Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ravi Sharma Achary
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Kailash Fulwari1
- बालोतरा-रिफाईनरी में लगी भीषण आग, CDU यूनिट में आग लगने की खबर, बड़ी संख्या में दमकल आग पर काबू पाने का कर रही प्रयास, रिफाईनरी में मची अफरातफरी, कल प्रधानमंत्री करने वाले है लोकार्पण, 4 बजे सीएम का भी रिफाइनरी पहुचें का कार्यक्रम, इससे पहले हो गया ये बड़ा हादसा।2
- पचपदरा रिफाइनरी में आगजनी हादसा है या फिर साजिश...? पचपदरा रिफाइनरी का कल उद्घाटन से पूर्व चढ़ी भीषण आगजनी के चपेट में , कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले थे उद्घाटन,1
- Post by Mohan Swami1
- जयपुर: सड़क पर सवारियां बैठाना पड़ा भारी, पीछे से घुसी पिकअप जयपुर के चौमू-बराला बाईपास पर बड़ा हादसा हो गया। बस रास्ते में यात्रियों को बैठाने के लिए अचानक रुक गई, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही सब्जियों से भरी पिकअप बस में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में बैठे कई यात्रियों को चोटें आई हैं, वहीं पिकअप चालक भी घायल बताया जा रहा है। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत-बचाव कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सड़क पर अचानक बस रोकना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लापरवाही की एक चूक… और कई जिंदगियां खतरे में।1
- पुष्कर घाटी में हुए बस हादसे में घायल हुए लोगो की कुशलक्षेम पूछने जेएलएन अस्पताल पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी,कल दोपहर अजमेर से पीसागज मायरा भरने जा रही सवारियों से भरी बस पुष्कर उतरते समय खाई ने जा गिरी, जिसमे 32 लोगो घायलऔर 2 महिला मौत हुई थी,1
- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। श्रीवाटिका और अरावली अपार्टमेंट्स में देर रात जिला स्पेशल टीम, साइबर सेल और तीन थानों की संयुक्त कार्रवाई में ‘रेड्डी अन्ना’ साइट के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। इस बड़ी कार्रवाई में लोकेश सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 4 लैपटॉप, 18 मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी दस्तावेजों के जरिए सिम कार्ड लेकर ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क चला रहे थे। प्रारंभिक जांच में 20 से 22 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है, जबकि पूरे नेटवर्क में करोड़ों रुपये के खेल की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अजमेर पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।1
- पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में चुनावी दौरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलग अंदाज देखने को मिला, जब उन्होंने सड़क किनारे रुककर मसालेदार झालमुड़ी का स्वाद लिया। दुकानदार के साथ उनकी बातचीत और हल्के-फुल्के अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान मोदी का स्थानीय स्वाद से जुड़ाव और आम लोगों से संवाद चर्चा का विषय बना हुआ है।1