logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरैया में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्र मणि त्रिपाठी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा ने ग्राम पढ़ीन में गाटा संख्या 357 व 358 पर की गई अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। बताया गया कि सज्जन दीक्षित, गौतम शुक्ला व मनोज यादव द्वारा यह प्लाटिंग की गई थी। पहले नोटिस देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र की सभी अवैध प्लाटिंग चिन्हित कर ली गई हैं और नियमों का पालन न करने पर आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

7 hrs ago
user_दीपांशु सावरन
दीपांशु सावरन
Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

औरैया में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्र मणि त्रिपाठी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा ने ग्राम पढ़ीन में गाटा संख्या 357 व 358 पर की गई अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। बताया गया कि सज्जन दीक्षित, गौतम शुक्ला व मनोज यादव द्वारा यह प्लाटिंग की गई थी। पहले नोटिस देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र की सभी अवैध प्लाटिंग चिन्हित कर ली गई हैं और नियमों का पालन न करने पर आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रासायनिक खादों से मिल सकता है छुटकारा। औरैया जिले के अजीतमल स्थित जनता महाविद्यालय में शुक्रवार को कृषि संकाय के अंतर्गत दो दिवसीय जैविक उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को जैविक खेती से जुड़े उत्पादों के निर्माण की व्यावहारिक जानकारी देना रहा, जिससे वे आधुनिक खेती के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकें। कार्यक्रम के दौरान विज्ञान विभाग के सहयोग से कृषि विज्ञान के विद्यार्थियों को पंचगव्य, जीवामृत, बीजामृत, ब्रह्मास्त्र, नीमास्त्र एवं आग्नेयास्त्र जैसे जैविक उत्पादों को तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. पंकज द्विवेदी, डॉ. उमेश दुबे, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. उमाकांत मिश्रा एवं डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को इन उत्पादों के निर्माण की विधि विस्तार से समझाई। प्रशिक्षकों ने बताया कि ये सभी जैविक उत्पाद बीज उपचार, जैविक उर्वरक के रूप में तथा फसलों में लगने वाले चूसक एवं काटने वाले कीटों के नियंत्रण में अत्यंत प्रभावी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इन विधियों के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर निर्भरता कम होती है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और पर्यावरण सुरक्षित रहता है। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे एवं प्राचार्य प्रो. डॉ. अरविंद कुमार शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान डॉ. अजय कुमार, डॉ. वीरेश सिंह भदौरिया, कृषि संकाय के डीन डॉ. बी. के. त्रिपाठी, डॉ. बृजकिशोर, डॉ. शशी पालीवाल सहित अन्य शिक्षकगण भी मौजूद रहे।
    1
    रासायनिक खादों से मिल सकता है छुटकारा।
औरैया जिले के अजीतमल स्थित जनता महाविद्यालय में शुक्रवार को कृषि संकाय के अंतर्गत दो दिवसीय जैविक उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को जैविक खेती से जुड़े उत्पादों के निर्माण की व्यावहारिक जानकारी देना रहा, जिससे वे आधुनिक खेती के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकें।
कार्यक्रम के दौरान विज्ञान विभाग के सहयोग से कृषि विज्ञान के विद्यार्थियों को पंचगव्य, जीवामृत, बीजामृत, ब्रह्मास्त्र, नीमास्त्र एवं आग्नेयास्त्र जैसे जैविक उत्पादों को तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. पंकज द्विवेदी, डॉ. उमेश दुबे, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. उमाकांत मिश्रा एवं डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को इन उत्पादों के निर्माण की विधि विस्तार से समझाई।
