logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महाविद्यालय बंगाणा में अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर सेमिनार आयोजित बंगाणा, अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा “अंतरराष्ट्रीय राजनीति एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध” विषय पर एक अकादमिक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को समकालीन वैश्विक राजनीति, अंतरराष्ट्रीय संगठनों तथा बदलते कूटनीतिक परिदृश्य के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। सेमिनार के मुख्य वक्ता दिव्यांशु शर्मा रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में क्वॉड (QUAD) के इतिहास, उद्देश्यों, सफलताओं तथा वर्तमान चुनौतियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने बताया कि क्वॉड एक महत्वपूर्ण रणनीतिक मंच है, जिसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। यह संगठन मुख्य रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता, सुरक्षा और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है। दिव्यांशु शर्मा ने अपने व्याख्यान में यह भी बताया कि वर्तमान वैश्विक राजनीति में क्वॉड की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी विषय से संबंधित कई प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य वक्ता ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। इससे विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति के समकालीन मुद्दों को समझने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रोफेसर निकिता गुप्ता, राजनीति विज्ञान के उपप्रधान तनु ठाकुर तथा सहसचिव दिया शर्मा सहित विभाग के अन्य छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। सभी ने सेमिनार को अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक सेमिनार विद्यार्थियों को विषय की गहराई से समझ विकसित करने के साथ-साथ समसामयिक वैश्विक घटनाओं के प्रति जागरूक बनाते हैं। विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ समकालीन विषयों पर विचार-विमर्श का अवसर मिलता है।

16 hrs ago
user_Abhishek Kumar Bhatia
Abhishek Kumar Bhatia
Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
16 hrs ago
7310a1ea-e672-4b63-b91e-a55c12b66acc

महाविद्यालय बंगाणा में अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर सेमिनार आयोजित बंगाणा, अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा “अंतरराष्ट्रीय राजनीति एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध” विषय पर एक अकादमिक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को समकालीन वैश्विक राजनीति, अंतरराष्ट्रीय संगठनों तथा बदलते कूटनीतिक परिदृश्य के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। सेमिनार के मुख्य वक्ता दिव्यांशु शर्मा रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में क्वॉड (QUAD) के इतिहास, उद्देश्यों, सफलताओं तथा वर्तमान चुनौतियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने बताया कि क्वॉड एक महत्वपूर्ण रणनीतिक मंच है, जिसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। यह संगठन मुख्य रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता, सुरक्षा और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है। दिव्यांशु शर्मा ने अपने

93764b3a-4233-4f28-918d-cf6ce00e191b

व्याख्यान में यह भी बताया कि वर्तमान वैश्विक राजनीति में क्वॉड की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी विषय से संबंधित कई प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य वक्ता ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। इससे विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति के समकालीन मुद्दों को समझने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रोफेसर निकिता गुप्ता, राजनीति विज्ञान के उपप्रधान तनु ठाकुर तथा सहसचिव दिया शर्मा सहित विभाग के अन्य छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। सभी ने सेमिनार को अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक सेमिनार विद्यार्थियों को विषय की गहराई से समझ विकसित करने के साथ-साथ समसामयिक वैश्विक घटनाओं के प्रति जागरूक बनाते हैं। विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ समकालीन विषयों पर विचार-विमर्श का अवसर मिलता है।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • बंगाणा, रायंसरी गांव में हुए दर्दनाक हादसे के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने सांत्वना दी। इस हादसे में सुनील कुमार की दो बेटियां बस के नीचे आ गई थीं, जिनमें से एक तीन वर्षीय मासूम की उपचार के लिए पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गई। विधायक विवेक शर्मा ने रायंसरी पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में प्रशासन और सरकार उनके साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इसके बाद विधायक विवेक शर्मा जिला अस्पताल भी पहुंचे, जहां उपचाराधीन दूसरी बेटी का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और चिकित्सकों से बच्ची के इलाज की पूरी जानकारी ली और निर्देश दिए कि उसे हर संभव और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि घायल बच्ची के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्ची को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं और जरूरत पड़ने पर उच्च स्तरीय उपचार की व्यवस्था भी की जाए। विधायक विवेक शर्मा ने पूरे घटना क्रम की विस्तृत जानकारी भी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से हादसे के कारणों और उसके बाद उठाए गए कदमों के बारे में जान कारी प्राप्त की। विधायक विवेक शर्मा ने तीन वर्षीय मासूम की दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के लिए अप�
    2
    बंगाणा, रायंसरी गांव में हुए दर्दनाक हादसे के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने  सांत्वना दी। इस हादसे में सुनील कुमार की दो बेटियां बस के नीचे आ गई थीं, जिनमें से एक तीन वर्षीय मासूम की उपचार के लिए पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गई। विधायक विवेक शर्मा ने रायंसरी पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में प्रशासन और सरकार उनके साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
इसके बाद विधायक विवेक शर्मा जिला अस्पताल भी पहुंचे, जहां उपचाराधीन दूसरी बेटी का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और चिकित्सकों से बच्ची के इलाज की पूरी जानकारी ली और निर्देश दिए कि उसे हर संभव और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि घायल बच्ची के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्ची को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं और जरूरत पड़ने पर उच्च स्तरीय उपचार की व्यवस्था भी की जाए। विधायक विवेक शर्मा ने पूरे घटना क्रम की विस्तृत जानकारी भी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से हादसे के कारणों और उसके बाद उठाए गए कदमों के बारे में जान कारी प्राप्त की। विधायक विवेक शर्मा ने तीन वर्षीय मासूम की दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के लिए अप�
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ATV न्यूज़ चैनल मे विज्ञापन देने के लिए कॉल करें ☎️8278731091
    1
    ATV न्यूज़ चैनल मे विज्ञापन देने के लिए कॉल करें ☎️8278731091
    user_ATV News Channel®
    ATV News Channel®
    Television Channel बिरहू कलां, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    15 min ago
  • ATV न्यूज़ चैनल मे विज्ञापन देने के लिए कॉल करें ☎️8278731091
    1
    ATV न्यूज़ चैनल मे विज्ञापन देने के लिए कॉल करें ☎️8278731091
    user_KESHAV PANDIT®
    KESHAV PANDIT®
    TV News Anchor बिरहू कलां, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    18 min ago
  • Post by Dinesh Kumar
    1
    Post by Dinesh Kumar
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हमीरपुर, हमीरपुर जिला के बड़सर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव चरचेड़ी के ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और एडीसी अभिषेक गर्ग से मुलाकात कर उन्हें अपनी परेशानी से अवगत करवाया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लिए जाने वाली एम्बुलेंस रोड को एक व्यक्ति द्वारा बंद कर दिया गया है, जिससे गांव के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीण हमीरपुर में एडीसी अभिषेक गर्ग से मिले और जल्द समाधान की मांग उठाई। वहीं गांव चरचेड़ी के निवासी शशि पाल ने बताया कि यह एम्बुलेंस रोड करीब 25 वर्षों से बना हुआ है और गांव के लोग लंबे समय से इसी रास्ते का उपयोग करते आ रहे हैं। लेकिन अब एक व्यक्ति ने इस सड़क को बंद कर दिया है और वह दावा कर रहा है कि यह जमीन उसकी निजी भूमि है। शशि पाल ने कहा कि सड़क बंद होने से गांव के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है, खासकर आपातकालीन परिस्थितियों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।उन्होंने बताया कि इस संबंध में एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले से अवगत करवाया गया है। एडीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम बड़सर को इस संबंध में उचित दिशा-निर्देश दिए हैं, ताकि समस्या का जल्द समाधान किया जा सके और ग्रामीणों को राहत मिल सके। वहीं गांव की स्थानीय महिला सविता शर्मा ने बताया कि सड़क बंद होने से गांव के लोगों को रोजमर्रा के कामों में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना पड़े तो बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के बंद होने से गांव के लगभग 15 परिवार सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जल्द जांच कर सड़क को खुलवाया जाए, ताकि गांव के लोगों को राहत मिल सके और एम्बुलेंस सहित अन्य जरूरी सेवाएं सुचारू रूप से चल सकें।
    1
    हमीरपुर,
हमीरपुर जिला के बड़सर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव चरचेड़ी के ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और एडीसी अभिषेक गर्ग से मुलाकात कर उन्हें अपनी परेशानी से अवगत करवाया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लिए जाने वाली एम्बुलेंस रोड को एक व्यक्ति द्वारा बंद कर दिया गया है, जिससे गांव के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीण हमीरपुर में एडीसी अभिषेक गर्ग से मिले और जल्द समाधान की मांग उठाई।
वहीं गांव चरचेड़ी के निवासी शशि पाल ने बताया कि यह एम्बुलेंस रोड करीब 25 वर्षों से बना हुआ है और गांव के लोग लंबे समय से इसी रास्ते का उपयोग करते आ रहे हैं। लेकिन अब एक व्यक्ति ने इस सड़क को बंद कर दिया है और वह दावा कर रहा है कि यह जमीन उसकी निजी भूमि है। शशि पाल ने कहा कि सड़क बंद होने से गांव के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है, खासकर आपातकालीन परिस्थितियों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।उन्होंने बताया कि इस संबंध में एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले से अवगत करवाया गया है। एडीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम बड़सर को इस संबंध में उचित दिशा-निर्देश दिए हैं, ताकि समस्या का जल्द समाधान किया जा सके और ग्रामीणों को राहत मिल सके।
वहीं गांव की स्थानीय महिला सविता शर्मा ने बताया कि सड़क बंद होने से गांव के लोगों को रोजमर्रा के कामों में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना पड़े तो बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के बंद होने से गांव के लगभग 15 परिवार सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जल्द जांच कर सड़क को खुलवाया जाए, ताकि गांव के लोगों को राहत मिल सके और एम्बुलेंस सहित अन्य जरूरी सेवाएं सुचारू रूप से चल सकें।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सोमवार को जिला मुख्यालय ऊना के रैंसरी क्षेत्र में पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 और 5 वर्ष की दो सगी बहनें अपने ही स्कूल की बस के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल बच्चियों की पहचान 5 वर्षीय प्रिशा और 3 वर्षीय आश्वि पुत्रियां सुशील कुमार निवासी रैंसरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां ऊना की रक्कड़ कॉलोनी स्थित माउंट कार्मल स्कूल में एलकेजी और यूकेजी की छात्राएं हैं। सोमवार को नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन दोनों बहनें स्कूल गई थीं। छुट्टी के बाद स्कूल बस से घर लौटने के दौरान रैंसरी में उन्हें बस से उतारा गया। इसी दौरान जब बस चालक वाहन को पीछे की ओर मोड़ रहा था, तब दोनों बच्चियां अचानक बस की चपेट में आ गईं और बस के नीचे आ गईं। हादसे में दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। बच्चियों का उपचार करने वाले चिकित्सक डॉ. अरुण कमल सिंह ने बताया कि तीन वर्षीय आश्वि की हालत बेहद नाजुक है, जिसके चलते उसे बेहतर उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जबकि पांच वर्षीय प्रिशा का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में ही चल रहा है। उधर पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ ने बताया कि पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। स्कूल बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही
    2
    सोमवार को जिला मुख्यालय ऊना के रैंसरी क्षेत्र में पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 और 5 वर्ष की दो सगी बहनें अपने ही स्कूल की बस के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल बच्चियों की पहचान 5 वर्षीय प्रिशा और 3 वर्षीय आश्वि पुत्रियां सुशील कुमार निवासी रैंसरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां ऊना की रक्कड़ कॉलोनी स्थित माउंट कार्मल स्कूल में एलकेजी और यूकेजी की छात्राएं हैं। सोमवार को नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन दोनों बहनें स्कूल गई थीं। छुट्टी के बाद स्कूल बस से घर लौटने के दौरान रैंसरी में उन्हें बस से उतारा गया। इसी दौरान जब बस चालक वाहन को पीछे की ओर मोड़ रहा था, तब दोनों बच्चियां अचानक बस की चपेट में आ गईं और बस के नीचे आ गईं। हादसे में दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। बच्चियों का उपचार करने वाले चिकित्सक डॉ. अरुण कमल सिंह ने बताया कि तीन वर्षीय आश्वि की हालत बेहद नाजुक है, जिसके चलते उसे बेहतर उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जबकि पांच वर्षीय प्रिशा का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में ही चल रहा है।
