logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारी बारिश के बीच नगर निगम के नगर आयुक्त ने की अपील,जर्जर भवनों में रहने वालों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील किया। अयोध्या। राम नगरी में भारी बारिश के बीच नगर निगम के नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार की अपील। जर्जर भवनों में रहने वालों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील किया। बारिश के दौरान जर्जर मकानों में कतई न रहें: नगर आयुक्त। अयोध्या धाम बस स्टेशन के पास 300 बेड का आश्रय स्थल उपलब्ध। जलजमाव वाले इलाकों की सूचना निगम को देने की अपील। नगर निगम के CUG नंबर 7311165801 पर करें फोन या मैसेज। बारिश थमने और भवन की सुरक्षा जांच के बाद ही घर लौटने की दिया सलाह।

22 hrs ago
user_पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
Artist फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago

भारी बारिश के बीच नगर निगम के नगर आयुक्त ने की अपील,जर्जर भवनों में रहने वालों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील किया। अयोध्या। राम नगरी में भारी बारिश के बीच नगर निगम के नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार की अपील। जर्जर भवनों में रहने वालों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील किया। बारिश के दौरान जर्जर मकानों में कतई न रहें: नगर आयुक्त। अयोध्या धाम बस स्टेशन के पास 300 बेड का आश्रय स्थल उपलब्ध। जलजमाव वाले इलाकों की सूचना निगम को देने की अपील। नगर निगम के CUG नंबर 7311165801 पर करें फोन या मैसेज। बारिश थमने और भवन की सुरक्षा जांच के बाद ही घर लौटने की दिया सलाह।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अयोध्या। चौक सब्जी मंडी पहुंचे नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया अयोध्या। चौक सब्जी मंडी पहुंचे नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।विधायक ने प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। दुकानदारों ने बताया कि करीब 40 से 50 दुकानें टूटने से 250 परिवार प्रभावित हैं। मंडी में करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में पानी भरने से हादसे का खतरा भी बना हुआ है। विधायक ने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि उनकी रोजी-रोटी पर आंच नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन से वार्ता कर प्रभावित दुकानदारों के लिए जगह उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। दुकानदारों ने मंडी में मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी विधायक के सामने उठाया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सपा नेताओं पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि नेता सिर्फ चुनाव के समय मंडी में आते हैं और एक नल तक नहीं लगवा सके। विधायक ने पासी समाज की दिव्यांग बेटी के मामले में FIR दर्ज नहीं होने का आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ और सांसद अवधेश प्रसाद पर भी निशाना साधा। चौक सब्जी मंडी में निरीक्षण के दौरान विधायक ने प्रभावित दुकानदारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन से बातचीत का आश्वासन दिया।
    1
    अयोध्या। चौक सब्जी मंडी पहुंचे नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया
अयोध्या।
चौक सब्जी मंडी पहुंचे नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।विधायक ने प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
दुकानदारों ने बताया कि करीब 40 से 50 दुकानें टूटने से 250 परिवार प्रभावित हैं।
मंडी में करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में पानी भरने से हादसे का खतरा भी बना हुआ है।
