प्रयागराज (मांडा)- बामपुर गंगा घाट पर बड़ा हादसा हुआ,स्नान के दौरान 4 बच्चे गहरे पानी मे समा गए,,दो के शव मिले,दो लापता* *प्रयागराज (मांडा)- बामपुर गंगा घाट पर बड़ा हादसा हुआ,स्नान के दौरान 4 बच्चे गहरे पानी मे समा गए,,दो के शव मिले,दो लापता* यमुनापार के मांडा थाना क्षेत्र के बामपुर गांव स्थित गंगा घाट पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। स्नान करने गए सात बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घटना में तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया,जबकि चार बच्चे गंगा की तेज धारा में समा गए। इनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं,जबकि दो बच्चों की तलाश जारी है। बामपुर गांव निवासी मोहित (13) पुत्र दिगविजय, दिव्यांशु (16) पुत्र कमलेश, अमन (9) पुत्र कृष्ण कुमार, कुनाल (12) पुत्र अनिल, निहाल (10) पुत्र अनिल, दीपक (17) पुत्र राजाराम और ऋषभ (10) पुत्र कमलेश शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक गहराई में जाने से सभी बच्चे डूबने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद मछुआरे मौके पर पहुंचे और मोहित, दिव्यांशु व अमन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं कुनाल, निहाल, दीपक और ऋषभ गंगा की लहरों में बह गए। काफी प्रयास के बाद कुनाल और दीपक के शव बरामद कर लिए गए हैं,जबकि निहाल और ऋषभ का अब तक पता नहीं चल सका है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है।

- कौशाम्बी जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत औधन गांव में पूर्व प्रधान बादाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए कनपटी पर गोली मारी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और गांव में दहशत का माहौल बन गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय और आक्रोश व्याप्त है, जबकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।4
- फाफामऊ न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल में डॉक्टर की मोटरसाइकिल चोरी होने की घटना सामने आई है। चोरों ने बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम दिया है, और सीसीटीवी फुटेज में उनकी तस्वीरें कैद हो गई हैं। डॉ एस बी यादव ने थाना फाफामऊ पर तहरीर दी है, और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर कैसे बड़ी आसानी से डॉक्टर की मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गए।1
- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- शादीशुदा पुरुष का लिव-इन में रहना अपराध नहीं, जब तक कि... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि अगर किसी कानून का उल्लंघन हो रहा है तो शादीशुदा पुरुष का लिव इन में रहना अपराध नहीं है. शादीशुदा पुरुष का लिव-इन में रहना अपराध नहीं कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि कोई शादीशुदा पुरुष यदि किसी वयस्क महिला के साथ उसकी सहमति से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा है, तो यह अपने आप में कोई आपराधिक कृत्य नहीं है. जब तक किसी कानून का उल्लंघन नहीं हो रहा, तब तक अदालत इस तरह के रिश्ते को अपराध नहीं मानेगी. यह मामला एक ऐसे लिव-इन कपल से जुड़ा है, जिन्हें महिला के परिवार की तरफ से लगातार धमकियां मिल रही थीं. महिला ने शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में बताया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से अपने साथी के साथ रह रही है. उसने यह भी कहा कि उसके माता-पिता और अन्य रिश्तेदार इस रिश्ते से नाराज हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.1
- प्रयागराज: फाफामऊ स्थित न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल में डॉक्टर की मोटरसाइकिल चोरी होने की घटना सामने आई है। चोरों ने बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम दिया है और सीसीटीवी फुटेज में उनकी तस्वीरें कैद हो गई हैं। डॉ एस बी यादव ने थाना फाफामऊ पर तहरीर दी है और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि,चोर कैसे बड़ी आसानी से डॉक्टर की मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गए।1
- Post by Sanjay Lal1
- स्मार्ट सिटी के तहत शहर में जगह-जगह बनाए गए पॉइंट्स पर नहीं है पर्याप्त साइकिले1