आंगनबाड़ी केंद्र संचालन में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग आंगनबाड़ी केंद्र संचालन में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग प्रयागराज/शंकरगढ़। तहसील बारा क्षेत्र शंकरगढ़ के ग्राम नौडिया उपहार (रमईपुरवा) में आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन को लेकर शिकायत सामने आई है। गांव निवासी शैलेन्द्र सिंह ने समाधान दिवस प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अंजली सिंह पर केंद्र का संचालन निर्धारित केंद्र के बजाय अपने निजी आवास से करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि पिछले लगभग छह महीनों से आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन नियमों के विपरीत किया जा रहा है। आरोप है कि पूर्व में केंद्र का संचालन प्राथमिक पाठशाला रमईपुरवा में होता था, लेकिन वर्तमान में कार्यकर्ती द्वारा अपने घर से संचालन किया जा रहा है। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सुविधाएं एवं पुष्टाहार वितरण भी प्रभावित हो रहा है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि यदि केंद्र का संचालन निर्धारित स्थान पर हो तो बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायत मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लवलेश द्विवेदी

- मंसूराबाद मे टावर पर चली जूटी मनाने में ड्यूटी पुलिस, लगी भारी भीड़ प्रयागराज। प्रयागराज के मंसूराबाद कस्बे में एक युवती अचानक एक टावर पर चढ़ गई उसे टावर चढ़ा देखकर लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को पूछना भी मौके पर पुलिस और फायर कर्मी पहुंचे और युवती को मनाने का प्रयास किया लेकिन युति अब तक टावर से नीचे नहीं आई है।1
- *प्रयागराज के नवाबगंज थाना अंतर्गत मंसूराबाद चौकी क्षेत्र के सम्हई ग्राम सभा में एक लड़की टावर के ऊपर चढ़कर बैठी हुई है, उसकी क्या मांगे है अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।* *प्रयागराज के नवाबगंज थाना अंतर्गत मंसूराबाद चौकी क्षेत्र के सम्हई ग्राम सभा में एक लड़की टावर के ऊपर चढ़कर बैठी हुई है, उसकी क्या मांगे है अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।*1
- मोबाइल के टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस समझाने में जुटी----- प्रयागराज: नवाबगंज थाना क्षेत्र के सम्हई गांव में एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई,जिससे इलाके में हड़कंप मच गया,सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज अवस्थी के निर्देश पर मंसूराबाद पुलिस चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई। पुलिस प्रशासन द्वारा स्थिति को गंभीरता से लेते हुए समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है।2
- फूलपुर क्षेत्र की बड़ी घटना फतेहपुर माफी का रहने वाला एक शब्द विदेश में कमाई के सिलसिले में गया था लेकिन वहीं पर उसकी किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है लेकिन अभी तक पार्थिव शरीर घर पर नहीं पहुंच पाया घर फतेहपुर माफी गांव में मातम सा छाया हुआ है यह खबर आज की तरह चारों तरफ फैल रही है लेकिन अभी विदेश मंत्रालय द्वारा पार्थिव शरीर नहीं आ पाया लोगों को कहना है कि सात समुंदर पार अपने बच्चों को खिलाने जलाने के लिए गया था लेकिन करने के बाद भी डेड बॉडी घर नहीं पहुंच पाई1
- नवाबगंज थाना क्षेत्र के सम्हई गांव में एक लड़की टावर पर चढ़ गई है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक, थाना नवाबगंज * के निर्देश पर मंसूराबाद पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई है और स्थिति को संभालने में जुटी है।1
- प्रयागराज : बमरौली मोड़ के पास जीटी रोड पर चलती आटो में चार पहिया कार ने मारी जोरदार टक्कर, बैठी सवारी गिरी जमीन, सवारियों को लगी चोट। प्रयागराज : बमरौली मोड़ के पास जीटी रोड पर चलती आटो में चार पहिया कार ने मारी जोरदार टक्कर, बैठी सवारी गिरी जमीन, सवारियों को लगी चोट।1
- ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ ं= का वीडियो वायरल, यात्रियों की चुप्पी पर उठे सवाल ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, यात्रियों की चुप्पी पर उठे सवाल सोशल मीडिया पर एक चिंताजनक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन में सफर कर रही एक महिला के साथ एक युवक छेड़छाड़ करने की कोशिश करता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक महिला को अनुचित तरीके से छूने की कोशिश करता दिखता है। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान आसपास मौजूद किसी भी यात्री ने विरोध नहीं किया और न ही किसी ने युवक को रोकने की कोशिश की। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, लेकिन यात्रियों की चुप्पी अब सवालों के घेरे में है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा है और सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं। यूज़र्स का कहना है कि ऐसी घटनाओं में चुप रहना भी एक तरह से गलत को बढ़ावा देना है। विशेषज्ञों का मानना है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सिर्फ कानून ही नहीं, बल्कि समाज की जागरूकता और जिम्मेदारी भी बेहद जरूरी है। जरूरत है कि लोग ऐसे मामलों में आगे आएं #womensaf1
- पुलिस के घर पुलिस की दबिश!! महकमे का भ्रष्टाचार उजागर करने वाले सिपाही की मुसीबतें शुरू!! आधी रात को घर में घुस आई पुलिस..* *पुलिस के घर पुलिस की दबिश!! महकमे का भ्रष्टाचार उजागर करने वाले सिपाही की मुसीबतें शुरू!! आधी रात को घर में घुस आई पुलिस..* लखनऊ पुलिस लाइन में ड्यूटी के बदले रुपए वसूलने का गंभीर आरोप लगाने वाले सिपाही सुनील कुमार शुक्ला के घर पर बीती रात करीब एक बजे 6/7 पुलिसकर्मी घुस आए.. सिपाही ने वीडियो बनाकर बताया कि काले अंग्रेजों के आदेश से मेरे घर पर पुलिस आई.. वीडियो में सिपाही मुख्यमंत्री से पूछ रहा है कि, "क्या मैं आतंकवादी हूं?? क्या मैं नक्सली हूं?? या मैंने किसी का बलात्कार किया है या कोई लूट की है?? क्या मैं किसी का हत्यारा हूं??" "माननीय मुख्यमंत्री जी, मैं पूछना चाहता हूं.. क्या काले अंग्रेजों के पास यही तरीका रह गया है मेरी आवाज दबाने का.. मेरी माता जी को प्रताड़ित किया जाएगा.. सिपाही कह रहा है, "माननीय मुख्यमंत्री जी, इन काले अंग्रेजों के द्वारा मुझे इस तरह से तोड़ा नहीं जा सकेगा.. अगर मुझे शांत कराना है तो इन काले अंग्रेजों को मेरी हत्या करनी होगी.. सिपाही ने कहा, "मेरी आवाज को तभी बंद किया जा सकेगा जब पुलिस महकमे के भ्रष्टाचार, अनियमितताएं, शोषण की जांच के लिए कमेटी बनाकर सुधार करना पड़ेगा1