विधायक ने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि उनकी रोजी-रोटी पर आंच नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रशासन से वार्ता कर प्रभावित दुकानदारों के लिए जगह उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
दुकानदारों ने मंडी में मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी विधायक के सामने उठाया।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सपा नेताओं पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि नेता सिर्फ चुनाव के समय मंडी में आते हैं और एक नल तक नहीं लगवा सके।
विधायक ने पासी समाज की दिव्यांग बेटी के मामले में FIR दर्ज नहीं होने का आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ और सांसद अवधेश प्रसाद पर भी निशाना साधा।
चौक सब्जी मंडी में निरीक्षण के दौरान विधायक ने प्रभावित दुकानदारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन से बातचीत का आश्वासन दिया।
    user_Ashwani Sonkar
    Ashwani Sonkar
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • आप बिल्कुल सही कह रहे हैं। ये समस्या लगभग हर प्राइमरी और जूनियर स्कूल में देखी जा रही है। अध्यापक का क्लास में फोन पर व्यस्त रहना सीधे-सीधे बच्चों की पढ़ाई पर असर डालता है। आप इसे अपने स्कूल के प्रधानाचार्य / BSA / DM को दे सकते हैं:विषय: विद्यालय समय में अध्यापकों के मोबाइल फोन जमा कराने हेतु* मान्यवर, सविनय निवेदन है कि हमारे विद्यालय में अधिकांश अध्यापक-अध्यापिकाएं विद्यालय अवधि में लगातार अपने व्यक्तिगत मोबाइल फोन पर घर-परिवार व रिश्तेदारों से बात करने में व्यस्त रहते हैं। इससे कक्षा में पठन-पाठन का कार्य बाधित होता है और बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। अतः आपसे अनुरोध है कि प्रार्थना के तुरंत बाद सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं के मोबाइल फोन प्रधानाचार्य कार्यालय में जमा करा लिए जाएं।केवल आपातकालीन स्थिति में ही कार्यालय के फोन से बात करने की अनुमति दी जाए। *3.इसका पालन न करने वाले शिक्षकों पर विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जाए।हमें आशा है कि आप बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस पर शीघ्र आदेश जारी करेंगे।UP में पहले से नियम क्या है?* बेसिक शिक्षा विभाग का पहले से आदेश है कि शिक्षक कक्षा में मोबाइल का उपयोग नहीं करेंगे, केवल प्रधानाध्यापक के पास एक फोन आपात संपर्क के लिए रहेगा। कई जिलों के BSA ने इसे सख्ती से लागू भी किया है। आप बिल्कुल सही कह रहे हैं। ये समस्या लगभग हर प्राइमरी और जूनियर स्कूल में देखी जा रही है। अध्यापक का क्लास में फोन पर व्यस्त रहना सीधे-सीधे बच्चों की पढ़ाई पर असर डालता है। आप इसे अपने स्कूल के प्रधानाचार्य / BSA / DM को दे सकते हैं:विषय: विद्यालय समय में अध्यापकों के मोबाइल फोन जमा कराने हेतु* मान्यवर, सविनय निवेदन है कि हमारे विद्यालय में अधिकांश अध्यापक-अध्यापिकाएं विद्यालय अवधि में लगातार अपने व्यक्तिगत मोबाइल फोन पर घर-परिवार व रिश्तेदारों से बात करने में व्यस्त रहते हैं। इससे कक्षा में पठन-पाठन का कार्य बाधित होता है और बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। अतः आपसे अनुरोध है कि प्रार्थना के तुरंत बाद सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं के मोबाइल फोन प्रधानाचार्य कार्यालय में जमा करा लिए जाएं।केवल आपातकालीन स्थिति में ही कार्यालय के फोन से बात करने की अनुमति दी जाए। *3.इसका पालन न करने वाले शिक्षकों पर विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जाए।हमें आशा है कि आप बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस पर शीघ्र आदेश जारी करेंगे।UP में पहले से नियम क्या है?* बेसिक शिक्षा विभाग का पहले से आदेश है कि शिक्षक कक्षा में मोबाइल का उपयोग नहीं करेंगे, केवल प्रधानाध्यापक के पास एक फोन आपात संपर्क के लिए रहेगा। कई जिलों के BSA ने इसे सख्ती से लागू भी किया है।