प्रशिक्षकों ने बताया कि ये सभी जैविक उत्पाद बीज उपचार, जैविक उर्वरक के रूप में तथा फसलों में लगने वाले चूसक एवं काटने वाले कीटों के नियंत्रण में अत्यंत प्रभावी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इन विधियों के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर निर्भरता कम होती है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और पर्यावरण सुरक्षित रहता है।
कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे एवं प्राचार्य प्रो. डॉ. अरविंद कुमार शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान डॉ. अजय कुमार, डॉ. वीरेश सिंह भदौरिया, कृषि संकाय के डीन डॉ. बी. के. त्रिपाठी, डॉ. बृजकिशोर, डॉ. शशी पालीवाल सहित अन्य शिक्षकगण भी मौजूद रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया , उत्तरप्रदेश भगवान परशुराम जयंती पर
    1
    औरैया , उत्तरप्रदेश भगवान परशुराम जयंती पर
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, औरैया की आवश्यक बैठक श्री गोपाल वाटिका आश्रम नरायनपुर में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई, विशिष्ट अतिथि के रूप में अनूप कुमार गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद व अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पुरवार मौजूद रहे, बैठक में मौजूद वैश्य बंधुओ ने मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि एकजुटता से ही राजनीति में भागीदारी व समाज को सम्मान मिलेगा, चुनाव करीब आ रहे हैं, वैश्य समाज के लोगों को एकजुट रहकर अपनी संख्या बल के साथ एकता का प्रदर्शन करना हैं, वर्तमान परिवेश में समाज के अविवाहित युवक युवतियों के विवाह की बड़ी समस्या हैं, सामाजिक जनसंपर्क से ही इसका निदान संविधान संभव हैं, उन्होंने बताया कि विवाह से पूर्व बच्चों को प्री-वेडिंग फोटो सेशन सामाजिक दृष्टिकोण से उचित नहीं हैं, इस पर बच्चों के अभिभावकों को मंथन करते हुए प्रतिबंध लगाने की जरूरत हैं, तथा उन्होंने शादी समारोहों में फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 3 मई को दिल्ली में दिल्ली प्रदेश की बैठक आहुत की गई है, जिसमें दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम से मनाने हेतु विचार विमर्श किया जाएगा तथा दिनांक 24 मई को आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बांदा में समाज के अविवाहित बच्चों के विवाह की समस्या के समाधान हेतु युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा एवं दिनांक 29-30 अगस्त को प्रयागराज के झूसी में राष्ट्रीय वैश्य महापंचायत का आयोजन जिसके अंतर्गत निकट भविष्य की राजनीति में वैश्य समाज की भूमिका पर विचार विमर्श किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि अनूप गुप्ता ने बताया कि औरैया में शीघ्र ही जिला स्तरीय वैश्य समागम का बृहद आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जिलाध्यक्ष-औरैया को विपिन कुमार पोरवाल (बंटू) व जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे को जनपद व नगर पुरुष व महिला कमेटियों के गठन हेतु आवश्यक निर्देश दिए, परिषद के जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पदाधिकारियों से विचार विमर्श करने के उपरांत जनपद भ्रमण कर पुरुष व महिला कमेटियों का शीघ्र गठन किया जाएगा। बैठक को परिषद के नगर अध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, कपिल गुप्ता, शिक्षक प्रदीप गुप्ता, महिला शाखा की जिलाध्यक्ष पूनम पुरवार आदि समाज के बंधुओं ने संबोधित किया। बैठक का संचालन आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से महिला जिलाध्यक्ष शिक्षिका पूनम पुरवार, नगर अध्यक्ष राधा आर्या, संगठन मंत्री श्वेता पोरवाल, परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन पोरवाल, अनिल गुप्ता, विष्णु गहोई, राम आसरे गुप्ता, लालजी अग्रवाल, अभिषेक पोरवाल, अमित गहोई, शिक्षक रविंद्र कुमार शिवहरे, संजय अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, शशिकांत पोरवाल आदि वैश्य बंधु व महिलाएं मौजूद रहीं।
    3
