Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार में बेरोजगार युवाओं का दर्द देखिये, नौकरी मांग रहे युवाओं पर बरसी पुलिस की लाठियाँ। पूरी सच्चाई वीडियो में देखिये बिहार में बेरोजगार युवाओं का दर्द देखिये, नौकरी मांग रहे युवाओं पर बरसी पुलिस की लाठियाँ। पूरी सच्चाई वीडियो में देखिये।
Ishwar Deen Sahu
बिहार में बेरोजगार युवाओं का दर्द देखिये, नौकरी मांग रहे युवाओं पर बरसी पुलिस की लाठियाँ। पूरी सच्चाई वीडियो में देखिये बिहार में बेरोजगार युवाओं का दर्द देखिये, नौकरी मांग रहे युवाओं पर बरसी पुलिस की लाठियाँ। पूरी सच्चाई वीडियो में देखिये।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध बालू रखकर किया जा रहा डंप, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी* कौशांबी। जनपद के कई ग्रामीण इलाकों में ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध बालू रखकर डंप किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफिया रात के समय बिना रॉयल्टी की बालू लाकर सड़क किनारे व खाली जगहों पर डंप कर रहे हैं। *बिना कागजात हो रहा परिवहन:* ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी बालू के कोई वैध कागजात नहीं होते। दिन में पकड़े जाने के डर से माफिया रात में इस काम को अंजाम देते हैं। इससे न सिर्फ राजस्व की हानि हो रही है, बल्कि सड़कों पर डंप बालू से हादसे का खतरा भी बना रहता है। *प्रशासन ने दिए जांच के आदेश:* मामले की शिकायत पर एसडीएम ने खनन विभाग और पुलिस को संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। खनन निरीक्षक ने कहा कि अवैध बालू डंप करते पकड़े जाने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर वाहन स्वामी के खिलाफ खनन अधिनियम में जुर्माना और मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि अवैध बालू डंप की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम या स्थानीय थाने को दें।1
- जयंतीपुर में गुर्रा तार न होने से ग्रामीण परेशान, विद्युत विभाग से लगाई गुहार जयंतीपुर में गुर्रा तार न होने से ग्रामीण परेशान, विद्युत विभाग से लगाई गुहार कौशाम्बी। विकास खंड नेवादा के अंतर्गत जयंतीपुर गांव में बिजली व्यवस्था की बड़ी समस्या सामने आई है। गांव में कोटेदार के घर से लेकर बृजेश मिश्रा उर्फ बड़े मुन्ना के घर तक लगभग 20 घरों में बिजली का गुर्रा तार न होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गुर्रा तार के अभाव में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहती है, जिससे घरों में पर्याप्त बिजली नहीं पहुंच पाती। कई बार तार की समस्या के कारण बिजली आने-जाने की दिक्कत बनी रहती है। गर्मी के मौसम में समस्या और बढ़ गई है, जिससे छोटे बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है। गांव के लोगों ने जेई विद्युत विभाग से मौके पर पहुंचकर जांच कराने एवं जल्द से जल्द गुर्रा तार लगवाने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।1
- उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पत्रकार मनोज कुमार मौर्य रहस्यमय ढंग से लापता हो गए हैं। दुकान जाने की बात कहकर निकले मनोज का घर का ताला खुला मिला, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। सैनी पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं प्रेस क्लब ने जल्द सकुशल वापसी की मांग की है।4
- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित किसान इंटर कॉलेज में बकरा काटे जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। शिक्षा के इस मंदिर में हुई घटना से लोग हैरान हैं और समाज में गलत संदेश जाने की बात कह रहे हैं।1
- प्रयागराज में जीवन की परछाई और हकीकत की सच्चाई को लेकर एक गहरा सवाल उभरा है। यह रहस्य बना हुआ है कि किसने इस गहन सत्य को किस रूप में देखा।1
- प्रयागराज ज़िले में घर के बाहर खड़े एक ट्रैक्टर से बैटरी चोरी हो गई। चोर की पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी है।1
- *कोखराज: शहजादपुर चौकी के बगल से गुजर रहे ओवरलोड बालू के डंपर, ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज पर लगाए मिलीभगत के आरोप* कौशांबी। थाना कोखराज क्षेत्र की शहजादपुर चौकी के बगल से ही ओवरलोड बालू लदे डंपर बेखौफ गुजर रहे हैं। ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज जनार्दन सिंह पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। *चौकी के सामने से निकल रहे वाहन:* स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना दर्जनों ओवरलोड बालू के डंपर शहजादपुर चौकी के ठीक बगल से निकलते हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। ग्रामीणों का आरोप है कि चौकी इंचार्ज की मिलीभगत के चलते अवैध परिवहन को संरक्षण मिल रहा है। *सड़कों पर हादसे का खतरा:* ओवरलोड डंपरों के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। तेज रफ्तार डंपरों से स्कूली बच्चों व राहगीरों को जान का खतरा बना हुआ है। *एसपी से शिकायत की तैयारी:* नाराज ग्रामीणों ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। अब वे मामले की शिकायत एसपी सत्यनारायण और खनन विभाग के उच्चाधिकारियों से करेंगे। इस संबंध में चौकी इंचार्ज जनार्दन सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। वहीं सीओ सिराथू ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 📍 *शहजादपुर चौकी, कोखराज थाना क्षेत्र, कौशांबी*1
- प्रयागराज : ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार हो रहा था, सूचना पर अतरसुइया पुलिस पहुंच कर 02 पुरूषों व 04 महिलाओं को गिरफ्तार किया प्रयागराज : आज दिनांक 09.05.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना अतरसुइया अंतर्गत एक मकान में ब्यूटी पार्लर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार किया जा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही सहायक पुलिस आयुक्त अतरसुइया व स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश देकर 02 पुरुषों व 04 महिलाओं को आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त अतरसुइया द्वारा दी गई बाइट।1
- ब्रेकिंग न्यूज़: कौशांबी के मंझनपुर में स्थित हीरो मोटोकॉर्प शोरूम में भीषण आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ब्रेकिंग न्यूज़: कौशांबी के मंझनपुर में स्थित हीरो मोटोकॉर्प शोरूम में भीषण आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई और शोरूम से ऊंची लपटें उठने लगीं। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।1