औरैया में भाजपा की जिला टीम घोषित जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया खिलाई मिठाई औरैया। भारतीय जनता पार्टी की बहुप्रतीक्षित जिला टीम देर रात घोषित कर दी गई। जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने प्रदेश व क्षेत्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद नई टीम की घोषणा की। जिला टीम में आठ उपाध्यक्षों के रूप में रजनीश पांडे, अमरचंद राठौर, सौरभ भूषण शर्मा, योगेंद्र कैथवार, सुधांशु ऋषि पांडे, इंद्रपाल पाल, मंजू सिंह चौहान और माधव राजपूत को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं यशवीर सिकरवार, विशाल शुक्ला और मनु राजपूत को महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा आठ जिला मंत्रियों के रूप में आशीष दुबे, आदर्श ठाकुर, प्रतीक राजावत, सुनील वाल्मीकि, विमल दुबे, रविंद्र शाक्य, वासुदेव प्रजापति और दीक्षांत गुप्ता को दायित्व सौंपा गया है। कोषाध्यक्ष के पद पर देवेंद्र सेंगर तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप में बृजेश बंधु और जगमोहन सिंह को नियुक्त किया गया है। मीडिया से बेहतर समन्वय को देखते हुए भूरे चौबे को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है। सोनू सोनी को कार्यालय प्रभारी, सौरभ राजपूत को जिला सोशल मीडिया प्रभारी, अभिषेक त्रिपाठी को सह सोशल मीडिया प्रभारी तथा रविकांत गौर को आईटी संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

- औरैया के महामण्डलेश्वर शिवम महाराज बनाए गए जनबलके अंगाध्यक्ष, सेना के 4 अंग मनबल, तनबल, धनबल और जनबल से सुरक्षित होगा सनातन धर्म, प्राचीन सैन्य विज्ञान 9 स्तरीय पदानुक्रम और 20 विभागों में बटी होगी शंकराचार्य चतुरंगिणी, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज के संरक्षण में आदिशक्ति गौरक्षा अखाड़ा की कमान शिवम महाराज को सौपी, पीतांबेश्वर सरकार शिवम महाराज का इटावा टिक्सी मंदिर में स्थित है विट्ठल आश्रम, जनपद के लिये गौरव का विषय।1
- औरैया ,वाराणसी के श्रीविद्यामठ से जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने किया सेना का ऐलान, औरैया के महामण्डलेश्वर शिवम महाराज बनाए गए *जनबल* के अंगाध्यक्ष, सेना के 4 अंग मनबल, तनबल, धनबल और जनबल से सुरक्षित होगा सनातन धर्म, प्राचीन सैन्य विज्ञान 9 स्तरीय पदानुक्रम और 20 विभागों में बटी होगी शंकराचार्य चतुरंगिणी, *शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज के संरक्षण में आदिशक्ति गौरक्षा अखाड़ा की कमान शिवम महाराज को सौपी,* पीतांबेश्वर सरकार शिवम महाराज का इटावा टिक्सी मंदिर में स्थित है विट्ठल आश्रम, जनपद के लिये गौरव का विषय।1
- सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर में पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट की घटना सामने आई है। गांव निवासी जूली पत्नी राजकुमार ने सोमवार की दोपहर 2 बजे कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए अपने भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार वह अपने भाई के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मायके आई हुई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया जो देखते ही देखते बढ़ गया। आरोप है कि उसके भाई ने गुस्से में आकर उसके साथ और उनकी मां सत्यवती के साथ मारपीट कर दी। इस घटना में दोनों को चोटें आई हैं। मारपीट के बाद आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायल अवस्था में जूली और उनकी मां को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत सदर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह से की है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया : वाराणसी के श्रीविद्यामठ से जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने किया सेना का ऐलान,औरैया के महामण्डलेश्वर शिवम महाराज बनाए गए जनबल के अंगाध्यक्ष, सेना के 4 अंग मनबल, तनबल, धनबल और जनबल से सुरक्षित होगा सनातन धर्म,प्राचीन सैन्य विज्ञान 9 स्तरीय पदानुक्रम और 20 विभागों में बटी होगी शंकराचार्य चतुरंगिणी,शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज के संरक्षण में आदिशक्ति गौरक्षा अखाड़ा की कमान शिवम महाराज को सौपी,पीतांबेश्वर सरकार शिवम महाराज का इटावा टिक्सी मंदिर में स्थित है विट्ठल आश्रम,जनपद के लिये गौरव का विषय।1
- बेरोजगारी से रोजगार ढूढ़ने पर मजबूर महिलाओ जे साथ धोखा धडी का मामला आया सामने...3
- औरैया। पीड़ित महिलाओं ने सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में लिखित शिकायत दी। पीड़िता ने बताया कि स्मार्ट वैल्यू आईटी संस्था ने लोगों को जोडती रही और उनसे रुपये जमा कराती रही और अब धोखाधड़ी हुई। करीब 3 सैकड़ा से अधिक महिलाओं के साथ लाखो रूपए की धोखाधड़ी होने की बात कही।1
- 💥 *बड़ी खबर*💥 *धुरंधर 2 का 'खौफ': पाकिस्तान की गलियों में जासूसों की तलाश!* धुरंधर 2 के बाद पाकिस्तान में ख़ौफ़ का माहौल है। अब पुलिस और स्थानीय लोग पाकिस्तान लयारी जैसे इलाकों में लोग भारतीय जासूसों की तलाश कर रहे हैं। ऐसी खबरें चल रही हैं कि फिल्म देखने के बाद पाकिस्तान में खौफ का माहौल है और लोग "हमज़ा अली मज़ारी" (फिल्म का पात्र) जैसे जासूसों को ढूंढ रहे हैं। फिल्म में पाकिस्तान विरोधी सामग्री और वहां के आतंकी नेटवर्क को दिखाए जाने के कारण इसे पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है। धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए केवल 4 दिनों में दुनिया भर में लगभग ₹750 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने भारतीय सिनेमा के कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।1
- इस गन्दे पानी को कस्वावासी पीने के प्रयोग में ला रहे हैं जिससे कस्बे में महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है अगर समय रहते गन्दा पानी बन्द नही किया गया समूचा नगर भंयकर बीमारी की चपेट में होगा जनपद के फफूंद नगर पंचायत द्वारा शुद्ध पेयजल आपूर्ति के दावों के अलावा जमीनी हकीकत निराशाजनक है, पानी के साथ कीड़े और गंदा पानी आ रहा है। इससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी व कर्मचारियों की लापरवाही से महीनों से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। टंकी सप्लाई में खराब या यू कहे कचड़ायुक्त पानी आ रहा है जिससे घर में पहुंचने वाला पानी कही जान लेवा न बन जाये। कस्बे के मुहल्ला तिवारियान के बाशिन्दो ने वीडियो बनाकर पेयजल की हकीकत वया की है1