    1
    आप बिल्कुल सही कह रहे हैं। ये समस्या लगभग हर प्राइमरी और जूनियर स्कूल में देखी जा रही है। अध्यापक का क्लास में फोन पर व्यस्त रहना सीधे-सीधे बच्चों की पढ़ाई पर असर डालता है।
आप इसे अपने स्कूल के प्रधानाचार्य / BSA / DM को दे सकते हैं:विषय: विद्यालय समय में अध्यापकों के मोबाइल फोन जमा कराने हेतु*
मान्यवर,
सविनय निवेदन है कि हमारे विद्यालय में अधिकांश अध्यापक-अध्यापिकाएं विद्यालय अवधि में लगातार अपने व्यक्तिगत मोबाइल फोन पर घर-परिवार व रिश्तेदारों से बात करने में व्यस्त रहते हैं। इससे कक्षा में पठन-पाठन का कार्य बाधित होता है और बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
अतः आपसे अनुरोध है कि प्रार्थना के तुरंत बाद सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं के मोबाइल फोन प्रधानाचार्य कार्यालय में जमा करा लिए जाएं।केवल आपातकालीन स्थिति में ही कार्यालय के फोन से बात करने की अनुमति दी जाए।
*3.इसका पालन न करने वाले शिक्षकों पर विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जाए।हमें आशा है कि आप बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस पर शीघ्र आदेश जारी करेंगे।UP में पहले से नियम क्या है?*
बेसिक शिक्षा विभाग का पहले से आदेश है कि शिक्षक कक्षा में मोबाइल का उपयोग नहीं करेंगे, केवल प्रधानाध्यापक के पास एक फोन आपात संपर्क के लिए रहेगा। कई जिलों के BSA ने इसे सख्ती से लागू भी किया है।


आप बिल्कुल सही कह रहे हैं। ये समस्या लगभग हर प्राइमरी और जूनियर स्कूल में देखी जा रही है। अध्यापक का क्लास में फोन पर व्यस्त रहना सीधे-सीधे बच्चों की पढ़ाई पर असर डालता है।
आप इसे अपने स्कूल के प्रधानाचार्य / BSA / DM को दे सकते हैं:विषय: विद्यालय समय में अध्यापकों के मोबाइल फोन जमा कराने हेतु*
मान्यवर,
सविनय निवेदन है कि हमारे विद्यालय में अधिकांश अध्यापक-अध्यापिकाएं विद्यालय अवधि में लगातार अपने व्यक्तिगत मोबाइल फोन पर घर-परिवार व रिश्तेदारों से बात करने में व्यस्त रहते हैं। इससे कक्षा में पठन-पाठन का कार्य बाधित होता है और बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
अतः आपसे अनुरोध है कि प्रार्थना के तुरंत बाद सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं के मोबाइल फोन प्रधानाचार्य कार्यालय में जमा करा लिए जाएं।केवल आपातकालीन स्थिति में ही कार्यालय के फोन से बात करने की अनुमति दी जाए।
*3.इसका पालन न करने वाले शिक्षकों पर विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जाए।हमें आशा है कि आप बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस पर शीघ्र आदेश जारी करेंगे।UP में पहले से नियम क्या है?*
बेसिक शिक्षा विभाग का पहले से आदेश है कि शिक्षक कक्षा में मोबाइल का उपयोग नहीं करेंगे, केवल प्रधानाध्यापक के पास एक फोन आपात संपर्क के लिए रहेगा। कई जिलों के BSA ने इसे सख्ती से लागू भी किया है।
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • लेखपाल संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विनोद पांडे बोले- लेखपालों के हितों और बेहतर व्यवस्था के लिए करेंगे पूरी निष्ठा से काम
    1
    लेखपाल संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विनोद पांडे बोले- लेखपालों के हितों और बेहतर व्यवस्था के लिए करेंगे पूरी निष्ठा से काम
    user_आपकी ताकत अयोध्या
    आपकी ताकत अयोध्या
