संचालित की जाएंगी।
कार्यक्रम के अंत में जिला विकास अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.