logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टीकमगढ़। जिले के बड़ागांव में निजी खाद दुकानों पर किसानों के साथ कथित तौर पर मनमानी किए जाने का मामला सामने आया है। किसानों के साथ खाद वितरण में मनमानी के आरोप, 7 बोरी के टोकन पर 4 बोरी देने और अधिक कीमत वसूलने का दावा टीकमगढ़। जिले के बड़ागांव में निजी खाद दुकानों पर किसानों के साथ कथित तौर पर मनमानी किए जाने का मामला सामने आया है। किसानों ने टोकन के अनुसार खाद नहीं देने और निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूलने के आरोप लगाए हैं। मामला बड़ागांव स्थित जैन कृषि सेवा केन्द्र का बताया जा रहा है। किसान लक्ष्मण लोधी ने आरोप लगाया कि 10 तारीख को उनके पास 7 बोरी खाद का टोकन था। आसपास खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्होंने जैन कृषि सेवा केन्द्र का टोकन लिया। किसान के मुताबिक, दुकान पर शुरुआत में उन्हें एक बोरी की कीमत 1600 रुपये बताई गई और टोकन में दर्ज 7 बोरी के बजाय केवल 3 बोरी खाद देने की बात कही गई। काफी बहस के बाद उन्हें शाम तक इंतजार कराया गया और बाद में 4 बोरी खाद दी गई, जिसकी कीमत 1450 रुपये प्रति बोरी बताई गई। वहीं गांव के मनीराम, किशोरी, हरिराम, रामचरन और चिरोंजीदास ने भी आरोप लगाया कि उन्हें खाद करीब 1400 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से दी गई। इसी तरह बड़ागांव की एक अन्य दुकान भाव्या ट्रेंड्स कंपनी को लेकर भी किसानों ने शिकायत की है। नाथूराम लोधी और कनई का आरोप है कि उनके पास 11 बोरी का टोकन था, लेकिन दुकान पर डीएपी खाद 1600 रुपये प्रति बोरी देने की बात कही गई। किसानों ने अधिक कीमत पर खाद लेने से इनकार कर दिया। मामले को लेकर किसानों ने सीएम हेल्पलाइन और स्थानीय जिला कृषि अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। अब किसानों के आरोपों के बाद सवाल उठ रहा है कि टोकन के अनुसार खाद का वितरण क्यों नहीं किया गया और यदि निर्धारित दर से अधिक कीमत मांगी गई, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है? मामले में संबंधित विभाग की जांच और दुकानदारों का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

10 hrs ago
user_रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago
770a6f1c-4d42-4e9e-8e66-bdbc2e63875c

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ एक नहीं हजार चंद्रशेखर आजाद खड़े हैं आपकी गोलियां कम पड़ जाएंगे बाराबंकी की विवाद को लेकर चंद्रशेखर आजाद जी ने बहुत बड़ा ऐलान किया कि 24 तारीख को दिल्ली चलो दिल्ली चलो
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़
एक नहीं हजार चंद्रशेखर आजाद खड़े हैं आपकी गोलियां कम पड़ जाएंगे बाराबंकी की विवाद को लेकर चंद्रशेखर आजाद जी ने बहुत बड़ा ऐलान किया कि 24 तारीख को दिल्ली चलो दिल्ली चलो
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • नवागत जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ पहली बार पहुंचे पलेरा, कर्मचारियों की ली समीक्षा बैठक नवागत जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ पहली बार पहुंचे पलेरा, कर्मचारियों की ली समीक्षा बैठक पलेरा। नवागत जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ मंगलवार को पहली बार जनपद पंचायत कार्यालय पलेरा पहुंचे। यहां उन्होंने कर्मचारियों के साथ बैठक कर आगामी शासकीय कार्यक्रमों और विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद कैंप सहित शासन स्तर से 17 सितंबर से शुरू होने वाले अभियान की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में तहसीलदार पलक जैन, नगर परिषद सीएमओ शिवी उपाध्याय, जनपद पंचायत सीईओ अरविंद बोरकर सहित एपीओ, उपयंत्री एवं अन्य -कर्मचारी मौजूद रहे। जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी कार्यक्रमों की तैयारियां पर जोर दिया और विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाए। बैठक के बाद जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ ने क्षेत्र के ग्राम दांतगोरा और बराना पहुंचकर अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तालाब की स्थिति और कराए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    1
    नवागत जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ पहली बार पहुंचे पलेरा, कर्मचारियों की ली समीक्षा बैठक
नवागत जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ पहली बार पहुंचे पलेरा, कर्मचारियों की ली समीक्षा बैठक
पलेरा। नवागत जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ मंगलवार को पहली बार जनपद पंचायत कार्यालय पलेरा पहुंचे। यहां उन्होंने कर्मचारियों के साथ बैठक कर आगामी शासकीय कार्यक्रमों और विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद कैंप सहित शासन स्तर से 17 सितंबर से शुरू होने वाले अभियान की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।
बैठक में तहसीलदार पलक जैन, नगर परिषद सीएमओ शिवी उपाध्याय, जनपद पंचायत सीईओ अरविंद बोरकर सहित एपीओ, उपयंत्री एवं अन्य -कर्मचारी मौजूद रहे। जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी कार्यक्रमों की तैयारियां पर जोर दिया और विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाए।
बैठक के बाद जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ ने क्षेत्र के ग्राम दांतगोरा और बराना पहुंचकर अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तालाब की स्थिति और कराए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    user_Sonu Vishwakarma Palera Journalist
    Sonu Vishwakarma Palera Journalist
    Bansal news channel Palera पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    18 min ago
  • सीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, रोजगार सुरक्षा समेत कई मांगें उठाईं युवा सर्वेयरों ने सौंपा ज्ञापन, एक सप्ताह में मांगें नहीं मानीं तो हड़ताल
    1
    सीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, रोजगार सुरक्षा समेत कई मांगें उठाईं
युवा सर्वेयरों ने सौंपा ज्ञापन, एक सप्ताह में मांगें नहीं मानीं तो हड़ताल
    user_MUHAMMAD KHWAJA JOURNALIST
    MUHAMMAD KHWAJA JOURNALIST
    Media company पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    51 min ago
  • शोशल मीडिया पर वीडियो हुआ बॉयरल बॉयरल बीडीओ टीकमगढ़ जिले के थाना पलेरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत ददगांय का बताया जा रहा है जहां पर अवैध शराब को बेचने का वीडियो हुआ बॉयरल
    1
    शोशल मीडिया पर वीडियो हुआ बॉयरल बॉयरल बीडीओ टीकमगढ़ जिले के थाना पलेरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत ददगांय का बताया जा रहा है जहां पर अवैध शराब को बेचने का वीडियो हुआ बॉयरल
    user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ
    राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ
    Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उप निरीक्षक का गजब अंदाज, ‘हनुमान अंश’ फिल्म का गाना गुनगुनाते नजर आईं उपनिरीक्षक वीणां झां उपनिरीक्षक वीणां झां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे फिल्म ‘हनुमान अंश’ का गाना गुनगुनाते हुए नजर आ रही हैं। पुलिस अधिकारी के इस अलग अंदाज की चर्चा अब क्षेत्र में खूब हो रही है। #Tikamgarh उप निरीक्षक का गजब अंदाज, ‘हनुमान अंश’ फिल्म का गाना गुनगुनाते नजर आईं उपनिरीक्षक वीणां झां उपनिरीक्षक वीणां झां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे फिल्म ‘हनुमान अंश’ का गाना गुनगुनाते हुए नजर आ रही हैं। पुलिस अधिकारी के इस अलग अंदाज की चर्चा अब क्षेत्र में खूब हो रही है। #Tikamgarh
    1
    उप निरीक्षक का गजब अंदाज,
 ‘हनुमान अंश’ फिल्म का गाना गुनगुनाते नजर आईं उपनिरीक्षक वीणां झां
उपनिरीक्षक वीणां झां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे फिल्म ‘हनुमान अंश’ का गाना गुनगुनाते हुए नजर आ रही हैं। पुलिस अधिकारी के इस अलग अंदाज की चर्चा अब क्षेत्र में खूब हो रही है।
#Tikamgarh

    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *गणेशपुर में कीचड़ भरे रास्ते से शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, वीडियो वायरल* *बलदेवगढ़।* तहसील के ग्राम पंचायत गणेशपुर में ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ा। 50 फीट रोड नहीं होने से श्मशान तक जाने वाला रास्ता पानी और कीचड़ से भरा है। मजबूरी में ग्रामीण कंधे पर शव रखकर पानी में तैरते हुए श्मशान तक पहुंचे और अंतिम संस्कार किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द रास्ता बनवाने की मांग की है। *गणेशपुर में कीचड़ भरे रास्ते से शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, वीडियो वायरल* *बलदेवगढ़।* तहसील के ग्राम पंचायत गणेशपुर में ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ा। 50 फीट रोड नहीं होने से श्मशान तक जाने वाला रास्ता पानी और कीचड़ से भरा है। मजबूरी में ग्रामीण कंधे पर शव रखकर पानी में तैरते हुए श्मशान तक पहुंचे और अंतिम संस्कार किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द रास्ता बनवाने की मांग की है।
    1
    *गणेशपुर में कीचड़ भरे रास्ते से शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, वीडियो वायरल*

*बलदेवगढ़।* तहसील के ग्राम पंचायत गणेशपुर में ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ा।

50 फीट रोड नहीं होने से श्मशान तक जाने वाला रास्ता पानी और कीचड़ से भरा है। मजबूरी में ग्रामीण कंधे पर शव रखकर पानी में तैरते हुए श्मशान तक पहुंचे और अंतिम संस्कार किया।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द रास्ता बनवाने की मांग की है।

    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दो साल से मेहनताना नहीं मिला, स्व सहायता समूह की महिलाओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन दो साल से मेहनताना नहीं मिला, स्व सहायता समूह की महिलाओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन पलेरा। शासकीय स्कूलों में रसोई का काम कर रहीं स्व सहायता समूह की महिलाओं को करीब दो साल से मेहनताना नहीं मिलने का मामला सामने आया है। भुगतान की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव के नेतृत्व में महिलाओं ने मंगलवार को पलेरा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि वे लगातार दो वर्षों से शासकीय स्कूलों में रोटी बनाने सहित रसोई का काम कर रही हैं, लेकिन उनकी मेहनत की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। भुगतान नहीं होने से परिवार के भरण-पोषण में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने मांग की कि उन्हें जल्द से जल्द लंबित राशि का भुगतान कराया जाए और दो साल से उन्हें गुमराह करने वाले एवं लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान सपा ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव ने कहा कि महिलाओं के साथ अन्याय और अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से महिलाओं की लंबित राशि जल्द उनके खातों में जमा कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में रामकुमार यादव, महिमा, विद्या, तारा, अवध, चंदा, सुनीता, मुन्नी, अंगूरी, शांति, सुधा, जानकी, दोरियाबाई, लड़कुंवर, गुड़िया, श्रीदेवी सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।
    1
    दो साल से मेहनताना नहीं मिला, स्व सहायता समूह की महिलाओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
दो साल से मेहनताना नहीं मिला, स्व सहायता समूह की महिलाओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
पलेरा। शासकीय स्कूलों में रसोई का काम कर रहीं स्व सहायता समूह की महिलाओं को करीब दो साल से मेहनताना नहीं मिलने का मामला सामने आया है। भुगतान की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव के नेतृत्व में महिलाओं ने मंगलवार को पलेरा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि वे लगातार दो वर्षों से शासकीय स्कूलों में रोटी बनाने सहित रसोई का काम कर रही हैं, लेकिन उनकी मेहनत की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। भुगतान नहीं होने से परिवार के भरण-पोषण में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने मांग की कि उन्हें जल्द से जल्द लंबित राशि का भुगतान कराया जाए और दो साल से उन्हें गुमराह करने वाले एवं लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
इस दौरान सपा ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव ने कहा कि महिलाओं के साथ अन्याय और अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से महिलाओं की लंबित राशि जल्द उनके खातों में जमा कराने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में रामकुमार यादव, महिमा, विद्या, तारा, अवध, चंदा, सुनीता, मुन्नी, अंगूरी, शांति, सुधा, जानकी, दोरियाबाई, लड़कुंवर, गुड़िया, श्रीदेवी सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।
    user_Sonu Vishwakarma Palera Journalist
    Sonu Vishwakarma Palera Journalist
    Bansal news channel Palera पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पर्चा लिखकर भविष्य बताने वालों को पण्डोखर सरकार की खुली चुनौती, चार सही जवाब पर ₹1.41 करोड़ पुरस्कार दतिया। पण्डोखर धाम के पीठाधीश्वर श्री गुरुशरण जी महाराज ने पर्चा लिखकर भविष्य बताने का दावा करने वालों को खुली चुनौती दी है। व्यवस्थापक सचिन मिश्रा के अनुसार, अप्रैल 2027 में आयोजित होने वाले 5151 कुण्डीय अश्वमेध राजसूय महायज्ञ के दौरान प्रतियोगिता होगी। इसमें पांच प्रश्नों के हूबहू सही उत्तर पहले से लिखकर बताने होंगे। पांच में से चार प्रश्नों के भी सही उत्तर देने वाले प्रतिभागी को ₹1 करोड़ 41 लाख पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। प्रतियोगिता 20 से 28 अप्रैल 2027 तक पण्डोखर धाम में होगी। #pandokharsarkardham #datia #mppolice पर्चा लिखकर भविष्य बताने वालों को पण्डोखर सरकार की खुली चुनौती, चार सही जवाब पर ₹1.41 करोड़ पुरस्कार दतिया। पण्डोखर धाम के पीठाधीश्वर श्री गुरुशरण जी महाराज ने पर्चा लिखकर भविष्य बताने का दावा करने वालों को खुली चुनौती दी है। व्यवस्थापक सचिन मिश्रा के अनुसार, अप्रैल 2027 में आयोजित होने वाले 5151 कुण्डीय अश्वमेध राजसूय महायज्ञ के दौरान प्रतियोगिता होगी। इसमें पांच प्रश्नों के हूबहू सही उत्तर पहले से लिखकर बताने होंगे। पांच में से चार प्रश्नों के भी सही उत्तर देने वाले प्रतिभागी को ₹1 करोड़ 41 लाख पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। प्रतियोगिता 20 से 28 अप्रैल 2027 तक पण्डोखर धाम में होगी। #pandokharsarkardham #datia #mppolice
    1
    पर्चा लिखकर भविष्य बताने वालों को पण्डोखर सरकार की खुली चुनौती, चार सही जवाब पर ₹1.41 करोड़ पुरस्कार

