जलजमाव व कीचड़मय ज़िन्दगी जीने को विवश है महुआ अहारी गांव के लोग बरसात में गली नली की स्थिति नारकीय,कींचङ से बिमारियां फैलने की आशंका मेसकौर प्रखंड के सहवाजपुर सराय पंचायत के महुआआहरी गांव के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि आजादी के दशकों बाद भी गांव में विकास योजनाओं का अपेक्षित लाभ नहीं पहुंचा है। बरसात के दिनों में गांव की स्थिति और बदतर हो जाती है। मुख्य रास्ता पानी और कीचड़ से भर जाता है तथा कई जगह करीब दो से तीन फीट तक गड्ढे बन गए हैं। इससे पैदल चलना तो दूर, वाहनों का आवागमन भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण विजय यादव, विकास यादव, सुरेन्द्र यादव समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि गांव में 100 घरों की आबादी यादवों की है । पर गली नली की स्थिति काफी दयनीय है। पानी की निकासी की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। बरसात में तो गड्डे में काफी जलजमाव रहता है।उसी जल जमाव से गुजर कर घरों में गुजर -वसर करने की विवशता है।समस्या को लेकर कई बार प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय मुखिया से शिकायत की गई। पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक विमल राजवंशी तथा एमएलसी से भी समस्या दूर कराने की गुहार लगाई गई।पर हर बार आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। विजय यादव ने भावुक होकर कहा, “हुजूर, हमारे गांव को एक बार आकर देख लीजिए। करीब 50 वर्षों से लोग विकास का इंतजार कर रहे हैं। सभी कहते हैं कि काम हो जाएगा।पर आज तक स्थिति नहीं बदली।” ग्रामीणों ने बताया कि जलजमाव और गंदगी के कारण गांव में बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। आरोप है कि नालियों और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से गंदा पानी रास्ते पर ही जमा रहता है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव का स्थलीय निरीक्षण कराकर सड़क, जलनिकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें किसी बड़े विकास कार्य की नहीं, बल्कि आने-जाने लायक एक पक्की सड़क और स्वच्छ वातावरण की जरूरत है। मौके पर विजय यादव, विकास कुमार, सुरेंद्र यादव, राजकुमार यादव, विक्की कुमार, विष्णुदेव यादव, मनोज यादव, करू यादव और रामजी यादव मौजूद थे। ग्रामीणों की मांग: प्रशासन गांव में पहुंचकर वास्तविक स्थिति का जायजा ले और प्राथमिकता के आधार पर सड़क एवं जलनिकासी की समस्या का समाधान कराए।
जलजमाव व कीचड़मय ज़िन्दगी जीने को विवश है महुआ अहारी गांव के लोग बरसात में गली नली की स्थिति नारकीय,कींचङ से बिमारियां फैलने की आशंका मेसकौर प्रखंड के सहवाजपुर सराय पंचायत के महुआआहरी गांव के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि आजादी के दशकों बाद भी गांव में विकास योजनाओं का अपेक्षित लाभ नहीं पहुंचा है। बरसात के दिनों में गांव की स्थिति और बदतर हो जाती है। मुख्य रास्ता पानी और कीचड़ से भर जाता है तथा कई जगह करीब दो से तीन फीट तक गड्ढे बन गए हैं। इससे पैदल चलना तो दूर, वाहनों का आवागमन भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण विजय यादव, विकास यादव, सुरेन्द्र यादव समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि गांव में 100 घरों की आबादी यादवों की है । पर गली नली की स्थिति काफी दयनीय है। पानी की निकासी की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। बरसात में तो गड्डे में काफी जलजमाव रहता है।उसी जल जमाव से गुजर कर घरों में गुजर -वसर करने की विवशता है।समस्या को लेकर कई बार प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय मुखिया से शिकायत की गई। पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक विमल राजवंशी तथा एमएलसी
