*सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट के साथ की बैठक, कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के दिए निर्देश* आज *सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, पिलखुआ* में *जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना व पुलिस अधीक्षक श्री कुंवर ज्ञानंजय सिंह* की अध्यक्षता में *सावन माह कावड़ यात्रा* को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के संबंध में *मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट* के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कावड़ मार्ग, शिवालयों एवं भीड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, साफ-सफाई एवं मूलभूत सुविधाओं की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नियुक्त मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने सेक्टर में निरंतर भ्रमणशील रहेंगे। ड्यूटी के दौरान मोबाईल ऑन रखना अनिवार्य होगा। सरस्वती इंस्टीट्यूट एवं अन्य अस्पतालों में कावड़ियों के लिए विशेष वार्ड, दवाएं, एंबुलेंस एवं चिकित्सकों की 24x7 ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। प्राथमिक चिकित्सा शिविर मार्ग पर स्थापित किए जाएं। संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी एवं पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। रूट डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था पहले से तय की जाए। कावड़ मार्ग पर पेयजल, प्रकाश, शौचालय एवं अस्थाई टेंट की व्यवस्था की जाए। मार्ग की नियमित सफाई एवं कूड़ा निस्तारण कराया जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। कंट्रोल रूम सक्रिय रखा जाए। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना उच्च अधिकारियों को दी जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि *कावड़ यात्रा जनपद की आस्था एवं भाईचारे का प्रतीक है*। इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, सीएमओ, सरस्वती इंस्टीट्यूट के निदेशक एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

- हापुड़: बायो-CNG प्लांट के खिलाफ किसानों ने प्रदर्शन करते हुए प्लांट जाने वाले वाहनों को रोक दिया। किसानों का आरोप—प्लांट से निकलने वाली मैली से आए दिन हादसे होते हैं और वाहनों से फसलों को नुकसान पहुंचता है। ➡️ किसानों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। ➡️ सूचना पर पहुंची पुलिस किसानों को समझाने में जुटी, थाना हाफिजपुर क्षेत्र के चितौली गांव का मामला।1
- Post by UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले1
- NEET 2026 में हापुड़ की बेटी का कमाल | JMS World School की हर्षिता बंगारी ने हासिल किए 99.46 परसेंटाइल | 598/720 Marks हापुड़ की होनहार छात्रा हर्षिता बंगारी ने NEET 2026 में शानदार सफलता हासिल करते हुए 720 में से 598 अंक और 99.46 परसेंटाइल प्राप्त कर जेएमएस वर्ल्ड स्कूल, अपने परिवार और पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। विद्यालय में छात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. निधि मलिक, प्रबंधन डॉ. आयुष सिंघल एवं डॉ. रोहन सिंघल ने हर्षिता को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल मेडिकल करियर की शुभकामनाएं दीं। यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का प्रेरणादायक उदाहरण है। 📍 स्थान: हापुड़, उत्तर प्रदेश 👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel को Subscribe करना न भूलें।1
- गढ़मुक्तेश्वर बहादुरगढ़ विधवा महिला को घर से निकालने का आरोप, बहादुरगढ़ पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल हापुड़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक विधवा महिला ने पड़ोसियों पर उसके मकान का ताला तोड़कर जबरन कब्जा करने और उसे घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि घटना की सूचना 112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम और चौकी प्रभारी सचिन मौके पर पहुंचे, लेकिन उसे उसके ही घर में प्रवेश नहीं दिलाया गया। पीड़िता के अनुसार, मृतक महबूब की पत्नी होने के नाते वह अपने मकान में रह रही थी, लेकिन दबंग पड़ोसियों ने ताला तोड़कर घर पर कब्जा कर लिया और उसे बाहर निकाल दिया। देर रात करीब एक बजे तक महिला सड़क पर बैठकर न्याय की गुहार लगाती रही। गांव के कई लोग भी उसके समर्थन में मौजूद रहे। महिला ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव मौके पर नहीं पहुंचे। साथ ही उनका सीयूजी नंबर भी थाने में असमर्थ (नॉट रीचेबल) बताया जा रहा था, जिससे पीड़िता को समय पर पुलिस सहायता नहीं मिल सकी। पीड़िता प्रशासन से अपने घर पर दोबारा कब्जा दिलाने तथा आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।2
- बुलंदशहर: गन्ने के खेत में अज्ञात युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला बुलंदशहर: गन्ने के खेत में अज्ञात युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप सूचना मिलने पर सीओ समेत भारी पुलिस बल फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर मौजूद पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा थाना बीबी नगर क्षेत्र के कस्बा बीबी नगर में रजवाहे के पास गन्ने के खेत में पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव4