भिवाड़ी की हाईराइज सोसाइटी में युवक ने लगाई छलांग, 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। माटिला चौकी क्षेत्र के थड़ा गांव स्थित हिल व्यू गार्डन सोसाइटी में एक युवक ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोग सहम गए। मृतक की पहचान शीथल गांव निवासी 40 वर्षीय सुंदर पुत्र महिपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुंदर पहले इसी हिल व्यू गार्डन सोसाइटी में गार्ड की नौकरी कर चुका था। साथ ही वह लंबे समय से बीमारी से भी परेशान चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही माटिला चौकी इंचार्ज एसआई पुनीत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिवाड़ी की मोर्चरी में भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। वहीं घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है।
भिवाड़ी की हाईराइज सोसाइटी में युवक ने लगाई छलांग, 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। माटिला चौकी क्षेत्र के थड़ा गांव स्थित हिल व्यू गार्डन सोसाइटी में एक युवक ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद
लोग सहम गए। मृतक की पहचान शीथल गांव निवासी 40 वर्षीय सुंदर पुत्र महिपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुंदर पहले इसी हिल व्यू गार्डन सोसाइटी में गार्ड की नौकरी कर चुका था। साथ ही वह लंबे समय से बीमारी से भी परेशान चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही माटिला चौकी इंचार्ज एसआई पुनीत पुलिस टीम
के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिवाड़ी की मोर्चरी में भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। वहीं घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है।
- वीरू सरपंच ने 54वीं बार किया रक्तदान, पत्नी आरती शर्मा ने भी दिया मानवता को जीवनदान वीरू सरपंच ने 54वीं बार किया रक्तदान, पत्नी आरती शर्मा ने भी दिया मानवता को जीवनदान मुंडावर/जसाई (खैरथल-तिजारा): समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पित संगठन युवा भगत सिंह सेना द्वारा आयोजित 20वें विशाल रक्तदान शिविर में सेवा का एक अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष और जसाई सरपंच वीरेंद्र उर्फ वीरू शर्मा के जन्मदिवस पर आयोजित इस शिविर में न केवल जनसैलाब उमड़ा, बल्कि खुद वीरेंद्र पंडित ने 54वीं बार रक्तदान कर युवाओं के सामने एक नई मिसाल पेश की। दंपत्ति ने पेश की सेवा की मिसाल शिविर की सबसे खास और प्रेरणादायक बात यह रही कि प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र पंडित के साथ उनकी धर्मपत्नी आरती शर्मा ने भी रक्तदान किया। उन्होंने इस माध्यम से समाज की महिलाओं को सामाजिक कार्यों और जीवन रक्षक अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। "रक्तदान महादान: आपके कुछ मिनट, किसी की पूरी जिंदगी" इस अवसर पर वीरू सरपंच ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी परिवार का चिराग बुझने से बचा सकता है। शिविर में कुल 63 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के काम आएगा। मुख्य अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम में आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे: भगत सत्यवान श्योराण (जीतपुरा धाम) महन्त मुकेश भगत दारासिंह ठेकेदार (काकर दोपा) इसके अलावा दुष्यंत यादव, युवराज यादव, मोनू यादव, केसरी सिंह, नरेन्द्र यादव, सत्यनारायण शर्मा, राजेन्द्र पाण्डेय, सुरेन्द्र डबास, विक्की चौधरी, राहुल चौधरी और जोगेन्द्र औला सहित अनेक गणमान्य लोग और युवा शक्ति उपस्थित रही। गोलाहेड़ा धाम पर रहा उत्साह का माहौल जोतराम बाबा के पावन स्थान, गोलाहेड़ा धाम पर सुबह से ही रक्तदाताओं का तांता लगा रहा। 'समस्त युवा शक्ति' के सहयोग से आयोजित इस 20वें शिविर ने यह साबित कर दिया कि क्षेत्र का युवा समाज सेवा के लिए पूरी तरह जागरूक है। राठ ब्लड सेंटर, बहरोड़ की टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य सुचारू रूप से संपन्न किया।4
- महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने जल अभिषेक अनुष्ठान किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक, स्थानीय विधायक ओमप्रकाश यादव और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।1
- महेंद्रगढ़ की कमला धर्मशाला में किन्नर समाज की बधाई से जुड़े मुद्दे पर 36 बिरादरी की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी पक्षों ने मिलकर इस संवेदनशील विषय पर गहन विचार-विमर्श किया।1
- अलवर के किशनगढ़ बास क्षेत्र में सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली।1
- रेवाड़ी के वार्ड नंबर 12 स्थित राव तुलाराम स्टेडियम के बूथ पर फर्जी वोटों को लेकर भारी हंगामा हो गया। इस घटना ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- हरियाणा के रेवाड़ी स्थित सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते स्वस्थ बच्चों की जान चली गई। इस घटना से स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।1
- युवा भगत सिंह सेना के 20वें रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेशाध्यक्ष ने किया 54वीं बार रक्तदान, 20वें विशाल रक्तदान शिविर में महिलाओं की भागीदारी ने बढ़ाया उत्साह, मानव सेवा का दिया प्रेरणादायक संदेश जसाई। समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पित संगठन युवा भगत सिंह सेना द्वारा रविवार को 20वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र उर्फ वीरू शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित हुआ, जिसमें युवाओं, ग्रामीणों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान कुल 63 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम निदेशक विरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाना और युवाओं में सेवा भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है, आपके कुछ मिनट किसी की पूरी जिंदगी बचा सकते हैं।” शिविर की सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि युवा भगत सिंह सेना राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष विरेन्द्र पंडित ने स्वयं 54वीं बार रक्तदान कर युवाओं को मानव सेवा का संदेश दिया। वहीं उनकी धर्मपत्नी आरती शर्मा ने भी रक्तदान कर महिलाओं को सामाजिक कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भगत सत्यवान श्योराण, महन्त मुकेश भगत और दारासिंह मौजूद रहे। इसके अलावा दुष्यंत यादव, युवराज यादव, मोनू यादव, केसरी सिंह, नरेन्द्र यादव, सत्यनारायण शर्मा, राजेन्द्र पाण्डेय, सुरेन्द्र डबास, विक्की चौधरी, राहुल चौधरी, दारासिंह ठेकेदार काकर दोपा और जोगेन्द्र औला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान युवाओं में रक्तदान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि युवा भगत सिंह सेना भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसेवा और मानव कल्याण से जुड़े अभियान लगातार चलाती रहेगी।1
- महेंद्रगढ़ के नारनौल में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और मोड़ा वाले मंदिर में जलाभिषेक किया।1
- अलवर जिले के मुंडावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने विशाल शोभायात्रा निकाली, जो 2100 दीपों की महाआरती के साथ संपन्न हुई। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देना था।1