से भी समस्या दूर कराने की गुहार लगाई गई।पर हर बार आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। विजय यादव ने भावुक होकर कहा, “हुजूर, हमारे गांव को एक बार आकर देख लीजिए। करीब 50 वर्षों से लोग विकास का इंतजार कर रहे हैं। सभी कहते हैं कि काम हो जाएगा।पर आज तक स्थिति नहीं बदली।” ग्रामीणों ने बताया कि जलजमाव और गंदगी के कारण गांव में बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। आरोप है कि नालियों और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से गंदा पानी रास्ते पर ही जमा रहता है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव का स्थलीय निरीक्षण कराकर सड़क, जलनिकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें किसी बड़े विकास कार्य की नहीं, बल्कि आने-जाने लायक एक पक्की सड़क और स्वच्छ वातावरण की जरूरत है। मौके पर विजय यादव, विकास कुमार, सुरेंद्र यादव, राजकुमार यादव, विक्की कुमार, विष्णुदेव यादव, मनोज यादव, करू यादव और रामजी यादव मौजूद थे। ग्रामीणों की मांग: प्रशासन गांव में पहुंचकर वास्तविक स्थिति का जायजा ले और प्राथमिकता के आधार पर सड़क एवं जलनिकासी की समस्या का समाधान कराए।
- दलहन और फसलों की उन्नत खेती को लेकर हुआ किसान गोष्ठी का आयोजन रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन मंगलवार को प्रखंड कृषि कार्यालय स्थित सभागार में खरीफ मौसम को देखते हुए दलहन की खेती के साथ-साथ फसलों की उन्नत खेती विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी के माध्यम से उपस्थित किसानों को खरीफ मौसम में होने वाले दलहन एवं अन्य फसलों की तकनीकी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार के द्वारा किया गया। आयोजित इस किसान गोष्ठी में उपस्थित प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार रंजन के द्वारा कृषि के आत्मा से संबंधित सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही साथ दलहन फसल का तकनीकी जानकारी भी दिया गया। गोष्ठी में उपस्थित कृषि समन्वयक राकेश कुमार के द्वारा खरीफ मौसम में चलने वाली सारी योजनाओं के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि अभी वर्मी पिट के लिए आवेदन किया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र के जो किसान आवेदन करने के इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन कर सकते हैं। मौके पर कृषि समन्वयक रणधीर राम, शंभू कुमार, राजेश रंजन, जदयू जिला तकनीकी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, अलखदेव यादव, अनिरुद्ध कुमार, मदन प्रसाद, विजय प्रसाद समेत दर्जनों किसान उपस्थित थे।2
- जनप्रतिनिधियों ने नहीं ली सुध, समाजसेवी पिंटू कुशवाहा ने खुद संभाली सड़क मरम्मत की कमान जमुआंवा पंचायत अंतर्गत धांधर से हरि गांव को जोड़ने वाली सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और जर्जर स्थिति के कारण राहगीरों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए समाजसेवी पिंटू कुशवाहा ने सड़क की मरम्मत कराने का बीड़ा उठाया है और अपने स्तर से कार्य शुरू कराया है। समाजसेवी पिंटू कुशवाहा ने कहा कि सड़क की स्थिति देखकर उनके हृदय को काफी आघात पहुंचा। ग्रामीणों को रोजाना आने-जाने में हो रही परेशानी को देखते हुए उन्होंने सड़क की मरम्मत कराने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि यह सड़क जमुआंवा पंचायत के अंतर्गत आती है, लेकिन अब तक मुखिया या किसी अन्य जनप्रतिनिधि की ओर से समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नही किया । उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क को चलने योग्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी समाजसेवी पिंटू कुशवाहा के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांव के लोगों को काफी राहत मिलेगी।1
- #माता सुजान देवी जी का श्रद्धांजलि सभा #अखिलेश सरदार ने तैयारियों का लिया जायजा #आयोजन के बारे में दी जानकारी...! #माफी_गढ़ #वारिसलीगंज #नवादा #26.8.2026 #समय 2बजे1
- विभागीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता के विजेता भैया-बहनों को किया गया सम्मानित हवेली खड़गपुर। दिनांक 25 अगस्त 2026, मंगलवार को सुभाष चंद्र कादम्बरी साहा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, झील पर हवेली खड़गपुर में विभागीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में विजेता रहे भैया-बहनों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वंदना सभा के दौरान सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया गया। विद्यालय प्रबंध कारिणी के उपाध्यक्ष शिव प्रकाश मोदी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य विमल टिवडेवाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। अंग्रेजी विषय में यशवंत, सृष्टि एवं आराध्या कुमारी, संगणक