उधर पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ ने बताया कि पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। स्कूल बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सुजानपुर वर्ष 2023 24 में कुछ लोगों के मोबाइल खो गए थे इसके बाद इन फोन के खो जाने की शिकायत थाना सुजानपुर में दर्ज हुई सुजानपुर पुलिस ने कार्रवाई करके खोए हुए मोबाइलों के ई एम आई नंबर ट्रैकिंग पर लगाए जिसके परिणाम अब सामने आए हैं दो मोबाइल ट्रैक करके पुलिस ने अपने कब्जे में लिए हैं और दोनों मोबाइल मालिकों को लौटा दिए गए हैं सुजानपुर पुलिस की इस कार्रवाई की हर तरफ प्रशंसा हो रही है सुजानपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023, 24 में दो फोन जिसमें एक फोन राजेश कुमार और दूसरा खुशी व्यास का है दोनो फ़ोन खो गये थे जिसके बाद इन लोगो ने संबंधित विषय पर अपनी शिकायत थाना में दर्ज करवाई थी पुलिस ने नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए दोनों फोन ट्रैक के लिए लगाए और आज उनके परिणाम सामने आए हैं दोनों फोन मिल गए हैं और जिन लोगों के पास यह फोन थे पर खुद इन्हें थाना में आकर देकर गए हैं इसके बाद पुलिस ने फोन मालिक से संपर्क करके उन्हें यह फोन लौटा दिए हैं थाना प्रभारी ने बताया कि एक फोन जो राजेश कुमार का था उसे मलिक को सौंप दिया है जबकि दूसरा फोन जो खुशी व्यास का था यह लड़की आजकल दिल्ली में रह रही है जिसके बाद इसे फोन पर संपर्क करके इस फोन आपका मिल गया है इसकी सूचना दी गई है जिसके बाद अब उसका यह फोन कोरियर करवा कर उन्हें भेजा जा रहा है सुजानपुर पुलिस की इस कार्रवाई की हर तरफ प्रशंसा हो रही है और सुजानपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश धीमान के नेतृत्व में पुलिस शानदार कार्य कर रही है इसको लेकर यहां की जनता ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं
    1
    सुजानपुर
वर्ष 2023 24 में कुछ लोगों के मोबाइल खो गए थे इसके बाद इन फोन के खो जाने की शिकायत थाना सुजानपुर में दर्ज हुई सुजानपुर पुलिस ने कार्रवाई करके खोए हुए मोबाइलों के 
ई एम आई नंबर ट्रैकिंग पर लगाए जिसके परिणाम अब सामने आए हैं दो मोबाइल ट्रैक करके पुलिस ने अपने कब्जे में लिए हैं और दोनों मोबाइल मालिकों को लौटा दिए गए हैं सुजानपुर पुलिस की इस कार्रवाई की हर तरफ प्रशंसा हो रही है सुजानपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023, 24 में दो फोन जिसमें एक फोन राजेश कुमार और दूसरा खुशी व्यास का है दोनो फ़ोन खो गये थे जिसके बाद इन लोगो ने संबंधित विषय पर अपनी शिकायत थाना में दर्ज करवाई थी पुलिस ने नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए दोनों फोन ट्रैक के लिए लगाए और आज उनके परिणाम सामने आए हैं दोनों फोन मिल गए हैं और जिन लोगों के पास यह फोन थे पर खुद इन्हें थाना में आकर देकर गए हैं इसके बाद पुलिस ने फोन मालिक से संपर्क करके उन्हें यह फोन लौटा दिए हैं थाना प्रभारी ने बताया कि एक फोन जो राजेश कुमार का था उसे मलिक को सौंप दिया है जबकि दूसरा फोन जो खुशी व्यास का था यह लड़की आजकल दिल्ली में रह रही है जिसके बाद इसे फोन पर संपर्क करके इस फोन आपका मिल गया है इसकी सूचना दी गई है जिसके बाद अब उसका यह फोन कोरियर करवा कर उन्हें भेजा जा रहा है 
सुजानपुर पुलिस की इस कार्रवाई की हर तरफ प्रशंसा हो रही है और सुजानपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश धीमान के नेतृत्व में पुलिस शानदार कार्य कर रही है इसको लेकर यहां की जनता ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
