Shuru
Apke Nagar Ki App…
भोले की भक्ति में रंगा रोहतक, कांवड़ लेकर शहर की ओर बढ़े शिवभक्त! 🔱 हर-हर महादे भोले की भक्ति में रंगा रोहतक, कांवड़ लेकर शहर की ओर बढ़े शिवभक्त! 🔱 हर-हर महादेव के जयकारों के बीच पुलिस का कड़ा पहरा
Digital Bhoomi
भोले की भक्ति में रंगा रोहतक, कांवड़ लेकर शहर की ओर बढ़े शिवभक्त! 🔱 हर-हर महादे भोले की भक्ति में रंगा रोहतक, कांवड़ लेकर शहर की ओर बढ़े शिवभक्त! 🔱 हर-हर महादेव के जयकारों के बीच पुलिस का कड़ा पहरा
More news from Haryana and nearby areas
- रोहतक में विधायक पर पार्षद द्वारा निपटाने की टिप्पणी के बाद सियासत गरमाई: वार्ड रोहतक में विधायक पर पार्षद द्वारा निपटाने की टिप्पणी के बाद सियासत गरमाई: वार्ड 7 से समाजसेवी हेमंत उप्पल ने भी की निंदा1
- कलानौर में धूमधाम से मनाया जा रहा है शिवरात्रि का त्यौहार कलानौर ,11 अगस्त कलानौर (रोहतक) के ऐतिहासिक श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर भगवान शिव के दर्शन और अभिषेक के लिए कलानौर सहित दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में शिव भक्त मंदिर पहुंचे। शिवरात्रि के अवसर पर भक्तों का उत्साह चरम पर था। देर रात से ही 'बम-बम भोले' के जयकारों के साथ भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। श्रद्धालु विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। पवित्र कांवड़ यात्रा पूरी कर लौटे शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को श्रद्धापूर्वक कांवड़ अर्पित की। कांवड़ियों द्वारा लाए गए पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा, जिससे आसपास का वातावरण शिवमय हो गया। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन समिति और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए थे। मंदिर परिसर और आसपास के रास्तों पर पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को असुविधा न हो। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह प्रसाद और जल की व्यवस्था भी की गई थी। पर्व से एक रात पहले मंदिर प्रांगण में शिव जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने भगवान भोलेनाथ का गुणगान किया। देर शाम कलानौर विधायक शकुंतला खटक भी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ के चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। विभिन्न गुरु गद्दियों से संत महापुरुष भी भोले बाबा के दर्शन करने पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया।4
- घरों में काम करने के बहाने घरों को बनाते थे दंपति निशान दंपति सहित तीन गिरफ्तार, 2 लाख 13 हजार की नगदी और गहने बरामद जुलाना: गत 4 जुलाई को जुलाना के वार्ड 7 निवासी कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके घर से सभी लोग काम पर गए थे। इसी दौरान उनके घर से 25 हजार रूपये नगदी और साढ़े तीन लाख के गहने चोरी हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। वहीं दुसरा मामला जुलाना के वार्ड नंबर 7 निवासी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि वह पुरानी अनाज मंडी जुलाना में राजेन्द्र कुमार एंड किशोरी लाल के नाम से किरयाणा स्टोर संचालित करता है। उसकी पत्नी कमलेश की तबीयत खराब रहने के कारण लगभग एक सप्ताह पहले उन्होंने वार्ड नंबर 7 निवासी निधि पत्नी हिमांशु को घरेलू कार्य के लिए रखा था। 2 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे उनकी पत्नी घर पर अकेली थी। उसी दौरान निधि घर का काम करने आई और उसके साथ उसका पति हिमांशु भी था। पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण वह अपने कमरे में आराम कर रही थी, जबकि हिमांशु उससे बातचीत करता रहा। कुछ देर बाद पत्नी की आंख लग गई। जब वह उठी तो निधि और उसका पति घर से जा चुके थे।