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सपा के व्यापारी सम्मेलन पर व्यापारी व भाजपा नेता ज्ञानेश्वर जायसवाल का पलटवार सपा के व्यापारी सम्मेलन पर व्यापारी व भाजपा नेता ज्ञानेश्वर जायसवाल का पलटवार। अयोध्या मे सपा से जुड़े व्यापारी नेता के मंडलीय व्यापारी सम्मेलन पर भाजपा के युवा व्यापारी नेता एवं उद्योगपति ज्ञानेश्वर जायसवाल ने निशाना साधा। उन्होंने सम्मेलन को व्यापारी सम्मेलन नहीं बल्कि राजनीतिक सम्मेलन करार दिया।ज्ञानेश्वर जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारी, आम नागरिक और महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बेहतर कानून-व्यवस्था के चलते प्रदेश में निवेश बढ़ रहा है। उन्होंने 2012 से 2017 के बीच अपराध का हवाला देते हुए कहा कि उस दौर में व्यापारी भय के माहौल में कारोबार करते थे। अपने साथ दो बार कट्टा लगाकर छिनैती होने का भी दावा किया। वही भाजपा नेता ज्ञानेश्वर जायसवाल ने MDR को लेकर कहा कि छोटे दुकानदारों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है और व्यापारियों को अफवाहों से बचना चाहिए। वहीं सपा के PDA पर तंज कसते हुए उन्होंने इसे ‘परिवारवादी पार्टी’ बताया।जायसवाल ने दावा किया कि व्यापारी भाजपा सरकार के साथ है और 2027 में भाजपा करीब 300 सीटों के साथ फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
    2
    सपा के व्यापारी सम्मेलन पर व्यापारी व भाजपा नेता ज्ञानेश्वर जायसवाल का पलटवार
सपा के व्यापारी सम्मेलन पर व्यापारी व भाजपा नेता ज्ञानेश्वर जायसवाल का पलटवार।
अयोध्या मे सपा से जुड़े व्यापारी नेता के मंडलीय व्यापारी सम्मेलन पर भाजपा के युवा व्यापारी नेता एवं उद्योगपति ज्ञानेश्वर जायसवाल ने निशाना साधा। उन्होंने सम्मेलन को व्यापारी सम्मेलन नहीं बल्कि राजनीतिक सम्मेलन करार दिया।ज्ञानेश्वर जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारी, आम नागरिक और महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बेहतर कानून-व्यवस्था के चलते प्रदेश में निवेश बढ़ रहा है। उन्होंने 2012 से 2017 के बीच अपराध का हवाला देते हुए कहा कि उस दौर में व्यापारी भय के माहौल में कारोबार करते थे। अपने साथ दो बार कट्टा लगाकर छिनैती होने का भी दावा किया। वही भाजपा नेता ज्ञानेश्वर जायसवाल ने MDR को लेकर कहा कि छोटे दुकानदारों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है और व्यापारियों को अफवाहों से बचना चाहिए। वहीं सपा के PDA पर तंज कसते हुए उन्होंने इसे ‘परिवारवादी पार्टी’ बताया।जायसवाल ने दावा किया कि व्यापारी भाजपा सरकार के साथ है और 2027 में भाजपा करीब 300 सीटों के साथ फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
    user_Varun kumar
    Varun kumar
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    15 hrs ago
  • सपा के व्यापारी सम्मेलन पर भाजपा नेता ज्ञानेश्वर जायसवाल का पलटवार, बोले- व्यापारी सम्मेलन नहीं, राजनीतिक सम्मेलन मोनू अयोध्या। समाजवादी पार्टी से जुड़े व्यापारी नेता द्वारा आयोजित व्यापारी मंडलीय सम्मेलन को लेकर भाजपा के युवा व्यापारी नेता एवं उद्योगपति ज्ञानेश्वर जायसवाल ने तीखा विरोध जताया है। उन्होंने सम्मेलन को व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि राजनीतिक सम्मेलन करार दिया। साथ ही दावा किया कि प्रदेश का व्यापारी आज भाजपा सरकार में खुद को सुरक्षित और भयमुक्त महसूस कर रहा है। ज्ञानेश्वर जायसवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज हर वर्ग के हित में काम हो रहा है। सरकार ने विकास के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है, जिसका सीधा लाभ व्यापारियों और आम नागरिकों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुरक्षित माहौल का ही परिणाम है कि बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया जापान दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जितना निवेश लेकर आए हैं, उतना निवेश पहले कोई लेकर नहीं आया। उनके मुताबिक निवेश तभी आता है, जब उद्योगपतियों और व्यापारियों को कानून-व्यवस्था