Shuru
Apke Nagar Ki App…
🚨 Bulandshahr Breaking News | 11 साल की बच्ची नाले में गिरी #Shorts
Barahbastitv
🚨 Bulandshahr Breaking News | 11 साल की बच्ची नाले में गिरी #Shorts
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हापुड़ जनपद में आज कावड़ यात्रा के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के द्वारा यातायात डाइवर्ट के संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।1
- गुरु पूर्णिमा पर प्राचीन शिव मंदिर में अनिल कुमार गोयल ने किया पूजन, समरसता का दिया संदेश 📍 बुलंदशहर | गांव परवाना | बुधवार, 29 जुलाई 2026 | शाम 8:00 बजे गुरु पूर्णिमा पर प्राचीन शिव मंदिर में अनिल कुमार गोयल ने किया पूजन, समरसता का दिया संदेश बुलंदशहर जनपद के गांव परवाना स्थित प्राचीन शिव मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष अनिल कुमार गोयल ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी को पटका पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में अनिल कुमार गोयल ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और समरसता बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर स्याना विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार उर्फ़ जीतू भैया ने अनिल कुमार गोयल का तिलक लगाकर, कलावा बांधकर एवं पटका पहनाकर सम्मान किया। वहीं प्राचीन शिव मंदिर परवाना समिति की ओर से भी उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्राचीन शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष कलवा सिंह लोधी, उपाध्यक्ष फौजी नवनीत शर्मा, कोषाध्यक्ष सचिन सोनी, हुकम सिंह गौतम, मोनी चौहान, नीतीश लोधी, महेश लोधी, दीपक लोधी, प्रेमपाल प्रजापति सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और गुरु परंपरा के सम्मान का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला।1
- बुलंदशहर में अवैध हरे पेड़ों के कटान का आरोप, वन विभाग से कार्रवाई की मांग बुलंदशहर। जनपद में अवैध रूप से हरे आम के पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। मामले में वन विभाग को लिखित शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को शाम करीब 4:30 बजे शिकायतकर्ता अशोक शर्मा ठंडी प्याऊ क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान उसे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में हरे आम की लकड़ी लदी दिखाई दी। जब चालक से लकड़ी के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने कथित तौर पर ठेकेदार का नाम माजिद बताया। पूछताछ होते ही चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भागने लगा। आरोप है कि भागने के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक मोटरसाइकिल सवार महिला और एक राहगीर व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। शिकायतकर्ता अशोक शर्मा ने दोनों घायलों की मदद की। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा करते हुए उसे चावली स्थित एक आरा मशीन तक पहुंचकर रोक लिया गया और तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी हरे आम की लकड़ी आरा मशीन पर उतार दी गई। शिकायतकर्ता अशोक शर्मा का आरोप है कि आरा मशीन संचालक सलीम और सारिक बिना वैध अनुमति के हरे पेड़ों का अवैध कटान कराकर अपनी आरा मशीन पर लकड़ी की चिराई कर रहे हैं, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। शिकायतकर्ता अशोक शर्मा ने वन विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, संबंधित आरा मशीन का लाइसेंस निरस्त करने तथा अवैध पेड़ कटान पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। साथ ही इस शिकायत की प्रतिलिपि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी बुलंदशहर को भी भेजी गई है1
- कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एसएसपी ने की ट्रांसपोर्टर्स के साथ बैठक बुलन्दशहर : कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एसएसपी ने की ट्रांसपोर्टर्स के साथ बैठक यात्रा के दौरान यातायात के रूट मैप की दी जानकारी नए इंटरसेप्टर वाहन को एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी यात्रा मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर रखेगा इंटरसेप्टर पैनी निगाह एसएसपी की अपील आमजन मानस श्रावण मास में यातायात व्यवस्था हेतु लागू किये डाइवर्जन प्लान का करें पालन एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान रूट मैप की दी जानकारी ।1
- भाकियू धरतीपुत्र (अराजनैतिक) की पहल रंग लाई, मोहन कुटी को मिला स्थायी सफाई कर्मचारी बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रमुख सचिव अशोक शर्मा ने जनहित से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाते हुए आज मोहन कुटी में व्याप्त सफाई व्यवस्था की समस्या को जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) नवीन मिश्रा के समक्ष प्रमुखता से रखा। इस दौरान दोनों के बीच शिष्टाचार भेंट भी हुई और क्षेत्र की साफ-सफाई को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अशोक शर्मा ने कहा कि मोहन कुटी में नियमित सफाई व्यवस्था न होने से स्थानीय लोगों और आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने डीपीआरओ से मांग की कि यहां स्थायी रूप से सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की जाए, ताकि परिसर हमेशा स्वच्छ और व्यवस्थित बना रहे। जनहित के इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ नवीन मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिया और घोषणा की कि कल से मोहन कुटी के लिए स्थायी सफाई कर्मचारी की नियुक्ति कर दी जाएगी। इस निर्णय पर भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए प्रशासन का आभार जताया। संगठन ने कहा कि वह आगे भी किसानों और आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।1
- नाले में डूबी छात्रा की तलाश 24 घंटे बाद भी जारी आलाधिकारी मौके पर बुलन्दशहर : के साठा इलाके में बीते कल करीब 12 बजे के बाद नाले में गिरी 11 वर्षीय छात्रा चारु कश्यप की तलाश के लिए जिला प्रशासन का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है हादसा भूतेश्वर मंदिर के पास हुआ था हादसे को 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन बच्ची का अब तक कोई पता नहीं चल सका है नगर पालिका की जेसीबी मशीनों से कई किलोमीटर तक नाले की खुदाई की गई इसके साथ ही काली नदी में भी लगातार टीमें सर्च कर रही है रेस्क्यू में जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी और नगर पालिका की टीमें लगी हुई है डीएम कुमार हर्ष ने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने पर सुशीला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है साथ ही नगर पालिका पर भी लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई के लिए शासन को भेजा गया है और जांच कमेटी गठित की गई है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कारवाही क़ी जाएगी स्कूल और नगर पालिका दोनों की लापरवाही सामने आई है दोनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है वही रेस्क्यू टीमों को बच्ची को जल्द से जल्द तलाशने के निर्देश दिए गए है ।1
- बुलंदशहर: लडाना गांव में बेखौफ दबंगों ने जमकर बरसाए लाठी डंडे बुलंदशहर: लडाना गांव में बेखौफ दबंगों ने जमकर बरसाए लाठी डंडे नाली के विवाद में पीड़ित पक्ष पर दबंगों ने बेखौफ होकर बरसाए लाठी डंडे बेखौफ दबंगों ने जमीन कर गिरा कर बेरहमी से जानलेवा हमला कर बरसाए लाठी डंडे दबंगों द्वारा लाठी डंडो से हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल थाना खानपुर क्षेत्र के गांव लड़ाना का मामला4