इंडिया टीवी न्यूज़ रिपोर्टर सुरजीत मैनपुरी में गैंगस्टर पर बड़ी कार्रवाई, 54 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क मैनपुरी में प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात आरोपी अमित उर्फ टिल्लू पुत्र अर्जेंटपाल सिंह, निवासी गंगापुर, के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई आज 27 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत की गई। प्रशासन के अनुसार वाद संख्या 291/2026 एवं एफआईआर संख्या 626/2025, थाना कोतवाली के आधार पर आरोपी की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित किया गया था। जांच के बाद प्रशासनिक और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संपत्तियों को कुर्क कर लिया। बताया गया है कि कुर्क की गई कुल संपत्ति का अनुमानित मूल्य ₹54 लाख 21 हजार है। कुर्की की कार्रवाई के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पूरी की गई। प्रशासन ने साफ कहा है कि अपराध से अर्जित संपत्ति रखने वाले और धोखाधड़ी में लिप्त लोगों के खिलाफ जनपद में लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध

- Post by Labour addaa.1
- मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी मैनपुरी में एक बार फिर से शुरु होने जा रहा है श्री श्याम श्याम का भजन संध्या प्रोग्राम आपको बताते चले मैनपुरी में 6,3,2026 दिन शुक्रवार को राम लीला मैदान में होने जा रहा है श्री श्याम का 6 वां फाल्गुन महोत्सव जिसमें बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाएगा आप सभी लोग आमंत्रित हैं1
- जिलाः लखीमपुर खीरी | क्षेत्रः धौरहरा सिसैया गांव के पेट्रोल पंप के पास दबंगों ने खुलेआम सलाउद्दीन पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि झूलन (पिताः कलाम), पहले से ही सलाउद्दीन को धमकी दे रहे थे और उसे जान से मारने की नीयत रखते थे। घटना के बाद पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि धौरहरा पुलिस दबंगों को संरक्षण दे रही है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ! गंभीर सवाल खड़े करती यह घटना क्या दबंगों को कानून से ऊपर समझा जा रहा है? क्यों नहीं हो रही निष्पक्ष जांच? पीड़ित परिवार को कब मिलेगा न्याय? क्या गरीब जनता हमेशा यूं ही डर में जीती रहेगी? जनता में आक्रोश, दहशत का माहौल लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते1
- रिपोर्टर अमित कौशिक जनपद मैनपुरी के माधव गेस्ट हाउस में होली के पावन अवसर पर भव्य आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। पूर्णमासी के दिन 3 मार्च को “चेतन महा दिवस” के रूप में यह कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव में झूमते नजर आए। इसके बाद फूलों की होली खेली गई। रंग-बिरंगे पुष्पों की वर्षा के बीच भक्तों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और होली पर्व का आनंद उठाया। पूरा परिसर भजन-कीर्तन और जयकारों से गूंज उठा। आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही। श्रद्धालुओं का कहना है कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों से समाज में प्रेम, भाईचारा और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। फिलहाल कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।1
- आज की इस विशेष रिपोर्ट में हम पर्दाफाश कर रहे हैं कुसमरा (मैनपुरी) सरकारी अस्पताल के एक चौंकाने वाले मामले का। जहाँ एक तरफ सीएमओ (CMO) के आदेशों का हवाला देकर कन्नौज दर्पण के ब्यूरो चीफ नूरआलम मंसूरी की गाड़ी को अस्पताल परिसर से बाहर करवा दिया गया, वहीं दूसरी तरफ पिछले 2 महीनों से पूरा अस्पताल परिसर बाहरी गाड़ियों के लिए अवैध पार्किंग बना हुआ है। आखिर डॉ. रवि मोहन को सिर्फ पत्रकार की गाड़ी से ही समस्या क्यों थी? क्या सरकारी नियम सिर्फ चुनिंदा लोगों को परेशान करने के लिए होते हैं? देखिए हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट और जानिए कैसे सरकारी संस्थानों में रसूख और भेदभाव का खेल चल रहा है। इस वीडियो में देखें: कुसमरा अस्पताल में गाड़ियों की अवैध पार्किंग की सच्चाई। डॉ. रवि मोहन और पत्रकार के बीच का पूरा विवाद। प्रशासन और चौकी इंचार्ज की भूमिका पर सवाल। क्या सरकारी नियम सबके लिए समान हैं? रिपोर्टर: नूरआलम मंसूरी (ब्यूरो चीफ, कन्नौज दर्पण) 📌Keywords: Kusmara Hospital News, Mainpuri News, Dr Ravi Mohan Kusmara, Kannauj Darpan News, Nooralam Mansuri Journalist, UP Government Hospital Parking Issue, Kusmara Chowki Incharge, Mainpuri Police, CMO Mainpuri Order, Journalist vs Doctor Dispute, Hindi News Today, UP Ground Report, Corruption in Hospital, Viral News Mainpuri, कुसमरा समाचार, मैनपुरी न्यूज़, डॉ रवि मोहन कुसमरा, पत्रकार उत्पीड़न, सरकारी अस्पताल पार्किंग विवाद। 📌Hashtags: #KusmaraNews #MainpuriNews #Journalism #GroundReport #UPPolice #HealthDepartment #KusmaraHospital #CorruptionExposed #KannaujDarpan #JusticeForJournalists #ViralVideo #UPNews1
- मैदान में उतरने से पहले रिंकू सिंह ने पिता की तस्वीर को किया नमन — भावुक पल ने जीत से पहले ही दिल जीत लिया!संस्कार, सम्मान और संघर्ष की मिसाल — आशीर्वाद लेकर मैदान में उतरे Rinku Singh।#RinkuSingh #EmotionalMoment #ProudSon #CricketEmotion #IndianCricket #Blessings #Inspiration #Respect #ViralMoment #HindNews2471
- Post by K. Kumar Mathur1
- आरोप है कि कार चालक नशे की हालत में सवारी बुक करके लोगों को ले जा रहा था घटना की शुरुआत आवास विकास 3/12 सिरोही नहर के पास हुई इसके बाद कार पहुंची कल्याणपुर इलाके में, जहां कई लोगों को मारी टक्कर हादसे में आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं गुस्साए स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़कर जमकर पीटा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल भिजवाया गया पुलिस मामले की जांच में जुटी, चालक से पूछताछ जारी।1