मानसी में आज से शुरू होगा सामूहिक किचन, प्रखंड कार्यालय पहुंची भोजन सामग्री मानसी में आज से शुरू होगा सामूहिक किचन, प्रखंड कार्यालय पहुंची भोजन सामग्री खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सामूहिक किचन शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार को मानसी प्रखंड कार्यालय में सामूहिककिचन के लिए भोजन सामग्री पहुंच गई। इसके बाद संबंधित क्षेत्रों में सामग्री भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक किचन संचालित किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, आज से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामूहिक किचन शुरू किया जाएगा, ताकि बाढ़ के कारण परेशान लोगों को समय पर भोजन मिल सके। प्रखंड कार्यालय से सभी निर्धारित सामूहिक किचन तक भोजन सामग्री पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। प्रशासन की टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है सामूहिक किचन शुरू होने से बाढ़ के दौरान घरों से निकलने में असमर्थ लोगों और जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।
मानसी में आज से शुरू होगा सामूहिक किचन, प्रखंड कार्यालय पहुंची भोजन सामग्री मानसी में आज से शुरू होगा सामूहिक किचन, प्रखंड कार्यालय पहुंची भोजन सामग्री खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सामूहिक किचन शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार को मानसी प्रखंड कार्यालय में सामूहिककिचन के लिए भोजन सामग्री पहुंच गई। इसके बाद संबंधित क्षेत्रों में सामग्री भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक किचन संचालित किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, आज से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामूहिक किचन शुरू किया जाएगा, ताकि बाढ़ के कारण परेशान लोगों को समय पर भोजन मिल सके। प्रखंड कार्यालय से सभी निर्धारित सामूहिक किचन तक भोजन सामग्री पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। प्रशासन की टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है सामूहिक किचन शुरू होने से बाढ़ के दौरान घरों से निकलने में असमर्थ लोगों और जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।
- इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम की ओर से बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए ठोस कदम उठाने की तैयारी में इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम की ओर से बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए ठोस कदम उठाने की तैयारी में कम्युनिटी किचन की व्यवस्था तथा सरकार द्वारा जारी राहत सामग्रियों की उपलब्धता की करेगी मॉनिटरिंग ग्राउंड स्तर पर सरकारी सहायता का लिया जाएगा जायजा ग्राउंड रिपोर्टिंग के आधार पर प्रशासन को राहत कार्य में सहयोग करने का लिया गया फैसला1
- कुदरा में नदी पार करने के दौरान हादसा, 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, दूसरे को ग्रामीणों ने बचाया कुदरा में नदी पार करने के दौरान हादसा, 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, दूसरे को ग्रामीणों ने बचाया कैमूर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम बाइट: 1. गजेंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष, लोजपा, कैमूर 2. छठू पासवान, मेउड़ा पैक्स अध्यक्ष लगातार हो रही बारिश के कारण दुर्गावती और कर्मनाशा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसी बीच कुदरा थाना क्षेत्र में नदी पार करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गहरे पानी में डूबने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दूसरे युवक को ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बचा लिया। जानकारी के अनुसार, रामपुर गांव निवासी विनोद साह का पुत्र विवेक कुमार (17) और राम एकबाल का पुत्र गोलू कुदरा बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रहे थे। कुदरा से रामपुर जाने वाले रास्ते में श्रमदान से बनी पुलिया पार करने के दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने विवेक का शव पानी से बरामद किया, जबकि गोलू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद रामपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद भी रास्ते को सुरक्षित तरीके से बंद नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नदी वाले रास्ते पर लाल कपड़े से घेराव अथवा बांस-बल्ला लगाकर लोगों के आवागमन पर रोक लगाई गई होती तो संभवतः यह हादसा टल सकता था। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे खतरनाक नदी-पार रास्तों पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था करने तथा मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा देने की मांग की है।4
- सौर बाजार अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने के बाद भी लोगों के समस्या का नहीं हो रहा है हल सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सुहथ पंचायत के वार्ड नंबर 1 निवासी मुकेश महतो जमीन संबंधित मामले को लेकर सौर बाजार अंचल कार्यालय में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। लिखित आवेदन में बताया गया है की हाल खाता संख्या 300 हाल खेसरा संख्या 2485 रकवा 10 डिसमिल जमीन का खतियान मुझे प्राप्त है जिसका मापी कर अलग करवा दिया जाए जिससे आगे किसी प्रकार का विवाद नहीं हो। मगर दूसरे पक्ष के दीपक महतो, रामप्रसाद महतो,विसो महतो सहित अन्य जोर जबरदस्ती कब्जा करना चाहता है। इस सभी मामले को लेकर दोनों पक्ष के लोगों को शनिवार को आयोजित जनता दरबार में बुलाया गया था मगर सौर बाजार अंचलाधिकारी के मनमानी रवैया से समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। मामले को लेकर सौर बाजार अंचलाधिकारी ने बताया की जमीन संबंधित सभी कागजात को देखते हुए निर्णय को लेकर अगर आवेदन कर्ता मुकेश महतो संतुष्ट नहीं है तो वो वरीय पदाधिकारी के पास जाने के लिए स्वतंत्र है। इस निर्णय से आवेदन कर्ता मुकेश महतो संतुष्ट नहीं हो कर अंचलाधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए आक्रोशित दिखे साथ ही बताया की अंचलाधिकारी के मनमानी रवैया से जनता दरबार में लोगों का जमीन संबंधित मामले का हल नहीं हो पाता है।1
- मधेपुरा में स्मैक के खिलाफ पुलिस का बड़ा शिकंजा! अंतरजिला गिरोह के 4 तस्कर गिरफ्तार, 78 ग्राम स्मैक बरामद मधेपुरा में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी और वाहन जांच के दौरान अंतरजिला गिरोह से जुड़े चार कथित स्मैक कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 78 ग्राम स्मैक और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार चारों आरोपी सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और मादक पदार्थ की खेप लेकर जा रहे थे। मधेपुरा पुलिस इन दिनों अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत सदर थाना पुलिस को 7 सितंबर को एक अहम सूचना मिली। सदर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विमलेन्दु कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग अवैध मादक पदार्थ लेकर साहुगढ़-गणेश स्थान के रास्ते सहरसा की ओर जाने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित की और साहुगढ़-गणेश स्थान रोड पर वाहन जांच शुरू कर दी। पुलिस को उम्मीद थी कि संदिग्ध किसी भी वक्त इस रास्ते से गुजर सकते हैं। कुछ देर बाद साहुगढ़ की ओर से दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक गणेश स्थान की तरफ आते दिखाई दिए। पुलिस की चेकिंग देखकर बाइक सवारों को शक हुआ और उन्होंने अचानक मोटरसाइकिल रोक दी। इसके बाद दोनों बाइक सवारों ने मोटरसाइकिल पीछे मोड़कर मौके से भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस पहले से सतर्क थी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जब चारों युवकों की बारी-बारी से विधिवत तलाशी ली गई, तो उनके पास से कुल 78 ग्राम अवैध मादक पदार्थ यानी स्मैक बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू कुमार, उम्र 31 वर्ष, प्रकाश कुमार, उम्र 26 वर्ष, विकास ठाकुर, उम्र 33 वर्ष और साजन कुमार, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भौरा गांव के