पर भरोसा हो। ‘2012 से 2017 तक व्यापारियों में था भय’। पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा कि वर्ष 2012 से 2017 के बीच प्रदेश में अपराध का माहौल चरम पर था। उन्होंने अपना व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनके साथ भी दो बार कट्टा लगाकर छिनैती की घटना हो चुकी है। उनका आरोप है कि उस दौर में दुकान से निकलते ही व्यापारियों के साथ लूट और छिनैती की घटनाएं आम थीं। उन्होंने कहा कि आज हालात बदल चुके हैं और व्यापारी बिना भय के अपना कारोबार कर रहा है। कानून का राज होने से व्यापारी अपने कारोबार को विस्तार देने और निवेश करने के लिए आगे आ रहा है। MDR को लेकर भ्रम न फैलाने की अपील किया। मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी MDR को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी ज्ञानेश्वर जायसवाल ने स्थिति स्पष्ट करने की बात कही। उन्होंने कहा कि MDR को लेकर छोटे दुकानदारों और रिटेल व्यापारियों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। उनके अनुसार यह नियम छोटे दुकानदारों के लिए नहीं, बल्कि बड़े व्यापारियों और कुछ विशेष सेक्टरों से संबंधित है, जहां सरकार की ओर से रियायत भी दी गई है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर भरोसा करने के बजाय तथ्यों को समझें और भ्रम फैलाने वाली राजनीति से दूर रहें। उन्होंने ने पी डी ए पर कहा की। ‘PDA का मतलब परिवारवादी पार्टी’ सपा के PDA फार्मूले पर भी उन्होंने हमला बोला। ज्ञानेश्वर जायसवाल ने तंज कसते हुए कहा कि PDA का असली मतलब ‘परिवारवादी पार्टी’ है। उन्होंने कहा कि जो सरकार अपने कार्यकाल में व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा नहीं दे पाई, वह आज व्यापारी हितैषी होने का दावा नहीं कर सकती।भाजपा नेता ने कहा कि व्यापारी वर्ग को केवल सम्मेलन और राजनीतिक नारों की जरूरत नहीं है, बल्कि उसे सुरक्षित माहौल, बेहतर कानून-व्यवस्था, निवेश के अवसर और कारोबार के लिए अनुकूल वातावरण चाहिए। उनके मुताबिक मौजूदा सरकार इन्हीं मुद्दों पर काम कर रही है। ‘300 के आसपास सीटों के साथ फिर बनेगी भाजपा सरकार’। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी ज्ञानेश्वर जायसवाल ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सर्वे और जनता के रुझान भाजपा के पक्ष में हैं और उत्तर प्रदेश में भाजपा करीब 300 सीटों के आसपास जीत दर्ज कर एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग विकास, सुरक्षा और सुशासन के साथ खड़ा है। ऐसे में राजनीतिक सम्मेलनों के जरिए व्यापारियों को भ्रमित करने की कोशिश सफल नहीं होगी।
    3
    सपा के व्यापारी सम्मेलन पर भाजपा नेता ज्ञानेश्वर जायसवाल का पलटवार, बोले- व्यापारी सम्मेलन नहीं, राजनीतिक सम्मेलन


मोनू 
अयोध्या।
समाजवादी पार्टी से जुड़े व्यापारी नेता द्वारा आयोजित व्यापारी मंडलीय सम्मेलन को लेकर भाजपा के युवा व्यापारी नेता एवं उद्योगपति ज्ञानेश्वर जायसवाल ने तीखा विरोध जताया है। उन्होंने सम्मेलन को व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि राजनीतिक सम्मेलन करार दिया। साथ ही दावा किया कि प्रदेश का व्यापारी आज भाजपा सरकार में खुद को सुरक्षित और भयमुक्त महसूस कर रहा है।
ज्ञानेश्वर जायसवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज हर वर्ग के हित में काम हो रहा है। सरकार ने विकास के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है, जिसका सीधा लाभ व्यापारियों और आम नागरिकों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुरक्षित माहौल का ही परिणाम है कि बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया जापान दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जितना निवेश लेकर आए हैं, उतना निवेश पहले कोई लेकर नहीं आया। उनके मुताबिक निवेश तभी आता है, जब उद्योगपतियों और व्यापारियों को कानून-व्यवस्था पर भरोसा हो।
‘2012 से 2017 तक व्यापारियों में था भय’।
पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा कि वर्ष 2012 से 2017 के बीच प्रदेश में अपराध का माहौल चरम पर था। उन्होंने अपना व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनके साथ भी दो बार कट्टा लगाकर छिनैती की घटना हो चुकी है। उनका आरोप है कि उस दौर में दुकान से निकलते ही व्यापारियों के साथ लूट और छिनैती की घटनाएं आम थीं। उन्होंने कहा कि आज हालात बदल चुके हैं और व्यापारी बिना भय के अपना कारोबार कर रहा है। कानून का राज होने से व्यापारी अपने कारोबार को विस्तार देने और निवेश करने के लिए आगे आ रहा है।
MDR को लेकर भ्रम न फैलाने की अपील किया।
मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी MDR को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी ज्ञानेश्वर जायसवाल ने स्थिति स्पष्ट करने की बात कही। उन्होंने कहा कि MDR को लेकर छोटे दुकानदारों और रिटेल व्यापारियों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। उनके अनुसार यह नियम छोटे दुकानदारों के लिए नहीं, बल्कि बड़े व्यापारियों और कुछ विशेष सेक्टरों से संबंधित है, जहां सरकार की ओर से रियायत भी दी गई है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर भरोसा करने के बजाय तथ्यों को समझें और भ्रम फैलाने वाली राजनीति से दूर रहें। उन्होंने ने पी डी ए पर कहा की।
‘PDA का मतलब परिवारवादी पार्टी’
सपा के PDA फार्मूले पर भी उन्होंने हमला बोला। ज्ञानेश्वर जायसवाल ने तंज कसते हुए कहा कि PDA का असली मतलब ‘परिवारवादी पार्टी’ है। उन्होंने कहा कि जो सरकार अपने कार्यकाल में व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा नहीं दे पाई, वह आज व्यापारी हितैषी होने का दावा नहीं कर सकती।भाजपा नेता ने कहा कि व्यापारी वर्ग को केवल सम्मेलन और राजनीतिक नारों की जरूरत नहीं है, बल्कि उसे सुरक्षित माहौल, बेहतर कानून-व्यवस्था, निवेश के अवसर और कारोबार के लिए अनुकूल वातावरण चाहिए। उनके मुताबिक मौजूदा सरकार इन्हीं मुद्दों पर काम कर रही है।
‘300 के आसपास सीटों के साथ फिर बनेगी भाजपा सरकार’।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी ज्ञानेश्वर जायसवाल ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सर्वे और जनता के रुझान भाजपा के पक्ष में हैं और उत्तर प्रदेश में भाजपा करीब 300 सीटों के आसपास जीत दर्ज कर एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग विकास, सुरक्षा और सुशासन के साथ खड़ा है। ऐसे में राजनीतिक सम्मेलनों के जरिए व्यापारियों को भ्रमित करने की कोशिश सफल नहीं होगी।
    user_Tvnews Media
    Tvnews Media
    Media company फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • देवकाली पर मूर्ति बना रहा मूर्तिकार उत्तम पाल अचानक अपनी टीम के साथ हुआ फरार अयोध्या देवकाली पर मूर्ति बना रहा मूर्तिकार उत्तम पाल अचानक अपनी टीम के साथ हुआ फरार। बड़ी संख्या में समितियां के लोग मूर्ति बनाने वाली जगह पर हुए इकट्ठा। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद। केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल भी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद। शहर ग्रामीण और अन्य जनपदों को मिलाकर करीब 125 दुर्गा प्रतिमाओं का उत्तम पाल के पास है ऑर्डर। समितियां के लोगों ने उत्तम पाल को मूर्ती बुकिंग कर दिया है एडवांस। इसके साथ-साथ बांस वाले का भी करीब 2 लाख रुपये है बकाया। रात्रि 2:00 बजे के बाद सीसीटीवी कैमरे में अपनी टीम के साथ जाता हुआ दिख रहा है मूर्तिकार उत्तम पाल। अभी सभी प्रतिमाएं हैं आधी अधूरी। मूर्तिकार उत्तम पाल के फरार हो जाने से समितियां के लोग हैं परेशान।
    1
