कमाल अख्तर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिए मनोनयन पत्र कमाल अख्तर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिए मनोनयन पत्र हसनपुर मंगलवार को सपा के कैंप कार्यालय में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए, इस अवसर पर विधायक कांठ कमाल अख्तर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं, कार्यक्रम के दौरान अनीस अहमद, ग्राम इकोंदा को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, अमरोहा का जिला सचिव तथा राहिल अहमद, ग्राम सकतपुर को विधानसभा अध्यक्ष, हसनपुर के पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर विधायक कांठ कमाल अख्तर ने कहा कि समाजवादी पार्टी में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है, नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करें, गांव-गांव, बूथ-बूथ पहुंचकर समाजवादी विचारधारा, पार्टी की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश के विकास और जनकल्याण की सोच को जनता तक पहुंचाएं, उन्होंने कहा कि इन ऊर्जावान एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के संगठन से जुड़ने से पार्टी को निश्चित रूप से और मजबूती मिलेगी, संगठन को सक्रिय, मजबूत एवं जनाधारयुक्त बनाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी के प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता को अभी से पूरी तरह सक्रिय होकर अपनी जिम्मेदारियों में जुट जाना चाहिए, कार्यकर्ता जनता के बीच लगातार संपर्क स्थापित करें, किसानों, नौजवानों, छात्रों, व्यापारियों, मजदूरों एवं आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाएं, पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें, उन्होंने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए कार्यकर्ताओं की एकजुटता, मेहनत और सक्रियता सबसे महत्वपूर्ण है। इस दौरान संदीप गुर्जर.येतेद शंकर गौड़, नवल कुमार. बादर कुरैशी. गोलू त्यागी. साजिद खान. रिंकू शर्मा, मिंटू जाटव. इरफान बंजारा. अखिलेश जाटव. समीर चौधरी. शुऐब मंसूरी. सत्तार सैफी. इकराम चौधरी आदि मौजूद रहे।
कमाल अख्तर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिए मनोनयन पत्र कमाल अख्तर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिए मनोनयन पत्र हसनपुर मंगलवार को सपा के कैंप कार्यालय में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए, इस अवसर पर विधायक कांठ कमाल अख्तर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं, कार्यक्रम के दौरान अनीस अहमद, ग्राम इकोंदा को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, अमरोहा का जिला सचिव तथा राहिल अहमद, ग्राम सकतपुर को विधानसभा अध्यक्ष, हसनपुर के पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर विधायक कांठ कमाल अख्तर ने कहा कि समाजवादी पार्टी में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है, नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करें, गांव-गांव, बूथ-बूथ पहुंचकर समाजवादी विचारधारा, पार्टी की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश के विकास और जनकल्याण की सोच को जनता तक पहुंचाएं, उन्होंने
कहा कि इन ऊर्जावान एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के संगठन से जुड़ने से पार्टी को निश्चित रूप से और मजबूती मिलेगी, संगठन को सक्रिय, मजबूत एवं जनाधारयुक्त बनाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी के प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता को अभी से पूरी तरह सक्रिय होकर अपनी जिम्मेदारियों में जुट जाना चाहिए, कार्यकर्ता जनता के बीच लगातार संपर्क स्थापित करें, किसानों, नौजवानों, छात्रों, व्यापारियों, मजदूरों एवं आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाएं, पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें, उन्होंने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए कार्यकर्ताओं की एकजुटता, मेहनत और सक्रियता सबसे महत्वपूर्ण है। इस दौरान संदीप गुर्जर.येतेद शंकर गौड़, नवल कुमार. बादर कुरैशी. गोलू त्यागी. साजिद खान. रिंकू शर्मा, मिंटू जाटव. इरफान बंजारा. अखिलेश जाटव. समीर चौधरी. शुऐब मंसूरी. सत्तार सैफी. इकराम चौधरी आदि मौजूद रहे।
- सुमित लम्बरदार गांधी मूर्ति पर भूख हड़ताल पर बैठे थे अपनी मांगे को लेकर आज एसडीम द्वारा उनका अनशन खत्म कराया गया ओर उनकी जो भी मांगे हैं वो मान ली गई हैं1
- अमरोहा में जुलूस ए मुहम्मदी को नूरानी बनाएं किसी भी हाल में डीजे न लाएं इकबाल खान अमरोहा में जुलूस ए मुहम्मदी को नूरानी बनाएं किसी भी हाल में डीजे न लाएं इकबाल खान1
