फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन गिरोह का भंडाफोड़, चार शातिर गिरफ्तार भारी मात्रा में दस्तावेज, सिम कार्ड व डिजिटल उपकरण बरामद लखीमपुर खीरी। 31 मार्च को जनपद खीरी में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम थाना पुलिस ने भोले-भाले लोगों को झांसा देकर उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, सिम कार्ड और डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में 30 मार्च 2026 को यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार राय के नेतृत्व में साइबर थाना टीम ने गिरोह को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक सिंह उर्फ भीमा (बाराबंकी), अंकित द्विवेदी (सीतापुर), धीरेन्द्र सिंह उर्फ कमल (सीतापुर) और राजू (खीरी) शामिल हैं। क्या था मामला? गिरोह गरीब और अनजान लोगों को बहला-फुसलाकर उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो और सिम कार्ड हासिल कर लेता था। इन दस्तावेजों का इस्तेमाल कर फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन व अन्य कागजात तैयार कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 37 सिम कार्ड, 26 चेकबुक, 16 पैन कार्ड, 20 आधार कार्ड, 21 किरायानामा स्टाम्प, 5 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, पेन ड्राइव, डिजिटल सिग्नेचर डिवाइस सहित कई अहम दस्तावेज और ₹26,100 नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना साइबर क्राइम में भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं एवं आईटी एक्ट की धारा 66C के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पहले से भी दर्ज हैं मुकदमे पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में पहले से कई मामले दर्ज हैं, जिनकी जांच साइबर थाना खीरी द्वारा की जा रही है। पुलिस की अपील पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अपने व्यक्तिगत दस्तावेज किसी अजनबी को न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

- ईसानगर (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामलोक के मजरा ढेकीपुरवा में लंबे समय से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ अंततः वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भारी भय व्याप्त था, जिसे देखते हुए वन विभाग ने गांव के पास पिंजरा लगाया था। सोमवार देर रात तेंदुआ शिकार के लालच में पिंजरे में दाखिल हुआ और फंस गया। सुबह जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को कब्जे में ले लिया है और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।1
- लखीमपुर - शहर के इमली चौराहा पर ट्रैफिक पुलिस की सरकारी गाड़ी को स्टार्ट करने के लिए धक्का लगाना पड़ रहा है, ऐसे में सवाल उठता है कि जब ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाली गाड़ी का यह हाल है तो सिस्टम की तैयारी कितनी मजबूत है और जमीनी स्तर पर सुविधाओं की स्थिति आखिर क्या है1
- Post by ठा प्रिंस सिंह सूर्यवंशी1
- Post by Sakib khan1
- Post by Kailash Gupta1
- Post by Jagtar singh1
- "फौजी की मोहब्बत और देश का फर्ज... हल्क ने निभाया अपना वादा! 🇮🇳 क्या अंजलि ने गलत किया? अपनी राय कमेंट्स में बताएं। 👇"1
- प्रयागराज – नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपये ठगने वाले व्यक्ति को महिला ने भरे बाजार में पकड़ लिया, पैसे लेकर फरार हुए आरोपी की महिला ने चप्पलों से पिटाई कर दी, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और पुलिस बुलाकर मामला शांत कराया, बाद में थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ1