#बख्तियारपुर लूटकांड का खुलासा: गार्ड को बांधकर ई-रिक्शा और 17 चार्जर लूटे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में 11 फरवरी 2026 को हुए सनसनीखेज लूटकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। ग्राम चंपापुर स्थित अशोक कुमार सिंह के सतगुरू गैरेज में तैनात गार्ड उमेश सिंह यादव के साथ मारपीट कर उन्हें रस्सी से बांध दिया गया और वहां से एक ई-रिक्शा तथा 17 चार्जर लूट लिए गए थे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। घटना के संबंध में वादी उमेश सिंह यादव (पिता- स्व. रामजी सिंह, साकिन- चंपापुर, थाना- बख्तियारपुर, जिला- पटना) के लिखित आवेदन के आधार पर बख्तियारपुर थाना कांड संख्या 88/26, दिनांक 12.02.2026 को धारा 309(6) बीएनएस के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया। जांच के क्रम में 12 फरवरी 2026 को बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने से लूटा गया ई-रिक्शा बरामद कर लिया गया, हालांकि उसमें लगी चार बैटरियां गायब पाई गईं। मानवीय आसूचना एवं वैज्ञानिक अनुसंधान से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इस कांड का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्त रौशन कुमार (पिता- दिनेश राय, साकिन- नयाटोला बरियारपुर, थाना- बख्तियारपुर, जिला- पटना) सहित तीन अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता उजागर की। पुलिस ने रौशन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है, जबकि अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्तों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस छापेमारी दल में पु०अ०नि० उमाशंकर मिश्रा, पु०अ०नि० शत्रुधन कुमार, पु०अ०नि० मनमोहन कुमार, पु०अ०नि० शंभु यादव, पी०टी०सी० प्रेमरंजन पाठक तथा डीआईयू के सिपाही अमित कुमार शामिल थे। पूरे अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़-02, पटना के निर्देशन में किया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जहां एक ओर पीड़ित को न्याय की उम्मीद जगी है, वहीं क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आम लोगों का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

- संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कांग्रेसजनों की बैठक आयोजित बाढ़, 19 फरवरी। संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत बाढ़ नगर स्थित कांग्रेस मैदान में कांग्रेसजनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. अभिषेक कुमार ने कहा कि पंचायत स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूती से खड़ा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान और प्रदेश नेतृत्व की स्पष्ट मंशा है कि पार्टी संगठन से अधिक से अधिक संख्या में छात्र-नौजवान, किसान-मजदूर, महिलाएं, दलित, अल्पसंख्यक एवं पिछड़े वर्ग के लोग जुड़ें, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाया जा सके। बैठक की अध्यक्षता सरदार गुरुजीत सिंह (अध्यक्ष, पटना जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी-2) ने की। संचालन हेमंत कुमार (सचिव, बिहार प्रदेश कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ) द्वारा किया गया। इस अवसर पर बाढ़ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के पूर्व प्रत्याशी विजय कुमार सिंह, जिला पार्षद विजय शंकर, रामप्रवेश सिंह, रमेश शर्मा, धरमवीर कुमार, श्यामदेव सिंह चौहान, शिवराज सिंह, जवाहर, संजय कुमार एवं राजकुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित1
- पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में आज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-01 श्री आनंद कुमार सिंह ने पंचमहला, मरांची, हाथीदह और घोसवरी थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस व्यवस्था, CCTNS प्रणाली तथा लंबित कांडों के अनुसंधान की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही थाना की कार्यप्रणाली और अभिलेख संधारण का बारीकी से अवलोकन किया गया। एसडीपीओ ने पुलिस पदाधिकारियों को वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करने, तय समयसीमा में मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने और कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जनता को त्वरित और निष्पक्ष न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया।1
- मईया शेरवा पे होई के सवारी 💫🌺🐯🚩1
- बिहार,समस्तीपुर मोहनपुर थाना क्षेत्र से मारपीट के आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में।1
- राहुई में रहस्यमयी मौत! मजदूर की करंट से मौत या साजिश? एंकर, नालंदा जिले के रहुईं थाना क्षेत्र के उतरनामा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के बगीचा में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। मृतक की पहचान उतरनामा निवासी राजकुमार प्रसाद के 32 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दिलीप कुमार बुधवार की रात करीब 7:30 बजे शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। सुबह गांव के बगीचा में उनका शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दिलीप कुमार चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। परिवार मजदूरी कर जीवनयापन करता है। दो भाई बाहर प्रदेश में मजदूरी करते हैं, जबकि दो भाई गांव में ही काम करते हैं। दीपक कुमार मृतक का भाई एवं परिजनों का गंभीर आरोप है कि दिलीप कुमार मुर्गी प्लांट पर मिट्टी-बालू ढुलाई का काम करते थे और वहीं करंट लगाकर उनकी हत्या की गई। आरोप है कि हत्या के बाद शव को बगीचा में फेंक दिया गया ताकि मामला संदिग्ध लगे। वहीं ग्रामीणों में भी चर्चा है कि युवक की साजिश के तहत हत्या की गई है। मामले पर सदर डीएसपी टू संजय जयसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट से मृत्यु प्रतीत होती है, लेकिन मौत कैसे हुई, यह जांच का विषय है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। बाइट:- दीपक कुमार, मृतक का भाई बाइट:- संजय जयसवाल, सदर डीएसपी 21
- सम्राट चौधरी खैनी खाते हुए सदन में1
- बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंपापुर स्थित अशोक कुमार सिंह के सतगुरु गैरेज में गार्ड उमेश सिंह यादव के साथ मारपीट कर उन्हें रस्सी से बांध दिया गया तथा एक ई-रिक्शा और 17 चार्जर की लूटपाट की गई थी। इस संबंध में उमेश सिंह यादव (पिता-स्व. रामजी सिंह, निवासी-चंपापुर, थाना-बख्तियारपुर, जिला-पटना) द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर बख्तियारपुर थाना कांड संख्या-88/26, दिनांक 12.02.2026, धारा 309(6) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। अनुसंधान के क्रम में 12.02.2026 को ई-रिक्शा को बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने से बरामद किया गया, हालांकि उसमें लगी चार बैटरियां गायब पाई गईं। मानवीय आसूचना एवं वैज्ञानिक अनुसंधान से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त रोशन कुमार (पिता-दिनेश राय, निवासी-नयाटोला बरियारपुर, थाना-बख्तियारपुर) समेत कुल चार व्यक्तियों की संलिप्तता पाई गई है। मुख्य अभियुक्त रोशन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है, जबकि अन्य तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।1
- हे माई कलकत्बा से चल्ली माई 🌺👣🌿🙏🚩1
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से फरार चल रहे चार वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में।1