Shuru
Apke Nagar Ki App…
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की खबर के विरोध में उत्तर प्रदेश के ललितपुर में मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गिरफ्तारी की इस कार्रवाई को पूरी तरह लोकतंत्र के विरुद्ध करार दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे समाजवादी पार्टी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। घंटाघर पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
प्रशांत तिवारी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की खबर के विरोध में उत्तर प्रदेश के ललितपुर में मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गिरफ्तारी की इस कार्रवाई को पूरी तरह लोकतंत्र के विरुद्ध करार दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे समाजवादी पार्टी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। घंटाघर पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद उत्तर प्रदेश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध शुरू हो गया है। लखनऊ और झांसी समेत राज्य के कई जिलों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। झांसी के एलिट चौराहे पर भी सपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और कई वरिष्ठ सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर नवाबाद थाने पहुंचा दिया। थाने में हिरासत में लिए गए नेताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप, अरविंद वशिष्ठ, विश्व प्रताप यादव, अनस मकरानी, स्वदेश सिंह यादव, सत्येंद्र पुरी, अभिषेक, हामिद मकरानी, राहुल माल्या, डॉ. रघुवीर चौधरी, स्वदेश यादव और मनोज दुबे सहित कई नेता मौजूद रहे। नवाबाद थाने के अंदर हिरासत में लिए गए सभी सपा नेता शांतिपूर्वक बैठकर आगे की रणनीति पर चर्चा करते दिखे। वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार कड़ी नजर बनाए हुए है।1
- ललितपुर शहर में बीते कई दिनों से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बारिश की वजह से शहर की कच्ची सड़कें कीचड़ में तब्दील हो चुकी हैं और जगह-जगह जलजमाव की समस्या खड़ी हो गई है। सड़कों पर फैले कीचड़ और पानी के कारण राहगीर और स्थानीय लोग सीधे रास्ते से जाने के बजाय सड़क के किनारों से किसी तरह निकलने को मजबूर हैं।1
- ललितपुर नगर के विकास और स्थानीय निवासियों की समस्याओं का निराकरण कराने के उद्देश्य से पालिका अध्यक्ष द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पालिका अध्यक्ष प्रतिदिन शहर के विभिन्न वार्डों में भ्रमण कर नागरिक व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। निरीक्षण के दौरान नगरवासियों को आ रही समस्याओं और विशेष रूप से जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए संबंधितों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। शहर के लोगों को राहत दिलाने और जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए पालिका अध्यक्ष का यह निरीक्षण अभियान लगातार जारी है।2
- प्रदर्शनकारियों का साथ देने पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली के जंतर-मंतर के बाद अब इस कार्रवाई को लेकर ललितपुर में भी भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ललितपुर में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने एकजुट होकर सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया। सपा और कांग्रेस के नेताओं ने तुवन चौराहे से लेकर घंटाघर तक लगातार नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला और अपना गुस्सा जाहिर किया।1
- ललितपुर में इलाइट चौराहे के पास स्थित मुक्तिधाम का रास्ता बारिश के पानी से दलदल में तब्दील हो गया है। इस वजह से यहाँ आने-जाने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस मुक्तिधाम में आए दिन अंतिम यात्राएँ पहुँचती हैं, लेकिन रास्ते की खस्ताहाल स्थिति के कारण यात्रा में शामिल नागरिकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते को जल्द से जल्द सही कराए जाने की सख्त आवश्यकता है।1
- ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में शहज़ाद नदी के निर्माणाधीन पुल के पास देर रात एक युवक का शव मिला। घटना के बाद पुलिस ने राहगीरों की मदद से शव को बाहर निकाला और आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज पहुँचाया। वहाँ डॉक्टरों की टीम ने जाँच-पड़ताल के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नदीपुरा निवासी अंसार के 27 वर्षीय पुत्र फैज़ान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और मामले की जाँच में जुट गई है।4