महू अस्पताल की बदलेगी तस्वीर: 15 दिन में लिफ्ट चालू, गर्भवतियों को आधी दर पर सोनोग्राफी, महू,तहसील के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में वर्षों से चली आ रही स्वास्थ्य सुविधाओं की कमियों को दूर करने की दिशा में प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में मरीजों को तत्काल राहत देने के साथ ही दीर्घकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर भी सहमति बनी। बैठक में रेडियोलॉजिस्ट की अनुपलब्धता के कारण गर्भवती महिलाओं को हो रही परेशानियों पर विशेष चर्चा हुई। स्थायी नियुक्ति होने तक अस्पताल से रेफर होने वाली गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी शहर के तीन निजी केंद्रों पर 50 प्रतिशत रियायती शुल्क पर कराने का निर्णय लिया गया है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल से पीजी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पत्राचार शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। व्यवस्था लागू होने के बाद कई मरीजों को इलाज के लिए इंदौर रेफर करने की आवश्यकता कम होगी। अस्पताल भवन के निर्माण के समय से बंद पड़ी लिफ्ट को प्राथमिकता में रखते हुए आगामी 15 दिनों के भीतर चालू करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके साथ ही अस्पताल परिसर की जर्जर सड़कों के निर्माण तथा मुख्य परिसर में हाईमास्ट लाइट लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके। गंभीर मरीजों के लिए रेफरल व्यवस्था को भी आसान बनाया गया है। अब इंदौर रेफर होने वाले मरीजों को मात्र 350 रुपये के निर्धारित शुल्क पर एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। राशि अस्पताल में जमा कर रसीद प्राप्त करने के बाद यह सुविधा मिल सकेगी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में यह अस्पताल अधिकांश मामलों में प्राथमिक उपचार तक ही सीमित होकर रह गया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों और आवश्यक सुविधाओं के अभाव में बड़ी संख्या में मरीजों को इंदौर रेफर करना पड़ता है। पूर्व में भी अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कई निर्णय लिए गए, लेकिन उनका अपेक्षित क्रियान्वयन नहीं हो सका। ऐसे में इस बार घोषित व्यवस्थाओं के धरातल पर उतरने का इंतजार रहेगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा सामने आने वाली समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। अधिकारियों ने अस्पताल की मूलभूत सुविधाओं में शीघ्र सुधार का भरोसा दिलाया। बैठक में विधायक उषा ठाकुर, एसडीएम राकेश परमार, तहसीलदार विवेक सोनी, बीएमओ डॉ. योगेश सिंगारे, अस्पताल प्रभारी डॉ. मधुकर शुक्ला, डॉ. अमित सोनी सहित स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

- विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत की त्रिदिवसीय प्रांतीय बैठक का उज्जैन में शुभारंभ इंदौर. विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत की आगामी छह माह की कार्ययोजना, संगठन विस्तार और विभिन्न आयामों की गतिविधियों को लेकर त्रिदिवसीय प्रांतीय बैठक का शुभारंभ उज्जैन में हुआ। प्रांतभर के 29 जिलों से 350 से अधिक पदाधिकारी इस महत्वपूर्ण बैठक में सहभागी बने हैं। बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्र संगठन मंत्री श्री राजाराम जी ने कहा कि समाज की मूल शक्ति हमारी परिवार व्यवस्था है। इसे सुदृढ़ बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने विहिप की केंद्रीय बैठक में पारित प्रस्तावों की विस्तृत जानकारी देते हुए आगामी छह माह के संगठनात्मक विस्तार, सेवा, संस्कार, समरसता, गौरक्षा तथा सामाजिक जागरण से संबंधित कार्यक्रमों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती तथा परम श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मालवा प्रांत में समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर अनेक जनजागरण एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, हितचिंतक अभियान के माध्यम से मालवा प्रांत में 5 लाख से अधिक नए हितचिंतक जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रांत के प्रचार प्रमुख गन्नी चौकसे ने बताया कि बैठक में विहिप की पत्रिका हिन्दू उदय का विमोचन हुआ बैठक में केंद्रीय मंत्री अखिल भारतीय सेवा प्रमुख अजय पारिख मातृशक्ति की राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती सरोज सोनी, दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय सह-संयोजिका श्रीमती पिंकी पवार, क्षेत्र संगठन मंत्री श्री राजाराम, क्षेत्र गौरक्षा प्रमुख श्री सोहन विश्वकर्मा, प्रांत अध्यक्ष श्री मुकेश जैन, प्रांत उपाध्यक्ष श्रीमती माला ठाकुर, श्री अजय कोठी, प्रांत मंत्री श्री विनोद शर्मा तथा प्रांत संगठन मंत्री श्री खगेंद्र भार्गव विशेष रूप से उपस्थित रहे।2
- कांवड़ यात्रा को लेकर इंदौर ग्रामीण पुलिस हाई अलर्ट, इंदौर–खंडवा–ओंकारेश्वर मार्ग पर सुरक्षा का अभेद्य सुरक्षा कवच1
- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवयुवकों के नाम जारी किया वीडियो संदेश दिल्ली भारत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों जंतर मंतर पर हुए छात्रों के धरना प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री को और उनकी मां को गाली देने पर एक वीडियो संदेश जारी किया और कहां के नवयुवक दिशा भटक गए हैं अपना जीवन सुधारने के लिए सही दिशा पड़े यही मेरा उद्देश्य है1
- देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 20261
- खरगोन पुलिस का बड़ा प्रहार: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 51 मोटरसाइकिलें बरामद1
- Indore: मौलाना के कथित बयान पर विरोध, हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग | Indore News1