- अमरोहा। रक्षा बंधन पर्व को देखते हुए जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हसनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम दमगढ़ी में मिठाई निर्माण एवं बिक्री प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 4 कुंतल रसगुल्ला और 80 लीटर दूध नष्ट कराया गया। नष्ट कराई गई खाद्य सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 64,800 रुपये बताई गई है। रक्षा बंधन से पहले अमरोहा में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, 4 कुंतल रसगुल्ला और 80 लीटर दूध कराया नष्ट1
- *चौधरपुर फ्लाईओवर पर मिला था अज्ञात शव, हुई शिनाख्त - मृतक बंटी के रूप में पहचान* परिजनों के मुताबिक वह बृजघाट से कावड लेकर लौट रहा था। जोया संवाददाता। दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर चौधरपुर फ्लाईओवर के ऊपर बीती 25 अगस्त को मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान बंटी पुत्र हरिसिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दिनांक मंगलवार की सुबह 3:00 बजे को सड़क हादसे में एक अज्ञात शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया था। मृतक की फोटो देखकर गांव की एक लड़की ने उसकी पहचान की और उसके परिजनों को फोन कर सूचना दी। परिजनों के मुताबिक वह शनिवार को बृजघाट से कांवड़ लेने गया था *चौधरपुर फ्लाईओवर पर मिला था अज्ञात शव, हुई शिनाख्त - मृतक बंटी के रूप में पहचान* परिजनों के मुताबिक वह बृजघाट से कावड लेकर लौट रहा था। जोया संवाददाता। दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर चौधरपुर फ्लाईओवर के ऊपर बीती 25 अगस्त को मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान बंटी पुत्र हरिसिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दिनांक मंगलवार की सुबह 3:00 बजे को सड़क हादसे में एक अज्ञात शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया था। मृतक की फोटो देखकर गांव की एक लड़की ने उसकी पहचान की और उसके परिजनों को फोन कर सूचना दी। परिजनों के मुताबिक वह शनिवार को बृजघाट से कांवड़ लेने गया था सूचना मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त की। भाई सुरेश ठाकुर पुत्र राजवीर निवासी ग्राम ढिरिमादन, थाना भगतपुर, जनपद मुरादाबाद ने थाना डिडौली प्रभारी को तहरीर देकर बताया कि यह शव उसके भाई बंटी पुत्र हरिसिंह निवासी ढिरियादान का ही है। परिजनों ने पुलिस से शव को अज्ञात से ज्ञात करने और उन्हें सौंपने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।4
- बिजनौर यूपी! बच्चा चोरी के शक में दो लोगों को भीड़ ने पीटा। दर्जनों लोगों ने दो लोगों पर जमकर लात घूसे बरसाए। बच्चा चोरी का आरोप लगाकर दो संदिग्ध व्यक्तियों के साथ मारपीट। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। थाना स्योहारा के बुडेरन रोड का मामला।1
- भारतीय किसान यूनियन इंडिया की तरफ से देश की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के नाम मेरठ एसडीएम को ज्ञापन सोपा गया जिसमें उन्होंने 6 मांग रखें जिसमें एक अहम मांग एसएससी मेरठ अविनाश पांडे को बर्खास्त और उसकी संपत्ति की जांच और कार्रवाई की जाए1
- *अमरोहा में दबंगों का तांडव LIVE VIDEO - लाठी-डंडों से घर में घुसकर हमला, दो भाइयों के हाथ तोड़े* अमरोहा के *मोहल्ला अहमद नगर में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसका *लाइव मारपीट का वीडियो* भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि 10-15 लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर गली में दौड़ रहे हैं, एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। महिलाओं और बच्चों के बीच अफरा-तफरी मची है और लोग जान बचाकर भाग रहे हैं। कुछ लोग बुजुर्गों को पीटते हुए भी दिख रहे हैं। आपको पता नहीं है घटना 25 अगस्त कल शाम 4:00 बजे की है पीड़ित अनवर ने बताया कि मोहल्ले के ही कुछ दबंग लोग 50-60 भैंस पालते हैं और नाले में गोबर डालते हैं। बच्चों के मामूली विवाद के बाद उसके छोटे भाई को तेज बाइक से टक्कर मारी गई। जब धीरे चलाने को कहा तो आरोपी आग-बबूला हो गए और लाठी-डंडे लेकर घर में घुस गए। हमले में *अनवर और उसके छोटे भाई दोनों के हाथ में फ्रैक्चर हो गया और सिर फट गया।* दोनों का इलाज चल रहा है, हाथ में प्लास्टर बंधा है। (पहले वीडियो में दोनों घायल दिख रहे हैं) मोहल्ले वालों का कहना है कि आरोपियों के डर से कोई मुंह नहीं खोलता। पीड़ित परिवार ने *कोतवाली अमरोहा पुलिस और जट बाजार चौकी* से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। *रिपोर्ट: नितिन कुमार दिवाकर, अमरोहा*2
- संपत्ति विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत अमरोहा शहर में संपत्ति के विवाद को लेकर एक युवक पर लोहे के धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल की पहचान नदीम अहमद पुत्र नसीम, निवासी मोहल्ला कुरैशी, अमरोहा के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी वसीम और उसके दो अज्ञात साथियों ने नदीम अहमद पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।घटना के संबंध में नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी वसीम और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।2