थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को 3 दिन में किया सकुशल बरामद दिनांक 22.3.2026 को फरियादी नें थाना मो. बड़ोदिया आकर अपनी 14 साल की नाबालिग भतीजी को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना मो. बड़ोदिया पर धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध का खुलासा विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि अरविंद तोमर द्वारा एक टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर परिजनों एवं आस पास के लोगों से बारीकी से पूछताछ की गई एवं मुखबिर मामूर किये तथा जिला सायबर सेल शाजापुर से तकनीकी सहायता लेते हुए अपहृता को मोरबी गुजरात से दिनांक 25.03.2026 को आरोपी जीवन पिता बापुलाल मालवीय के कब्जे से सकुशल बरामद कर दस्तयाब किया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. अरविंद तोमर, सउनि मेहमूद अली, आर. जुझार सिंह, म.आर. कीर्ति मण्डोत तथा जिला सायबर सेल प्रभारी विकास तिवारी आर. अनिल सक्सेना, आर. राजेश दांगी एवं आर, घनश्याम राजपूत की मुख्य भूमिका रही। उक्त खुलासा पुलिस ने गुरुवार शाम 5 बजे किया ।
थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को 3 दिन में किया सकुशल बरामद दिनांक 22.3.2026 को फरियादी नें थाना मो. बड़ोदिया आकर अपनी 14 साल की नाबालिग भतीजी को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना मो. बड़ोदिया पर धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध का खुलासा विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि अरविंद तोमर द्वारा एक टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर परिजनों एवं आस पास के लोगों से बारीकी से पूछताछ की गई एवं मुखबिर मामूर किये तथा जिला सायबर सेल शाजापुर से तकनीकी सहायता लेते हुए अपहृता को मोरबी गुजरात से दिनांक 25.03.2026 को आरोपी जीवन पिता बापुलाल मालवीय के कब्जे से सकुशल बरामद कर दस्तयाब किया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. अरविंद तोमर, सउनि मेहमूद अली, आर. जुझार सिंह, म.आर. कीर्ति मण्डोत तथा जिला सायबर सेल प्रभारी विकास तिवारी आर. अनिल सक्सेना, आर. राजेश दांगी एवं आर, घनश्याम राजपूत की मुख्य भूमिका रही। उक्त खुलासा पुलिस ने गुरुवार शाम 5 बजे किया ।
- बडोनी:थाना गोराघाट पुलिस द्वारा फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपी को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त राइफल जब्त। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील कुमार शिवहरे के निर्देशन तथा एसडीओपी बड़ौनी श्री विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोराघाट निरीक्षक रमेश शाक्य एवं उनकी टीम द्वारा कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।1
- 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी में आज से 8 दिन रहेगा अवकाश, आगामी मंडी में विक्रय घोष का कार्य 4 अप्रैल से होगा शुरू* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*1
- चैत्र नवरात्रि का आज नवमी पर समापन, भक्ति और हवन पूर्णाहुति के साथ संपन्न,कोचरा माताजी मंदिर पर भारी भीड़,, खेतिया खेतिया सहित पूरे क्षेत्र में चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आज नवमी तिथि के साथ श्रद्धा और उल्लास के बीच संपन्न हो गया। नौ दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन मंदिरों और घरों में विशेष पूजा-अर्चना, कन्या पूजन तथा हवन-पूर्णाहुति का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़खेतिया से सटे महारास्ट्र सीमा में कोचरा माता मंदिर पर भीड़ उमड़ पड़ी। शहर स्थिति संतोषी माता मंदिर, गायत्री माता मंदिर पर भी भक्त पूजन हवन करते रहेभक्तों ने पूजा कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। कई स्थानों पर कन्या भोज (कन्या पूजन) का आयोजन हुआ, जहां छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन कर भोजन कराया गया। नवमी के अवसर पर यज्ञ-हवन कर पूर्णाहुति दी गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने आहुति देकर अपने व्रत और साधना का समापन किया।कोचरा माता मंदिर पर भारी भीड़ दिखाई दी,दूर दूर से लोग अपनी मानता मनोती व दर्शन के लिए यहाँ आये यहाँ मेले से वातावरण बना इस दौरान मप्र व महारास्ट्र का प्रशासन सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सतर्क नजर आया। पूरे नौ दिनों तक चली भक्ति, साधना और आस्था का यह पर्व क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का संदेश देकर संपन्न हुआ।1
- नगर तलेन में भगवान श्री राम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया इस अवसर पर मंदिरों परिसरों में भक्तिमय माहौल रहा। मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया ।भजन मंडली ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए वहीं दोपहर 12:00 बजे भगवान श्री राम की जन्मोत्सव को लेकर महा आरती हुई तथा प्रसाद वितरण हुआ । इस दौरान नगर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सभी श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे।1