  • राज्य सरकार में आरटीए सदस्य बनने पर विवेक मिंका का ऊना में भव्य स्वागत, विधायक विवेक शर्मा के नेतृत्व में आरटीओ कार्कालय में कार्यक्रम आयोजित बंगाणा,कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका के राज्य सरकार में आरटीए सदस्य बनने पर जिला मुख्यालय ऊना स्थित आरटीओ कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने किया। इस स्वागत समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने विवेक मिंका को फूल मालाएं पहनाकर और बधाई देकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्य कर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इसे कुटलैहड़ क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। इस मौके पर आरटीए सदस्य विवेक मिंका ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पद केवल सम्मान नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है और वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। विवेक मिंका ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सुक्खू उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार तथा कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वह पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और उन्हें आगे बढ़ाने का काम करती रही है। पार्टी में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को समय-समय पर जिम्मेदारियां दी जाती हैं और यही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार बेहतर तरीके से काम कर रही है और हर पार्टी कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है, जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को देखते हुए हर वर्ग और हर परिवार दिल से सरकार का समर्थन कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित में लगातार फैसले ले रही है और प्रदेश के विकास को नई दिशा देने का काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष देसराज गौतम भी कुटलैहड़ से हैं और अब आरटीए सदस्य का संबंध भी कुटलैहड़ से जुड़ गया है। इससे क्षेत्र की राजनीतिक पहचान और मजबूत हुई है। विधायक विवेक शर्मा ने विश्वास जताया कि विवेक मिंका अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी ने कुटलैहड़ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर उनका मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास और संगठन को मजबूत करने के लिए इसी तरह कार्य किया जाएगा। समारोह के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विवेक मिंका को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अधिकारी सहित गणमान्य मौजूद रहे।
    3
    राज्य सरकार में आरटीए सदस्य बनने पर विवेक मिंका का ऊना में भव्य स्वागत, विधायक विवेक शर्मा के नेतृत्व में आरटीओ कार्कालय में कार्यक्रम आयोजित
बंगाणा,कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका के राज्य सरकार में आरटीए सदस्य बनने पर जिला मुख्यालय ऊना स्थित आरटीओ कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने किया। इस स्वागत समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने विवेक मिंका को फूल मालाएं पहनाकर और बधाई देकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्य कर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इसे कुटलैहड़ क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। इस मौके पर आरटीए सदस्य विवेक मिंका ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पद केवल सम्मान नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है और वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
विवेक मिंका ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सुक्खू उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार तथा कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वह पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और उन्हें आगे बढ़ाने का काम करती रही है। पार्टी में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को समय-समय पर जिम्मेदारियां दी जाती हैं और यही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार बेहतर तरीके से काम कर रही है और हर पार्टी कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है, जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को देखते हुए हर वर्ग और हर परिवार दिल से सरकार का समर्थन कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित में लगातार फैसले ले रही है और प्रदेश के विकास को नई दिशा देने का काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष देसराज गौतम भी कुटलैहड़ से हैं और अब आरटीए सदस्य का संबंध भी कुटलैहड़ से जुड़ गया है। इससे क्षेत्र की राजनीतिक पहचान और मजबूत हुई है। विधायक विवेक शर्मा ने विश्वास जताया कि विवेक मिंका अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी ने कुटलैहड़ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर उनका मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास और संगठन को मजबूत करने के लिए इसी तरह कार्य किया जाएगा।
समारोह के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विवेक मिंका को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अधिकारी सहित गणमान्य मौजूद रहे।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.