    औरैया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, औरैया की आवश्यक बैठक श्री गोपाल वाटिका आश्रम नरायनपुर में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई, विशिष्ट अतिथि के रूप में अनूप कुमार गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद व अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पुरवार मौजूद रहे, बैठक में मौजूद वैश्य बंधुओ ने मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि एकजुटता से ही राजनीति में भागीदारी व समाज को सम्मान मिलेगा, चुनाव करीब आ रहे हैं, वैश्य समाज के लोगों को एकजुट रहकर अपनी संख्या बल के साथ एकता का प्रदर्शन करना हैं, वर्तमान परिवेश में समाज के अविवाहित युवक युवतियों के विवाह की बड़ी समस्या हैं, सामाजिक जनसंपर्क से ही इसका निदान संविधान संभव हैं, उन्होंने बताया कि विवाह से पूर्व बच्चों को प्री-वेडिंग फोटो सेशन सामाजिक दृष्टिकोण से उचित नहीं हैं, इस पर बच्चों के अभिभावकों को मंथन करते हुए प्रतिबंध लगाने की जरूरत हैं, तथा उन्होंने शादी समारोहों में फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 3 मई को दिल्ली में दिल्ली प्रदेश की बैठक आहुत की गई है, जिसमें दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम से मनाने हेतु विचार विमर्श किया जाएगा तथा दिनांक 24 मई को आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बांदा में समाज के अविवाहित बच्चों के विवाह की समस्या के समाधान हेतु युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा एवं दिनांक 29-30 अगस्त को प्रयागराज के झूसी में राष्ट्रीय वैश्य महापंचायत का आयोजन जिसके अंतर्गत निकट भविष्य की राजनीति में वैश्य समाज की भूमिका पर विचार विमर्श किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि अनूप गुप्ता ने बताया कि औरैया में शीघ्र ही जिला स्तरीय वैश्य समागम का बृहद आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जिलाध्यक्ष-औरैया को विपिन कुमार पोरवाल (बंटू) व जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे को जनपद व नगर पुरुष व महिला कमेटियों के गठन हेतु आवश्यक निर्देश दिए, परिषद के जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पदाधिकारियों से विचार विमर्श करने के उपरांत जनपद भ्रमण कर पुरुष व महिला कमेटियों का शीघ्र गठन किया जाएगा। बैठक को परिषद के नगर अध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, कपिल गुप्ता, शिक्षक प्रदीप गुप्ता, महिला शाखा की जिलाध्यक्ष पूनम पुरवार आदि समाज के बंधुओं ने संबोधित किया। बैठक का संचालन आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से महिला जिलाध्यक्ष शिक्षिका पूनम पुरवार, नगर अध्यक्ष राधा आर्या, संगठन मंत्री श्वेता पोरवाल, परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन पोरवाल, अनिल गुप्ता, विष्णु गहोई, राम आसरे गुप्ता, लालजी अग्रवाल, अभिषेक पोरवाल, अमित गहोई,  शिक्षक रविंद्र कुमार शिवहरे, संजय अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, शशिकांत पोरवाल आदि वैश्य बंधु व महिलाएं मौजूद रहीं।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा *भगवान परशुराम जयंती पर भव्य धार्मिक-सामाजिक आयोजन, शोभायात्रा व यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन* *मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होंगे एमपी हाईकोर्ट एसोसिएशन बार के अध्यक्ष अनिल मिश्रा* *औरैया --अखिल भारतीय अखिल भारतीय कन्याकुब्ज ब्राह्मण ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित प्रवीण द्विवेदी सहित कार्यक्रम संयोजक पंडित छैया त्रिपाठी, पंडित राजमणि त्रिपाठी, पंडित मिथुन मिश्रा, पंडित पंकज मिश्रा एवं एडवोकेट देवेंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया* *भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर जनपद औरैया में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा* *कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत प्रातः 7:00 बजे भूतेश्वर धाम में भगवान परशुराम के विधिवत विग्रह पूजन से होगी* *इसके उपरांत