logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उपार्जन केन्द्र पहुंचे कलेक्‍टर, कृषकों का माला पहनाकर किया आत्‍मीय स्वागत गेहूं तुलाई की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, किसानों की सुविधा और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गुना जिले में समर्थन मूल्य पर संचालित उपार्जन कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लेने हेतु कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा बुधवार को नानाखेड़ी मंडी स्थित उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डेय, जिला आपूर्ति अधिकारी अवधेश पाण्‍डेय, उपसंचालक कृषि संजीव शर्मा, मण्‍डी सचिव सहित अन्‍य कर्मचारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खरीदी प्रक्रिया, तौल व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण एवं संपूर्ण संचालन प्रणाली का सूक्ष्म परीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्धारित समय-सीमा में संपादित किया जाए, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य बिना किसी विलंब के प्राप्त हो सके। कलेक्टर ने किसानों से संवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि उपार्जित फसल का भुगतान अधिकतम 2 से 7 दिवस के भीतर सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से उनकी समस्याएं एवं सुझाव भी प्राप्त किए। इस अवसर पर किसानों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। साथ ही पराली न जलाने के लिए प्रेरित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया एवं व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया गया। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए पेयजल, छायादार स्थल बैठने की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए, ताकि केंद्र पर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। किसानों द्वारा बताया गया कि समर्थन मूल्य पर हो रही खरीदी से उन्हें अतिरिक्त लाभ प्राप्त हो रहा है। मसूर में लगभग 900 से 1000 रुपये प्रति क्विंटल तथा गेहूं में 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल तक का लाभ मिल रहा है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुना मंडी स्थित दो उपार्जन केंद्रों पर अब तक 12 किसानों से 269 क्विंटल गेहूं एवं 210 क्विंटल मसूर की खरीदी की जा चुकी है, जो निरंतर जारी है। जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु कुल 27 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां नियमित निगरानी के साथ आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

1 day ago
user_रणधीर चदेल
रणधीर चदेल
पत्रकार (फोटोग्राफर) गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
1 day ago

उपार्जन केन्द्र पहुंचे कलेक्‍टर, कृषकों का माला पहनाकर किया आत्‍मीय स्वागत गेहूं तुलाई की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, किसानों की सुविधा और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गुना जिले में समर्थन मूल्य पर संचालित उपार्जन कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लेने हेतु कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा बुधवार को नानाखेड़ी मंडी स्थित उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डेय, जिला आपूर्ति अधिकारी अवधेश पाण्‍डेय, उपसंचालक कृषि संजीव शर्मा, मण्‍डी सचिव सहित अन्‍य कर्मचारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खरीदी प्रक्रिया, तौल व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण एवं संपूर्ण संचालन प्रणाली का सूक्ष्म परीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्धारित समय-सीमा में संपादित किया जाए, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य बिना किसी विलंब के प्राप्त हो सके। कलेक्टर ने किसानों से संवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि उपार्जित फसल का भुगतान अधिकतम 2 से 7 दिवस के भीतर सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से उनकी समस्याएं एवं सुझाव भी प्राप्त किए। इस अवसर पर किसानों

का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। साथ ही पराली न जलाने के लिए प्रेरित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया एवं व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया गया। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए पेयजल, छायादार स्थल बैठने की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए, ताकि केंद्र पर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। किसानों द्वारा बताया गया कि समर्थन मूल्य पर हो रही खरीदी से उन्हें अतिरिक्त लाभ प्राप्त हो रहा है। मसूर में लगभग 900 से 1000 रुपये प्रति क्विंटल तथा गेहूं में 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल तक का लाभ मिल रहा है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुना मंडी स्थित दो उपार्जन केंद्रों पर अब तक 12 किसानों से 269 क्विंटल गेहूं एवं 210 क्विंटल मसूर की खरीदी की जा चुकी है, जो निरंतर जारी है। जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु कुल 27 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां नियमित निगरानी के साथ आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जनगणना 2027: पहले दिन कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने किया स्व-गणना का ऑनलाइन पंजीकरण जिलेवासियों से की सहभागिता की अपील
    1
    जनगणना 2027: पहले दिन कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने किया स्व-गणना का ऑनलाइन पंजीकरण जिलेवासियों से की सहभागिता की अपील
    user_GUNA TIMES
    GUNA TIMES
    पत्रकार गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • चिकित्सीय लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: एक बुजुर्ग महिला की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करने के बजाय डॉक्टरों ने गलती से उसकी जांघ की सर्जरी कर दी, जिसके बाद महिला की मृत्यु हो गई। इस गंभीर मामले में प्रशासन ने एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की है और संबंधित अस्पताल के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
    1
    चिकित्सीय लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: एक बुजुर्ग महिला की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करने के बजाय डॉक्टरों ने गलती से उसकी जांघ की सर्जरी कर दी, जिसके बाद महिला की मृत्यु हो गई। इस गंभीर मामले में प्रशासन ने एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की है और संबंधित अस्पताल के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
    user_Ravindra
    Ravindra
    Singer अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    42 min ago
  • #स्नान,ध्यान और योग का दिव्य संगम। आओ कुछ समय स्वयं के साथ गुजारें,सुबह/शाम होने वाले सक्रिय ओर कुंडलिनी ध्यान में भाग लेवें।केंद्र पर वर्तमान में 5 व्यक्तियो के लिए सामूहिक प्राकृतिक शयन कक्ष,धरातल पर सोने की सुविधा है। चाय,नास्ता,भोजन की सामग्री उपलब्ध प्रतिदिन शुल्क 500/-रु. न्यौछावर राशि रखी गयी है,स्वयं बनाकर खाना होगा।योग केंद्र पर Parth swimming & Educational classes द्वारा संचालित Blue world swimming pool(ब्लू वर्ड स्विमिंग पूल)Entry Fees Rs=100 per person.(अधिकतम 2 घण्टे) Address: ओशो आशीष ध्यान केंद्र,अमीरपुर खेड़ी(भुवाखेड़ी) तह.छबड़ा जिला-बारां-325220(राज.) मो.9413006192.
