*बाबुडीह जंगल में पोकलेन से अवैध खनन, प्रबंधन व सीआईएसएफ के होश उड़े* *आउटसोर्सिंग की तर्ज पर कोयला निकासी,भराई की तैयारी तेज; माफियाओं में हड़कंप* कतरास न्यूज़:-धर्माबांध ओपी क्षेत्र के बाबुडीह जंगल में डंके की चोट पर पोकलेन मशीन से अवैध कोयला निकासी का बड़ा मामला सामने आया है।आउटसोर्सिंग की तर्ज पर भारी मशीनों से खुदाई कर कोयला निकालने की सूचना मिलते ही गोविंदपुर क्षेत्रीय प्रबंधन और खरखरी प्रबंधन हरकत में आ गया।सूचना के बाद प्रबंधन एवं सीआईएसएफ की टीम ने बाबुडीह जंगल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान खरखरी हिलटॉप बाउंड्री वॉल के समीप खुले अवैध मुहानों और बड़े-बड़े गड्ढों को देख अधिकारियों के होश उड़ गए। बताया जाता है कि पोकलेन मशीन से सुनियोजित तरीके से खुदाई कर कोयले की निकासी की जा रही थी।स्थानीय सूत्रों के अनुसार सोनारडीह ओपी और धर्माबांध ओपी क्षेत्र से जुड़े धंधेबाज इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहे हैं।खुलेआम चल रहे इस काले धंधे से प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।खरखरी प्रबंधन ने पूरे मामले की सूचना क्षेत्रीय प्रबंधन को देते हुए अवैध खनन स्थल की जल्द भराई कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है। बताया जाता है कि पूर्व में खरखरी हिलटॉप कंपनी के शुभारंभ के लिए महीनों तक मशीनों से बाबुडीह जंगल में खुले माइनस की भराई कराई गई थी। लेकिन चंद दिनों के भीतर ही कोयला माफियाओं ने दोबारा बड़े पैमाने पर गड्ढे खोदकर खनन शुरू कर दिया।सूत्रों का यह भी दावा है कि कार्रवाई की भनक लगते ही अवैध खनन में लगी पोकलेन मशीनों और निकाले गए कोयले को छिपाने की कोशिश की गई।इस संबंध में खरखरी प्रबंधन ने स्पष्ट कहा कि अवैध रूप से खोले गए माइनस की जल्द भराई कराई जाएगी और किसी भी कीमत पर अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- Post by Boltajharkhand1
- हज़ारीबाग पुराना समाहरणालय के बाहर अब नहीं मिलेगी सब्जियाँ, नगर निगम ने कचहरी गेट के अंदर दी जगह1
- Post by User36073
- हजारीबाग (पुराना समाहरणालय)। के जिला परिषद चौक से इंद्रपुरी चौक रोड तक मुख्य सड़क पर लगने वाले रोज़ाना जाम से लोगों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से इस मार्ग पर सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले फुटकर विक्रेताओं के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। कई बार वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता था, जिससे आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ती थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए हजारीबाग नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए सभी सब्जी विक्रेताओं को पुराना समाहरणालय परिसर में वैकल्पिक स्थान आवंटित कर दिया है। सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार ने बताया कि सड़क किनारे दुकानें लगने से लगातार यातायात बाधित हो रहा था, इसलिए व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब आम लोगों को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। इधर इस कार्रवाई को लेकर सब्जी विक्रेताओं ने नगर निगम के प्रति नाराजगी जाहिर की है।1
- Post by Kashif Adib1
- हजारीबाग में जिला परिषद चौक से इंद्रपुरी चौक रोड तक रोज़ लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिली है। सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले फुटकर विक्रेताओं के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए हजारीबाग नगर निगम ने सभी विक्रेताओं को पुराना समाहरणालय परिसर में वैकल्पिक स्थान आवंटित कर दिया है। सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार ने बताया कि ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, इस कार्रवाई से सब्जी विक्रेताओं में नाराजगी भी देखी जा रही है।3
- सदर प्रखंड के मेरू निवासी घनश्याम प्रसाद उर्फ (घमन) पिता झरन महतो पिछले दो महीने से मुंह कैंसर से जूझ रहा है अत्यंत ही गरीब परिवार से है सभी से अपील है के इस कैंसर पीड़ित की मदद करें। Mob 62006360741
- खाता संख्या 16 प्लॉट नंबर 817 जोकि मेरा खतियानी जमीन हैं इस जमीन को बेचने वाले और खरीदने वाले सावधान हों जाये दलालों से सावधान रहें1