प्रातः 8:00 बजे उमा प्रेम सत्संग आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया जाएगा* *शाम 3:00 बजे से भूतेश्वर धाम, तिलक नगर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर भ्रमण करते हुए पुनः भूतेश्वर मंदिर पहुँचेगी* *शोभायात्रा का उद्देश्य सामाजिक समरसता, एकता एवं सांस्कृतिक गौरव का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है इस अवसर पर सर्व समाज के नागरिकों को सपरिवार सहभागिता हेतु सादर आमंत्रित किया गया है* *शोभायात्रा में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्वालियर हाई कोर्ट के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी* *आयोजकों ने बताया कि एडवोकेट मिश्रा ने पूर्व में यूजीसी कानून के विरोध में सशक्त एवं प्रभावी भूमिका निभाई है* *आयोजन समिति एवं अखिल भारतीय कन्याकुब्ज ब्राह्मण महासभा ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान परशुराम के आदर्शों—न्याय, धर्म एवं सत्य—को आत्मसात करें और इस पावन आयोजन को सफल बनाएं* *बैठक मे प्रमुख रूप से नीरज चौधरी, लालजी शुक्ला, पंकज मिश्रा, राजमणि तिवारी,आचार्य मुखिया पंडित जी, सोनू दुबे, प्रखर अवस्थी, छैया त्रिपाठी, पंकज मिश्रा,हरिगोविन्द तिवारी, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे*
    4
    औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा 
*भगवान परशुराम जयंती पर भव्य धार्मिक-सामाजिक आयोजन, शोभायात्रा व यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन*
*मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होंगे एमपी हाईकोर्ट एसोसिएशन बार के अध्यक्ष अनिल मिश्रा*
*औरैया --अखिल भारतीय अखिल भारतीय कन्याकुब्ज ब्राह्मण ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित प्रवीण द्विवेदी सहित कार्यक्रम संयोजक पंडित छैया त्रिपाठी, पंडित राजमणि त्रिपाठी, पंडित मिथुन मिश्रा, पंडित पंकज मिश्रा एवं एडवोकेट देवेंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया*
*भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर जनपद औरैया में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा*
*कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत प्रातः 7:00 बजे भूतेश्वर धाम में भगवान परशुराम के विधिवत विग्रह पूजन से होगी*
*इसके उपरांत प्रातः 8:00 बजे उमा प्रेम सत्संग आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया जाएगा*
*शाम 3:00 बजे से भूतेश्वर धाम, तिलक नगर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर भ्रमण करते हुए पुनः भूतेश्वर मंदिर पहुँचेगी*
*शोभायात्रा का उद्देश्य सामाजिक समरसता, एकता एवं सांस्कृतिक गौरव का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है इस अवसर पर सर्व समाज के नागरिकों को सपरिवार सहभागिता हेतु सादर आमंत्रित किया गया है*
*शोभायात्रा में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्वालियर हाई कोर्ट के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी*
*आयोजकों ने बताया कि एडवोकेट मिश्रा ने पूर्व में यूजीसी कानून के विरोध में सशक्त एवं प्रभावी भूमिका निभाई है*
*आयोजन समिति एवं अखिल भारतीय कन्याकुब्ज ब्राह्मण महासभा ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान परशुराम के आदर्शों—न्याय, धर्म एवं सत्य—को आत्मसात करें और इस पावन आयोजन को सफल बनाएं*
*बैठक मे प्रमुख रूप से नीरज चौधरी, लालजी शुक्ला, पंकज मिश्रा, राजमणि तिवारी,आचार्य मुखिया पंडित जी, सोनू दुबे, प्रखर अवस्थी, छैया त्रिपाठी, पंकज मिश्रा,हरिगोविन्द तिवारी, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे*
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी की नेत्री भगवती देवी निषाद ने कहा कि संबंधित बिल महिलाओं के हित में नहीं था। इसलिए उसका विरोध करना जरूरी था। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को नजरअंदाज किया गया। कहा कि अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी का झंडा जलाकर श्रद्धेय नेता जी का अपमान किया है।
    1