दतिया। पण्डोखर धाम के पीठाधीश्वर श्री गुरुशरण जी महाराज ने पर्चा लिखकर भविष्य बताने का दावा करने वालों को खुली चुनौती दी है। व्यवस्थापक सचिन मिश्रा के अनुसार, अप्रैल 2027 में आयोजित होने वाले 5151 कुण्डीय अश्वमेध राजसूय महायज्ञ के दौरान प्रतियोगिता होगी। इसमें पांच प्रश्नों के हूबहू सही उत्तर पहले से लिखकर बताने होंगे। पांच में से चार प्रश्नों के भी सही उत्तर देने वाले प्रतिभागी को ₹1 करोड़ 41 लाख पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। प्रतियोगिता 20 से 28 अप्रैल 2027 तक पण्डोखर धाम में होगी।

#pandokharsarkardham #datia #mppolice

    14 hrs ago
  • घर पर फायरिंग के मामले में चार अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार तीन तमंचे, पांच कारतूस और एक अदिया बरामद ललितपुर बार। थाना बार पुलिस ने घर पर फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चार अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध देशी तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अवैध अदिया 12 बोर और एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बार पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को ग्राम गढ़िया निवासी तोरन सिंह यादव ने थाना बार में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात लोगों ने उनके घर पर फायरिंग कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया था। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में वांछित यशप्रताप परमार (19) निवासी ग्राम चिराई, थाना जिगना, जिला दतिया मध्य प्रदेश, शिवम रावत (19), अजमेर रावत उर्फ नन्ना (20) और सुरेन्द्र रावत (22), निवासी ग्राम सड़, थाना करैरा, जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, यशप्रताप के कब्जे से एक 315 बोर तमंचा व दो कारतूस, सुरेन्द्र रावत से एक तमंचा व एक कारतूस, शिवम रावत से एक तमंचा व एक कारतूस तथा अजमेर रावत उर्फ नन्ना से एक 12 बोर की अवैध अदिया व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तारी 15 सितंबर 2026 को की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह, उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र भदौरिया, कांस्टेबल नन्दलाल, कांस्टेबल आलोक कुमार और कांस्टेबल सूरज कुमार शामिल रहे।
    2
    घर पर फायरिंग के मामले में चार अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार
तीन तमंचे, पांच कारतूस और एक अदिया बरामद
ललितपुर बार। थाना बार पुलिस ने घर पर फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चार अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध देशी तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अवैध अदिया 12 बोर और एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बार पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को ग्राम गढ़िया निवासी तोरन सिंह यादव ने थाना बार में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात लोगों ने उनके घर पर फायरिंग कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया था।
जांच के दौरान पुलिस ने मामले में वांछित यशप्रताप परमार (19) निवासी ग्राम चिराई, थाना जिगना, जिला दतिया मध्य प्रदेश, शिवम रावत (19), अजमेर रावत उर्फ नन्ना (20) और सुरेन्द्र रावत (22), निवासी ग्राम सड़, थाना करैरा, जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, यशप्रताप के कब्जे से एक 315 बोर तमंचा व दो कारतूस, सुरेन्द्र रावत से एक तमंचा व एक कारतूस, शिवम रावत से एक तमंचा व एक कारतूस तथा अजमेर रावत उर्फ नन्ना से एक 12 बोर की अवैध अदिया व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तारी 15 सितंबर 2026 को की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह, उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र भदौरिया, कांस्टेबल नन्दलाल, कांस्टेबल आलोक कुमार और कांस्टेबल सूरज कुमार शामिल रहे।
    user_SATISH NAYAK
    SATISH NAYAK
    मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.