संभल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20,400 रुपये बरामद संभल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20,400 रुपये बरामद जनपद सम्भल के थाना बरवाला क्षेत्र में पुलिस ने महिला से आभूषण लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 को वादी ने थाना बरवाला में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मां को बातों में उलझाकर एक युवक ने सोने के कुंडल और चैन ठग लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। 29 अप्रैल 2026 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन्द्रा चौक कस्बा बरवाला से आरोपी असलम पुत्र लालदीन निवासी थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ (उम्र करीब 40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए आभूषण बेचकर प्राप्त 20,400 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
संभल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20,400 रुपये बरामद संभल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20,400 रुपये बरामद जनपद सम्भल के थाना बरवाला क्षेत्र में पुलिस ने महिला से आभूषण लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 को वादी ने थाना बरवाला में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मां को बातों में उलझाकर एक युवक ने सोने के कुंडल और चैन ठग लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत
मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। 29 अप्रैल 2026 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन्द्रा चौक कस्बा बरवाला से आरोपी असलम पुत्र लालदीन निवासी थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ (उम्र करीब 40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए आभूषण बेचकर प्राप्त 20,400 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
- बदायूँ में बकरा बकरी चोरी का मामला गरमाया । पीडित ने एसएसपी से लगाई गुहार । मामला बदायूँ के सिबिल लाइन क्षेत्र के शेखूपुर का है जहाँ के रहने वाले रफीक के बकरे व बकरी चोरी हो गए थे इस संबंध में रफीक ने महल्ले के ही रहने वाले जावेद नाम के व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को सिकायती पत्र दिया था । पीडित का आरोप है कि पुलिस आरोपी को पकड़ कर ले गई लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया । इस संबंध में पीडित ने माननीय मुख्य मंत्री तथा एस एस पी को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है4
- थाना इस्लामनगर क्षेत्र गॉव नगला बारह में शॉर्ट सर्किट की वजह से सुबह के समय टेंट की दुकान में लगी आग लाखों का सामान जल के हुआ राख ! गाँव, पुलिस व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर किया गया काबू, इधर-उधर से ब्याज पर पैसे लेकर खोली थी टेंट की दुकान,पूरा मामला थाना इस्लामनगर क्षेत्र के नगरा वारेह गांव का है!1
- MORADABAD : सरेराह महिला से अश्लील हरकत,मनचले के खिलाफ पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन1
- भमोरा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 किलो 289 ग्राम अवैध डोडा छिलका बरामद किया। बरामद मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस टीम चांडपुर बल्लिया मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर अचानक भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 8 किलो 289 ग्राम अवैध डोडा छिलका बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम अनिल निवासी ग्राम चम्पतपुर तथा हिमांशु निवासी ग्राम नगला, थाना भमोरा बताया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि वे डोडा छिलका खरीदकर उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।1
- Post by Junaid Junaid1
- दि पंछी हेडलाइन्स #समाचार #रामपुर रामपुर पहुंचे बॉलीवुड के मशहूर खलनायक रज़ा मुराद,तपती धूप मे कोठी ख़ास बाग मे की सैर,यहां का इतिहास बयां कर बोले खूबसूरत इमारत और पेड़ो के साये के नीचे आबो हवा मे मिलता है दिली सुकून,कहा बॉलीवुड मे नहीं जानता कोइ अभिनेता रज़ा मुराद को रामपुर की सरज़मी पर कभी मुन्ने मियां के नाम से जानते पहचानते थे मुझे गलियों के बुज़ुर्ग,#मीडिया #वायरल #panchhi #headlines #newsfeed #bollywood #actor1
- मुरादाबाद से एक बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आया है, थाना मुगलपुरा क्षेत्र के बरवालान इलाके में एक युवक ने सरेआम एक महिला के साथ अश्लील हरकत की, जिसकी पूरी फुटेज पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है एक महिला बुर्का पहनकर गली से गुजर रही थी। तभी पास में चल रहे एक युवक जो हुलिए से मौलाना जैसा दिख रहा है महिला के करीब आकर उसके साथ अश्लील हरकत की। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है2
- Post by Sikander ansari1
- *मुरादाबाद: बुर्का पहनी महिला से छेड़छाड़ का आरोपी चिह्नित, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित* *मुगलपुरा के बरवालान का वायरल वीडियो, पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी* *मुरादाबाद, 29 अप्रैल 2026।* थाना मुगलपुरा क्षेत्र की चौकी बरवालान इलाके में बुर्का पहनी महिला से सरेआम छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगा दी गई हैं।1