    समाजवादी पार्टी की नेत्री भगवती देवी निषाद ने कहा कि संबंधित बिल महिलाओं के हित में नहीं था। इसलिए उसका विरोध करना जरूरी था। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को नजरअंदाज किया गया। कहा कि अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी का झंडा जलाकर श्रद्धेय नेता जी का अपमान किया है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • DM Auraiya Indramani Tripathi in Field: खेत में किसान बने जिलाधिकारी | Crop Cutting UP
    1
    DM Auraiya Indramani Tripathi in Field: खेत में किसान बने जिलाधिकारी | Crop Cutting UP
    user_MV news  (RNI-33081/78)
    MV news (RNI-33081/78)
    Newspaper distribution Auraiya, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • खबर औरैया से ,महिला बल आरक्षण को लेकर दिया बयान भगवती निषाद ने
    1
    खबर औरैया से ,महिला बल आरक्षण को लेकर दिया बयान भगवती निषाद ने
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भैरव बाबा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस ने सम्हाली व्यवस्था। औरैया जिले के विकास खंड एरवाकटरा क्षेत्र के कस्बा कुदरकोट में स्थित भैरव बाबा मंदिर पर आयोजित पारंपरिक मेले में इस वर्ष भी भारी भीड़ उमड़ी। लगभग 42 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे इस मेले में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर खरीदारी और दर्शन का लाभ लिया। मेले में विभिन्न प्रकार की घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानों पर ग्रामीणों की खासी भीड़ देखी जा रही है, जिससे व्यापारियों में भी उत्साह बना हुआ है। वही थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह के नेतृत्व में मेला परिसर और मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी पर तैनात है, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। मंदिर के पुजारी बलवीर शर्मा ने अंतिम दिन शुक्रवार को रात्रि के दौरन बताया कि इस मेले की शुरुआत उनके पिता गयाप्रसाद, चाचा पन्नालाल शर्मा, रामऔतार शर्मा और छोटेलाल शर्मा द्वारा करीब 42 वर्ष पूर्व की गई थी। उन्होंने बताया कि यह मेला हर वर्ष चौदस और अमावस्या के अवसर पर तीन दिनों तक आयोजित होता है। मेले के दौरान दो दिन रामलीला का भी आयोजन किया जाता है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहता है। क्षेत्रीय लोगों और कस्बेवासियों के सहयोग से यह मेला हर साल सफलतापूर्वक संपन्न होता है।
    1
    भैरव बाबा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस ने सम्हाली व्यवस्था। औरैया जिले के विकास खंड एरवाकटरा क्षेत्र के कस्बा कुदरकोट में स्थित भैरव बाबा मंदिर पर आयोजित पारंपरिक मेले में इस वर्ष भी भारी भीड़ उमड़ी। लगभग 42 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे इस मेले में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर खरीदारी और दर्शन का लाभ लिया। मेले में विभिन्न प्रकार की घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानों पर ग्रामीणों की खासी भीड़ देखी जा रही है, जिससे व्यापारियों में भी उत्साह बना हुआ है।
वही थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह के नेतृत्व में मेला परिसर और मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी पर तैनात है, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। मंदिर के पुजारी बलवीर शर्मा ने अंतिम दिन शुक्रवार को रात्रि के दौरन बताया कि इस मेले की शुरुआत उनके पिता गयाप्रसाद, चाचा पन्नालाल शर्मा, रामऔतार शर्मा और छोटेलाल शर्मा द्वारा करीब 42 वर्ष पूर्व की गई थी।
उन्होंने बताया कि यह मेला हर वर्ष चौदस और अमावस्या के अवसर पर तीन दिनों तक आयोजित होता है। मेले के दौरान दो दिन रामलीला का भी आयोजन किया जाता है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहता है। क्षेत्रीय लोगों और कस्बेवासियों के सहयोग से यह मेला हर साल सफलतापूर्वक संपन्न होता है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.