राजेन्द्र सिंह ने बताया कि निधि की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उनकी पत्नी ने अगले दिन दूसरे कमरे में रखी अलमारी की जांच की। जांच करने पर अलमारी से करीब ढाई लाख रुपये की नकदी, चार चांदी के सिक्के, एक आर्टिफिशियल गले का हार, दो आर्टिफिशियल कड़े तथा एक जोड़ी आर्टिफिशियल कानों के झुमके गायब मिले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए जुलाना के वार्ड 7 निवासी कर्ण, हिमांशु और उसकी पत्नी निधि को गिरफतार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 13 हजार की नगदी और गहने बरामद किए हैं। बाक्स पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। दंपति काम के बहाने मकानों में रखी नगदी और गहने को निशाना बनाते थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफतार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाख 13 हजार रूपये की नगदी और गहने बरामद किए है। --- अजय कुमार, मंडी चौंकी इंजार्च।1
- भारत सरकार के 709E नैशनल हाईवे रोड़ की हालत देखें। देखने पर शर्म आती है। लेकिन परिवहन मंत्री भारत सरकार इमानदारी से कार्य करते हैं । भारत सरकार का 709E नैशनल हाईवे रोड़ की हालत बहुत खराब है देखनें पर दुःख होता है एक तरफ इस विभाग के मंत्री नितिन गडकरी जी इमानदारी से कार्य करते हैं। दुसरी तरफ अधिकारी व ठेकेदार लूट रहे है।देश को।4
- जिसने वर्दी पहनकर देश की सेवा की, उसका सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। 🙏 आज 11 अगस्त 2026 को इंडियन वेटरन्स ऑर्गनाइजेशन (IVO) भारत – रंगारेड्डी जिला, तेलंगाना की ओर से हैदराबाद के बंडलगुड़ा नगरपालिका क्षेत्र स्थित आवास पर पहुंचकर पूर्व हवलदार D. रविंदर जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनकी देशसेवा और समर्पण को याद करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। 🇮🇳 सैनिक कभी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं होता—वह राष्ट्र की सुरक्षा, सम्मान और गौरव का प्रतीक होता है। 🌹 पूर्व हवलदार D. रविंदर जी को विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में शक्ति दें। एक सैनिक की सेवा अमर रहती है। एक सैनिक का सम्मान सदैव सर्वोपरि है। 🇮🇳 — फौजी न्यूज1
- #नाम वष्णवो होटल पिलोद (राजस्थान ) #खाने में निकला कॉकरोच #क्या कार्रवाई करेगा प्रशासन #वाशवेसन में #नाम वष्णवो होटल पिलोद (राजस्थान ) #खाने में निकला कॉकरोच #क्या कार्रवाई करेगा प्रशासन #वाशवेसन में1
- रोहिणी जिला पुलिस का विशेष अभियान ऑपरेशन शस्त्र, 52 आरोपी गिरफ्तार स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपने अभियान तेज कर दिए हैं. इसी कड़ी में रोहिणी जिला पुलिस ने एक बार फिर ऑपरेशन शस्त्र के तहत विशेष तलाशी अभियान चलाया. इस अभियान का मकसद अवैध हथियार रखने वाले बदमाशों, नशा तस्करों और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर शिकंजा कसना रहा. रोहिणी जिला पुलिस के मुताबिक अभियान के दौरान 100 से ज्यादा संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में करीब 5 बीसी भी शामिल बताए गए हैं. अभियान को अंजाम देने के लिए पुलिस ने 5 विशेष टीमें गठित की थीं, जिनमें करीब 250 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था. टीमों ने अलग-अलग इलाकों में तलाशी और जांच अभियान चलाया. पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया गया. पुलिस ने 15 अवैध हथियार, 26 कारतूस और 9 चाकू बरामद किए. इसके अलावा चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी बरामद की गई. नशे के खिलाफ भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. अभियान के दौरान करीब 15 किलो 700 ग्राम गांजा और 800 ग्राम हेरोइन बरामद की गई. इसके साथ ही पुलिस ने 18,153 क्वार्टर अवैध शराब भी बरामद की. वहीं, जुआ और सट्टेबाजी जैसी गतिविधियों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस के अनुसार गैंबलिंग एक्ट के तहत 16 मामले दर्ज किए गए हैं.1