समस्तीपुर उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की इस कार्रवाई में कुल 1,878.450 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई तथा पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पहली कार्रवाई सदर उत्पाद थाना अंतर्गत कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वीरसिंहपुर वार्ड संख्या-9 में की गई। यहां मनोज साह के फूसनुमा घर से 1,338.450 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में मनोज साह, प्रमोद सिंह एवं वीरेंद्र राय को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वहीं दूसरी कार्रवाई रोसड़ा उत्पाद थाना क्षेत्र के रोसड़ा-बेगूसराय मुख्य सड़क किनारे ग्राम भलुआही के पास की गई। यहां शराब से लदे एक स्वराज ट्रैक्टर को जब्त किया गया, जिससे 540 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इस मामले में संतोष कुमार एवं नागुन कुमार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई ।
समस्तीपुर उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की इस कार्रवाई में कुल 1,878.450 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई तथा पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पहली कार्रवाई सदर उत्पाद थाना अंतर्गत कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वीरसिंहपुर वार्ड संख्या-9 में की गई। यहां मनोज साह के फूसनुमा घर से 1,338.450 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में मनोज साह, प्रमोद सिंह एवं वीरेंद्र राय को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वहीं दूसरी कार्रवाई रोसड़ा उत्पाद थाना क्षेत्र के रोसड़ा-बेगूसराय मुख्य सड़क किनारे ग्राम भलुआही के पास की गई। यहां शराब से लदे एक स्वराज ट्रैक्टर को जब्त किया गया, जिससे 540 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इस मामले में संतोष कुमार एवं नागुन कुमार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई ।
- Post by Lalu Kumar1
- पटोरी शहर में खुला शिवम इलेक्ट्रिक EV स्कूटी व ई रिक्शा का शो रुम। हुआ उद्घाटन। पटोरी शहर में खुला शिवम इलेक्ट्रिक EV स्कूटी व ई रिक्शा का शो रुम। स्थानीय विधायक व मोहिउद्दीन नगर विधायक प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन। जी हां यह ताजा समाचार आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के पटोरी शहर स्थित चंदन चौक का है जहां शिवम इलेक्ट्रिक शो रुम का उद्घाटन करने पहुंचे स्थानीय विधायक रणविजय साहू, मोहिउद्दीन नगर विधायक प्रतिनिधि रबीश कुमार सिंह, प्रमुख सुरेश राय, राम शंकर राय, सहित अन्य कई गणमान्य लोगों के कर कमलों द्वारा शिवम इलेक्ट्रिक शो रुम का उद्घाटन कर शुभारंभ किया गया । इसी दौरान शिवम शो रुम के संचालक के ओर से उन सभी अतिथियों को अंग वस्त्र से भी सम्मानित किया गया इस खास मौके पर विधायक सहित उन सभी अतिथियों ने कहा कि जिस तरह देश में बढ़ती जनसंख्या एवं,बढ़ती महंगाई के साथ साथ पर्यावरण को देखते हुए बैट्री चालित वाहन ही अति आवश्यक है, ताकि प्रदूषण मुक्त भारत बन सकें । इसलिए खासकर कम बजट रखने वाले लोगों की मांग पर पटोरी शहर में शिवम इलेक्ट्रिक EV स्कूटी व ई रिक्शा शो रुम का शुभारंभ किया गया । ताकि चाहने वाले नागरिक कम बजट के साथ खरीदारी कर सकें। जिसका संचालक शंकर जायसवाल, व शंभू चौधरी ने भी बताया कि आम नागरिकों को ध्यान में रखते हुए हमारी कम्पनी ने एक पर एक मॉडल एवं अच्छी माइलेज के साथ कम कीमतों में EV स्कूटी और ई रिक्शा उपलब्ध कराई है, ताकि हर वर्ग के लोग भी आसानी से खरीदारी कर सपना साकार कर सकें। आपको बताते चलें कि यह शो रुम शाहपुर पटोरी के चंदन चौक नियर उत्कर्ष बैंक के निकट मौजूद है। इस मौके पर प्रमुख सुरेश राय धर्मबीर कुंवर, कुंदन कुमार, रामशंकर राय, रणधीर कुमार, कुमार देवानंद, सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे। मौके पर मौजूद अतिथियों ने बैट्री चालित वाहनों को लेकर क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- बाया नदी में इंजीनियरिंग छात्र की मौत का मामला गरमाया, पिता ने लगाया हत्या का आरोप मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मदुदाबाद पंचायत के अंदौर स्थित गोपलिया घाट के समीप 31 जुलाई को बाया नदी में डूबने से इंजीनियरिंग छात्र प्रिंस कुमार यादव की मौत का मामला नया मोड़ ले लिया है। मृतक के पिता विपीन कुमार ने इसे हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए रविवार को मोहिउद्दीननगर थाने में आवेदन दिया है। रपुलिस ने आवेदन के आधार पर छह नामजद छात्रों समेत तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के नवादा पंचायत के शिबूटोल निवासी विपीन कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनका इकलौता पुत्र प्रिंस कुमार राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, सरायरंजन में पढ़ाई करता था। 