नगर निगम चुनाव 2026 की तैयारियों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण हजारीबाग: नगर निगम (आम) चुनाव 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शशि प्रकाश सिंह, उपायुक्त हजारीबाग द्वारा सामग्री कोषांग, मतपत्र कोषांग तथा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्वाचन संबंधी तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उपायुक्त ने सामग्री कोषांग में निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता, उसके संधारण एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। वहीं मतपत्र कोषांग में मतपत्रों की जांच, सुरक्षित भंडारण तथा वितरण प्रक्रिया का अवलोकन कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाताओं के लिए पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, रैंप, छायादार प्रतीक्षा स्थल, बैठने की समुचित व्यवस्था एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी मतदान केंद्रों पर स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुगम मतदान की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से जुड़ी सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं, ताकि मतदान दिवस पर मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान संबंधित कोषांग प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
नगर निगम चुनाव 2026 की तैयारियों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण हजारीबाग: नगर निगम (आम) चुनाव 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शशि प्रकाश सिंह, उपायुक्त हजारीबाग द्वारा सामग्री कोषांग, मतपत्र कोषांग तथा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्वाचन संबंधी तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उपायुक्त ने सामग्री कोषांग में निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता, उसके संधारण एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। वहीं मतपत्र कोषांग में मतपत्रों की जांच, सुरक्षित भंडारण तथा वितरण प्रक्रिया का अवलोकन कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मतदान केंद्रों के
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाताओं के लिए पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, रैंप, छायादार प्रतीक्षा स्थल, बैठने की समुचित व्यवस्था एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी मतदान केंद्रों पर स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुगम मतदान की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से जुड़ी सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं, ताकि मतदान दिवस पर मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान संबंधित कोषांग प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
- Post by Boltajharkhand1
- हज़ारीबाग पुराना समाहरणालय के बाहर अब नहीं मिलेगी सब्जियाँ, नगर निगम ने कचहरी गेट के अंदर दी जगह1
- Post by User36073
- हजारीबाग (पुराना समाहरणालय)। के जिला परिषद चौक से इंद्रपुरी चौक रोड तक मुख्य सड़क पर लगने वाले रोज़ाना जाम से लोगों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से इस मार्ग पर सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले फुटकर विक्रेताओं के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। कई बार वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता था, जिससे आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ती थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए हजारीबाग नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए सभी सब्जी विक्रेताओं को पुराना समाहरणालय परिसर में वैकल्पिक स्थान आवंटित कर दिया है। सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार ने बताया कि सड़क किनारे दुकानें लगने से लगातार यातायात बाधित हो रहा था, इसलिए व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब आम लोगों को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। इधर इस कार्रवाई को लेकर सब्जी विक्रेताओं ने नगर निगम के प्रति नाराजगी जाहिर की है।1
- Post by Kashif Adib1
- हजारीबाग में जिला परिषद चौक से इंद्रपुरी चौक रोड तक रोज़ लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिली है। सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले फुटकर विक्रेताओं के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए हजारीबाग नगर निगम ने सभी विक्रेताओं को पुराना समाहरणालय परिसर में वैकल्पिक स्थान आवंटित कर दिया है। सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार ने बताया कि ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, इस कार्रवाई से सब्जी विक्रेताओं में नाराजगी भी देखी जा रही है।3
- सदर प्रखंड के मेरू निवासी घनश्याम प्रसाद उर्फ (घमन) पिता झरन महतो पिछले दो महीने से मुंह कैंसर से जूझ रहा है अत्यंत ही गरीब परिवार से है सभी से अपील है के इस कैंसर पीड़ित की मदद करें। Mob 62006360741
- खाता संख्या 16 प्लॉट नंबर 817 जोकि मेरा खतियानी जमीन हैं इस जमीन को बेचने वाले और खरीदने वाले सावधान हों जाये दलालों से सावधान रहें1