    देवकाली पर मूर्ति बना रहा मूर्तिकार उत्तम पाल अचानक अपनी टीम के साथ हुआ फरार
अयोध्या देवकाली पर मूर्ति बना रहा मूर्तिकार उत्तम पाल अचानक अपनी टीम के साथ हुआ फरार। बड़ी संख्या में समितियां के लोग मूर्ति बनाने वाली जगह पर हुए इकट्ठा। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद। केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल भी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद। शहर ग्रामीण और अन्य जनपदों को मिलाकर करीब 125 दुर्गा प्रतिमाओं का उत्तम पाल के पास है ऑर्डर। समितियां के लोगों ने उत्तम पाल को मूर्ती बुकिंग कर दिया है एडवांस। इसके साथ-साथ बांस वाले का भी करीब 2 लाख रुपये है बकाया। रात्रि 2:00 बजे के बाद सीसीटीवी कैमरे में अपनी टीम के साथ जाता हुआ दिख रहा है मूर्तिकार उत्तम पाल। अभी सभी प्रतिमाएं हैं आधी अधूरी। मूर्तिकार उत्तम पाल के फरार हो जाने से समितियां के लोग हैं परेशान।
    user_Ashwani Sonkar
    Ashwani Sonkar
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पोस्टमार्टम की बात कही, पुलिस से कहासुनी भी हुई। अयोध्या के दर्शननगर चौकी क्षेत्र स्थित यश पेपर मिल के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों ने कंपनी में कार्यरत कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मां गंगा सिंह का आरोप है कि बेटे को टॉर्चर किया जाता था, जबरन लैपटॉप से रिजाइन मेल भेजा गया और अभिषेक सिंह पैसे के लिए प्रताड़ित करता था। शव वाटर टैंक में मिला, पैरों में ब्लेड से कटने के निशान हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पोस्टमार्टम की बात कही, पुलिस से कहासुनी भी हुई। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी की जाएगी।
    2
    पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पोस्टमार्टम की बात कही, पुलिस से कहासुनी भी हुई। 
अयोध्या के दर्शननगर चौकी क्षेत्र स्थित यश पेपर मिल के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों ने कंपनी में कार्यरत कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मां गंगा सिंह का आरोप है कि बेटे को टॉर्चर किया जाता था, जबरन लैपटॉप से रिजाइन मेल भेजा गया और अभिषेक सिंह पैसे के लिए प्रताड़ित करता था। शव वाटर टैंक में मिला, पैरों में ब्लेड से कटने के निशान हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पोस्टमार्टम की बात कही, पुलिस से कहासुनी भी हुई। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी की जाएगी।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • घर की कच्ची दीवार भर भराकर गिरी,एक सप्ताह बाद भी प्रशासन से पीड़िता बेवा को सहायता न मिलने की खबर है। अयोध्या जिले में तहसील मिल्कीपुर अंतर्गत ब्लाक अमानीगंज के भीखी का पुरवा में 2बेटियों के साथ रह रही बेवा मनोरमा के घर की मिट्टी की बनी कच्ची दीवार अचानक भर-भराकर गिरी,बाल बाल बचा परिवार।घर के मुखिया राम सागर की पहले ही हो गई है मौत सूचना पर प्रशासन के किसी जिम्मेदार के न पहुंचने की खबर है घटना के एक सप्ताह बीतने के बाद भी नहीं पहुंची कोई राहत। पीड़िता मनोरमा बोली भगवान का ही सहारा है।
    1
    घर की कच्ची दीवार भर भराकर गिरी,एक सप्ताह बाद भी प्रशासन से पीड़िता बेवा को सहायता न मिलने की खबर है।
अयोध्या जिले में तहसील मिल्कीपुर अंतर्गत ब्लाक अमानीगंज के भीखी का पुरवा में  2बेटियों के साथ रह रही बेवा मनोरमा के घर की मिट्टी की बनी कच्ची दीवार अचानक भर-भराकर गिरी,बाल बाल बचा परिवार।घर के मुखिया राम सागर की पहले ही हो गई है मौत सूचना पर प्रशासन के किसी  जिम्मेदार के न पहुंचने की खबर है घटना के एक सप्ताह बीतने के बाद भी नहीं पहुंची कोई राहत। पीड़िता मनोरमा बोली भगवान का ही सहारा है।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.