    2
    #स्नान,ध्यान और योग का दिव्य संगम।
आओ कुछ समय स्वयं के साथ गुजारें,सुबह/शाम होने वाले सक्रिय ओर कुंडलिनी ध्यान में भाग लेवें।केंद्र पर वर्तमान में 5 व्यक्तियो के लिए सामूहिक प्राकृतिक शयन कक्ष,धरातल पर सोने की सुविधा है।
चाय,नास्ता,भोजन की सामग्री उपलब्ध प्रतिदिन शुल्क 500/-रु. न्यौछावर राशि रखी गयी है,स्वयं बनाकर खाना होगा।योग केंद्र पर Parth swimming & Educational classes द्वारा संचालित Blue world swimming pool(ब्लू वर्ड स्विमिंग पूल)Entry Fees Rs=100 per person.(अधिकतम 2 घण्टे) Address:
ओशो आशीष ध्यान केंद्र,अमीरपुर खेड़ी(भुवाखेड़ी) तह.छबड़ा जिला-बारां-325220(राज.)
मो.9413006192.
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    4 hrs ago
  • मक्सूदनगढ़ में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई इस दौरान जयंती का चल समारोह मक्सूदनगढ़ के भोपाल रोड से शुरू हुआ जिसका जगह-जगह भव्य स्वागत भी किया गया, चल समारोह मुख्य चौराहे होते हुए सुठालिया रोड सांवलिया गार्डन पहुंचा,यहां पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन को लेकर विभिन्न तरह की जानकारी से, सभी को अवगत कराया, कार्यक्रम में कई लोगों का सम्मान भी किया गया,इस दौरान अहिरवार समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के लोगों ने दिन रात मेहनत की और कार्यक्रम को सफल बनाया,
    1
    मक्सूदनगढ़ में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई इस दौरान जयंती का चल समारोह मक्सूदनगढ़
के भोपाल रोड से शुरू हुआ जिसका जगह-जगह  भव्य स्वागत  भी किया गया, चल समारोह  मुख्य चौराहे होते हुए सुठालिया रोड सांवलिया गार्डन पहुंचा,यहां पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन को लेकर विभिन्न तरह की जानकारी से, सभी को अवगत कराया, कार्यक्रम में कई लोगों का सम्मान भी किया गया,इस दौरान अहिरवार समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के लोगों ने  दिन रात मेहनत की और कार्यक्रम को सफल बनाया,
    user_Tony Shah
    Tony Shah
    मकसूदनगढ़, गुना, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • वार्ड 14 पड़रिया को सुपर ओवर में हरा कर सेमीफाइनल में पहुंची कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी की स्मृति में ज्ञानालय परिवार द्वारा कराये जा रहे अर्जुन कप नाइट टूर्नामेंट के 25 बे दिन हुए 3 शानदार धमाकेदार मैच प्रीक्वार्टर एवं क्वार्टर फाइनल मैच मुंगावली। अर्जुन कप 4.0 पहला प्रीक्वार्टर मैच *मुंगावली वार्ड 11 बनाम पडरिया* के मध्य हुआ इस मैच को अशोकनगर पंचायत की टीम पडरिया ने 08 विकेट से जीता। इस मैच के मैन ऑफ द मैच कुसर्ग शर्मा रहे। दूसरा मैच *मुंगावली वार्ड 14 बनाम वार्ड 07* के मध्य हुआ इस मैच को मुंगावली वार्ड 14 ने 43 रनों से जीता। इस मैच के मैन ऑफ द मैच अशोकनगर के इंपैक्ट प्लेयर सौरभ रघुवंशी रहे। रात्रि का अंतिम टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच *पडरिया बनाम मुंगावली वार्ड 14* के मध्य हुआ इसमें दोनों टीमों ने 10 ओवर में 97-97 रन बनाए जिससे मुकाबला टाई हो गया और सुपर ओवर में वार्ड 14 ने 8 रन बनाकर जीता और सेमीफाइनल में जगह बनाई मैच के मैन ऑफ द मैच आसिफ खान रहे। मुख्य अतिथि के रूप मुंगावली थाना प्रभारी श्री अरविंद कछवाह जैन समाज के अध्यक्ष रूपेश जैन,उपाध्यक्ष अभिषेक सिंघई शशांक शंघाई,अंकित जैन,राहुल जैन अलीम डायर पत्रकार ख़लक सिंह यादव सरपंच दशरथ सिंह यादव पूर्व पार्षद प्रद्युम्न सिंह दांगी जी,पुष्पेंद्र दांगी जी सांसद प्रतिनिधि,केशव सिकरवार मौजूद रहे।
    4
    वार्ड 14 पड़रिया को सुपर ओवर में हरा कर सेमीफाइनल में पहुंची
कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी की स्मृति में ज्ञानालय परिवार द्वारा कराये जा रहे अर्जुन कप नाइट टूर्नामेंट के 25 बे दिन हुए 3 शानदार धमाकेदार मैच प्रीक्वार्टर एवं क्वार्टर फाइनल मैच
मुंगावली। अर्जुन कप 4.0 पहला प्रीक्वार्टर मैच *मुंगावली वार्ड 11 बनाम पडरिया* के मध्य हुआ इस मैच को अशोकनगर पंचायत की टीम पडरिया ने 08 विकेट से जीता। इस मैच के मैन ऑफ द मैच कुसर्ग शर्मा रहे।
दूसरा मैच *मुंगावली वार्ड 14 बनाम वार्ड 07* के मध्य हुआ इस मैच को मुंगावली वार्ड 14 ने 43 रनों से जीता। इस मैच के मैन ऑफ द मैच अशोकनगर के इंपैक्ट प्लेयर सौरभ रघुवंशी रहे।
रात्रि का अंतिम टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच *पडरिया बनाम मुंगावली वार्ड 14* के मध्य हुआ इसमें दोनों टीमों ने 10 ओवर में 97-97 रन बनाए जिससे मुकाबला टाई हो गया और सुपर ओवर में वार्ड 14 ने 8 रन बनाकर जीता और सेमीफाइनल में जगह बनाई मैच के मैन ऑफ द मैच आसिफ खान रहे।
मुख्य अतिथि के रूप मुंगावली थाना प्रभारी श्री अरविंद कछवाह  जैन समाज के अध्यक्ष रूपेश जैन,उपाध्यक्ष अभिषेक सिंघई शशांक शंघाई,अंकित जैन,राहुल जैन अलीम डायर पत्रकार ख़लक सिंह यादव सरपंच दशरथ सिंह यादव पूर्व पार्षद प्रद्युम्न सिंह दांगी जी,पुष्पेंद्र दांगी जी सांसद प्रतिनिधि,केशव सिकरवार मौजूद रहे।
    user_ADJ,Alim Dyer Journalist
    ADJ,Alim Dyer Journalist
    Reporter Mungaoli•
    3 hrs ago
  • चंदेरी कोर्ट में सेवा देने वाली न्यायाधीश मानसी अग्निहोत्री का स्थान अंतरित होने पर चंदेरी के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उन्हें सम्मानित कर विदाई दी। 15 अप्रैल की दोपहर करीबन 3:00 बजे अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह सिंगर ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायाधीश ने काफी समय से इस कोर्ट में सेवा दी और निष्पक्ष न्याय प्रक्रिया को आगे बढ़ाया इस दौरान समस्त अधिवक्ताओं के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता इदरीश खान पठान भी मौजूद रहे।
    1
    चंदेरी कोर्ट में सेवा देने वाली न्यायाधीश मानसी अग्निहोत्री का स्थान अंतरित होने पर चंदेरी के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उन्हें सम्मानित कर विदाई दी। 15 अप्रैल की दोपहर करीबन 3:00 बजे अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह सिंगर ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायाधीश ने काफी समय से इस कोर्ट में सेवा दी और निष्पक्ष न्याय प्रक्रिया को आगे बढ़ाया इस दौरान समस्त अधिवक्ताओं के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता इदरीश खान पठान भी मौजूद रहे।
    user_Chanderi halchal news
    Chanderi halchal news
    Artist चंदेरी, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • शिवपुरी के नरवर में धर्मेंद्र कुशवाह की दुकान से गेहूं के कट्टे की चोरी करता युवक सीसीटीवी में हुआ कैद
    1
    शिवपुरी के नरवर में धर्मेंद्र कुशवाह की दुकान से गेहूं के कट्टे की चोरी करता युवक सीसीटीवी में हुआ कैद
    user_Kamar khan
    Kamar khan
    Video Creator शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    58 min ago
  • कोटा में दर्दनाक बस हादसा: राजस्थान के कोटा जिले में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित बस पलटने से तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।
    1
    कोटा में दर्दनाक बस हादसा: राजस्थान के कोटा जिले में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित बस पलटने से तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।
    user_Ravindra
    Ravindra
    Singer अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.