31 जुलाई को कॉलेज के कुछ छात्र उसे घूमाने के बहाने मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के अंदौर स्थित गोपलिया घाट के समीप बाया नदी किनारे ले गए थे। पिता ने आरोप लगाया है कि कॉलेज के छात्र गौतम गंभीर, निखिल कुमार, अंकित राज, अभिनव कुमार, नवीन कुमार एवं दीपक कुमार समेत तीन अज्ञात युवकों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत प्रिंस को नदी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना से पहले प्रिंस ने उक्त युवकों द्वारा मारपीट करने, प्रताड़ित करने तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने की जानकारी अपने पिता को दी थी। विपीन कुमार के अनुसार, विवाद को समाप्त कराने के लिए उन्होंने अपने परिचित राहुल कुमार के साथ संबंधित छात्रों को समझाने का प्रयास भी किया था। इसके बावजूद कुछ दिनों बाद प्रिंस की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर से मिली। इसके बाद वे परिजनों के साथ मोहिउद्दीननगर पहुंचे और जानकारी लेने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्रिंस को मृत पाया। पोस्टमार्टम एवं अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में व्यस्त रहने के कारण थाने में आवेदन देने में विलंब हुआ। मृतक के पिता एवं चाचा संजीव कुमार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक तरीके से जांच कराने तथा आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अपर थानाध्यक्ष अन्नु सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 214/26 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अनुसंधान के दौरान सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि प्रिंस कुमार की मौत के बाद प्रारंभिक तौर पर नदी किनारे सेल्फी लेने के दौरान डूबने की बात सामने आई थी। अब मृतक के पिता द्वारा हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद मामला गंभीर हो गया है। पुलिस की जांच और अनुसंधान में सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही छात्र की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।1
- नशामुक्त भारत की ओर बढ़ा समस्तीपुर, युवाओं ने दोहराया विकसित भारत का संकल्प * प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन के बाद डीएम के नेतृत्व में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ। * समस्तीपुर में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का हुआ भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया युवाओं का आह्वान समस्तीपुर : ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान-2026’ के तहत रविवार को शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय, समस्तीपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान, जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण देखा और सुना। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने तथा ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश का युवा यदि नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होगा, तभी भारत आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री के संबोधन के उपरांत जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के नेतृत्व में उपस्थित मौजूद जनप्रतिनिधि अधिकारी, शिक्षक, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ ली और स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प दोहराया। इससे पूर्व माई भारत की जिला युवा पदाधिकारी विजेता मजूमदार ने सभी आगंतुक अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत का संदेश देते हुए पौधा भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने जिलेवासियों, विशेषकर युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाएं। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए परिवार, विद्यालय, समाज और युवाओं की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय ने किया। मौके पर डीपीओ (एसएसए) शुभम कसौधन, माई भारत की सहायक निदेशक सह जिला युवा पदाधिकारी विजेता मजूमदार, आरएसबी इंटर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ललित घोष, संभाग प्रभारी हरिश्चंद्र राम, शिक्षक सुभीत कुमार सिंह, भारत स्काउट एवं गाइड के जिला संगठन आयुक्त चितरंजन कुमार राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट्स तथा जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के बीच हजारों डाक व बोल बम कांवड़िए अजगैविनाथ धाम से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना1