में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सक्षम, अंकेश एवं ऋषभ कुमार, विज्ञान में हिमांशु कुमार, राज कुमार एवं चाहतराज तथा संस्कृत में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रेशम कुमारी, आयुषी एवं शिवानी कुमारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विमल टिवडेवाल ने विद्यालय के भैया-बहनों के लिए विभिन्न खेल सामग्रियां भी प्रदान कीं। इनमें फुटबॉल, शतरंज, रस्सी, कैरम बोर्ड की गोटियां, लूडो, बैडमिंटन तथा छोटे बच्चों के लिए बल्ले-बैट और गेंद शामिल हैं। उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय को खेल सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य एवं आचार्या सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विजेता विद्यार्थियों के सम्मान से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा। विभागीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता के विजेता भैया-बहनों को किया गया सम्मानित हवेली खड़गपुर। दिनांक 25 अगस्त 2026, मंगलवार को सुभाष चंद्र कादम्बरी साहा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, झील पर हवेली खड़गपुर में विभागीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में विजेता रहे भैया-बहनों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वंदना सभा के दौरान सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया गया। विद्यालय प्रबंध कारिणी के उपाध्यक्ष शिव प्रकाश मोदी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य विमल टिवडेवाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। अंग्रेजी विषय में यशवंत, सृष्टि एवं आराध्या कुमारी, संगणक में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सक्षम, अंकेश एवं ऋषभ कुमार, विज्ञान में हिमांशु कुमार, राज कुमार एवं चाहतराज तथा संस्कृत में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रेशम कुमारी, आयुषी एवं शिवानी कुमारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विमल टिवडेवाल ने विद्यालय के भैया-बहनों के लिए विभिन्न खेल सामग्रियां भी प्रदान कीं। इनमें फुटबॉल, शतरंज, रस्सी, कैरम बोर्ड की गोटियां, लूडो, बैडमिंटन तथा छोटे बच्चों के लिए बल्ले-बैट और गेंद शामिल हैं। उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय को खेल सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य एवं आचार्या सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विजेता विद्यार्थियों के सम्मान से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा।1
- प्रशांतकिशोर #PrashantKishor #PK #SatelliteCity #SatelliteTownship #बिहार #BiharNews #BiharPolitics #जनसुराज #JanSuraaj #सम्राटचौधरी #Patna #पटना #किसान #किसानआंदोलन #बिहारन्यूज #BreakingNews #LatestNews #TrendingNews #ViralNews1
- #महाप्रसाद की व्यवस्था का जायजा लेते सरदार अखिलेश सिंह (अध्यक्ष सावर्ण गोत्र महापरिवार) बिहार प्रदेश...! #श्रद्धांजलि_सभा माता सुजान देवी जी #माफी_गढ़ #वारिसलीगंज #नवादा #समय_ 2 _बजे से1
- वायरल वीडियो में आपलोग देखिए गाड़ी एक्सीडेंट में एक ड्राइवर दब गया।1
- बांकेबाजार में दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मचा हड़कंप! गया के बांकेबाजार में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही दो थानों के SHO, SDPO, BDO, CO समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। बांकेबाजार में दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मचा हड़कंप! गया के बांकेबाजार में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही दो थानों के SHO, SDPO, BDO, CO समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। हादसे से आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। आखिर हादसा कैसे हुआ? सड़क जाम करने की क्या थी वजह? और प्रशासन ने मौके पर क्या कार्रवाई की? 👉 पूरी खबर और ग्राउंड रिपोर्ट जानने के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें। #Bankebazar #Gaya #GayaNews #BiharNews #BankebazarNews #RoadAccident #AccidentNews #BreakingNews #TrafficAccident #GayaPolice #BankebazarPolice #SDPO #SHO #BDO #PoliceAction #PublicProtest #RoadBlock1