- सारंगपुर के लीमाचौहान थाना क्षेत्र के दराना निवासी बालू वर्मा (28) ने 5 दिन पहले कीटनाशक खाकर आत्महत्या की कोशिश की। बुधवार देर रात इंदौर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गुरुवार शाम करीब 4 बज े परिजन शव लेकर थान े पहुंच े और सड़क पर शव रखकर पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। पत्नी से 15 दिन पहले हुआ था झगड़ा पुलिस के अनुसार, बालू वर्मा और उनकी पत्नी संगीता वर्मा के बीच दो हफ्ते पहले झगड़ा हुआ था। संगीता वर्मा अपनी दो बेटियो ं के साथ मायके गोंदलमऊ चली गई थीं। इस पर युवक ने लीमाचौहान पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने महिला को ढूंढकर पति-पत्नी के बीच बातचीत कराई, लेकिन महिला वापस लौटने से इनकार कर गई। इसके बाद बालू वर्मा ने पांच दिन पहले खेतों मे ं इस्तेमाल होने वाली कीटनाशक दवा पी ली। परिजनो ने थामें के साममें शव रखकर किया प्रदर्शन गंभीर हालत मे युवक को सारंगपुर से इंदौर रेफर किया गया, जहां बुधवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार दोपहर 3.30-4 बज े के बीच परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीओपी अरविंद सिंह और टीआई राहुल रघुवंशी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझान े की कोशिश की। एसडीओपी अरविंद सिंह ने मृतक के परिजनों को समझाईश दी और कहा की आपके द्वारा लगाए जा रहें आरोपों की जांच के अनुसार विधि सम्मत कार्रवाई करेंगे। उसके बाद हंगामा खत्म किया गया। परिजनो ने पुलिस पर भेदभाव का लगाया आरोप शव के साथ रोती महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने भेदभावपूर्ण कार्रवाई की। उनका कहना था कि यदि महिला को उनके बेटे को सौंप दिया जाता, तो उसकी जान बच सकती थी। पुलिस फिलहाल परिजनों को समझाइश देने में जुटी है।1
- nakali Khaas ke upar Rajgarh jila mein1
- शाजापुर - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा छिंदवाड़ा जिले से संपूर्ण प्रदेश के 7000 संबल हितग्राहियों को 157 करोड़ रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के बैंक खाते में अंतरित की गई है। श्रम पदाधिकारी ने शुक्रवार शाम 6 बजे बताया कि इसी क्रम में शाजापुर जिले के कुल 76 संबल हितग्राहियों को कुल 1 करोड़ 72 लाख रूपये की राशि संबल हितग्राहियों के बैंक खाते में अंतरित की गई है।1
- राममय हुआ आबूरोड : जय श्री राम के गगनभेदी नारो के साथ निकली विराट शोभायात्रा। शहरवासियो ने पुष्प वर्षा कर मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का किया स्वागत। आबूरोड। रामनवमी के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के तत्वावधान मे रामनवमी महोत्सव समिति द्वारा शहर मे विराट शोभायात्रा का आयोजन किया गया। गुरूवार दोपहर अग्रवाल विष्णु धर्मशाला से प्रारंम्भ हुई शोभायात्रा में सेकड़ो धर्मप्रेमियों ने भाग लिया। वही अर्बुदाँचल में राम नवमीं का पर्व धूमधाम से मनाया गया। आबूरोड मे निकली शोभायात्रा मे आगे दुर्गावाहिनी कि मातृशक्तियां घोडो पर सवार अपने हाथो मे तलवार व केसरिया पताका लहराते चल रहे थे वही महिलाये अपने सिर पर कलश धारण किये हुई थी। शोभायात्रा के स्वागत के लिए विभिन्न समाजो, व्यापारिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओ द्वारा जगह जगह स्वागत द्वार लगावाने के साथ हीं नगर वासियो ने पुष्प वर्षा से स्वागत करते हुए रामभक्तो के लिए अल्पाहार एवं शीतल पेय कि जगह जगह व्यवस्था कि गई थी। शोभायात्रा में तलवारबाजी, दंड के साथ किये गए अखाडा प्रदर्शन, महाबली हनुमान एवं जामवंत का वेश धारण किये युवा एवं आकर्षक झांकियो को लोगों ने खूब सराहा। नासिक ढ़ोल, डी जे एवं बैंडबाजों कि धार्मिक धुन पर निकली शोभायात्रा अग्रवाल विष्णु धर्मशाला से प्रारम्भ हुई जो गुरूद्वारा, मारुती काम्पलेक्स, सिंधी कॉलोनी चौराहा, सदर बाजार, कैलाश मेडीकल, होते हुए श्री राम मंदिर पहुंचकर स्पन्न हुई। श्रीराम मंदिर के निकट भारत विकास परिषद द्वारा महाआरती एवं प्रसादी का आयोजन किया। शोभायात्रा में सेकडो कि संख्या मे रामभक्तो ने भाग लिया। वहीं सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था की दृष्टि से माउंट आबू पुलिस उपाधीक्षक गोमाराम चौधरी, शहर थानाधिकारी हरचंद देवासी, सदर थानाधिकारी प्रदीप डांगा एवं रीको थानाधिकारी लक्ष्मन सिंह चम्पावत समेत जाप्ता मौजूद रहा।1
- गोठड़ा माताजी भविष्यवाणी 2026-2027 लहसुन और सोयाबीन में आएगी तेजी अग्नि का प्रकोप ज्यादा रहेगा #bhavishyvani_2026 #gothda _ #bhavishyvani #mahidpur #गोठड़ा_माताजी_भविष्यवाणी201