- जमीन नापी करने समस्तीपुर जिले के,खानपुर अंचल क्षेत्र के, कानूविशनपुर पंचायत अंतर्गत रैनी गाँव के वार्ड 15 में पहुंचे अंचल अमिन ने, परिमारजीन के नाम पर लिया ₹5000/= घूस.1
- भाजपा पंचायत अध्यक्ष के घर से 30 हजार की सरसों चोरी, दो किसानों के मोटर भी ले उड़े चोर समस्तीपुर। मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ गई है। शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने बिसनपुर बेरी पंचायत के भाजपा अध्यक्ष मुकेश सिंह के घर के दरवाजे पर रखी करीब 10 बोरा सरसों चोरी कर ली। चोरी गई सरसों की बाजार कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। घटना के संबंध में मुकेश सिंह ने बताया कि शनिवार की रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर के दरवाजे पर रखी करीब 10 बोरा सरसों चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए। रविवार सुबह परिजनों की नजर जब सरसों के बोरों पर पड़ी तो वे गायब थे। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी गई। मुकेश सिंह ने आशंका जताई कि घटना को नशे के आदी लोगों द्वारा अंजाम दिया गया हो सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर चोरी में शामिल लोगों की पहचान करने तथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। नवादा गांव में दो किसानों के मोटर चोरी इधर, थाना क्षेत्र के करीमनगर पंचायत अंतर्गत नवादा गांव के वार्ड संख्या 11 में भी अज्ञात चोरों ने दो किसानों के मोटर चोरी कर लिए। चोर रामबालक राय का करीब 13 हजार रुपये मूल्य का मोटर तथा कृष्णदेव साह का करीब 13 हजार रुपये का मोटर खोलकर ले गए। चोरी गए दोनों मोटरों की कुल कीमत करीब 26 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित किसानों ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी है। पीड़ितों ने बताया कि वे मोहिउद्दीननगर थाना में आवेदन देकर चोरी की घटना की जांच, सामान की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे। इस संबंध में मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली है। आवेदन प्राप्त होते ही पुलिस विधि-सम्मत कार्रवाई करेगी।1
- पटोरी शहर में खुला शिवम इलेक्ट्रिक EV स्कूटी व ई रिक्शा का शो रुम। स्थानीय विधायक व मोहिउद्दीन नगर विधायक प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन। जी हां यह ताजा समाचार आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के पटोरी शहर स्थित चंदन चौक का है जहां शिवम इलेक्ट्रिक शो रुम का उद्घाटन करने पहुंचे स्थानीय विधायक रणविजय साहू, मोहिउद्दीन नगर विधायक प्रतिनिधि रबीश कुमार सिंह, प्रमुख सुरेश राय, राम शंकर राय, सहित अन्य कई गणमान्य लोगों के कर कमलों द्वारा शिवम इलेक्ट्रिक शो रुम का उद्घाटन कर शुभारंभ किया गया । इसी दौरान शिवम शो रुम के संचालक के ओर से उन सभी अतिथियों को अंग वस्त्र से भी सम्मानित किया गया इस खास मौके पर विधायक सहित उन सभी अतिथियों ने कहा कि जिस तरह देश में बढ़ती जनसंख्या एवं,बढ़ती महंगाई के साथ साथ पर्यावरण को देखते हुए बैट्री चालित वाहन ही अति आवश्यक है, ताकि प्रदूषण मुक्त भारत बन सकें । इसलिए खासकर कम बजट रखने वाले लोगों की मांग पर पटोरी शहर में शिवम इलेक्ट्रिक EV स्कूटी व ई रिक्शा शो रुम का शुभारंभ किया गया । ताकि चाहने वाले नागरिक कम बजट के साथ खरीदारी कर सकें। जिसका संचालक शंकर जायसवाल, व शंभू चौधरी ने भी बताया कि आम नागरिकों को ध्यान में रखते हुए हमारी कम्पनी ने एक पर एक मॉडल एवं अच्छी माइलेज के साथ कम कीमतों में EV स्कूटी और ई रिक्शा उपलब्ध कराई है, ताकि हर वर्ग के लोग भी आसानी से खरीदारी कर सपना साकार कर सकें। आपको बताते चलें कि यह शो रुम शाहपुर पटोरी के चंदन चौक नियर उत्कर्ष बैंक के निकट मौजूद है। इस मौके पर प्रमुख सुरेश राय धर्मबीर कुंवर, कुंदन कुमार, रामशंकर राय, रणधीर कुमार, कुमार देवानंद, सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे। मौके पर मौजूद अतिथियों ने बैट्री चालित वाहनों को लेकर क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1