Shuru
Apke Nagar Ki App…
विश्व आदिवासी दिवस मनाए जाने को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की टिप्पणी से मचा वबाल बीजेपी में एक से बढ़कर एक नगीने हैं: राष्ट्रीय स्तर से लेकर राज्य और जिला, पंचायत स्तर तक: एक ढूंढो हजार मिलेंगे: ताजा मामला राजस्थान का है जहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के 9 अगस्त को मनाए गए विश्व आदिवासी दिवस पर दिए बयान पर भारी वबाल मचा हुआ है: कोटा में कांग्रेस नेता पवन कुमार मीणा के नेतृत्व में समाज के लोगों ने रैली निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया: मदन राठौड़ का पुतला फूंककर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा: अभी थोड़े दिन पहले ही करणी सेना ने सरकार के खिलाफ मार्च निकाला था: प्रदर्शन के दौरान एक युवक की मौत हो चुकी है: राजपूत समाज ने बीजेपी को वोट नहीं देने का संकल्प लिया है...
Ahmed Siraj Farooqi
विश्व आदिवासी दिवस मनाए जाने को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की टिप्पणी से मचा वबाल बीजेपी में एक से बढ़कर एक नगीने हैं: राष्ट्रीय स्तर से लेकर राज्य और जिला, पंचायत स्तर तक: एक ढूंढो हजार मिलेंगे: ताजा मामला राजस्थान का है जहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के 9 अगस्त को मनाए गए विश्व आदिवासी दिवस पर दिए बयान पर भारी वबाल मचा हुआ है: कोटा में कांग्रेस नेता पवन कुमार मीणा के नेतृत्व में समाज के लोगों ने रैली निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया: मदन राठौड़ का पुतला फूंककर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा: अभी थोड़े दिन पहले ही करणी सेना ने सरकार के खिलाफ मार्च निकाला था: प्रदर्शन के दौरान एक युवक की मौत हो चुकी है: राजपूत समाज ने बीजेपी को वोट नहीं देने का संकल्प लिया है...
More news from राजस्थान and nearby areas
- इंटरनेशनल खेलने के लिए 1.5 लाख रुपये मांगे जाने का आरोप लगाने वाली ताइक्वांडो खिलाड़ी का नया वीडियो सामने आया सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने इंटरनेशनल खेलने के लिए 1.5 लाख रुपये मांगे जाने का आरोप लगाने वाली ताइक्वांडो खिलाड़ी का नया वीडियो सामने आया है। खिलाड़ी ने पहले दावा किया था कि नेशनल स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने के बावजूद कथित तौर पर पैसे मांगे जाने के कारण वह इंटरनेशनल स्तर पर नहीं खेल सकीं। अब सामने आए नए वीडियो में लड़की ने अपनी बात रखी है और कहा, 'मैं उस दिन अपनी पूरी बात रख नहीं पाई इसलिए अब रख रही हूं...'1
- कोटा। 1501 साला ईद मिलादुन्नबी के इस्तकबाल में ऑल इंडिया सीरत कमेटी की ओर से कोटा में ईद मिलादुन्नबी कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई। उलमा-ए-किराम ने सीरत-ए-मुस्तफा ﷺ के अमन, मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत के पैगाम को घर-घर पहुंचाने की अपील की। इस दौरान अमन का सफेद परचम लहराकर आपसी सद्भाव और मोहब्बत का संदेश दिया गया। कोटा। 1501 साला ईद मिलादुन्नबी के इस्तकबाल में ऑल इंडिया सीरत कमेटी की ओर से कोटा में ईद मिलादुन्नबी कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई। उलमा-ए-किराम ने सीरत-ए-मुस्तफा ﷺ के अमन, मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत के पैगाम को घर-घर पहुंचाने की अपील की। इस दौरान अमन का सफेद परचम लहराकर आपसी सद्भाव और मोहब्बत का संदेश दिया गया।1
- एक रोटी गौ माता के नाम… कोटा के मोइन कुरैशी ने शुरू की अनोखी पहल, घर-घर जाकर कर रहे गौ सेवा कोटा, राजस्थान | विशेष रिपोर्ट “सेवा ही धर्म है, गौ सेवा ही कर्म है”—इसी भावना को अपने जीवन का संकल्प बनाकर कोटा के युवा गौसेवक मोइन कुरैशी समाज के सामने इंसानियत और सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं। कोटा के घंटाघर क्षेत्र निवासी मोइन कुरैशी ने अपनी टीम के साथ ‘घर-घर गौ सेवा’ की छोटी लेकिन भावनाओं से जुड़ी मुहिम शुरू की है। टीम रोजाना घर-घर जाकर गौ माता के लिए रोटियां और भोजन एकत्र करती है और उसे जरूरतमंद गौ माताओं तक पहुंचाती है। मोइन का कहना है कि घर की पहली रोटी गौ माता के नाम निकालना केवल परंपरा नहीं, बल्कि बेजुबान जीवों के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदना है। लोगों द्वारा दी गई एक-एक रोटी किसी भूखी गौ माता के लिए बड़ा सहारा बन रही है। इस मुहिम में माताओं, बहनों और भाइयों का लगातार मिल रहा सहयोग मोइन और उनकी टीम का हौसला बढ़ा रहा है। मोइन कुरैशी की आमजन से अपील है कि हर परिवार रोज अपने घर की पहली रोटी गौ माता के लिए जरूर निकाले और इस सेवा अभियान से जुड़े। मोइन का संदेश है—“घर-घर जाकर रोटी मांगना हमारी मजबूरी नहीं, गौ माता के प्रति हमारी श्रद्धा, सेवा और प्रेम है।” मोइन ने इस सेवा में सहयोग करने वाले सभी परिवारों का आभार जताते हुए कहा कि आपकी दी हुई छोटी-सी रोटी किसी बेजुबान का पेट भर सकती है।1
- खबर का असर: छत्रपुरा में नालों से हटाया अवैध अतिक्रमण, जिला कलेक्टर ने पानी में खड़े होकर लिया जायजा बूंदी। छत्रपुरा क्षेत्र में बारिश के बाद घरों और सड़कों पर पानी भरने की समस्या को लेकर खबर प्रसारित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर खुद मौके पर पहुंचे और पानी में खड़े होकर हालात देखे। जिला कलेक्टर के निर्देश पर सड़क के दोनों ओर नालों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाने को लेकर विरोध भी सामने आया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस जाप्ते के कारण कार्रवाई जारी रही। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कुछ लोग परेशान नजर आए, लेकिन नालों की सफाई शुरू होने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने कहा कि बारिश के दौरान नालों की सही निकासी नहीं होने के कारण हर साल छत्रपुरा में जलभराव की स्थिति पैदा होती है और पानी घरों तक पहुंच जाता है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद नालों की सफाई और पानी की निकासी का रास्ता खुलने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उम्मीद जताई कि अब बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नालों की नियमित सफाई और अतिक्रमण पर लगातार निगरानी रखी जाए तो भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सकता है।1
- इटावा में भरथना-साम्हो के बीच ब्रेक बाइंडिंग के कारण एक ट्रेन रुक गई, जिससे धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। घबराए यात्री ट्रेन से उतरकर ट्रैक के पास खड़े हो गए। इसी दौरान कम दृश्यता में दूसरी ट्रेन आ गई और एक यात्री उसकी चपेट में आकर मौके पर ही जान गंवा बैठा। #trending #news1
- आसमान से बवंडर प्रत्यदर्शी किसान ने बताया मौका स्थिति से करीब आधा किमी दूर था जो बहुत तेजी से नीचे बीस मिनट तक घुमा उसके बाद जमीन से वापस आसमान में उठा1
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर ट्रक ने मारी बस को टक्कर, कई यात्री घायल भ्रष्टाचार की जीती जागती मिसाल बना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे और उस पर भी 1100 करोड़ से बनी टनल सुविधा के बजाए अब लोगों के लिए मुसीबत साबित हो रही है: आए दिन लगने वाले जाम और उसमें फंसे लोगों से लेकर एम्बुलेंस से अस्पताल जाने वाले मरीज, स्कूली बच्चे या फिर कंपीटिशन देने जा रहे उम्मीदवार, व्यापारी या नौकरी पेशा, हर कोई इससे परेशान है: आए दिन होने वाले हादसों में कई लोग वक्त से पहले दुनिया को अलविदा कह गए: कई ऐसे घायल हुए कि इलाज भी नहीं हो सका: वीडियो दरा में आज हुए एक्सीडेंट का है जहां एक ट्रक ने यात्री बस को टक्कर मार दी: कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं...1
- हरिद्वार बना कूड़ा घर | घाट बने मूत्रालय | करोड़ों भोले के भक्तों ने हर की पौड़ी पर फैलाया हजारों मिट्रिक टन कूड़ा | हरिद्वार बना कूड़ा घर | घाट बने मूत्रालय | करोड़ों भोले के भक्तों ने हर की पौड़ी पर फैलाया हजारों मिट्रिक टन कूड़ा | पेशाब की बोतलें | गंगा में पेशाब करना ये कौन सी भक्ति है1
- मुंबई की 24 वर्षीय बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर का 12 अगस्त 2026 की सुबह छत्तीसगढ़ के मरकाटोला घाट, NH-30 के पास सड़क हादसे में निधन हो गया। रिद्धि करीब 23 महिला बाइकर्स के समूह के साथ रायपुर से बस्तर की यात्रा पर थीं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रेलर की टक्कर के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद वाहन चालक की तलाश जारी है। यह खबर बेहद दुखद है। रिद्धि के परिवार और साथियों के प्रति संवेदनाएं।1