बहराइच में घरौनी से हर मकान को मिली अद्वितीय पहचान बहराइच, 18 फरवरी। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर बने मकानों का पूर्व में कोई स्पष्ट नक्शा या नंबर नहीं होता था, जिससे स्वामित्व व कब्जे को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न होती थी। ग्रामीण क्षेत्रों में शांति, सौहार्द और स्वामित्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार की स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण आबादी सर्वेक्षण एवं अभिलेख संक्रिया विनियमावली, 2020 लागू की गई है, जिसके तहत गृह स्वामियों को ‘घरौनी’ प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत ग्रामीण आबादी क्षेत्रों की भूमि, भवन एवं संपत्तियों का ड्रोन सर्वेक्षण कराया जाता है। सर्वेक्षण के बाद मानचित्र तैयार कर भूखंडों की नंबरिंग की जाती है तथा ग्राम पंचायत में सूची प्रकाशित की जाती है। आपत्तियों का निस्तारण उपजिलाधिकारी स्तर पर सुलह-समझौते के आधार पर किया जाता है। सभी प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद गृह स्वामीवार ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) तैयार कर वितरित किए जाते हैं। प्रदेश में 1,10,344 ग्राम अधिसूचित किए गए हैं, जिनमें से 90,530 ग्रामों में ड्रोन सर्वेक्षण की कार्यवाही की गई है। दिसंबर 2025 तक सभी 90,530 ग्रामों का ड्रोन सर्वेक्षण पूर्ण हो चुका है। अब तक 71,344 ग्रामों में कुल 1,09,11,057 घरौनियां तैयार कर वितरित की जा चुकी हैं।

- नगर पंचायत रूपईडीहा मे महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग रहे।5
- बहराइच मटेरा थाना अध्यक्ष पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने रात्रि कालीन गश्त के दौरान ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से कहा कि आने-जाने वाले लोगों व वाहनों की बारीकी से जांच करें और संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखें। उन्होंने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने लोगों से कहा कि मित्र पुलिस उनके साथ है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर मुझे सूचना अवश्य दें,आपकी समस्या का समाधान मेरे व मेरे अधिकारियों द्वारा तत्काल किया जाएगा। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन मटेरा थाना क्षेत्र में पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है। पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं नागरिक पुलिस की गश्त से सुरक्षा महसूस कर रहे हैं। मटेरा मटेरा चौराहा शंकरपुर चौराहा में गश्त करती पुलिस टीमों को देखकर बदमाश या तो भूमिगत हो रहे हैं अथवा पलायन करने को मजबूर हो रहें है। गश्त के दौरान मटेरा पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर तलाशी भी ले रही है। मटेरा थाना अध्यक्ष हरिकेश सिंह ने कहा कि यह गश्त मटेरा थाना क्षेत्र में नियमित चलती रहेगी। ,आदि क्षेत्रों में जाकर आमजन व पुलिस कर्मियों की ड्यूटी को जांचा। इस मौके पर उनके साथ उप निरीक्षक फूलचंद मौर्य मटेरा चौराहा चौकी प्रभारी रामगोपाल तिवारी सहित पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।2
- बहराइच में राकेश टिकैत ने किसान महापंचायत को किया सम्बोधित सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल बहराइच। शहर के गल्ला मंडी में आयोजित किसान महापंचायत में शिरकत करने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकट ने महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील भारत के किसानों को बर्बाद कर देगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी को भी नसीहत की और राज्यों के चुनाव में समझौता करना चाहिए।2
- उत्तर प्रदेश,बहराइच- नानपारा निवासी देश के नाम चीन शायर शारिक रब्बानी ने पडोसी राष्ट्र नेपाल में अपनी शायरी का जलवा बिखेरा.आप भी सुनिए...1
- Post by Ravi Verma Bahraich1
- UP bahraich babaganj kusur1
- *बनियाहारी मिलावटी दूध बेचने का विरोध करने पर दो भाइयों की हुई जमकर पिटाई* बहराइच के कोतवाली देहात क्षेत्र के बनियाहारी गांव में मिलावटी दूध बेचने का विरोध करने पर दो सगे भाइयों रामकुमार (28) और रामभवन (32) की लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से पिटाई की गई। दोनों का सिर फट गया। घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। परिजनों ने गांव के 4 लोगों पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।3
- *टेपरा बगिया के पास में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार को कुचला, मौत* बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र के टेपरा बगिया के पास में मंगलवार को ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार विनोद (पुत्र रामगोपाल, निवासी मदनजोत दा० रायपुर) को टक्कर मार दी। गंभीर घायल विनोद को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज दौरान मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर शांति है, यातायात सुचारू है।3