वार्ड नंबर-6 के रहने वाले हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है कि बरामद स्मैक कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह से और कितने लोग जुड़े हुए हैं। मधेपुरा पुलिस के लिए यह कार्रवाई इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि मामला केवल स्थानीय स्तर पर नशे के कारोबार तक सीमित नहीं दिख रहा है। गिरफ्तार सभी आरोपी दूसरे जिले यानी सहरसा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस अंतरजिला स्तर पर चल रहे मादक पदार्थों के नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है। जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क में सप्लायर कौन है, स्मैक की आपूर्ति कहां से होती है और इसे किन इलाकों में खपाया जाता है। सदर एसडीपीओ अजय कुमार ने मंगलवार की शाम प्रेस वार्ता कर पुलिस की इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की और संदिग्धों को भागने से पहले ही पकड़ लिया। इस पूरी कार्रवाई में सदर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विमलेन्दु कुमार के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक कन्हैया कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मोहन कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक राकेश कुमार और तकनीकी शाखा के सदस्य शामिल रहे। फिलहाल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। 78 ग्राम स्मैक की बरामदगी के बाद पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इसके पीछे कौन-कौन से लोग सक्रिय हैं और नशे की यह खेप आखिर कहां से आई थी। मधेपुरा पुलिस की इस कार्रवाई से एक बात साफ है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। अब देखना होगा कि पूछताछ और जांच के दौरान इस कथित अंतरजिला नेटवर्क से जुड़े और कितने नाम सामने आते हैं।2
- बाढ़ के पानी के बीच खाना बनाती दीदी का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा बाढ़ के पानी के बीच खाना बनाती दीदी का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा1
- गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना जीएन बांध पर बाढ़ प्रभावित परिवारों को शौचालय तक की सुविधा नहीं,परेशान है बाढ़ पीड़ित गोगरी प्रखंड के बोरना पंचायत स्थित जीएन बांध पर पिछले तीन दिनों से रह रहे बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए अब तक शौचालय की व्यवस्था नहीं की गई है। शौचालय नहीं होने के कारण महिला, पुरुष और बच्चों को खुले में शौच करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे बाढ़ पीड़ितों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में गोगरी के अंचलाधिकारी आमिर हुसैन से मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व ही पीएचईडी विभाग को शौचालय निर्माण के लिए निर्देश दिया गया था, लेकिन अब तक निर्माण शुरू नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी और दुख जताया। अंचलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि आज से कल तक शौचालय का निर्माण पूरा करा दिया जाएगा। अब देखना है कि प्रशासन का यह आश्वासन बाढ़ पीड़ितों के लिए कितनी जल्दी राहत में बदलता है।1
- पुल-पुलिया तक पहुंचा बाढ़ का पानी, जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर हाई अलर्ट, रेलवे ट्रैक के दोनों किनारे पानी,मालदा रेल मंडल ने मानसून पेट्रोलिंग किया तेज पुल-पुलिया तक पहुंचा बाढ़ का पानी, जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर हाई अलर्ट, रेलवे ट्रैक के दोनों किनारे पानी,मालदा रेल मंडल ने मानसून पेट्रोलिंग किया तेज1
- वित्तरहित की तर्ज पर सांख्यिकी स्वयंसेवक को समायोजित करने की तैयारी? क्या सम्राट लगाएंगे अंतिम मुहर? वित्तरहित शिक्षकों के तर्ज पर सांख्यिकी स्वयंसेवकों को समायोजित करने की तैयारी? क्या सम्राट चौधरी अपने ही पूर्व के फैसले पर लगाएंगे अंतिम मुहर? योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने भी सांख्यिकी स्वयंसेवकों को दिए संकेत1
