बखरी में बिहार प्रदेश केशरवानी वैश्य सभा की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर बखरी/बेगूसराय, संवाददाता। बिहार प्रदेश केशरवानी वैश्य समाज के संगठनात्मक विस्तार एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श के लिए केशरवानी वैश्य सभा की प्रबंध समिति सह कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को बखरी में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ झंडोत्तोलन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात कुलगुरु महार्षि कश्यप जी महाराज के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। नगर सभा बखरी के अध्यक्ष दिलीप केशरी एवं मंत्री गुड्डू केशरी ने अतिथियों का स्वागत किया। बैठक के दौरान नगर सभा क्षेत्र के इंटर एवं मैट्रिक परीक्षा में सफल मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रदेश हित में संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पूर्व प्रबंध समिति एवं कार्यकारिणी समिति की कार्यवाही की पुष्टि भी सर्वसम्मति से की गई। इस अवसर पर 22 मार्च 2026 को बिलासपुर में आयोजित हुए अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य महासभा की बैठक की जानकारी भी साझा की गई।प्रदेश अध्यक्ष अश्वत्थामा केशरी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं और नई पीढ़ी को संगठन से जोड़ना समय की मांग है, तभी समाज का समग्र विकास संभव हो सकेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समाजहित में निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।अंत में नगर सभा बखरी के अध्यक्ष दिलीप केशरी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और भविष्य में भी समाजहित में इसी तरह एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अश्वत्थामा केशरी, प्रदेश महामंत्री सतेंद्र केशरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन केशरी उर्फ लाली जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित केसरी, हवेली खड़गपुर की पूर्व चेयरमैन दीपा केशरी, अमन केशरी, राजेश केशरी, राजकिशोर केशरी, कैलाश केशरी, काशी ब्रजेश केशरी, बेला के सरपंच दिलीप केशरी, हरिपुर के सरपंच रंजीत केशरी, राष्ट्रीय मंत्री संजय केशरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केदार केशरी, पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र केशरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बखरी में बिहार प्रदेश केशरवानी वैश्य सभा की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर बखरी/बेगूसराय, संवाददाता। बिहार प्रदेश केशरवानी वैश्य समाज के संगठनात्मक विस्तार एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श के लिए केशरवानी वैश्य सभा की प्रबंध समिति सह कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को बखरी में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ झंडोत्तोलन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात कुलगुरु महार्षि कश्यप जी महाराज के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। नगर सभा बखरी के अध्यक्ष दिलीप केशरी एवं मंत्री गुड्डू केशरी ने
अतिथियों का स्वागत किया। बैठक के दौरान नगर सभा क्षेत्र के इंटर एवं मैट्रिक परीक्षा में सफल मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रदेश हित में संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पूर्व प्रबंध समिति एवं कार्यकारिणी समिति की कार्यवाही की पुष्टि भी सर्वसम्मति से की गई। इस अवसर पर 22 मार्च 2026 को बिलासपुर में आयोजित हुए अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य महासभा की बैठक की जानकारी भी साझा की गई।प्रदेश अध्यक्ष अश्वत्थामा केशरी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने
के लिए हर स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं और नई पीढ़ी को संगठन से जोड़ना समय की मांग है, तभी समाज का समग्र विकास संभव हो सकेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समाजहित में निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।अंत में नगर सभा बखरी के अध्यक्ष दिलीप केशरी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
और भविष्य में भी समाजहित में इसी तरह एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अश्वत्थामा केशरी, प्रदेश महामंत्री सतेंद्र केशरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन केशरी उर्फ लाली जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित केसरी, हवेली खड़गपुर की पूर्व चेयरमैन दीपा केशरी, अमन केशरी, राजेश केशरी, राजकिशोर केशरी, कैलाश केशरी, काशी ब्रजेश केशरी, बेला के सरपंच दिलीप केशरी, हरिपुर के सरपंच रंजीत केशरी, राष्ट्रीय मंत्री संजय केशरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केदार केशरी, पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र केशरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- कार्यालय कक्ष में एसपी मनीष ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 24 फरियादियों की फरियाद सुनी. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस मौके पर एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के गंभीर मामलों का लगातार अवलोकन करने का निर्देश दिया है.1
- बंगाल की मोयना गांव की महिलाओं ने हाथ में झाड़ू लेकर टीएमसी विधायक चंदन मंडल को खदेड़ कर गांव से बाहर भगा दिया..!!2
- Post by Raghuveer Kumar1
- साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के चौकी ग्राम में चोरी का विरोध करने पर एक ग्रिल दुकानदार पर फायरिंग की घटना सामने आई है1
- बेगूसराय जिला के साहेबपुर कमाल थाना के चौकी गांव में विकाश शर्मा पर ग्रिल दुकान पर रंगदारी नहीं देने पर दिन दहाड़े गोली चलाई गई, बाल बाल बचे विकाश शर्मा! यही है बिहार में क़ानून व्यवस्था की स्थिति! गृह मंत्री मुख्यमंत्री बनने के सपने संजो रहे हैं और ऐसे गृह मंत्री और सरकार के रहते Bihar Police क्या करेगी वह तो पूरा बिहार जानता है! #RJD #bihar #TejashwiYadav1
- पुरानी बाजार क्यूल नदी में भव्य विष्णु महायज्ञ की तैयारी तेज लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार स्थित क्यूल नदी में आगामी 20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यज्ञ कमेटी द्वारा क्यूल नदी तट पर यज्ञ मंडप सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए देखा गया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोजन स्थल पर भव्य पंडाल, सजावट, रोशनी तथा बैठने की व्यवस्था की जा रही है। महायज्ञ के साथ लगने वाले मेले को लेकर भी खास तैयारी की जा रही है। मेले में विभिन्न प्रकार के झूले, मौत का कुआं, बच्चों के मनोरंजन के साधन, खाने-पीने की दुकानें एवं अन्य आकर्षण केंद्र लोगों को आकर्षित करेंगे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, हवन-पूजन, कथा-प्रवचन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दूर-दराज से संत-महात्मा एवं श्रद्धालु भाग लेंगे। साथ ही, सुरक्षा एवं साफ-सफाई की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।1
- बरौनी प्रखण्ड के मल्हीपुर में भयानक अगलगी बेगूसराय : मल्हीपुर बरौनी प्रखण्ड में हुए भीषण अग्निकांड पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे बेगूसराय जिला के राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव इन्होंने वर्तमान विधायक सांसद पर कसा तंज कहा निजि फंड से भी ये लोग मदद करने में सक्षम ।1
- साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस ने 95 लीटर चुलाई शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस ने बूढ़ी गंडक नदी के किनारे लगभग 5000 लीटर कच्चा जावा शराब को विनष्ट भी किया है. इसके साथ ही 95 लीटर चुलाई शराब तथा शराब बनाने वाला उपकरण को जप्त किया है. इस दौरान राजेश यादव को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.1
- विवाद का कारण: वायरल दावों के अनुसार, बैंक मैनेजर ने महिला ग्राहक के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया (गाल छुए)। इससे नाराज होकर महिला ने हंगामा किया और कहा कि "अगर तुमने मेरा गाल पकड़ा है, तो अब से मेरा लोन भी तुम ही भरोगे"। वीडियो की प्रतिक्रिया: वीडियो में महिला काफी गुस्से में दिखाई दे रही है और उसने बैंक कर्मचारी को चप्पल से पीटने की कोशिश भी की। यह घटना अप्रैल 2026 की शुरुआत में इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुई।2