- मुंगेर: महिला सिपाही के साथ सब इंस्पेक्टर ने बनाए संबंध, महिला थाना में प्राथमिक की दर्ज जांच में जुटी पुलिस मुंगेर में तैनात एक महिला सिपाही से सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार पर 9 साल तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है दिनेश कुमार पटना पुलिस कार्यालय में पेंशन शाखा प्रभारी के पद पर तैनातहैं। महिला पुलिस कर्मी के द्वारा मुंगेर के पहले थाना में शिकायत दर्ज कराई गई उसने आरोप लगाया कि सब इंस्पेक्टर ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसके शारीरिक संबंध बनाए गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिलाई जब शादी का दबाव बनाया तो उसे कहां में पहले से शादीशुदा हूं। डाइवोर्स लेने के बाद तुमसे शादी करूंगा। बाद में विवाह मुकर गया और अपने दोस्तों से मैसेज करवाया कि मैं किसी और से शादी कर लूं वह मेरी शादी का पूरा खर्चा देगा। इसके अलावा उन्होंने मारपीट और धमकी देने का भी आरोप लगाया है इस गायक में सब इंस्पेक्टर के भाई भूपेश कुमार को भी आरोपी बनाया है। महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि 2015 में उसकी नियुक्ति सिपाही के पद पर हुई थी उसे समय दिनेश कुमार बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। इसीलिए मैं उन्हें जानती थी अक्टूबर 2017 से दिनेश फोन और व्हाट्सएप के जरिए लगातार संपर्क में रहने लगा जनवरी 2018 में दिनेश ने शादी का भरोसा दिला कर संबंध बनाए जिसके बाद हम दोनों के बीच संबंध जारी रहा लेकिन शादी नहीं हुई वर्ष 2019 में गर्भवती होने के बाद मैं दिनेश से शादी करने को कहा इस पर दिनेश ने खुद को शादीशुदा बताया और तलाक के बाद शादी करने की बात कही। बाद में विवाद के दौरान मुझे गर्भपात की दवा दी दवा खाने के बाद मेरी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद मुझे इलाज करना पड़ा। संबंध में जानकारी देते हुए महिला थाना अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि महिला पुलिसकर्मी के द्वारा आवेदन दिया गया है पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है मुंगेर: महिला सिपाही के साथ सब इंस्पेक्टर ने बनाए संबंध, महिला थाना में प्राथमिक की दर्ज जांच में जुटी पुलिस मुंगेर में तैनात एक महिला सिपाही से सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार पर 9 साल तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है दिनेश कुमार पटना पुलिस कार्यालय में पेंशन शाखा प्रभारी के पद पर तैनातहैं। महिला पुलिस कर्मी के द्वारा मुंगेर के पहले थाना में शिकायत दर्ज कराई गई उसने आरोप लगाया कि सब इंस्पेक्टर ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसके शारीरिक संबंध बनाए गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिलाई जब शादी का दबाव बनाया तो उसे कहां में पहले से शादीशुदा हूं। डाइवोर्स लेने के बाद तुमसे शादी करूंगा। बाद में विवाह मुकर गया और अपने दोस्तों से मैसेज करवाया कि मैं किसी और से शादी कर लूं वह मेरी शादी का पूरा खर्चा देगा। इसके अलावा उन्होंने मारपीट और धमकी देने का भी आरोप लगाया है इस गायक में सब इंस्पेक्टर के भाई भूपेश कुमार को भी आरोपी बनाया है। महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि 2015 में उसकी नियुक्ति सिपाही के पद पर हुई थी उसे समय दिनेश कुमार बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। इसीलिए मैं उन्हें जानती थी अक्टूबर 2017 से दिनेश फोन और व्हाट्सएप के जरिए लगातार संपर्क में रहने लगा जनवरी 2018 में दिनेश ने शादी का भरोसा दिला कर संबंध बनाए जिसके बाद हम दोनों के बीच संबंध जारी रहा लेकिन शादी नहीं हुई वर्ष 2019 में गर्भवती होने के बाद मैं दिनेश से शादी करने को कहा इस पर दिनेश ने खुद को शादीशुदा बताया और तलाक के बाद शादी करने की बात कही। बाद में विवाद के दौरान मुझे गर्भपात की दवा दी दवा खाने के बाद मेरी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद मुझे इलाज करना पड़ा। संबंध में जानकारी देते हुए महिला थाना अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि महिला पुलिसकर्मी के द्वारा आवेदन दिया गया है पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है1